top of page

Aashraya Ke Pad

To get full expanded Kritan text click on any column of the kirtan row in below table.

Kirtan Title
Page
Kirtan
Raag
Chandrama natwari maanon saanjhasmein banate vraj aavat nritya karann ..
NityaPad-106
चंद्रमा नटवारी मानों सांझसमें बनते व्रज आवत नृत्य करण ॥ उड्डगण मानों पहोप अंजुली अंबर अरुण वरण॥ १॥ नंदीमुख सनमुख व्हे वामदेव मनावेन विध्नहरण ॥ नंददास प्रभु गोपिनके हित बंसी धरी गिरिधरण ॥२॥।
Gori
Nenn uneede bhaye rung raate.. maano houn surang suman parr
Part2-354
नेंन उनीदे भए रंग राते॥ मानो हों सुरंग सुमन पर सजनी भौँमर भ्रमत मदमाते ॥९ ॥ प्रेम पराग पांखुरी फल दल प्रफुलित मदन लता तें॥ सुभग सुवास बिसाल बिलोकन प्रकट प्रीति कर ताते ॥२ ॥ तैसे ई मंद मारुत गज भाँवर मुदित खुलत छबि यातें॥ सिंचे 'सूर स्थाम' रस नागर हीत कर केलि कला तें ॥३ ॥
Suha
Chiraiya chuhchahanni suna chaktaiki baani kahat yashoda raani jaago merey laalaa.
NityaPad-019
चिरैया चुहचहांनी सुन चक्तईकी बानी कहत यशोदा रानी जागो मेरे लाला। रविकी क्रिरण जानी कुमुदिनी सकुचानी कमलन विकसानी दशिमथेंबाला ॥१॥ सुबल श्रीदामा तोक उज्ज्वल बसन पहहरखें द्वारेंठाडे टेरतहे बाल गोपाला ॥ नंददास बलहारी उठो क्‍यों न गिरिधारी सब कोऊ देख्यो चाहे लोचन विशाला ॥ २॥
Bhairav
Doll jhoolavat sub brij sundari jhoolat madan
Part3-375
डोल झूलावत सब बृज सुंदरी झूलत मदन गोपाल ॥ गावत फाग धमार हरख भर हलधर और सब ग्वाल ॥ १॥ फूल कमल केतकी कुंजो गुंजन मधुप रसाल ॥ चंदन बंदन चोवा छिरकत उड़त अबीर गुलाल ॥२॥ बाजत बीन विषाण बांसुरी डफ मृदंग और ताल ॥ नंददास प्रभु के संग विलसत पुण्य पुंज ब्रजवाल ॥ ३॥
Devgandhar
Tihaare charankarmalko mahaatm shivjane key gautamanari ..|
NityaPad-363
तिहारे चरणकरमलको महात्म शिवजाने के गौतमनारी ॥| जटाजूट मध्यपावनी गंगा अजहूं लियें फिरत त्रिपुरारी ॥ १॥। के जानें शुकदेव महाम्ुनि के जाने सनकादिक चार ॥ के जाने विरोचनकोसुत सर्वस्वदे मेटी कुलगार ॥। २॥ के जाने नारदमुनिज्ञानी गुप्तफिरत त्रैलोक मंझार ॥ के जाने हरिजन परमानंद जिनके हृदय बसत भुजचार ॥।३॥
Bihaag
Vrindavan kunjanmein madhya khaskhaano rachyo seetal viar jhuk
NityaPad-245
वृंदावन कुंजनमें मध्य खसखानो रच्यो सीतल वियार झुक गोखन बहत है ॥ सुगंधी गुलाबी जल नाना बहुभांतिनके लै लाय धाय सखी सब छिरकत हैं ॥१॥ धार धुरवा छूटत तहां नीके दादुर मोर पिक शुकजु फिरत हैं॥ कृष्णदास फुहारे छूटे मानो मनमथ लूटें झुक झुक झुक धारे हौदन भरत हैं।।
Saarang
Jaaraun gadh lunk aaj jaisen raavan bhaya maanein ... sitapati
Part1-299
जारौं गढ़ लंक आज जैसें रावण भय मानें ॥। सीतापति सेवक मोहि आयौ को जाने ॥१॥ एक एक रोम पर हने लक्ष बाना ॥ त्यों त्यों कपि फेरत है रामचंद्र आना ॥२॥ एक भेंट उनकी लै उनही को दीजै।। ज्यों ज्यों लंगूर उठे त्यों त्यों कपि धीजे ॥३॥ रामचन्द्र बिपद हरन कितहूँ नहीं भूले ॥ सीता दुख परम कठिन ब्यापत उर शूले ॥॥४॥ इन सुखन कनक भवन तजि निधि हारे ॥ ते अब मंदिर पवन पूत विषम ज्वाल जारे ॥५॥ बीच बीच धूम धार बिच बिच झंकारे ॥ बिच बिच देखिये सूरश्याम बरन कारे ॥।६॥
Maru
Bansi banraj aaj aaee ranjeet .. mentatahai apane bal
Part1-295
बंसी बनराज आज आई रणजीत ॥ मेंटतहै अपने बल सबहिनकी रीतें ॥१॥ बिडरे गज यूथ शैल सैन तुरत भाजी ॥ घूँघट पट कवच टूट छूट सब लाजी ॥२॥ काहू पतिगेह तजे काहू तन प्रान ॥ काहू सुख सरन लयौ सुनत सुयश गान ॥३॥ कोऊ पद परस गये अपने मनदेश ॥ कोऊ रसरंग भरे ते भये नरेश ॥।४॥| देत सबन मारुत मिल दसहूँ दिश दुहाई ॥ सूरज गोपाललाल बंसी वश माई ॥॥५॥
Kedaro
Nandasuban sanga naachat vraj bhamini akhaaren ponchpiroja jhalkat
Part1-347
नंदसुबन संग नाचत ब्रज भामिनि अखारें पॉँचपिरोजा झलकत गंड मंडित भूमि ॥ जुगल रंध्र ऊठत अद्भुत गीतावली बिबिध तान फौंदा रहे झूमि ॥१॥ राग तान ताल गति रिश्वत ग्रानपति तिरप बंधान रस लेत प्रान पूमि ॥ क्ृष्णदास प्रभु गिरिधर पीयकों ऊगार पायौ तैं प्रेमानंद बंस कीयो कामदूमि ॥२॥
Kanharo
Chugalvar... gaur shyam abhiram rangbhare latak latak pug dharat avanipar | 1...
NityaPad-255
चुगलवर।॥ गौर श्याम अभिराम रंगभरे लटक लटक पग धरत अवनीपर | १॥। कुच कुमकुम रंजित माला बनी सुरतनाथ श्रीश्याम रसिकवर॥। पिया प्रेमकेअंक अलंकृत चित्रित चतुर शिरोमणि निजकर।॥। २ ॥ दंपति अति अनुराग मुदित कलगान करत मन हरत परस्पर ॥ हितहरिवंश प्रशंस परायन गावत अलि सुरदेत मधुरतर॥३॥
Lalit
Danghati chhaakaai gokulate kaavar
NityaPad-202
दानघाटी छाकआई गोकुलते कावर भर रावलकी रावरेने राखी सबधेर ॥ जानतो जबही देहों नंदजूकी आनखेहों भोजनकी रहीकछु चाखो एकवेर ॥|१९॥ अतिप्रवीन जान राय कनकबेला करमेंलिये वाटतमेवा मन प्रसन्न हेर चहुँफेर ॥ सकलपाक परमानंद आरोगत परमानंद परमानंद टोक करत सुबल टेरटेर ॥२॥
Saarang
Tihaare poojiye piya paay ..
NityaPad-148
तिहारे पूजिये पिय पाय ॥ केसीकेसी उपजत तुमपें कहत बनाय बनाय | १॥ आतुरभये नीलपट ओढें वसन पीत पलटाय ॥ रूचिर कपोल पीक कहां पागे अरु यश्ञ॒पत्र लिखाय ॥२॥ गिरिधरलाल जहां निस जागे तन सुख जियकी जाय ॥ कुमनदासप्रभु जांनि ये बतिया अब तुम कोन पत्याय ॥ ३॥।
Bilawal
Page 1 of 1

© 2026 All rights reserved. Vaishnav Samaj of RTP, DBA - Krishnadham-VYO 

bottom of page