top of page

Aashraya Ke Pad

To get full expanded Kritan text click on any column of the kirtan row in below table.

Kirtan Title
Page
Kirtan
Raag
Baal vinod bhaamati leela atee puneet muni bhakhiho ..
Part1-021
बाल विनोद भामती लीला अति पुनीत मुनि भाखीहो ॥ सावधान है सुनौं परीक्षित सकल देव मुनि साखीहो ॥१॥ कालिंदीके कूल बसत और मधुपुरी नगर रसाला ॥ कालनेमि उग्रसेन वंशमें उपजे कंस भूपाला ॥२॥ आदि ब्रह्म जननी सुरदेवी नाम देवकी बाला ॥ दई विवाहि कंस वसुदेव हिं अधभंजन उरसाला ॥|३॥ हय गज रतन हेम पार्टंबर आनंदमंगल चारा ॥ समुदित भई अनाहद बानी कंस कान झनकारा ॥४॥ याकें गर्भ अवतर जो सुत करिहे प्रानप्रहारा ॥ रथते उत्तरि केस गहि राजा कीयो गर्व पट तारा ॥५॥ तब वसुदेव दीनह्ै भाखे पुरुष न त्रिय वध करही ॥ मोकौं भई अनाहदबानी ताते सोच न टरही ॥६॥ आगे वृक्ष फले जो विषफल वृक्षहि बिन किनसरही ॥ याहि मारि तोहि और बिवाहूं अग्र सोच क्‍यों करही ॥७॥ बालक काज धर्म जिन छांडो राय न ऐसी कीजै | याके गर्भ अवतरै जो सुत सावधान है लीजै ॥८॥ बाचा बंध कंस करि छोड़े तब वसुदेव पत्तीजे ॥ मानों मृगी चरत गहबरमें नैननीर उर भीजे ॥९॥ पहिलो पुत्र देवकी जायी ले वसुदेव दिखायौ ॥ बालक देखि कंस हँसि दीनो तब अपराध क्षमायों ॥१०॥ कंस कहा लर्काई कीनी कहि नारद समुझायौ ॥ जाकौ भरम करत है राजा मानों पहलें आयौ ॥११॥ यह सुनि पुत्र कंस फिरि मांग्यो यह विधि सबन संघायों॥ तब देवकी भई तन व्याकुल कहांलीं प्रान प्रहास्यों ॥१२॥ कंस वंशकों नाश करतहै कहाँलों नीच उघारी ॥ यह दुष्ट कर्वाहें मैंटिहि श्रीपति कबहू संभारी ॥१३॥ धेनुरूप धरि पोहोमि पुकारी शिवविरिचिके द्वारा ॥ सब मिलि गये तहाँ पुरुषोत्तम सोवत अगमअपारा ॥१४।॥ क्षीरसमुद्रमध्यत यों कहि दीरघ वचन उचारा ॥ उद्धरू धरनि असुरकुल मारों धरि नरतन अवतारा ॥१५॥ घूछी मसक पवन पानी ज्यों तैसाई जन्मविकारा ॥ पाखंडधर्म करतहै पामर नाहिंन चलत तुमारा ॥१६॥ मारग छांडि अमारगसों रति बुद्धि विपरीत विचारी ॥ अमृत छांडि विषय विष अचवत देत अधमपति गारी ॥१७॥ सुरनर नाग तहाँ पशु पंछी सबकौं आयुस दीनौ ॥ गोकुल जन्म लेहु संग मेरे जो चाहत सुख कीनौ ॥१८॥ जिहि माया विरंची शिव मोहे सोई ब्रह्म हरि चीन्‍्हीं ॥ देवकीगर्भ आकर्षित रोहिनी आप वास हरि लीनौ ॥१९॥ हरिके गर्भ वास जननीकौ बदन उजारो लाग्यो ॥ मानों शरदचंद्रमा प्रगट्यौँ सोच तिमिर तनु भाग्यो ॥२०॥ जिहिं क्षण कंस आय टठाड़ो भयौ देखि महातम जाग्यौ ॥ अबकी बेर मेरो अरि आयो आपु अपुनपों त्यागो ॥२१॥ दिन दश गये देवकी अपनो बदन निहारन लागी ॥ कंस काल जिय जानि गर्भमें अति आनंद सभागी ॥२२॥ सुर मुनि देव वंदना आये सोबतते उठि जागी ॥ अविनाशीकों आगम जान्यो सकल देव अनुरागी ॥२३॥ कछुंक दिना जब गये गर्भक आगम उदर जनायो ॥ कासों कहों सखी कोऊ नाहीं चाहत गर्भ दुरायो ॥२४॥ रोहिनी अष्टमी संगम वसुदेव निकट बुलाये | सकल लोकनायक सुखदायक आप जन्म धरि आये ॥२५॥ माथे मुकट सुभग पीतांबर उर सोहत भृगरेखा ॥ शंख चक्र भुज चारि बिराजत अति प्रताप शिशु वेखा ॥२६॥ जननी निरखी भई तब व्याकुल यह न चरित्र कहूं देख्यो ॥ बैठी सकुच निकट पति बोले दुहुं न पुत्रमुख पेख्यों ॥२७॥ सुनि वसुदेव एक आन जन्मकी नौतन कथा सुनाऊ ॥ तुम मांग्यो में दियो नाथ है तुमसो बालक पाऊं ॥२८॥ शिव सनकादिक और ब्रह्मादिक जोग आदि नहीं आऊं ॥ भक्तवत्सल है मेरो बानों विरदहिं कहा लजाऊं ॥२९॥ यह कहि महामोह अरुझायो शिशु है रोवन लागे ॥ अहो वसुदेव जाहु लै गोकुल तुम हो परम सभागे ॥३०॥ घन दामिनि धरनी मिलि गरजे महाकठिन दुध्ख भारे॥ लै वसुदेव धसे जमुना महिं त्तीनलोक उजियारे ॥३१॥ आगे जाऊं जमुनाजल डूबों पाछे सिंघ डहारें ॥ जानु जंघ कटि ग्रीव नासिका वसुदेव मनहिं बिचारें ॥३२॥ चरन पसार परसि कालिंदी तरवन नीर तहाँ आगे ॥ शेष सहस्र फन ऊपर छायो लै गोकुलको भागे ॥३३॥ पोहोंचे जाई महरि मंदिरमें मनहीं न शंका कीनी ॥ देखी परी जोगमाया वसुदेव गोद करलीनी ॥३४॥ तुरतहिं वेगि मधुपुरी पोंहोंचे सकल प्रगट पुर कीनी ॥ देवकी गर्भ जाई है कन्या राय न बात पतीनी ॥३५॥ यह सुनि खड़ग लै धायौ राजा तब देवकी आधीनी ॥ यह कन्या अब बकसि बंधु तू दासी जानि करि दीनी ॥३६॥ क्रूर कंस अपवंशविनासन समुझे बिन रिस कीनी ॥ न जानिये होय छल कीनों अपगति गति करि चीनी ॥३७॥ पटकत शिला गई आकाशहिं भुज देचारि लगाई- ॥ गगन गई बोली सुरदेवी कंस मृत्यु नियराई ॥३८॥ जैसें मीन जालमें क्रीड़त नैनन आप लखाई ॥ तैसेई कंस काल ढूंक्यो है ब्रजमें यादौराई ॥३९॥ जैसे व्याल भेक कूँ ढूँके वेगिहे चीरा ताके ॥ जैसे सिंघ आप मुख निरखै परे कूपमें डांके !!४०॥ तैसेई कंस परम अभिनायक भूल्यौ राजसभाके ॥ गतिकी गति पति तेरी जाके हाथ मृत्यु है ताके ॥४१॥ यह सुनि कंस देवकी आगें रह्मौ चरन शिर नाई ॥ बहु अपराध करे शिशु मारे लिख्यौ न मेट्यौ जाई ॥४२॥ कार्कें शत्रु जन्म लियो है बूझौ मतौ बुलाई ॥ चारि पहर सुख सेज परे निस नैंकु नींद नहीं आई ॥४३॥ देश देशते दूत बुलाये कासीं है छल कैसो ॥ अवगति अजर अजित अमरनकर ताको बल जैसो ॥४४॥ दिनही दिनसो पुरुष होतहै बढ़त असुरबल वैसो । बुझत नहीं तन वार बुझाये न पलिका खननेसो ॥४५॥ जागी महरि पुत्र मुख देख्यो आनंद तूर बजायो । कंचन कलश होम द्विज पूजा चंदन भवन लिपायो ॥४६॥ बरन बरन रंग ग्वाल बने मिलि गोपिन मंगल गायो । विविध व्योंम कुसुम सुर बरखत फूलन मंडप छायो ॥४७॥ आनंद भरे करत कुलाहल उदित मुदित नरनारी॥ निरभय भये निशान बजावें देत निशंकन गारी !४८॥ नाचत महर मुदित मन कीने पात बजावत तारी ॥ सूरदास प्रभु गोकुल प्रगटे मथुरा कंस प्रहारी ॥४९॥
Bilawal
Tumri haye tou tum sumiriye .. maanon maanon kahou hamarau bekaj
Part1-251
तुमरी है तो तुम सुमिरिये ॥ मानों मानों कह्ौ हमारौ बेकाज कित झगरिये ॥१॥ सोई काम करौ किन राधे काहेकों मोहि बहुत रिसायौ॥ श्रीविद्ठलगिरिधर हारे चंद्रावलि किन बोल बढ़ायौ ॥२॥
Poorvi
Kisori anga anga bheti syaam hii.. krishna tamaal
Part2-347
किसोरी अंग अंग भेटी स्याम ही॥ कृष्ण तमाल तरल भुज साखा लटकि मिलि जैसे दामि दाम हि ॥१॥ अरज इक लता गिरि उपजे सो दीने करुना महि॥ कछुक स्थामल गिरि को छायो कनक अगामही ॥२ ॥ गिरिवरधरन सुरत रति नायक रति जीतें संग्राम हि॥ 'सूर' कहे यह उभय सुभट बीच क्‍यों जू बसे रिपु काम ही ॥२ ॥
Suha
Sudhang naachat naval kishori .. theithei karat chaahat preetam
Part1-321
सुधंग नाचत नवल किशोरी ॥ थेईथेई करत चाहत प्रीतम दिश बदन चंद मानों तृषित चकोरी ॥१॥ तान बंधान मानमें भामिनी रीज्े श्याम कहत हो होरी ॥ हित हरिवंश परस्पर प्रीतम बरवट लियो मोहन चित चोरी ॥२॥
Bhairav
Deepdaande kaana jagaaye varr huttery subhag sanwari ..
Part2-064
दीपदानदे कान जगाये वर हटरी सुभग संवारी ॥ चित्र विचित्र बहुत रंग चीती गादी तकिया धरे सुधारी ॥१॥ चहुं ओर पांति बनी दीपनकी जगमग जगमग जोति उजारी॥ बीच साज चौपर खेलनकों बैठे आय कुंवर गिरिधारी ॥२ ॥ दांही ओर चौकी गेंदुवा बीरा बांई ओर वृषभान दुलारी॥ को जीते को हारे दुहुनमें यों बोली ललिता सुकुमारी ॥३ ॥ पेहेलो पासा डार्यो सुंदरि रूंट करी तब लाल विहारी ।॥ रहो लाल रहो एसें नहीं कीजे चंद्रावली एकघात विचारी ॥।४ ॥ ब्रजनारी कीरति रानी सब देखत केलि हँसत किलकारी ॥ रसिकप्रभु पिय दोऊ जीते रानीजू बहुत नोछावर बारी ॥५ ॥
Kanharo
Bhaan aangan khelat juu ladaiti . chakai bangi firki dorry
Part1-211
भान आंगन खेलत जू लडैती । चकई बंगी फिरकी डोरी खेलत स्याम संग राधे हरख बढावती ॥१॥ ले लेहंटू कर गेंद उछारत सब बालकनमें गुनन सरसेंती । “लालदास” गुन राग नित कहिये चन्द्रकला मुखचन्द्र लहैती. ॥२॥
Bilawal
Ketik bhaar hari yaa muraleemen yai tau naan dekhayau vaa mahagirivarmein..
Part1-296
केतिक भार हरी या मुरलीमें यै तौ न देखयौ वा महागिरिवरमें॥ बायें कर उठाय राख्यो सप्त रातद्योस वह झुकी रहत यह दाहिनें करमें ॥॥१॥ जब कबहुँ उठाय लेत हुहूँ करनमें क्यों हूँ क्यों अवार आय लगत अधरनमें ॥ ऐतौ सुहाग भाग दीयौ गदाधर प्रभु राख्यो अधिमान इन थिरमें न चरमें ॥२॥
Kedaro
Dekhat shree vrindavan mohan atee-abhiram .. aayo
Part3-308
देखत श्री वृंदावन मोहन अति-अभिराम ॥ आयो मधु-ऋतु सेबन तुम हि हरखि घनस्याम ॥१॥ आपुन बिबिधि संवारि तरू संपति ब्रजनाथ ॥ बीथिनि सकल बिलोकति प्रान-पिया के साथ ॥ २॥ पहिलैं असित पलासनि पुनि किलकि अरुनात ॥ मांनहु घूंमत बिषम सरानल कमल जरात ॥३॥ जित तित सत बगरन के कुसुम वृंद बिकसात ॥ मनहु दिस पूरित तब ब्रज सो उमगी न मात ॥७॥ बिगलित कुसुम समूह आकासन अरुन रंग ॥ मांनहूं प्रगटित बिहरति अनुराग उमंग ॥५॥ हरित दलनि मोर नूतनु मंजुरी पवन डुल्ात ॥ मांनडं घन में प्रगटित चपला दुरि दुरि जात ॥६॥ प्रगटि तरू लप्टी रही नव पल्‍लव कोमल-बेलि ॥ आनति मनसि तिहारी श्री राधा अलिंगन केलि ॥७॥ माते फिरत मिलि मुख डारत मधु कृत लोल ॥ मानइुं जे कुंडी लै मदन पतंगज टोल ॥|८॥ नव निकुंज सदन पै कोकिल पिय-सन-गान ॥ मानहुँ काम संदेसनि मैटति मानिनि मान ॥९॥ ओऔरु कहाँ लगि बरनौ मन में रहति बिचारि ॥ तब सुख देति यहै वन के राधा वर नारि ॥१०॥ सुनि बिनति ब्रिंदाबन की अपने हैं अनुराग ॥ चले मुदित यौं फागु हरि तिहिं चितयौ अनुरागु ॥ १ १॥ नागरि सहित बीच हरि इत उत जुबति समाज ॥ मानहूँ उड़गन मंडित जुबति सहित द्विजराज ॥१२॥ ताल मृदंग ढफ नंद ललनां गाबति समेत ॥ बिच बिच बर मुरली रब खग पसु बन सुख देत ॥१३॥ रबकत हंसत परसपर छिरकत कुंमकुंम नीर॥ मानौ अंतर रसभीने उमंगि चुचाने चीर ॥ १ ४॥ सांवल कर भै भाँमिनि मुख झपजि पट मीन ॥ मानहूँ राहु उड़गन तें बिकल जल मही छीन ॥ १ ५॥ नागरि पिय मुख चंदन ले पति उदित मनोज ॥ मानहूँ कनक कमल ले मरदत नील-सरोज ॥१६॥ बंदन जुबति उड़ायो राजति मुख जुत हास ॥ मनहँ नब आतप मह्ठडि बिकसित कमल बिकास | $ ७॥ नांद अति कटि किंकिनी बाजत पद मंजीर ॥ धुनि सुनि पुनि पुनि बोलत हंस तरनिजा तीर ॥१८॥ एसे सब बन बिहरत तन मन अति ही फूल ॥ आनंद अति रति बाढ़ी नाखी सुधि बुधि भूल ॥१।॥ देखो खेलत श्री राधा रस-निधि नंद कुमार ॥ “कृष्णदास' हित नित हि चित में रहौ बिहार ॥२०॥
Gouri
Aaj tunn bahaare aurahi chatak ..
Pustak1-355
आज तन बहारे औरही चटक ॥ शोभा देत सरस सुंदर यह चलन हंस गति लटक ॥।१॥ स्याम सरोज नैंन तेरे खटपद पीयरौ रंग टक ॥ बत्रखित भये अंग अंग फूली गई बिरह की खटक ॥२॥ कुंजभवनमें चली निडर तज लोक लाज की अटक ॥ चत्रभुज प्रभु गिरिधर नागरसों मिलवन रति रन कटक ॥३॥
Kedaro
Nirtat mohan rasik sakhansang gidgid tatthei tatthei tattaa ..
Pustak1-322
निर्तत मोहन रसिक सखनसंग गिडगिड ततथेई ततथेई तत्ता ॥ मृदंग धरम धरम धरम ज्ञाल उरपसप्त सुरजो मिलकत मधुप मत्ता ॥१॥ टिपासे सिर पीतपटलाल काछनी बनी किकिनी रुनझूनात गावत सुरसत्ता ॥ गोविंद प्रभुके जु गोपबालकसंग जे जे जे करत प्रेम अनुरत्ता ॥२॥
Ramkali
Gwalini fagunwa maangani aaeen .. aaju chalau
Part3-115
ग्वालिनी फग॒ुवा माँगनि आईं ॥ आजु चलौ नैंद जू की पौरी अद्भुत खेलि मचाई ॥|१॥ सुरंग गुलाल अबीर उड़ाबति, करन कनक पिचकाई ॥ झाँझ झालरी रबाब किन्नरी बाजे बहुत मँगाई ॥२॥ भरे अरगजा केसू, केसर सौंधो बहुत सुहाई ॥ ताल, मृदंग, उपंग, चँँग, रंग, भेरि दमाम बजाई ॥३॥ या विधि तैं नंद जू के द्वारै बहू विधि खेल मचाई ॥ देखि जसोमति मन अति प्रफुलित अंग-अंग सुख पाई ॥४॥ सब मिलि आई धाई महरि पै मोहन देंओ बताई ॥ सुनि बलबीर आई ठाढ़े भए चंद्रावलि पकराई ॥५॥ तब नँद लाल धाई जुवतीन पै चहूँ दिसि तैं जुरि आई ॥ मोहन पकरि स्यामा बस कींनौं होरी बोलि सुनाई ॥६॥ यह संकरषन देखि हँसे मन, मोहन पकरयों जाई || एकनु घेरि लेति मुख चुंबन, एकनु, काजर ल्याई ।|७॥ या बिधि होरी खेलति हैं जु भेट परसपर माई ॥ नंद-नैंदन वृषभानु किसोरी गोपी मन हुलसाई ॥८॥ अब हीं फगुवा देहु लाल जू तौई छूटन पाई || तब हीं मान लियौ नँद लाला कियौ सबन मन भाई ॥९॥ एकु हि नैन आजि बृजनाथ हि एकनु पान खवाई ॥ एकु हि बाम भाग होई ठाड़ी मुरली लेत छिड़ाई ॥१०॥ एकु हि केसर घोर सुरंगी सौंधों सिस नाई ॥ एकुई अंगिया झटकति पटकति तारी दै दै नँचाई ॥१ १॥ तब हि नारी को भेख बनायौ सैंदुर मांगि सुहाई ॥ सारी सुरँंग रँगी बहु रँग तें पुहुप माल पहिनाई ॥१२॥ श्री राधा नैँद लाल भई नव सखि एक लईं बुलाई || उन बलबीर कौ भेख कियों है श्री स्यामा मुरली बजाई ॥१३॥ यह मुख लखि सुर नर मुनि मोहे, कोटि अनंग लजाई ॥ जोरी अद्भुत लीला-सागर, 'सूरदास” बलि जाई ॥१४७॥
Bilawal
Gokulaten gaajat baajat yuvatinake youth liyein nandrani phooli phooli
Part1-190
गोकुलतें गाजत बाजत युवतिनके यूथ लियें नंदरानी फूलि फूलि रावलमें आईं । सुनि सुनि चहुँदिशितें नारी दौरीं देखनकों सबै एकसार पॉय परसनकों धाईं ॥१॥ पाछे वृषभान द्वार पौरी आय ठाड़ें भये और बोलि जो बड़ेडी सनमुख पठाई । देखत नंदरानी मनहीं मन मुसिक्यानी आदर दे पान गहे भवन माँझ लाई ॥२॥ निकट जाई लली देखि सब॒हिन मनमें अबरेखि अब भई सांची बात सुख समूह व्रजमें । यह सुनि जन मोहन अंग-अंग आनंद भरयौ गया जाय वृषभानजूपै लोटत पद रजमें ॥३॥
Saarang
Page 1 of 1

© 2026 All rights reserved. Vaishnav Samaj of RTP, DBA - Krishnadham-VYO 

bottom of page