top of page

Aashraya Ke Pad

To get full expanded Kritan text click on any column of the kirtan row in below table.

Kirtan Title
Page
Kirtan
Raag
Anokhe horry slellen laage .. misahi miss
Part3-077
अनोखे होरी स्लेलन लागे ॥ मिसही मिस रंग भरत सांवरो कछु सोवत कछु जागे ॥ १॥ लाल गुलाल लियें कर ललना नंदनंदन अनुरोगे ॥ कृष्णजीवन लछीराम के प्रभु बनेहें मरगजे वागे ॥२॥
Bhairav
Houn srivallabhajuko daas.. munn naan dharat kahuki
Part2-296
हों श्रीवल्लभजूको दास॥ मन न धरत काहूकी आस ॥१ ॥ सेवूं चरण रहूं नित्यपास॥ भयो सबहिनतें व निरास ॥२ | मेरेदृढ मन मांहि विश्वास ॥ हों न डरों दुर्जज उपहास ॥३ ॥ ताते होत जीय भक्ति बिकास ॥ पजर जात पातक ज्यों घास ॥४ ॥| बागधीशपति के बचन बिलास॥ रसना क्‍यों कर कहे मिठास ॥५ ॥ काटेहें दुष्कृतके पाश॥ रसिक विषयमति होत विनाश ॥६ ॥
Sarang
Aaj saanvaro ghosh galinmein khelati mohan horry ..
Part3-053
आज सांवरो घोष गलिनमें खेलति मोहन होरी ॥ संग सखी लीयें राधिका बनीहै अनूपम जोरी ॥१॥ बाजति ताल मृदंग छंदसों बिच मुरली धुनि थोरी ॥ अरस परस छिरकति छिरकावति मोहन राधा गोरी ॥२॥ अबीर गुलाल उडति बुकारंग भरिभारे धरी कमोरी ॥ केसरि रंगसों भरि पिचकारी मारतिहैं मुखरोरी ॥| ३|| छलबल सोंकरिआंख अंजावत लोकलाज सब तोरी ॥ लुटति सुख कीसीवां सब मिलि परमानंद करति निहोरी ॥४॥
Basant
Reejhe paraspar narnari ..
Pustak1-321
रीझे परस्पर नरनारि ॥ कंठ भुज भुज धरें दोऊ सकते नहीं निरबारि ॥१॥ गौर श्याम कपोल शोभा अधर अमृतधार ।॥ परस्परदोऊ पिय प्यारी रीज् लेत उगार ॥२॥ प्राण एक दै देह कीनी भक्ति प्रीति प्रकाश ॥ सूर स्वामी स्वामिनी मिल करत रंग विलास ॥३॥
Ramkali
Basant ritu aaee phoolan phoole sub mill abori badhaai ..
Part3-004
बसंत ऋतु आई फूलन फूले सब मिल आबोरी बधाई ॥ काम नृपति रतिपति आवत हे चहुंदिस कामिनी भोंह सों चोंप चढ़ाई ॥१॥ भँवर गुंजारत कोकिल गावत लेत सप्त स्वर तान गाई ॥ हरिवल्लभप्रभु को बसंत ऋतु लायो भरि भरि आंकोरी मन भाई ॥२॥
Malkoos
Radha rawal prayat bhaee | vidhina yeh bhaagi niz janakau raski
Part1-186
राधा रावल प्रयट भई | विधिना यह भागि निज जनकौ रसकी सिंधु दई ॥१॥ कीरति श्रीवृषभान मान दे सब जाति बुलाय लई । अति आनंद सबनके मनकी आरति निबरि गई ॥२॥ देखन नंद चले लै सुतकों तबहीं बात जतई । भूषण बसन जन्मदिनके सजि सब बिधि वहै छई ॥३॥ कहा नंद जसुमति कीरतिसों देहु बधाई नई । सुता तिहारी पूत हमारी जोरी सरस ठई ॥४॥ भीतर बोलि पटा बैठाये दोऊ सहज एकही । पगिया बाँधि उतारि आरती सब बितई ॥५॥ ता दिनतें सगरे या व्रजमें सुखकी बात भई । लीला सुमिरतत भई रसिकनकी मति आनंद मई ॥६॥
Saarang
Jaaoongi boondaavan bhetongi gopaalen .. dekhongi nayanbhar shyam
Part1-334
जाऊँगी बूंदावन भेटोंगी गोपालें ॥ देखोंगी नयनभर श्याम तमालें ॥१॥ कालिंदी तट चारत थेंनु | संग सखा बजावत मृदु वेंनु ॥२॥ भौर मुकुट गुंणा अवतंस ॥ देशबसत कूजत कलहंस ॥३॥ परमानंद प्रभु त्रिभुवन॒पाल | लीला सागर गिरिधरलाल ॥४॥
Malav
Paanyan chandan
NityaPad-235
पांयन चंदन लगाउगीं ॥ बहो भाँतन बिजना ढुराऊं छिरक गुलाब जलसों नैन सिराऊंगी ॥ १॥ अगर कपूर धसि अंग लगाऊं मृदमद आड़ बनाऊंगी ॥ कल्यान के प्रभु गिरिधरन छबीले लैले लाड लड्याऊंगी ॥२॥
Nayaki
Parsat charan chalat sub gharakon.. jaat chaley sub ghosh nagarkon ..1 ..
Part2-076
परसत चरण चलत सब घरकों॥ जात चले सब घोष नगरकों ॥१ ॥ सुख समेत मग जात चलेसब ॥। दूनी भीर भई तबतें अब॥२॥ को आगें को पाछें आवत॥ मारगमें कहुंँ ठौर न पावत ॥३ ॥ प्रथमहि गये डगरतिन पाये ॥ पाछें लोगन जे पछिताये ॥४ ॥ घर पोहोंचे अबही नहि कोई ॥ मारगमें अटके सब लोई ॥५ ॥ डेरापरे कोस चोरासी॥ इतने लोग जुरे ब्रजवासी ॥६ ॥ पेंडे चलन नहीं कोउ पावत॥ कितेक दूर ब्रज बूझत आवत॥७॥ सूरश्याम गुण नागर सागर॥ नौतन लीला करी उजागर ॥८ ॥
Bilawal
Rangarsik nandanandan rangarsik bhamini mruganayani kamalanayan
NityaPad-052
रंगरसिक नंदननंदन रंगरसिक भामिनी मृुगनयनी कमलनयन नागरनागरी॥ गिरिधर कल हंसहंसनी मानों गोप तरणि दोऊ समतूल गुणनसागर सागरी ॥| १॥ करवकेली बनविहार निरख जोटि लजतमार गावत स्वर मिलवत चारू ललित रागरी | खगमृग पशुसुनत नाद पीवत अधरसुधा स्वाद कृष्णदास वबदत वाद सुफल भागरी ।। २॥
Lalit
Hoe hoe horry ! haldhar aavai .. aisee preeti
Part3-071
हो हो होरी ! हलधर आवै ॥ ऐसी प्रीति स्यामसुंदर सों हरि-लीला अपने मुख गाबेै ॥ पियें बारूनी मत्त संकरघषन नैन रसमसे कच कछु ढीले ॥ मौंह चढ़ी सिर पाग लटपटी बचन गंभीर अधर-पुट गीले ॥ नील बसन-छबि उगत चरन-गतति सुभ्र सरीर रोहिनी नंदन ॥ “परमानंद' राम जुवती प्रिय कुंडल एक चढ़ाए चंदन ॥
Basant
Saaree gumm padhani sapt swar alankrit srirag gawat vraj bhamini..
Part1-336
सारी गम पधनी सप्त स्वर अलंकृत श्रीराग गावत ब्रज भामिनी॥ कोकिल कलरव वर सुंदर सकल मानिनी मैं वर कामिनी ॥१॥ रिझिवत तत थेई तानबंधान शरद विमल शशि राका यामिनी ॥ कृष्णदास प्रभु गोवर्द्धन धारी लाल रिश्यो चाहत संग स्वामिनी ॥२॥
Shri
Page 1 of 1

© 2026 All rights reserved. Vaishnav Samaj of RTP, DBA - Krishnadham-VYO 

bottom of page