top of page

Aashraya Ke Pad

To get full expanded Kritan text click on any column of the kirtan row in below table.

Kirtan Title
Page
Kirtan
Raag
Khelat shyam gwalan sanga .. subal haldhar aru sridama
Part1-147
खेलत श्याम ग्वालन संग ॥ सुबल हलधर अरु श्रीदामा करत नाना रंग ॥१॥ हाथ तारी देत भाजत सब करि करि होड़ ॥ बरजें हलधर श्याम तुम जिनि चोट लागै गोड़ ॥२॥ तब कट्मौ मैं दौरि जानत बहुत बल मो गात । मेरी जोरी है श्रीदामा हाथ मारें जात ॥३॥ जानिके मैं रहो ठाड़ो कहा छुबत तू मोहि ॥ सूरश्याम खीजत सखा संग मनहि कीनो कोहि ॥४॥
Ramkali
Ritu basant kusumit navbakul maalati .. kurbak
Part3-053
ऋतु बसंत कुसुमित नवबकुल मालती ॥ कुरबक मल्लिका गुंजत बहुअलिपांति ॥ १॥ कूजत कलकल हंसके की मिथुन कीरा ॥ बहत पवन मलय विमल सुरभि जमुना तीरा ॥२॥ गावति कलगीत युवती बोलत होहोरी ॥ केसरि मृगमद कपूर छिरकति नवमोरी ॥३॥ मनि नूपुर कांटे किंकिनी कंकनधुनि झोह़े | हरि जीवन प्रभु गिरिवरधर त्रिभूवन मन मोहे ॥४॥
Basant
Arrie vaha nandmahar koo chhohara varajyo naheen maanein
Part3-206
अरी वह नंदमहर को छोहरा वरज्यो नहीं मानें प्रेम लपेटे अटपठे ओर मोहि सुनावे दोहरा ॥१॥ केसें के जाऊँ दुह्ववन गैया आये अघोरे गोंहरा ॥ नखसिख रंग बोरे ओर तोरे मेरे गरेको डोहरा ॥२॥ गारी देंदे भाव जनावे ओर उपजावे मोहरा ॥ गोविंद प्रभु बलवीर विहारी प्यारी राधा को मीत मनोहरा ॥३॥
Kaafi
Hamaare madangopal hein raam.. dhanushban barr vimal
Part2-259
हमारे मदनगोपाल हें राम॥ धनुषबान बर विमल बेनुकर पीत वसन ओर तन घनश्याम ॥१ ॥ अपनी भुजा जिन जलनिधि बांध्यो रास रच्यो जिन कोटिक काम॥ दशशिर हत जिन असुर संहारे गोवर्धन धार्यो करवाम ॥२॥ वे रजुबर यह जदुबर मोहन लीला ललित विमल बहुनाम॥ परमानंद प्रभु भेद रहित हरि संतन मिलि गावत गुनग्ाम ॥३ ॥
Saarang
Praatasmein ghargharte dekhanakon aanihen gokulnari ..| apano krishna
NityaPad-019
प्रातसमें घरघरते देखनकों आंईहें गोकुलनारी ॥| अपनो कृष्ण जगाय बशोदा आनंद मंगलकारी ॥१॥ सब व्रजकुलके प्राण जीवनधन यासुतकी बलहारी ॥ आसकरण प्रभु मोहननागर गिरिगोवर्द्धनधारी ॥२॥
Bhairav
Tumroi sabahai merrie maaee .. tumari aavan zaan hamaare
Part1-014
तुमरोई सबहै मेरी माई ॥ तुमारी आवन जान हमारे ऐसौई रहौ सदाई ॥१॥ यह लहनों बड़डेनके पून्यन हमरे प्रकटे आई ॥ हाँ हो और रायजूके पुन्यन तुमरे पुन्य सराई ॥२॥ और भाग तुम ग्वाल बाल के जिनमें खेलत जाई ॥ और भागि इन गाय बछरनके जिनकी करत चराई ॥३॥ और भागि ये दूध दहीके जाकी करत लुटाई ॥ श्री विट्लगिरिधर जहाँ खेलत धनि धनि यह अंगनाई ॥४॥
Devgandhar
Vrajkeereeti anokhiri maaee | joe kouu nandbhavanmein aabat
Part1-155
ब्रजकीरीति अनोखीरी माई | जो कोऊ नंदभवनमें आबत ताको मनहरलेत कन्हाई ॥१॥ उरबघनां मुख मांखन सोहे तनकी कहाकहूं जो निकाई ॥ घुटुरुवबन चलतछांह कोप करत किलकत हैँसत खेलत अंगनाई ॥१॥ मातयशोदा लेतबलैया मनमें मोदबढ़्यों न समाई ॥ कल्याणके प्रभु यह छबि निरखत पलककी ओटसही नहिं जाई ॥३॥
Bilawal
Pariva pratham kunwar koun dekhan chully vrajnari ..
Part3-281
परिवा प्रथम कुंवर कों देखन चली ब्रजनारि ॥ अंग अंग छबि निरखत लीयो लाल मनुहारि ॥१॥ दूज दाम कुसुमन की पहरे श्रींगोपीनाथ || रचिपच गूंथ संवारीं श्रीराधाजू अपने हाथ ॥२॥ तीज लरुूनी तनतरलित उरगज मोतिन हार ॥ कुचपर कचल रविलुलित प्रिय संग करत विहार ॥ ३॥ चौथ चतुर दिशचंदन चरचित सावल अंग ॥ विविध भांत रूचि पहरें नाना वसन मुरंग ॥४॥ पांचे प्रमदा प्रमुदित सब मिलगावें गीत ॥ हावभाब कर रिझवत रसिक श्रीदामा मीत ॥५॥ छठकों छेल छबीलो छिरकत छींट अनूप ॥ शोभा वरनी न जाय जय जय गोकुल के भूष ॥६॥ सातें सकल सखा सब घर घर देतवगार ॥ सुनत कुंवर कोलाहल निकसी घोख कुमार ॥७॥ आठें अति आतुर अबलन लीनें पियघेर || मुरली पीत प्रट झटकत हंसत वदन तनहेर ॥८॥ नोमी नवल नाणरी कुंकुम जल सों घोर ॥ पिय पिचकाइन छिरकत तक तक नवल किशोर ॥९॥ दसमी दसोंदिस देखियत अति प्रफुलित वनराज ॥ मदन वसंत मिल खेलें अलिपिक से नासाज ॥९०॥ एकादसि एक ओर राधा संग सब नारी ॥ उतकी ओर बल मोहन बालक यूथ मझारी ॥११॥ द्वादशी दुह्ंदिस मच्यो खेल राय दरबार ॥ भेरि दमामाधोंसा कोऊ काद्दू न संभार || १ २॥ तेरस तरुणी गणपर वरखत सुरंग अबीर ॥ ये इततें वे उततें भई परस्पर भीर ॥१३॥ चौदस चहूं दिशातें बरखत परिमल मोद ॥ गणत न काह्दू जगमें व्रजजन मनसि प्रमोद ॥ १ ७॥ पून्‍्यो परिपूरण शशि आनंदे सबलोग ॥ घोष राय ब्रज छायो करत सकल सुख भोग॥१५॥ यह विध होरी खेलत वरखत सकल आनंद ॥ गोबिंद बल बलबल जाय जय गोकुल के चंद ॥१४॥
Gouri
Dekh indra munn garbavbadhayo.. vrajalogan mokon visaraayo .. 1 ..
Part2-080
देख इंद्र मन गर्बवबढायो॥ व्रजलोगन मोकों विसरायो ॥ १ ॥ अहीर जाति ओछी मतिकीनी।॥ मेरी पुजा गिरिकों दीनी ॥३॥ पुजत गिरिहे कहा मति आई॥ गिरि समेत ब्रजदेहुं बहाईं ॥३ ॥ देखों धों कितनों सुखपेहें॥ मेरे मारत कोन बचेहें ॥४ ॥ परवत तब इनकों क्‍यों राखत॥ वारवार यह कहिकहि भाखत ॥५ ॥ पूजत गिरि अति प्रेमबढाये ॥ सपनेको सुखलेत मनाये ॥६ ॥ सूरदास सुरपतिकी वानी ॥ व्रजबोरों प्रलयके पानी ७ ॥
Bilawal
Hoe hoe horry hoe hoe horry hoe hoe horry khele girdhar
Part3-264
हो हो होरी हो हो होरी हो हो होरी खेले गिरधर लाल । नंद महरि कौ कुँवर लाडिलौ संग सोभित ब्रज की बाल, होरी ॥ केसरि भरें कनिक पिचकाई छूटत बूँद रसाल, होरी । किलकि किलकि के सन्‍्मुख धावत डारत मुठी गुलाल, होरी ॥ नैन नचावत मधुरे गावत चटक मठक गति ख्याल, होरी ॥ चोवा चंदन मुख लपटाबत हँसत दै दे कर ताल, होरी ॥ एक ब्रज नागरि गुन की आगरि लपटि स्याम तमाल, होरी ॥ नैना आंजि और मुख मांडे बेंदी दिनी भाल, होरी || रस में मणन भये मिलि खेलत तन की कछु न संभार, छोरी । चतुर्भुज प्रभु सिर मुकुट बिराजत और बैजयन्ती माल, छोरी ॥
Sarang
Milli raag hindol .. pancham swar lealapat uchatatahai saptataan maan
Part3-037
मिलि राग हिंडोल ॥ पंचम स्वर लेअलापत उचटतहै सप्ततान मान थेईताथेईता थेईथेई कहति बोल ॥|१॥ कनकवरन टिपारोसिर कमलबदन काछिनी कि छिरकत राधा करत कलोल ॥ कृष्णदास नदबत गिरिधरपिय सुरबनिता बारत अमोल ॥३॥
Raajat nikunj dhaam thakurani.. kusum sez parr pyaari podhee ghag
NityaPad-343
राजत निकुंज धाम ठकुरानी॥ कुसुम सेज पर प्यारी पोढ़ी ग़ग सुनत मृदु बानी ॥ १॥। बैठी ललिता चरन पलोटत लाल दृष्टि ललचानी ॥ पांय परत सजनी के मोहन हित सो हा हा खानी ॥ २॥ भई कृपालु लाल पर ललिता दे आज्ञा मुसकानी | आवो मोहन चरन पलोटो जैसें कुंवरि न जानी ॥३॥ आज्ञा दई ससख्त्री कों प्यारी मुख ऊपर पट तानी ॥ बीन बजाय गाय कछु तानन ज्यों उपजै सुख सानी ।।४॥ गावन लगे रसिक मन मोहन तब जागी महारानी ॥ उठ बैठी ब्यास की स्वामिनी श्रीवृन्दावन की रानी ॥|५॥
Desh
Page 1 of 1

© 2026 All rights reserved. Vaishnav Samaj of RTP, DBA - Krishnadham-VYO 

bottom of page