top of page
Kirtan Title | Kirtan | Category | Book-Page# | Raag |
|---|---|---|---|---|
Vrajvasi jaane russ reeti .. | व्रजवासी जाने रस रीति ॥
जिनके हृदय और नहीं भावत नंदसुबन पदप्र ीति ॥१॥
सर्वभाव सर्वात्मानिवेदन रहत हैं त्रिगुणातीत ॥
करत महलमें टहल निरंतर जात याम युगवीत ॥२॥
जिनकी गति और नहीं जाने बिच जबनिका भीति ॥
कोई एकलहे दासपरमानंद गुरुप्रसाद प्रतीति ॥३॥। | NityaNem | NityaPad-358 | Gori |
Aur kouu samajheso samajhe hamkoon itani samajh bhalee .. | और कोऊ समझेसो समझे हमकूं इतनी समझ भली ॥
ठाकुर नंदकिशोर हमारे ठकुरायन वृषभानलली॥।१॥
श्रीदामा आदि सखा स्वथामके स्यामासंग ललितादि अली॥
ब्रजपुर वास शैलवन विहरत कुंजनकुंजन रंगरली ।। २॥
इनके लाड चाहूँ सुखसेवा भाववेल रसफलन फली ॥
कहे भगवान हित रामरायप्रभु सबनतें इनकी कृपाभली॥३॥ | NityaNem | NityaPad-358 | Gori |
Dekho durmati yeh sansarki || | देखो दुर्मति यह संसारकी ||
हरिसो हीराछांडि हाथतें बांधत पोट विकारकी ॥१॥
झूठे सुखमें भूलरहेहैं सुधविसरी करतारकी ॥
नाना विधके करमकमाए खबर नहीं शिरभारकी ।। २॥
कोऊ खेती कोउवणिज चाकरी कोऊ आशा हथियारकी ॥
अंधधुंध फिरत दशोंदिश फूटीआँख गँवारकी ॥३॥
नर्कजानके मारग चाले सुनसुन विप्र लबारकी ॥
अपने हाथ गले में डारत फांसी मायाजारकी ।।४॥
बार बार पुकार कहतहों सुनहों सजन हारकी ॥
सूरदास यह विनस जायगी देह छिनकमें छारकी ॥५॥। | Vairagya | NityaPad-359 | Bihaag |
Sub dinn hott naan aeka samaan .. pragatahe | सब दिन होत न एक समान ॥ प्रगटतहे
पूरव की करनी तजमन सोच अज्ञान ॥१॥
कबहुंक राजाहरिश्चंद्र गृहसंपति मेरुसमान ॥
कबहुँक दासश्वपच गृह ह॒वैके अंबर हरत मसान ॥॥२॥
कबहुंक युथिष्ठिर राजसिंहासन अनुचर श्रीभगवान ॥
कबहुँक द्रपद सुता कौरवबश केशदुशासन तान॥ ३।|
कबहुंक दुलहे बन्योबराती चहुंदिश मंगलगान॥
कबहुँक आप मृतकहजै जातहै करलंबे पदपान ॥।४॥
कबहुँक रामसहित जानकी विचरत पुष्पविमान।।
कबहुंक रुदनकरत फिरतहै महावन उद्यान ॥५॥।
जननी जठर जन्यो जादिनते लिख्यो लाभ अरु हान ॥
सूरदास यतन सब झूठे बिधिके अंकप्रमान ॥६। | Vairagya | NityaPad-359 | Bihaag |
Binn gopal naheen koee apuno .. | बिन गोपाल नहीं कोई अपुनो ॥
कौन पितामात्ा सुतथघरनी यह सब जगत रैनको सपनो ॥१॥
धनकारन निसदिन जग भटकत वृथा जन्म योंही सब खपनों ।।
अन्त सहाय करे नहिं कोई निश्चय काल अग्निमुख झपनों॥ २॥
सब तज हरिभज युगल कमलपद मोहन निगड चरणनते कपनों ॥
कहत दास श्रीवल्लभविद्डल श्रीगिरिधर रसना मुखजपनों॥३॥ | Vairagya | NityaPad-359 | Bihaag |
Munrey tuu bhoolyo janm gamaave ... | मनरे तू भूल्यो जन्म गमावे ॥।
खबर न परी तोको सिरऊपर काल सदा मंडरावे ॥ १॥
खानपान अटक्यो निशिवासर जिभ्यालाड लडावबे |
ग ृहसुखदेख फिरत फूल्योसो सुपने मन भटकावे ॥ २॥।
कै तूं छांड जायगो इनको के तोहिं यही छुडावें ॥
ज्यों तोता सेवर पर बैठ्यो हाथ कछू नहि आवे ।। ३॥।
मेरी मेरी करत बावरे आयुष वृथा गमावे॥।
हरिहि तू विसार विषयसुख विष्टा चितमन भावे॥५॥
गिरिधरलाल सकल सुख दाता सुन पुराण सब गावे।।
सूरदास वल्लभ उरअपने चरणकमल चितलावे ॥५॥ | Vairagya | NityaPad-359 | Bihaag |
Mosam kaun' kutil khalkami .. | मोसम कौन' कुटिल खलकामी ॥
कहा छिपी तुमसों करुणानिधि सबके अंतरयामी ॥ १॥|
तुम तनुदियो तुम्हें विसरायो ऐसो लोनहरामी ||
तिहारे चरणछांडि विमुखनकी नितउ॒ठि करत गुलामी ॥ २॥
जहां सतसंग होत तहां आलस अधमन संग विश्र ामी | ३॥
भरभर उदर विषयमद पीवत जैसे सूकर ग्रामी ।।४॥
पापीपतित अधम परनिंदक सब पतितन सिरनामी ॥
सूर पतित तुम पतित उधारण सुनिये श्रीपतिस्वामी ॥४॥ | Vairagya | NityaPad-360 | Bihaag |
Prabhu seva koo kharach naan laage .. | प्रभु सेवा को खरच न लागे ॥
अपनो जन्म सुफल कर मूरख क्यों डरपे जो अभागे ॥१॥
उदर भरन को करो रसोई सोई भोग धरे ॥
महाप्रसाद होय घटे न कनिका अपनो उदर भरे ॥ २॥
मीठो जल पीवन को लाये तामें झारी भरे ॥
अंग ढांकन कु चहिये कपड़ा तामे साज करे ॥३॥
जो मन होय उदार तुम्हारे बैभव कछु बढावो ॥
नहिं तो मोर चंद्रिका गुंजा यह सिंगार धरावो ॥४॥
अत्तर फूल फल जो कछु उत्तम प्रभु पहेले ही धरावो ॥
जो मन उत्तमपें प्रभु कु धर सब खावो ॥।५॥|
कर संबंध स्वामी सेवक को चल मारग की चलेवस्तु रीति ॥
पूरन प्रभु भाव के भूखे हाव अंतर की प्रीति ॥६॥।
यामे कहा घट जाय तिहारो घर को घर में रहि है।।
बललभदास होय गति अपनी भलो भलो जग कहि है।॥।७॥ | Vairagya | NityaPad-360 | Bihaag |
Munrey sthamso curr hait ... | मनरे स्थामसो कर हेत ॥।
कृष्णनामकी वार करले तो बचे तेरोखेत ॥१॥|
मनसुवा तनपीजरा हो तासूं बांध्यो तेरोहेत ॥।
कालरूपी मंझारडोले अब घडी तोहे लेत ॥२॥|
विषय विषय रसछांडदेरे उतर सायर सेत ॥
सूर श्रीगोपाल भजले गुरुबताये देत ॥३॥ | Vairagya | NityaPad-360 | Bihaag |
Bhajan binn jeevat jaisen pret | | भजन बिन जीवत जैसें प्रेत |
मनमलीन घरघर प्रति डोलत उदर भरनके हेत ॥१॥
कबहूं पावत पापको पैसा गाड धूरमें देत ॥
सेवा नहिं गोविंदचंदकी भवन नीलको खेत ॥।२॥|
मुख कटुबचन करत परनिंदा संतनकुं
दुखदेत॥ सूरदास बहुत कहाकहूं डुबे कुटुंबसमेत ॥ ३॥ | Vairagya | NityaPad-360 | Bihaag |
Piyaa binn chand lagyo duhkh daine. | पिया बिन चंद लग्यो दुःख देन।
तारा गिनत गिनत हुं हारी पलकन लागे चेन ॥। पिय बिन. ।।
कहां वे जम ुना पुलिन मनोहर कहां वे सुखकी रैन॥
सूरदास प्रभु तिहारे दरस बिन विरहनिकुं नहीं चेन ॥
पिया
| Vairagya | NityaPad-361 | Bihaag |
Harike janaki atee thakurai. | हरिके जनकी अति ठकुराई।
देवराज ऋषिराज महामुनी देखत रहे लजाई ॥।
दृढ विश्वास कीयो सिंहासम तापर बैठे भूष।
हरिगुण विमल छत्र शिर राजत शोभा परम अनूप ॥
निस्पृह्द देशको राज करे ताको लोक परम उच्छाह ॥
कामक्रोध मद लोभ मोह तहां भये चोरते शाह ॥
बने विवेक विचित्र पोरीया ओसर कोउ न पावे ॥
अरथ काम तहां रहत दूर दूर मोक्ष धर्म शिरनावे ॥।
अष्टसिद्धि नवनिधि द्वारे ठाडे कर जोरे उर लीनी ॥
छडीदार वैराग्य विनोदी छटको बाहर कीनी ॥
हरिपद पंकज प्रेम परत रुचि ताहीसों रंग राते ॥
मंत्री ज्ञान ओसर नहीं पावत करत बात सकुचाते ॥
माया खल व्यापे नहीं कबहु जोयारीते जाने ॥
सूरदास यह नरतन पायो गुरु प्रसाद पहेचाने ॥ | Vairagya | NityaPad-361 | Kanharo |
bottom of page
