top of page
Kirtan Title
Kirtan
Category
Book-Page#
Raag
Jaise rakho tese rahun jaise hii rakho tese rahun.
जैसे राखो तेसे रहुं जैसे ही राखो तेसे रहुं। जानत हो सुख दुःख सब जनके मुखकर कहाजु कहूँ ॥ जैसे ही. ॥ कबहुंक भोजन देहो कृपाकर कबहुक भूख सहू | कबहुंक तुरग चढ़ महागज कबहुंक भार वहुं ॥ जैसेही .।। कमल नय॒न घनश्याम मनोहर अनुचर भयो रहुं। सूरदास प्रभु भक्त कृपानिधि तुम्हारे चरन गहुं।। जैसेही.।॥
Aashraya
NityaPad-370
Sorat
Uddhav esso bhakt mohi bhaave ..
उद्धव एसो भक्त मोहि भावे ॥ सबतज आश निरंतर मेरी जन्म कर्म गत गावे। कथनी कथत निरंतर मेरी सेवामें चित्तलावे | मूदुहास नेन जलधारा करतल ताल बजावे॥ जहां जहां भक्त मेरो चरण धरत हे तहां तीरथ चलि आवे। बे रज ले में अंग लगाउं कोटि ब्रह्मांड सुख पावे ॥ मेरी मूरत उनके हृदय में वे मेरेडर आवे। बल बल जाऊं श्रीमुख वाणी सूरदास जस गावे॥
Aashraya
NityaPad-370
Kanharo
Srivallabh chaahe soee karey. joe
श्रीवल्लभ चाहे सोई करे। जो उनके पद दृढ करी पकरे महारस सिंधु भरे ॥ बेद पुराण सुघडता सुंदर ए बातन न सरे। श्रीवललभके पदरज भजके भवसागरते तरे ॥ नाथके नाथ अनाथकेबंधु अवगुण चित ना धरे। पद्मनाभकुं अपनो जानिके डूबत कर पकरे।॥
Aashraya
NityaPad-370
Sorat
Baishnavajan mero anga.
बैष्णवजन मेरो अंग। छांड कुटुंब ओर सकल पदारथ सेवाकरे फिर करे सतसंग।॥ ध्यानधरे मेरो गुण गावे नई उपजावे तान तरंग । निश्चय चित्त होय दृढकर बेठे कथा सुने मन अतही उमंग ।। मम गुण सुन सुख सिंधु बढ उर प्रेमनीर बहे मानो गंग। प्रेम पुंजमें मगन होयके निशदिनही बरसावत रंग ।। मीन न छांडे जलकुं जेसे उनके मेरे ऐसे प्रसंग । सूरदास मलीन महाजल गंगा मिलि होय जात हे
Aashraya
NityaPad-370
Kanharo
Prabhu mein sub patitan koo tiko.
प्रभु में सब पतितन को टीको। और पतित सब द्ोस चार के में तो जन्मन हीं को | बधिक अजामिल गणिका तारी ओरे पूतनाही को । मोहि-छांडी तुम ओर उद्धारे मिटे शूल केसे जीको ॥ कोउ नसमर्थ शुद्ध करन को खेंचि कहत हों लीको। मरीयत लाज सूर पतितन में कहत सबे मोहि नीको ॥
Aashraya
NityaPad-371
Bihaag
Avsar bair bair nahin aave... tech |
अवसर बेर बेर नहिं आवे।॥ टेक | जो जाने तो करले भलाई जन्म जन्म सुख पावे ॥१॥ सुतदारा अंजलीको पानी, घटत वेर नहिं लावे छुटय्यो तन धन कोन कामको, कृपण कहाजु कहावे ॥ २।। जाको मन लाग्यो श्रीकृष्णसुं ताकूं अन्य न भावे। सूरदास प्रभु आनंद सागर, प्रेम धरी क्यों न गावे ॥३॥
Aashraya
NityaPad-371
Bihaag
Hari russ voondaavante aayo.
हरि रस वूंदावनते आयो। भगवदीय जन पीवनके कारन श्रीव्रजनाथ पठायो ॥ वांटिलियो अपनी अपनी रुचि जो जाके मन भायो । सूरदास प्रभु रसिक बिनोदी सो रस रसिकन पायो ॥
Aashraya
NityaPad-371
Bihaag
Munrey tuu vrikshanako mutt leey. kaate taapar krodh karey nahin seenche naahin saneh..
मनरे तू वृक्षनको मत ले। काटे तापर क्रोध करे नहिं सींचे नाहीं सनेह।। जो कोई बापर पत्थर चलाहे ताहीकों फल दे। आप शिरपर धूपसहत है ओरनकूं छाया सुख दे । धन धन जड़ ए परम पदारथ वृथा मनुष्यकी देह । सूरदास मनकर्म वचन करी भक्तनको मत एह।।
Aashraya
NityaPad-371
Bihaag
Bhaee abb girishwarason pehechan.
भई अब गिरिश्वरसों पेहेचान। कपटरूप व्हे छलवे आयो पुरुषोत्तम नहीं जान ॥१॥ छोटो बड़ो कछु नहीं समज्यों छायर॒यो अज्ञान | छीतस्वामी देखत अपनायो श्रीविद्ठल कृपानिधान ॥२॥
Aashraya
NityaPad-371
Bihaag
Bolo bhaiya govind krishna hari .
बोलो भैया गोविंद कृष्ण हरि । माल दाम कछु नहीं लागत छूटत नहिं गठरी ॥ यह काया कागदकी पुतरी छिनमें जात जरी | जामुख सूरप्रभु नाहि उचरत तामुख धूर परी।
Aashraya
NityaPad-371
Bihaag
Janam sub baatan beet gayo.
जनम सब बातन बीत गयो। दसबरस खेल्यो लरकाई पीछे कामनी मोहरचओ। त्रीस भयो म्रायाके पीछे देशविदेश छयो। चालीस वरसमें राज्यजु पाये उपजत लोभ नयो ॥ सूकी त्वचा कमर भये टेढ़े सब ठाटभयो लरिका बहू कह्मों नहीं मानें बूढों शठजु भयो ॥ नहिं हरिभजन गुरुकी सेवा नहीं कछु दान दीयो। सूरदास मिथ्या तन बीत्यो जमने खेंच लीयो |
Aashraya
NityaPad-371
Bihaag
Kete dinn vheju gaye binu dekhe |
केते दिन व्हेजु गये बिनु देखे | तरूण किशोर रसिक नंदनंदन कछुक उठत मुख रेखे ।। वह सौभाग्य वह कांति वदनकी कोटिक चंद्र विशेखे | वह चितवनि बह हास्य मनोहर वह नटवर वपु भेखें ।। श्याम सुंदर मिलि संग खेलनकी आवत जीय अपेखें ॥ कुंभनदास लाल गिरिधर बिनु जीवन जन्म अलेखें।
Aashraya
NityaPad-372
Bihaag

© 2026 All rights reserved. Vaishnav Samaj of RTP, DBA - Krishnadham-VYO 

bottom of page