top of page
Kirtan Title
Kirtan
Category
Book-Page#
Raag
Srivallabh abki bair ubaro |
श्रीवल्लभ अबकी बेर उबारो | सब पतितन में विख्यातपतितहुँ पावन नाम तिहारो ॥ श्रीवल्लभ .।। ओर पतित नाही मेरे सह अजामिल कोन विचारों ॥ भाज्यो नरक नाम सुनि मेरो यमने दियो हडतालो ॥ श्रीवल्लभ.॥ कृपासिंधु करुणा निधी केशव अब न करोगे उधारो। सूर अधमको कहुं ठोर तांहि बिना शरनजु तुमारो ॥।श्रीवल्लभ.।।
Aashraya
NityaPad-372
Bihaag
Hari teree lilaki sudhi aave.
हरि तेरी लीलाकी सुधि आवे। कमल नयन मन मोहन मूरति मन मन चित्र बनावे ॥ एक बार जाहि मिलत दया करि सो केसे बिसरावे । मुख मुसकानि बंक अवलोकनि चाल मनोहर भावे || कबहुंक निबिड तिमिर आलिंगन कबहुंक पिक सुरगावे ॥ कबहुंक संभ्रमें कासि कासि कहि संगही उठि उठि धावे | कबहुंक नेनमुदि अंतरगति मणिमाला पहिरावे । परमानंद प्रभु श्याम ध्यान करि एसे विरह गमावे॥
Aashraya
NityaPad-372
Bihaag
Hari houn sub patitan koo naayak.
हरि हों सब पतितन को नायक। कोकरि सके बराबरि मेरी इते मानके लायक ॥ जो तुम अजामिलसों कीनी सोपाती लिख पाई | होब विश्वास भलो जिव अपने ओरो पतित बुलाउं ॥। सिमिट जहां तहांते सबकोऊ आय जुटे इकठोर | अबके इतने आनि मिलाऊंफेर दूसरी ओर॥ होडा होडी मन हुलास करि करेपात भरिपेट | सबहिनले पायनतर परहों यह हमारी भेट ॥ ऐसी केतिक बनाऊं प्रानपतिसुमरिन व्हे भयो आडो । अबकी बेर निवेर लेहु प्रभु सूर पतितन को ठांडो ॥।
Aashraya
NityaPad-372
Bihaag
Guru mahima. guru binu assie kaun karey ..
गुरु महिमा। गुरु बिनु एसी कौन करे ॥ माला तिलक मनोहर बानो ले शिरछल्र धरे || १॥ भवसागरतें बुडत राखे दीपक हाथधरे सूरस्याम गुरु एसो समरथ छिन में ले उद्धरे ॥२॥
Aashraya
NityaPad-373
Bihaag
Dridh inn charanan kero bharoso ..
दृढ इन चरणन केरो भरोसो ॥ श्रीवल्लभनख चंद्रछटाबिन सब जग मांझ अंधेरो ॥ १॥ साधन और नहीं या कलिमें जासों होय निवेरो ॥ सूर कहा कहें द्विविध आंधरो बिना मोलको चेरो ॥२॥
Aashraya
NityaPad-373
Bihaag
Yeh mangongopijanavallabh |
यह मांगोंगोपीजनवल्लभ | मानुषजन्म और हरिसेवा ब्रजबसवो दीजे मोहिसुल्लभ ॥।१॥ श्रीवल्लभकु लको हो हुं चेरोी वैष्णजनको दास कहाऊं ॥ श्रीयमुनाजलनितप्रतिन्हाऊं मनक्रमबचन कृष्णगुण गांऊ ॥२॥। श्रीभागवतश्रवणसुनूँनित इन तज चित्त कहुँ अनत न लाऊं।। परमानंददास यह मांगत नित निरखों कबहुँन अघाऊं ॥३॥
Aashraya
NityaPad-373
Bihaag
Udho manato naheen dashbis | aeka hato sou gayo
उधो मनतो नहीं दशबीस | एक हतो सो गयो एयामसंग कोन भजे जगदीश ॥। १॥ भये सिथिल सबे माधोबिन ज्यों देही बिन शीश | स्वास अटक रहो आशा लगि रही जीयो कोटि वरीश ॥।२॥ तुमतों सखा श्यामसुंदरके सकल जोगके इश। सूरदास रसिकनकी बतिया को बूजबवे यह रीस ॥३॥
Aashraya
NityaPad-373
Bihaag
Mangoyshodanandanandan ..
मांगोयशोदानंदनंदन ।। वदनकमल मेरमनमधुकर नित्यप्रति छिनछिन पाऊंदरशन ॥१॥| चरणकमलकीसेवादीजै दोउ जन राजत विद्युल्लताघन ।। नंदनंदन वृषभाननंदिनी मेरे सर्वस्वप्राणजीवनधन ॥।२॥| ब्रजबसवबो यमुनाजल- पीवौ श्रीवल्लभकु लको दास येहीपन ॥ महाप्रसादपाऊं हरिगुणगाऊं परमानंददास दासी वन॥३॥
Aashraya
NityaPad-373
Bihaag
Yeh magosankarshanvir..
यह मागोसंकरषणवीर॥ चरणकमल अनुरागनिरंतर भावेमोहि भक्तनकीभीर ।।१॥ संगदेहुतो हरिभक्तनको वासदेही श्रीयमुमातीर।। श्रवणदे उतो हरिक थारस ध्यानदे हु तो स्थामशरीर ॥२।। मनकामनाकरो परिपूरण पावनमजनसु रसरीनीर ॥ परमानंददास को ठाकुर त्रिभुवननायक गोकुलपतिधीर ॥३॥
Aashraya
NityaPad-373
Bihaag
Shobha sakal siromani dampati jhulen doll || mohan -
शोभा सकल सिरोमणी दंपति झुलें डोल || मोहन - राय झूलहीं | कनक खंभ मरकत मणी हीरा खचित अमोल ॥|१॥ चोकी पन्ना पांच पिरोजा रची रत्नन की पांत ॥ मुक्तामाल सुहावनी कहा वरनों बहु भांत ॥२॥ झुले दुलहनि राधिका दुल्हे नंदकुमार ॥ रतिरस केलि बिराजही बाढ्यो रंग अपार || ३॥ ताल पखावज आवज झांझ झनक सहनाय || वीणा बेणु रबाब किन्नरी मध्य मुरली की भाय ॥४।| सखा मंडली शोभित गावत फाग धमार | इत शोभित ब्रजसुंदरी गावत मीठी गार ॥|५। झकझोरें पिचका चलें कहा वरनों यह बान || चोवा चंदन छिरकहीं गोपी गोप सुजान ॥६॥ जख कर्दभ उर मंडिता उडत गुलाल अबीर ॥ करत विनोद कौतुहला राजत अति से भीर ॥७॥ खेलत वललव वल्लवी प्रतिछिन नव अनुराग || कमल खंड केसर मधुपगण गुंजत पीत पराग ॥८॥ शिथिल वसन कटि मेखला रही अलक लर छूट ॥ एक एक मिल धावहीं गई मोतिन लर टूट ॥९%॥ चिंरजीयो सुंदर वर प्यारो सकल घोष सिरताज ॥ नंद जसोदा को सुकृत फल प्रकट भयो है आज ॥ १ ०॥ सुर कुसुमन वरखा करें लीला देखें आय आसकरण प्रभु मोहन को यश रह्यो सकल जग छाय ॥ 8 १॥
Dol
Par3-378
Jetshri
Konsalya raghunathakon leey god khilaave..
कोंसल्या रघुनाथकों ले गोद खिलावे॥ सुंदरबदन निहारकें हँस कंठ लगावे ॥१ ॥ पीत झंगुलिया तनलसे पग नूपुरबाजे॥ चलन सिखावे रामकों कोटिक छबिछाजे ।२॥ सीस सुभगकु लही बनी माथे बिंदु विराजे॥ नीलकंठ नखकेहरी कर कंकणबाजे ॥३ ॥ बाल लीला रघुनाथकी यह सुने ओर गावे॥ तुलसीदासकों यह कृपा नित्य दर्शनपावे ॥४ ॥
Shri Ram Ke Baal Leela
Part-265
Bilawaal
Vraj bhayo-mahariken pootat jaba yeh baat sunee .. suni anande
ब्रज भयो-महरिकें पूतत जब यह बात सुनी ॥ सुनि आनंदे सब लोग गोकुल गणित गुनी ॥ ब्रज पूरब पूरे पुन्य रूपी कुल सुधिर थुनी ॥ ग्रह लग्न नक्षत्र बलि सोधि कीनी वेद धुनी ॥१॥ सुनि धाईं सब व्रजनारि सहज सिंगार कियें ॥ तन पहरें नौतन चीर काजर नैन दियें ॥ कसि कंचुकी तिलक लिलाट शोभित हार हियें कर कंकण कंचन थार मंगल साज लियें ॥२॥ वे अपने अपने मेल निकरसीं भांति भलीं ॥ मानों लाल मुनिनकी पांति पिंजरन चूर चलीं ॥ वे गावें मंगलगीत मिलि दश पांच अलीं ॥ मानों भोर भयौ रवि देखि फूली कमल कलीं ॥३॥ उर अंचल उड़त न जान्यौ सारी सुरंग सुहीं ॥ मुख मांड्यों रोरी रंग सेंदुर मांग छुह्टी ॥ श्रम श्रवनन तरल तरौना बेनी शिधिल गुहीं ॥ शिर बरषत कुसुम सुदेश मानों मेघ फुहीं ॥४॥ पीय पहलें पौहोंचीं जाय अति आनंद भरी ॥ लई भीतर भवन बुलाय सब शिशु पाँय परी ॥ एक बदन उधारि निहारत देत असीस खरी ॥ चिरजीयो यशोदानंद पूरन काम करी ॥५॥ धन्य धन्य दिवस धन्य रात्र धन्य यह पहर घरी ॥ धन्य धन्य महरिजूकी कूँख भागि सुहाग भरी ॥ जिन जायो एसौ पूत सब सुख फलन फरी ॥ विर थाप्यो सब परिवार मनकी शूल हरी ॥६॥ सुनि ग्वालन गाय बहोरि बालक बोलि लिये ॥ गुहि गुंजा घसि वनधातु अँग अँग चित्र ठये ॥ शिर दथि माखनके मॉट गावत गीत नये ॥ संग झांझ मुदंग बजावत सब नंद भवन गये ॥७॥ एक नाचत करत कुलाहल छिर्कत हरद दही ॥ मानों बरखत भादोंमास नदी घृत्त दूध बही ॥ जाको जहीं जहीं चित्त जाय कौतक तहीं तहीं ॥ रस आनंद मगन गुवाल काहू बदत नहीं ॥८॥ एक धाय नंदजूपै जाय पुनि पुनि पॉँय परे ॥ एक आप आपुहिं माँझ हँसि हँसि अंक भरें ॥ एक अंबर सवही उतारि देत निशंक खरें ॥ एक दधिरोचन ओर दूब सबनके शीश धरैं ॥९॥ तब नंद न्हाय भये ठाड़े अरु कुश हाथ धरें ॥ नांदीमुख पितर पुजाय अंतर सोच हरे || घसि चंदन चारू मैँगाय विप्रन तिलक करें ॥ वर गुरुजन द्विजन पहराय सवनके पॉय परें ॥१०॥ गन गैया गिनी न जाय तरुन सुबच्छ बढ़ी ॥ नित चरें यमुनाजूके काछ दूने दूध चढ़ी ॥ खुर रूपे तांबे पीठ सोने सींग मढ़ी ॥| ते दीनी द्विजनन अनेक हरखिं असीस पढ़ी ॥११॥ तब अपने मित्र सुबंधु हँसि हँसि बोलि लिये ॥ मधि मृगमद मलय कपूर माथें तिलक किये ॥ उर मणिमाला पहराय बसन विचित्र दिये ॥ मानों बरषत मास अषाढ दादुर मोर जिये १ २॥ वर बंदी मागध सूत आंगन भवन भरै ॥ ते बोलें लै ले नाम हित कोऊ ना बिसरै | जिन जो जाँच्यौ सो दीनी रस नंदराय ढरे ॥ अति दान मान परधान पूरन काम करें ॥१३॥ तब रोहिनी अंबर मंगाय सारी सुरंग धनी ॥ ते दीन बधून बुलाय जैसी जाय बनी ॥ वे अति आनंदित बहोरि निज गृह गोप धनी॥ मिलि निकसीं देत असीस रुचि अपुनी अपुनी ॥१४॥ तब घरघर भेरि मृदंग पटह निसान बजे ॥ वर बांधी वंदनमाल अरु ध्वज कलश सजे ॥ तब ता दे वे लोग सुख संपति न तजे ॥ सुनि सूर सबनकी यह गति जै हरि चरन ॥१५॥
Janmashtami ki Badhai
Part1-001
Devgandhar

© 2026 All rights reserved. Vaishnav Samaj of RTP, DBA - Krishnadham-VYO 

bottom of page