top of page
Kirtan Title
Kirtan
Category
Book-Page#
Raag
Sakhee vraj gokul mangalchar .. jasumati poot saanvaro janamyi
सखी ब्रज गोकुल मंगलचार ॥ जसुमति पूत सांवरो जनम्यी ब्रजजन प्राण आधार ॥१॥ नंदराय प्रमुदित नरनारी दथिं बरखत सुखसार ॥ ब्रजाधीश प्रभु गावत बहुधुनि बेद न पावत पार ॥२॥
Janmashtami ki Badhai
Part1-016
Devgandhar
Vrajamen gharghar anand aaj .. poot bhayauri nandmaharken sakal
व्रजमें घरघर आनंद आज ॥ पूत भयौरी नंदमहरकें सकल घोष सिरताज ॥१) ग्रहगृहते सुनि सुनि चलीं गोपी हाथन मंगल साज ॥ नाचत हँसत करत कुतूहल गावति सुघर समाज ॥२॥ दूध दही घृत काँवरि भरि भरि आये गोप बहु गाज ॥ छिरकत आपु समांझ परस्पर छांडि सकल कुल लाज ॥३॥ बाजत ताल पखावज आवज ढोलक बीना झांझ ॥ सूरदास प्रभु प्रकट भये हैं भूमी भार उतारन काज ॥४॥
Janmashtami ki Badhai
Part1-016
Devgandhar
Aaj sakhee bhayo achal anand .. nandrai pramudit jasumati
आज सखी भयो अचल आनंद ॥ नंदराय प्रमुदित जसुमति सुतजायो गोकुलचंद ॥१॥ बगरनि बंदनमाल साधिये धुजा पीतरंग फंद ॥ व्रजाधीश प्रभु ब्रजजन गावत पंच शब्दद्विजछंद ॥२॥
Janmashtami ki Badhai
Part1-016
Devgandhar
Nand badhaavan chali prajavanita || dagmagi chaal chalat taruni
नंद बधावन चलि प्रजवनिता || डगमगी चाल चलत तरुनी सब सुंदर रूप बनी अति ललिता ॥१॥ बनघन फूल रहो चहुँ दिसतें उमगि उछंग चली ज्यों सरिता ॥ सरस रंग श्रावन जैसें उमड्यो व्रजजन मन आनंदित हरिता. ॥२॥
Janmashtami ki Badhai
Part1-016
Bhairav
Yeh sukh kahyo kaunpe jaay .. barasganth aaee lalanki
यह सुख कह्यो कौंनपे जाय ॥ बरसगांठ आई लालनकी कोउ फूलतनअधाई ॥१॥ फूलत अति आनंद आनंद सब फूलत जसोमतिमाय ॥ फूलत कुंवरि भान सब फूलत आये रहसि बढाय ॥२॥ फूलत गोपवधू मुख निरखत आवत झुंड बनाय ॥ चंद्रावलि व्रजमंगल रोहनि आदर लेत बुलाय ॥३॥ सब सुखभरी कूख जसुमती की ताकी लेत बलाय ॥ श्रीविदलगिरिधरको सोहिलो पैयत देव मनाय ॥४॥
Janmashtami ki Badhai
Part1-016
Devgandhar
Hari mukh dekhiyau vasudev .. koti kaam swaroop sunder kouu
हरि मुख देखियौ वसुदेव ॥ कोटि काम स्वरूप सुंदर कोऊ न जाने भेव ॥१॥ चारिभुजा जाकें चारी आयुध देखि हो नर ताहि ॥ अजहूँ मन परतीत नॉही कहे नंदगृह लै जाहि ॥२॥ झरे तारे परे पहरुवा नींद व्यापी गेह ॥ निस अंधियारी बीज चमकै सघन बरसे मेह ॥३॥ कंस सोयौ स्वान सोये मुक्त भये दुवार ॥ बँधी बेड़ी छूटि गई यह कहो कौन विचार ॥४॥ सिंघ आगें शेष पाएँ बहै जमुनापूर ॥ नासिकालों नीर आयौ पार पहलौ दूर ॥५॥ श्रीमुखतते हुंकार कीनों दीयो जमुनापार ॥ वसुदेव मन परतीत आई बालक गृह अवतार ॥६॥ नंदसौ मनुहार कीनी कहत है वसुदेव ॥ कहै सूर सुत जानि अपनौ बाहोत कीजै सेव ॥७॥
Janmashtami ki Badhai
Part1-017
Ramkali
Sunauri aaj mangal badhaayau haye .. nandmahar ghar raani jasoda
सुनौरी आज मंगल बधायौ है ॥ नंदमहर घर रानी जसोदा छोटा जायो है ॥१॥ घोष घोष प्रति गलिन गलिन प्रति आनंद दरसायौ है । घरघरते नर-नारी मुदित जुरि जूथन धायो है ॥२॥ ले लै साज समाज सब ब्रजराजपै आयो है ॥ गावत गीत पुनीत परम रुचि लगत सुहायौ है ॥३॥ धरति साथीये तोरन बॉधति दधि छिरकायौ है ॥ नाचत कूदत करत कुलाहल मुरज बजायो है ॥४॥ नंदराय सतकार सबनकौ किया मनभायौ है ॥ वेदोगति गोदान द्विजनकौं अनगन थ्ायौ है ॥५॥ गर्ग पराशर अन्वाचार्य मुनि जातकर्म करायो है ॥ वासुदेव श्रीकृष्ण सुवनकौ नाम धरायौं है ॥६॥ व्रजवासिनके पाँय परत सब शीश नवायौ है ॥ बारंबार निहारि कमलमुख हियौ सिरायो है ॥७॥ धनि धनि रानी जसोमति तुम व्रज सुबस बसायौ है !बहुत दिनाकी आसा पूरि वांछित फल पायौ है ॥८॥ दिन दिन अधिक अधिक तिहारे गृह उत्सव आयी है ॥ मनि मानिकके भूषन अंबर जाचक जन लुटायौ है ॥९॥ हरखे देव सुमन वरषे नभ निशान बजायौ है ॥ परमानंद नंद नंदनको सुयश सुनायौ है ॥१०॥
Janmashtami ki Badhai
Part1-017
Ramkali
Sohilra nandmahar grih aaj baaje baaje mandilra anupam
सोहिलरा नंदमहर गृह आज बाजे बाजे मंदिलरा अनुपम गति माई ॥ नरनारी मिलि मंगल गावै ऋषि मुनि वेद पढ़त ब्रह्मा शिव सुर फूल सुरपति ॥१॥ भयौ आनंद तिहूँ पुर घरघर भक्त अभय कीने दान अति ॥ जगन्नाथ प्रभु प्रकट भये हैं कूखि सिरानी रानी जसुमति ॥२॥
Janmashtami ki Badhai
Part1-017
Ramkali
Sakhee houn apani chahson aaee .. aiso dinn nandakun suniyat
सखी हों अपनी चाहसों आई ॥ ऐसो दिन नंदकूं सुनियत उपज्यो कुंवर कन्हाई ॥१॥ बाजत व्रज निसान सुचिकी विधि रूंझ मुरज सहनाई ॥ महरिमहर देऊ आध लुटावत आनंद उर न समाई ॥२॥ चलो सखी हमहू मिलजैये नेंक करो अतुराई ॥ कोउपहरी कोउपहरनी कोउ ऐसे ही उठिधाई ॥३॥ कंजनथार दूबदधिरोचन गावत चली बधाई ॥ भांतिभांति मुरि चली. जुवति उपमा बरनीनजाई ॥४॥ अमर विमान चढे सुख देखत जय धुनि शब्द सुनाई ॥ सूरदास प्रभु भक्त हेत हित दुष्टनके दुखदाई ॥५॥ # राग रामकली & हरिमुख देखि बावानंद ॥ कमलनेंन किशोर मूरति कला सोलें चंद्र ॥१।) सीस मुकुट जराय जगमग मोर पिछ सुरंग ॥ हसनि विगसनि लसनि मनधन ठाड़े ललित त्रिभंग !|२॥ कटे किंकिनी झनकार झनकत संगीत उठत तरंग ॥ बदनपर अलकें बिराजत मानो वलल्‍लभ अंग ॥३॥ लाल लकुटी करजु सोभित चाल हस्ति मतंग ॥| पाय नूपुर अतिहि रुनद्ुुन शब्द उठत उमंग ॥४॥ पीतपट सुभ कंध सोहे घन छटा मानो संग ॥ मुक्त गुंजमाल उर पर किधों त्रिबेनी गंग ॥५॥ ऐसी शोभा निरखि मोहनकी नर्तत सदा सुगंध ॥ रसिकराय दयाल लीला गिनत अनतन रंग ॥६॥
Janmashtami ki Badhai
Part1-018
Ramkali
Laal kii barasgaanthihen aajoo .. baajan baajen sabein bidhineeke
लाल की बरसगांठिहें आजू ॥ बाजन बाजें सबें बिधिनीके कृष्णके न्हावन काज ॥१॥ फूले फिरत सबें रंग भीनें पुनि पुनि देत असीस॥ द्वारिकिस प्रभु अति ही मनोहर जीयो कोटिबरीस ॥२॥ # राग रामकली # बधाईरी नंदके भई ॥ सुंदर श्याम प्रगट भए गोकुल आप नई ॥१॥ नांचत सब गोपी ग्वाल छिरकत हरद दही ॥ रामराय भगवान जोरी परम दई ॥२॥
Janmashtami ki Badhai
Part1-018
Ramkali
Hari vadan ughaari nihaari jasoda jyon tere nenn siraave .
हरि वदन उघारि निहारि जसोदा ज्यों तेरे नेंन सिरावे । अविनासी आदि पुरुषोत्तम प्रेम फंदा परे आवे ॥१॥ कौन स्वरूप धर्यो हे भक्‍त हीत ताहि निगम रटि गावे ॥ संकर सुरमुनि व्यास नारद सोउ पार नहि पावे ॥२॥ को समुझे यह भाव भेद सो अभेद कैसें भावे ॥ रामक्ृष्ण प्रगटे गिरिधारी नंदरानी जुके लडावें ॥३॥
Janmashtami ki Badhai
Part1-019
Ramkali
Mahamahochav srigokulgam .. premamudit jubati jass
महामहोच्छव श्रीगोकुलगाम ॥ प्रेममुदित जुबती जस गावत श्यामसुंदरकों लै लै नाम ॥१॥ जहातहाँ लीला अवगाहत खरिक खोरि द्िमंथन ठाम ॥ करत कुलाहल निस अरु बासर आनंदमें बीतत सब जाम ॥२॥ नंदगोप सुत सब सुखदायक मोहन मूरति पूरन काम ॥ चतुर्भुज प्रभु गिरिधर आनंदनिधि सखी स्वरूप शोभा अभिराम ॥३॥
Janmashtami ki Badhai
Part1-019
Bilawal

© 2026 All rights reserved. Vaishnav Samaj of RTP, DBA - Krishnadham-VYO 

bottom of page