top of page
Kirtan Title
Kirtan
Category
Book-Page#
Raag
Sunari sakhee vraj aaj badhaai baajahi .. punch shabd darbar
सुनरी सखी ब्रज आज बधाई बाजही ॥ पंच शब्द दरबार मधुर ध्वनि गाजही । मोतिन चौक पुरावही बंदन द्वार बंधाय । नाचत गावत सब मिले हो ! सो हरषित देत बधाय ॥| बधाई बाजही ॥१॥ पलना रत्न जडाव नंद घरहीमें साज्यो | गज मोतिनके झूमक दक्षिण चीरसो ढांक्यौ । पचरंग डोरी करग्रही झुलावत जसोदा माय ! चुटकी दे दे झुलावही हो । उर आनंद न माय ॥बधाई.॥२॥ पीत झगुली शिर कुल्हे श्याम अंग राजत भारी । गोरोचन कौ तिलक अलक राजत घुंघरारी | काजर नैनन आंजिके मसि बिंदुका ढिंग लाय इहि बानिक मेरे मन बसौ | निजजन बल बल जाय ॥ बधाई बाजही. ॥ # राग बिलावल # प्रगटे मोहन मंगल माई ! क्रष्णपच्छ भादीं निसि आठें घर इर बजति बधाई ॥ बंदीजन औ भाट ब्राह्मन देस देस तै आए ॥ दिए पटंबर vभूषन अंबर जो जाके मन भाए ॥ तुम बिन और कौन त्रिभुवन में दियो मनहिं बढाई । 'परमानेंद' प्रभु के हित कारन औ सब जात जिबाई भूषन अंबर जो जाके मन भाए ॥ तुम बिन और कौन त्रिभुवन में दियो मनहिं बढाई । 'परमानेंद' प्रभु के हित कारन औ सब जात जिबाई ॥
Janmashtami ki Badhai
Part1-024
Bilawal
Dhanya yashoda bhaag tihari jinn aisau suta jaayau . jaake
धन्य यशोदा भाग तिहारी जिन ऐसौ सुत जायौ । जाके दरस परस सुख उपजत कुलकौ तिमिर नसायौ ॥१॥ विप्र सुजन चारन बंदीजन सबै नंदगृह आये । नौतन सुभग हरद दूब दक्षि हरषित सीस बंधाये ॥२॥ गर्ग निरूप कीये शुभ लच्छन अवगति है अविनासी । सूरदासप्रभुकी यश सुनिर्के आनंदे ब्रजवासी ॥३॥
Janmashtami ki Badhai
Part1-024
Asawari
Juri chully hain badhaavan nandmahar ghar sunder vrajaki baalaa .
जुरि चली हैं बधावन नंदमहर घर सुंदर व्रजकी बाला । कंचनथार हार चंचल छबि कही न परत तिहिं काला ॥१॥ डहडहे मुख कुमकुम रंगरंजित राजत रसके ऐसा । कंचन पर खेलत मानों खंजन अंजनयुत बने नैना ॥२॥ दमकत कंठ पदिक मनि कुंडल नवल प्रेम रंग बोरी । आतुर गति मानों चंद उदे भयौ धावत ब्रिखित चकोरी ॥३) खसि खसि परत सुमन सीसनते उपमा कहा बखानों । चरन चलन पर रीज्ि चिकुरवर बरखत फूलन मानों ॥४॥ गावत गीत पुनीत करत जग जसुमति मंदिर आई । बदन विलोकि बलैयां लै लै देत असीस सुहाई ॥५॥ मंगल कलश निकट दीपावलि ठॉय ठॉंय देखि मन भूल्यो । मानों आगम नंदसुबनके सुवन फूल ब्रज फूल्यो ॥६॥ ता पाछें गन गोप आपसों आये अतिसै सोह । परमानंदकंद रसभीने निकर पुरंदर को हैं ॥७॥ आनंदघन ज्यों गाजत राजत बाजत दुंदुभी भेरी । राग रागनी गावत हरखत बरखत सुखकी ढेरी ॥८॥ परम धाम जगधाम श्याम अभिराम श्रीगोकुल आये । मिटि गये द्वंद्ध नंददासनके भये मनोरथ भाये ॥९॥
Janmashtami ki Badhai
Part1-024
Asawari
Nandmahar ghar pragaten shyam | gopijan anand hulsiken .
नंदमहर घर प्रगटें श्याम | गोपीजन आनंद हुलसिकें । परममुदित गावत गुण ग्राम ॥१॥ गोप सबें मिलि भेटि ले आये होरा रत्न बहुत धरिदाम ॥ सुरदास प्रभुको मुख निरखत पूजे सकल मनोरथ काम ॥२॥
Janmashtami ki Badhai
Part1-024
Bilawal
Barasganti giridharanlal kii gopin nyaut bulaaye juu ..
बरसगांटि गिरिधरनलाल की गोपिन न्यौत बुलाये जू ॥ जसुमति मुदित सबन बोलनकों घरघर नंद पठायेजू |॥१॥ गामगाम प्रति पोरिपौरि प्रति घरघर नंद पधारे । आदर दे बड़े गोपिनकों एक आसन बैठारे ॥२॥ गाम गामते शकट जोरिकें नंद महर घर आये । सुनि व्रजरानी ब्रजवासिन मिलि सनन्‍्मुख कलश पठाये ॥३॥ घरघर धूप दीपावलि करिकें निज मंदिर पधराये । आदर दै बड़डे गोपिनकों जोरि सभा बैठाये ॥४॥ प्रेममुदित गावत नरनारी जसुमति मंदिर आईं | कंचनथार बधाये सजि सजि न्यौतौ टीको लाई ॥५॥ चंदन अगर कपूर सुवासित आंगन भवन लिपाये । बंदनमाला साथिये द्वार मोतिन चौक पुराये ॥६॥ कनकपीठि तापर युग धरिंकें दक्षिण चीर बिछाये । महर महरि गिरिधरन गोद लै मुदित तहाँ बैठाये ॥७॥ अन्वाचार्यमुनि गर्ग पराशर कुश आसन पधराये | बड़डे देव पूजाय लालकों बहुविधि दान दिवाये ॥८॥ बंदीजन सबदारें गावें घुरे निसान नगारे । देव दूँदुभी गगन बजावत ब्रज कुतृहल भारे ॥९॥ दे असीस द्वारे तहाँ याचक भये सबन मन भावे । मोह मांगे सबहिनकों नखसिख पटभूषण पहराये ॥१०॥ राई लोन उतारि आरती प्रमुदित मंगल गाये | अति उछाह भरे भरे लालनकीं सबकी गोद दिवाये ॥११॥ बरन बरन आभूषन सारी व्रजतरुनी पहराई । प्रमुदित बहुरि चलीं निजगृहकों मानों रंक निधि पाई ॥११॥ नंदराय बड़डे गोपिनकों चरनन सीस नवाये । जोरि उभय कर करत बीनती कृपा पुन्य फल पाये ॥१३॥गोपवृंद ऋषिवृंद बिदा है देत चले आसीसा । ब्रजपति ब्रजरानी हरि हलधर जीवों कोटि बरीसा ॥१४॥
Janmashtami ki Badhai
Part1-026
Asawari
Dekho adbhut avagati kii gati caso roop dharyau haye hoe .
देखो अदभुत अवगति की गति कैसो रूप धरयौ है हो । तीन लोक जाके उदर बसत हैं सो सूपके कोने पस्यौ है ॥१॥ नारदादि ब्रह्मादिक जाकों सकल विश्व सर सांधें ताकौ नार छेदत ब्रज जुबती बॉटि तगासों बांथे॥२॥ जा मुखकों सनकादिक लोचत सकल चातुरी ठाने | सोई मुख निरखत महरि जसोदा दूध लार लपटाने ॥३॥ जिन श्रवनन सुनी गजकी आपदा गरुडासन विसराये। तिन श्रवननके निकट जसोदा गाये और हुलराये ॥४॥ जिन भुजान प्रहलाद उबार्थौ हरनाकुस उर फारे । तेई भुज पकरें कहत व्रजगोपी नाचौ नैक पियारे ॥५॥ अखिल लोक जाकी आस करत हैं सो माखन देखि अरे हैं । सोई अद्भुत गिरिवरहूँ ते भारे पलना मांझपरे हैं ॥६॥ सुरनर मुनि जाकौ ध्यान धरत हैं शंभु समाधिन टारी । सोई प्रभु सूरदासको ठाकुर गोकुल गोपबिहारी ॥७॥
Janmashtami ki Badhai
Part1-026
Asawari
Janam sutkau hott hii anand bhayo nandrai . mahamahochav
जनम सुतकौ होत ही आनंद भयो नंदराय । महामहोच्छव आज कीजै बाढ्यो मन न रहाय ॥१॥ विप्र वैदिक बोलिकें करि स्नान बैठे आय । भाव निर्मल पहरि भूषन स्वस्ति वाचन पढ़ाय ॥२॥ ज्ञातिकर्म कराय विधिसों पितर देवपूजाय । करि अलंकृत द्विजनकों द्वे लक्ष दीनी गाय ॥३॥ सात पर्वत तिलन के करि रतन ओघ मिल्राय । कर कनक अंबरन आवृत दिये विप्र बुलाय ॥४॥ पढे मंगल विप्र मागध सूत बंदी अघाय । गीत गावें हरखि गायक नाचत नट नचवाय ॥५॥ बाजनियां मन बहोत हरखे विविध बाजे लाय। जान मंगल भेरि दुंदुभी फेरफेर बजाय ॥६॥ ध्वजा पताका ब्रज विचिन्रित भवन भवन धराय । बसन पल्लव रचे तोरन द्वार द्वार बंधाय ॥७॥ वृषभ गाय सुबच्छ हरदी तेल तन लपटाय । बसन बर्ह सुवर्णमाला धातुचित्र बनाय ॥८॥ गोप आये भेट लै लै दूध दधि संग लाय । पाग पटुका झगा भूषन महामोल सुहाय ॥९॥ सुनतही भई मुदित गोपी जसोदा सुत जाय । बसन सकल सिंगार अंजन आदि तन भूषाय ॥१०॥ कहा मुखकी कहूँ शोभा भई सो बरनी न जाय । मानों कुमकुम केसरा मधि कमलकी शोभाय ॥११॥ लिये बल करि अति उतावल चली तन बिसराय । श्रवन कुंडल पदिक हिरदे पहरें अति उजराय ॥१३॥ विविध बसन बनाये सिरते खसि कुसुम बरखाय । नंदजूके भवन पैठी वल़य प्रगट लखाय ॥१३॥ अति बिराजत भये कुंडल हदें हार कंपाय । बहुत दई असीस योंही रहो ब्रज सुखदाय ॥१४॥ भई रस उन्‍्मत नाचत लोकलाज गमाय । अजन जन्म निश्शंक गावें हदें प्रेम बढ़ाय ॥१५॥ बजे बाजे जन्म उत्सव विविध ध्वनि उपजाय । नंद के घर कृष्ण आये धर्म सब प्रगटाय ॥|१६॥ गोप नाचत दूध दि घृत नीर सरस नहवाय ॥ विवस तकि नवनीत लोंदा डारत हाथ उठाय ॥१७॥ बड़े मन ब्रजराज भूषण बसन गाय अनाय । सूत मागध विप्र बंदी किये बोल बिदाय ॥१ ८॥ घरन पटये मनोरथ सब गुनिनके पुरवाय ॥ हरि आराधन और सुतकौ उदै हदें लाय ॥१ ९॥ ग्रह पुजाये गणिक उत्तम भली भांति बुझाय। दे असीस चले घरन प्रति परस्पर बतराय ॥२०॥ दे बड़ाई कंठ भूषन हार बसन मेँगाय । नंद दीने पहर फूली फिरत रोहिनी माय ॥२१॥ सकल ब्रजमें भई संपति रमारूप बसाय | करन लीला रसिकप्रीतम रहे ब्रजमें छाय ॥२२॥
Janmashtami ki Badhai
Part1-027
Asawari
Barasganthi laal giridharki houn abahi suni aaee | mangal
बरसगांठि लाल गिरिधरकी हों अबही सुनि आई | मंगल गावति चौक पुरावति घर घर बजत बधाई ॥१॥ ध्वजा पत्ताका तोरनमाला बंदनवार बंधाई । बाजत ताल पखावज आवज झांझन झमक लगाई ॥२॥ गोपीग्वाल परस्पर नाचत दधिकी कीच मचाई । देखि देखि ब्रह्मा शिव नारद कुसुमन वृष्टि कराई ॥३॥ कहिये कहा कहत नहीं आवे बरनों कहा बड़ाई । नंदनंदनकी या छबि ऊपर आस करन बलि जाई ॥४॥
Janmashtami ki Badhai
Part1-027
Asawari
Prathamahi bhadonmas ashtami rohini budhwari . pragate kookhi
प्रथमही भादोंमास अष्टमी रोहिनी बुधवारी । प्रगटे कूखि महरि जसोदाके लाडिले गिरिधारी ॥१॥ सुनि ब्रज जुबती अपने श्रवनन जहाँ तहाँते धाई । मंगल थार धरैं हाथनपर गावति गावति आईं ॥२॥ मंडित बारे धरत साथिये रोपति बंदनमाला । पॉयन परत कहत रानीसों भले जने तुम लाला ॥३॥| करत बधाई जसुमति माई मगन भई रस भारी तुम्हारी कूखि पर हम नंदरानी वारिवारि सब डारी ॥४॥ बाजत थारी और मृदंगा और बाजतहै ताला । हरद दहीकी कांवरि लै लै आये गोप गुवाला ॥५॥ बैठे फूल तबे नंद अतिही सबहिन देत बधाई । हरी हरी दूब विप्र भाटन लै रायजूके सीस धराई ॥६॥ विनती करत कहत रायजूसों धन्य जन्म विधि कीयौ । ऐसौ सुत प्रगट्यौ तुम्हे गृह आज सुफलहै जीयो ॥७॥ नाचत गावत करत कुलाहल मगन भये रस भारी । फिरिफिरि पहरि हुलसि दैवेकों भूषन बसन उतारी ॥८॥ दीने दान विप्रभाटनकों माला मुदरी चीरा | रतनजड़ित कुंडल पहराये मोती झलकत हीरा ॥९) आनंद रस उच्छाह भावसों सब ब्रज उमग्यी आज । फूले डोलें यह मुख बोलें पुत्र भयौ व्रजराज ॥१०॥ त्तब नंदरानी अपनी सखिनसों आनंद राय बुलाये । पूरन भाग चुंबत रस आनन विहँसत भीतर आये ॥११॥ हँसि करि बोली जच्चा सुहागिन आओ पिय मन भाये । बैठि मतो करिये विलसनकों हम घर लालन आये ॥१२॥ चरूवा चढावनकों पिय मेरी पहलें सास बुलावौ। रतनजटित गादी मूढ़ापर आनि के बैठावों ॥|१ ३॥! चरुवा चढ़ावनको नखसिखलो आभूषन पहिरावी । भांतिभांतिके चीर पारटंबर इतनी बेर मंगावों ॥१४॥ साथिये धरनकों ननद हमारी तुम पिय बोलि ले आवो । रतनजटित अपने सिंघासन आनिके बैठावों ॥१५॥ साधथिये धरनकों नेग बोहोत है सो दीजे मनभायों । तातें कहत सुनों पिय तुमसों यह दिन क्योहूँ पायो ॥१६॥ हँसि व्रजराज कहत रानी सों याते, चौगनो देहें | ऐसौ सुत तुम जाय दिखाये देतहू न अपैहें ॥|१७॥ चंद्रावली व्रजमंगल राधे करिकरि लाड बुलावी। उनहींके भागि दियौ फल हमकूँ उनहीं पै मेंडवावो ॥१८॥ हमही तुमही लालन लेकें उनकी गोद बैठावों | उनको चीत्यो भयो हमारें लालै तुमहि खिलावी ॥१९॥ और पिय मेरी द्योगानी जिठानी आदर दे बोलि लावी | भातिभोति सारी आभूषन सबहीकों पहरावो ॥२०॥ वैला भरिभरि दाम मँँगावो देहु रोंहिनी हाथा । हँसिहँसि खरचै रानी रोंहिनी जाकी सिरानी गाथा ॥२१॥ गाढ़ा भरिभरि सोंजपंजीरी इतनी बेर मंगावी । गुड़, घी, दाख खुरेरी मेली पंजीरी बहोत सनावी ॥२२॥ भरिभरि मेरी दयोरानी जिटानी हँसिहँसि करिकें लैहैं । यह दिन हम को दियो विधाता देखिदेखि सुख पैहें ॥३३॥। हैँसि ब्रजरायजू बाहिर आये माय बदनि बोलि लाये ॥ सगरी सोंज धरी लै आगें करी आप मन भाये ॥२४॥ सास नवलदे चरुवा चढ़ावै आछे चीति बनाये । झांकिझांकि देखत नंदरानी चरुवा बहोत मन भाये ॥२५॥ सोना मोती हीराके सब आभूषन पहराये । हँसिहँसि पहरे सास नवलदे केऊक जोरी मंगाये ॥२६॥ बेटी श्यामदे धरत साथिये आछे मोरि संभारे । मोतिनके अक्षत कुमकुम लै चीत किये उजियारे ॥२७॥ गुड़ घी पूणि सात सींकनसों बुहूँ ओर चिपकाये । सथियनकौ उद्योग देखिकें रानीजू बहोत सिहाये ॥२०॥ देत भतीजेकों झगुली कुलही और हाथनकों चूरा । खयवरिया कठुला लटकन और पॉयनको पनसूरा ॥२९॥ इतनौ दैकरि मानदे श्यामदे रामदे झगरो ठान्यौ । तुमरो देन सुनों वीर मेरे एकौ नहीं मन मान्यों ॥३०॥ हँसि व्रजराज कहत बहननिसों कहो कहा अरु दीजे । बांह पकरिकें कहत रामदे कह्मो बीर मेरो कीजै ॥३१॥ लैहैं भाभीजूकी पायल ते हैं अति बहु मोली । रानीजूको बंटा लाय आय रायजू खोली ॥३२॥ तुमारी ननद हठीली छबीली ते क्‍योंहूँ नहीं मानें । बोलि लई पास भाभीजू दे करिकें मुसकानें ॥३३॥ भाँतिभाँति सारी आभूषन तुम हम सब पहरायी । मोहों माँग्यी सो दीयौ बधाई जो हमरे मन भायो ॥३४॥ तुम्हरे घुरसारको अलल बछेरा सो छोरि हों लैहों | बहुत ठाठ गाय भैंसनिके इतनों लै घर जैहों ॥३५॥ दीने ठाठ गाय भैंसनिके अरु दीने रथ जोरे । घोड़ाघोड़ी बछेरा बछेरी बहु दीने खोलि डोरे ॥३६॥ गाड़ा भरिभरि सौनों दीनों दीने मोती हीरा । कै लख गाम दिये अनगिनती ऐसे राय जू बीरा ॥३७॥ मुरि करि बेटी श्यामदे एक होंस वीर मेरें । रत्नजटित सुखपाल मंगावो जैहें आछी तेरें ॥२८॥ इतनी सुनि आनंद रायजू दियो सुखपाल मंगाई। तामें बैठी बेटी श्यामदे भततीजेको नेग चुकाई ॥३९॥ इतनों लै करि चली श्यामदे मुर्मुरि देत असीसा आनंदराय कुँवर बलि गिरिधर जीवौ कोटि बरीसा ॥४०॥ बीरन मेरे जग उजियारे भाभी कुल उजियारी । चित्र विचित्र कूखि यशोदाकी जिन जायो गिरिधारी ॥४१॥ सोने कूखि मढ़ाय यशोदा प्रगट्यौँ सुखदाई ॥ श्रीविद्डलगिरिधरनलाल पर बारबार बलि जाई ॥४२॥
Janmashtami ki Badhai
Part1-028
Asawari
Tumre bhaagi sunau merrie gopi bhayo aisau laal hamaaren. abb
तुमरे भागि सुनौ मेरी गोपी भयो ऐसौ लाल हमारें। अब चिरजीवो भागि सबनके खेलो मेरे तुम्हारे ॥१॥ हों सुख देखों तुम सुख देखो प्यावो दूध मल्‍्हावो । मेरे लालकी तुम सब भाभी उबटि न्हवाय बैठावो ॥२॥ तुम लेहु गोद लगावो छाती भुख चुमो और खिलावो । श्रीविहलगिरिधरनलाल को गंगा करन सिखावों ॥३॥
Janmashtami ki Badhai
Part1-031
Asawari
Raniju jeevou doolhau terau vrajjeevan jaayau .. gokulkau
रानीजू जीवौ दूल्हौ तेरौ ब्रजजीवन जायौ ॥ गोकुलकौ कुलमंडन पूत हम पायौ ॥१॥ देखि दृगकमल जब श्यामगात सुहायौ । ले करि निज गोद मोदसों हुलरायो ॥२॥ पूरबकृत पुन्यपुंज भागि बड़े तें पायौ। कूखिकी बलिहारी जाऊँ जस कल्यान गायो ॥३॥
Janmashtami ki Badhai
Part1-031
Asawari
Nandmahar ghar aaj badhaaye . barasganthi kushal dinn
नंदमहर घर आज बधाये । बरसगांठि कुशल दिन आये ॥१॥ भवन सुवासित आंगन लिपाये । जमुमति मोतिन चौक पुराये ॥स्‍.॥॥ लालन उबटन उबंटे नहवाये । करे सिंगार रुचि तिलक बनाये ॥३॥ आरती वारि मनमोद बढ़ाये | यह सुख निरखि उर नैन सिराये ॥४॥ घरघरते सब टीके आये । व्रजभामिनिं मिलि मंगल गाये ॥५|| पंचशब्द बाजन बजवाये । द्वारन बंदनवार बंधाये ॥६॥ मागध बंदी विप्र सुनि आये । व्रजरानी बहुदान दिवाये ॥७॥ भूषन पार्टंबर सब पहिराये । करि न्‍्यौछावरि दास मन भाये ॥
Janmashtami ki Badhai
Part1-031
Asawari

© 2026 All rights reserved. Vaishnav Samaj of RTP, DBA - Krishnadham-VYO 

bottom of page