top of page
Kirtan Title | Kirtan | Category | Book-Page# | Raag |
|---|---|---|---|---|
Kaun sukrit inn vrajavasinako badat viranchi shiv shesh . srihari | कौन सुकृत इन व्रजवासिनको बदत विरंचि शिव शेष । श्रीहरि
जिनके हेत प्रगटे मानुष वेष ॥ध्रु.॥ जोति रूप जगधाम जगतगुरु जगतपिता
जगदीश । योग यज्ञ जप तप ब्रत दुर्लभ सो गृह गोकुल ईश ॥१॥ एक एक
रोम कूप विराट सम अनंत कोटि ब्रह्मांड । लिये उछंग बाहि तात यशोदा अपने
निज भुजदंड ॥२॥ जाके उदर लोक त्रय जल थल पंच तत्व चहुँखान । बालक
होई झूलत व्रजपलना जसुमति भवन निधान ॥३॥ अनुदिन श्रवण सुधारस
पंचम चितामणिसी बैन | सो तजि जसुमतिकौ पय पीवत भक्तनकों
सुखदैन ॥४॥ करन हरन प्रभु दाता भुक्ता विश्वंभर जगजानि । ताहि लगाय
माखनकी चोरी बाँध्यो है नेंदगनि ॥५॥ रवि शशि कोटि कला सम लोचन
त्रिविध तिमिर मिटि जात । अंजन देत हेत सुत्तके चक्षु लै कर काजर मात ॥६॥
कमला नायक बैकुंठ दायक दुख सुख जाके हाथ । कॉधे कामरी कर लकुट नग्न
पद बन बछरनके साथ ॥७॥ वेद वेदांत उपनिषद घटरस अरपत भुक्तत
नॉहि। गोप ग्वालनकी मंडली मोहन हँसिहँसि जूठिन खाँहि ॥८॥ क्षिति नापी
तृपद करुनामय बलि छल दियौ पतार । देहरी उलंघ सकत नहीं सो प्रभु खेलत
नंददुवार ॥९॥ बकी बकासुर शकट तृणावर्त अघ थेनुक वृषभास । कंस
केसी को यह गति दीनी राखे चरन निवास ॥१०॥ भक््तवत्सल प्रभु पतित
उधारन रहे सकल भरपूर । मारग रोकि पस्यौ हट द्वारें पतित सिरोमणि
सूर ॥११॥ | Janmashtami ki Badhai | Part1-059 | Gori |
Aaj badhaayau nandraayaken gopi gaaven mangalchar ..mpru..... aaee | आज बधायौ नंदरायकें गोपी गावें मंगलचार ॥ंप्रु.॥॥ आई
जो मंगल कलश लैकें ता ऊपर फूल डार । अक्षत रोचन दूब लै चली विविध फूल
भरि थार ॥१॥ घरघरतें गावति चलीं ब्रजजन झुंड अपार । चलीं सबै मिलि
महरिके घर देखन नंदकुमार ॥२॥ देख मोहन आसपूरी सबै देत असीस ।
नंदमहरकौ लाड़िलौ चिरजीयो कोटि बरीस ॥३॥ महरि दानजो बोहोत दीयौ
और दियौ नंदराय । ऐसौ सुख देखो सदा जन सूरदास बलि जाय ॥४॥ | Janmashtami ki Badhai | Part1-059 | Gori |
Merey munn anand bhayau houn tou phooli anga naan maaruun ..ghru... saat | मेरे मन आनंद भयौ हों तो फूली अंग न मारऊँ ॥घ्रु.॥ सात
साखकौ मेरो राजा जाधर बजत बधायौ । देवकुसुम बरखतहैं नीकें रानी जसुमति
ढोटा जायौ ॥१॥ चलौ सुवासनी सब मिलि साधिये कंचन थाल सजाई ॥
भाभीजूसों झगरो कीजे आज भली बन आई ॥२॥ बाजे बाजत सचसों नीके
कीरति भली नचाई । पुत्र भयो व्रजराज नृपतिकें अष्ट महासिधि आई ॥३॥
हयगज चीर हीर मनिमानिक भादों झरी लगाई । गरीबदास और बुद्धिमतिकों बहोत
पँजीरी खबाई ॥४॥ | Janmashtami ki Badhai | Part1-060 | Gori |
Maaee aajato badhaai baajai nand goparayaken .. jaadon kull | माई आजतो बधाई बाजै नंद गोपरायकें ॥ जादों कुल
जादोंराय प्रगटे हैं आइकें ॥१॥ आनंदे सब गोपी ग्वाल नाचतहैं दे दे ताल
अतिहि हुलास भयो जसुमति मायकैं ॥२॥ कृष्ण पक्ष मास भादों गोकुलमें
दधिकांदों मोतिन बधावे भामा महलमें जाइके ॥!३॥ सिरपर दूब दि भेटें
बावा सभामधि द्विजनकों दीनी गाय बहोत मेंगायके ॥४॥ ठाढ़ी और ढाढ़िन
गावें मृदंग झाँझ बजावें हरखि असीस दीनी मस्तक नवायकें ॥५॥ गरें मुक्ता
मनिमाल हीरा जराये लाल भिक्षुक भूपति भये महा दान पायकें ॥६॥ मॉग्यौ
जिन जोई जोई दियौ ताहि सोई सोई दीनी जन सूरको तब भक्ति मेंगाइकें ॥७॥ | Janmashtami ki Badhai | Part1-060 | Jejvanti |
Maaee aajato gokulgam caso raho phulaken . grih phoole deese | माई आजतो गोकुलगाम कैसो रहो फुलकें । गृह फूले दीसे
जैसे संपति समूलकें ॥१॥ फूलीफूली घटा आई घरहर घूमकें ॥ फूली फूली
बरखाहोत झर लायौ झूमकें ॥२॥ फूल्यौ फूल्यौ पुत्र देखि लियौ उर लूमिकें॥
फूली है यशोदा माय ढोटा मुख चूमिकें ॥३॥ देवता आगिन फूले घृत खोँड
होमिकें । फूल्यौ दीसे दधिकाँदी ऊपर सो भूमिके ॥४)। मालिन बॉधे बंदनमाला
घरघर .डोलिकैं। पाटंबर पहराय अधिके अमोलकें ॥५॥ फूले हैं भंडार सब
ढवारे दीये खोलिकें ॥ नंदराय देत फूले नंददास बोलिकें ॥६॥ | Janmashtami ki Badhai | Part1-060 | Jejvanti |
Maaee aajato badhaai baaje mandir maharaken . phoole firein gope | माई आजतो बधाई बाजे मंद िर महरकें । फूले फिरें गोप
ग्वाल ठहर ठहरकें । फूली धेनु फूले धाम फूली गोपी अंग अंग फूले तरवर मानों
आनंद लहरकें ॥१॥ फूले बंदी जन द्वारें फूले बाँधें बंदनवारै फूले जहाँ जोई
सोई गोकुल शहरकें । फूले फिरें जादोंकुल आनंद समूल मूल अंकुरित पुन्य पुंज
पाछिले पहरके ॥२।|| उमग्यौ यमुनाजल प्रफुलित कुंज पुंज गरजत कारे भारे
यूथ जलधरके । निर्तत मगन फूलि फूलि रति अंगअंग मनके मनोज फूले हलधर
हरके ॥३॥ फूले द्विज संतवेद मिटि गयो कंस खेद गावत बधाई सूर भीतर
महरके । फूली है यशोदारानी सुत जायौ सारंगपानी भूषति उदार फूले भार टारबौ
धरिके. ॥४॥ | Janmashtami ki Badhai | Part1-061 | Jejvanti |
Srivrajrajke aangan baajat rung badhaai shravan sunat sub | श्रीव्रजराजके आँगन बाजत रंग बधाई श्रवन सुनत सब
गोपीका । आतुर देखन आई ॥१॥ बदि भादों आंठें दिना । अर्धनिशा
बुधबारी ॥ कौलव कर्ण रोहिणी । जन्मे हैं नंदकुमार ॥२॥ गोप आपसों
राजत । आये हैं तीहिं काल ॥ नाचत करत कुलाहल । बारत
मुक्तामाल ॥३॥ बाजत दुंदुभी भेरी पटह नीसान सोहाय | दही हरदी मिल
छिरकत ॥ आनंद मंगल गाय ॥४॥ ध्वजा पताका तोरन । द्वारे द्वार
बंधाय ॥ कनक कलश शुभ मंगल । भुवन भुवन धराय ॥५॥ जाचक जुरी
मिलि आवत । करत शब्द उच्चार ॥ पुष्पवृष्टि सुरपति करें । बोले
जयजयकार ॥६॥ देत अशीश सबें मिलि | मनमें मोद अपार । जसोमति
सुतपर तन मन । नंददास बलिहार ॥७॥ | Janmashtami ki Badhai | Part1-061 | Rayso |
Vraj mandal anand bhayau . pragate shree mohanlal .. | ब्रज मंडल आनंद भयौ । प्रगटे श्री मोहनलाल ॥
व्रजमंडल ॥ ब्रज जुबती चली भेट लै । हाथन कंचन थार ॥१॥ जाय जुरे
नंदरायपें | बाँधी बंदनवार ॥ जाय जुरे ॥ कुमकुमके दीये साथिये । सोहनी
मंगल गाय ॥२॥ कान्ह कुँवर देखन चले । हरखित होत अपार ॥ कान्ह॥
देखदेख व्रज सुंदीी । अपनौ तन मन वार ॥३॥ जसुमति लेत बुलायके ।
अंबर दीये पहराय ॥ जसुमति ॥ आभूषन बहु भौंतिके । देत सबन मन
भाय ॥४॥ दे अशीश घरकों चले चिरंजीयो कुँवर कन्हाई ॥ दे अशीश ॥
सूरश्याम विनती करे | नंदराय मन भाई ॥५॥ | Janmashtami ki Badhai | Part1-061 | Rayso |
Hari janamatahi anand bhayau .. navavidhi pragat bhaee naindware | हरि जनमतही आनंद भयौ ॥
नवविधि प्रगट भई नंददद्वारे सब दुख दूरि गयौ ॥१॥
वसुदेव देवकी मतौ उपायौ पलना बॉस लयौ ।
कमलाकांत दियौ हुंकारों यमुना पार दयौ ॥२॥
नंदजसोदाके मन आनंद गर्ग बुलाय लयो ।
परमानंददासकौ ठाकुर गोकुल प्रकट भयौ ॥३॥ | Janmashtami ki Badhai | Part1-062 | Kanharo |
Gokul gaam suhaavanau . pragate praan aadhaar .. bhadonvad | गोकुल गाम सुहावनौ । प्रगटे प्रान आधार ॥
भादोंवदशुभअष्टमी । नक्षत्र रोहिणी बुधवार ॥१॥
श्री देवकीकी कूख प्रगटे । श्रीकृष्ण लियो अवतार ।
श्रवन सुनत ऊठ धाई ॥ जहाँ तहाँ ते व्रजनार ॥२॥
मंगल कलश लिये सिर गावत । मंगल चार ॥
सिंदुर माँग सवारी । अँग अँग सजे सिंगार ॥३॥
श्याम कंचुकी सो है | मृगमद तिलक लिलार ॥
कच कुसुमन शोभत है । मानों नभ गन तार ॥४॥
कुच मध मोतियन माल । मानौ सूर सुरीधार ॥
जेहर अनवट बिछुवा । पग नूपुर झनकार ॥५॥
रँंगीली गलिनके बीच । करिणी जूथ अपार ॥
आय मिलि गिरिधरनपें । सकल वेद डरडार ॥६॥
बदन उघार निहारत । चिरजीवों नंदको लाल ॥
शोभापरबलिहारी जन गोविन्द बलिहार ॥७॥ | Janmashtami ki Badhai | Part1-062 | Rayso |
Yeh dhana dharmahi tain paayau | neeken raakhi yashodamaiah narayan vraj aayee ..1.. | यह धन धर्मही तैं पायौ |
नीकें राखि यशोदामैया नारायण ब्रज आयो ॥१॥
जाधनकों मुनि जप तप खोजत वेदहू पार न पायौ ।
सो धन थस्थौ क्षीरसागरमें ब्रह्मा जाय जगायौ ॥२॥
जाधनतें गोकुल सुख लहियत सगरे काज सवारें ॥
सो धन बारबार उर अंतर परमानंद बिचारे ॥३॥ | Janmashtami ki Badhai | Part1-062 | Kanharo |
Bhadonki atee reni andhyaari | dwaar kapaat baad bhata roke | भादोंकी अति रेनि अँध्यारी | द्वार कपाट बाद भट रोके
दिश दिश कंत कंस भय भारी ॥१॥ गरजत गगन महा डर लागत बीच बहै
यमुना कारी । तातें यह सोच जिय आवत क्यों दुर्रिहिं शशिवदन उजारी ॥२॥
तब पति बोलि वचन करि राखी वर काहै न ताहि दिन मारी । देखो धो ऐसी सुत
विछुरत कहौ कैसे जीवे महतारी ॥३॥ सुनिसुनि दीन वचन देवकीके दीनबंधु
भकक्तन भयहारी । कटि गये निगड़ उघरि गये गोपुर सूर सुमघवा बृृष्टि
निवारी ॥४॥ | Janmashtami ki Badhai | Part1-063 | Kanharo |
bottom of page
