top of page
Kirtan Title
Kirtan
Category
Book-Page#
Raag
Janam badhaai kunwari laliki. pragati prabha adbhut sugandhani
जनम बधाई कुँवरि ललीकी। प्रगटी प्रभा अद्भुत सुगंधनी हरि अलि कंजकलीकी ॥१॥ सुमुख समूह सिहात सुनतही यह बिधि बात भलीकी । कीरति रानीकी कल कीरति गावत सुफल फलीकी ॥२॥ बिनु बछरन गैया खेलत शुभ सगुन दशा कुशलीकी । बलिकौ चार सार सोई सजनी दानव दलन दलीकी ॥३॥ रोपत बंदनवार द्वार वर रूपी अवल कदलीकी । रोपति सींक सुवासिन साथिये सिखवनहीं सुनत अलीकी ॥४॥ अगनित सुत अवतार निवारौ को भयौ प्रणत पल्लीकी । महामोद मूरतिकौ उद्भव लाल अनुज शलीकी ॥५॥ भावों भयौ नँदयशोदाकौ प्रथमही बात चलीकी । भायो भयौ वृषभानगोपको बचन सहित द्रृढ़ लीकी ॥६॥ कनक थार भरि रतनबारनें आवनि गलीगलीकी । रावल रावरि कुसुमन झरझरें अरू भरे डलाडलीकी ॥७॥ नाचत गोपी गोप ओपसों और निशान धुलीकी । यह भयौ दान अमान मानदे और मर्याद मलीकी ॥८॥ राधानाम कहत ऋषिवर पढ़ि यह थिर निगम थलीकीं । दधिकादी भादों झर लायो आठें पंथ पथलीकी ॥९॥ बेगि बवैया गयो महावन बिदा भई महलीकी । हरि देत अपेंह नॉही अब चढ़ि बनी ब ॥१ ०॥
Shri Radhaji Ki Badhayi
Part1-174
Devgandhar
Aaj barsaanen bajat badhaai . prakant bhaee vrishbhaangopaken
आज बरसानें बजत बधाई । प्रकंट भई वृषभानगोपकें सबहिंन की सुखदाई ॥१॥ आनँद मगन कहत युवतीजन महरि बधावन आई। बंदीजन मागध याचक गुनी गावत गीत सुहाई ॥२॥ जयजयकार भयौ त्रिभुवनमें प्रेम बेलि प्रगटाई । सूरदासप्रभुकी यह जीवन जोरी सुभग बनाई ॥३॥
Shri Radhaji Ki Badhayi
Part1-175
Devgandhar
Suniyat rawal hoti badhaai . pragat bhayee vrishbhan nandani
सुनियत रावल होति बधाई । प्रगट भयी वृषभान नंदनी रसिक जनन सुखदाई ॥१॥ देत दान वृषभान भवन में याचक नवनिधि पाई। पार्टबर मुक्तामणि हीरा नग निरमोल मेंगाई ॥२॥ गोपीजन सब मंगल गावत अधिक अधिक बनि आई । कौन पुन्य सुफल तुम कीनों कुँवरि मनोहर जाई ॥३॥ सुरनर मुनिजन प्रेम मुदित भये नंद सुवन मन माई । गोविंददास कहालों बरनों श्रुतिसों अधिक सिराई ॥४॥
Shri Radhaji Ki Badhayi
Part1-175
Devgandhar
Aaj barsaanen bajat badhaai . shrivrishbhanrayjuki raani
आज बरसानें बजत बधाई । श्रीवृषभानरायजूकी रानी कुँवरी अनूपम जाई ॥१॥ घर घरते सब चलीं बेग दे नाचत गावत धाई । गोपीन सहित चली नँदरानी नंदीसुरतें आईं ॥२॥ ताल पखावज ढोल दमामा बिच बिच भेरि सुहाई । यह विधिसों नँंदरानी पोहोंची मुख निरखत सुख पाई ॥३॥ हरद और दि छिर्की परस्पर धरनी कीच मचाई । युवती चहूँ दिश करत कुलाहल तनकी सुधि बिसराई ॥४॥ भीर भई जित तिततें रावल अति ब्रज शोभा छाई । श्यामदास यह लीला लखिकें गोकुल आनि सुनाई ॥
Shri Radhaji Ki Badhayi
Part1-175
Devgandhar
Aaj rawal mein bajat badhaai . dhol bheri sahanaai shankh dhwani
आज रावल में बजत बधाई । ढोल भेरि सहनाई शंख ध्वनि बाजत देत सुहाई ॥१॥ वह देखो वृषभान भवनमें विमल ध्वजा फहराई । दूब लै द्विन आये तुरतही कीरत कन्या जाई ॥२॥ नंद यशोदा तन मन फूले आनंद उर न समाई । मंगल साज लिये ब्रज बनिता गावत गीत सुहाई ॥३॥ चोवा चंदन अगर कुमकुमा भादों कीच मचाई । व्यासदास कुँवरि मुख निरखत कुसुमावलि बरखाई ॥४॥
Shri Radhaji Ki Badhayi
Part1-175
Devgandhar
Pragathati nagari roop nidhan . dekhi dekhi boojhat joe paraspar
प्रगठटी नागरि रूप निधान । देखि देखि बूझत जो परस्पर नहीं त्रिभुवनमें आन ॥१॥ उपमाको जे जे कहियत है ते जु भये निरमान । कुंभनदास लालगिरिधरकी जोरी सहज समान ॥३॥
Shri Radhaji Ki Badhayi
Part1-175
Devgandhar
Sriradhaju kau janm sunyo merrie maaee . sajsingar chaleen
श्रीराधाजु कौ जन्म सुन्यो मेरी माई । साजसिंगार चलीं ब्रज सुंदरि घर घर बजत बधाई ॥१॥ अति सुकुमार सखी सुभ लक्छिन कीरति कन्या जाई । परमानंद करी नौछावर घर घर बात लुठाई ॥२॥
Shri Radhaji Ki Badhayi
Part1-176
Devgandhar
Atee anandaras sindhu agadha . bhakti marag udyot karanko
अति आनंदरस सिंधु अगाधा । भक्ति मारग उद्योत करनको या कारन प्रगटी श्री राधा ॥१॥ राधा नाम सुक हि नहीं पायो नाम लेत मेटी जग बाधा । 'रामदास! प्रभु श्यामसुंदरकों रासादिक लीला श्रुति साधा ॥२॥
Shri Radhaji Ki Badhayi
Part1-176
Bhairav
Yeh sukh dekho ree tum maaee . barasganth vrishbhan laliki
यह सुख देखो री तुम माई । बरसगांठ वृषभान ललीकी बहोरि कुसलसों आई ॥१॥ आगमके दिन नीके लागत सबहिन मन सचुपाई। धन बडभागी रानी कीरतिके पुण्यपुंज निधि पाई ॥२॥ प्रगटी लीला सकल या व्रजमें आनंद वेली बढाई । 'कुंभनदास” की जीवन राधे जसोमति सुत सुखदाई ॥३॥
Shri Radhaji Ki Badhayi
Part1-176
Devgandhar
Aaj janam dinn radhekau haye .. doodh nhavaay phulel ubatanau
आज जनम दिन राधेकौ है ॥ दूध न्हवाय फुलेल उबटनौ केसर नहवाय सोहै ॥१॥ केसरी सारी लाल अंतरी अभ्यंतरी राजी है ॥ आभूषन बहु बिधिके पैहरे काजर नैंन रच्यौ है ॥२॥ सब मिल गोपी मंगल गावत बाजत धोष गज्यो है | गाम गामतें जाति बुलाई मोतिन चौक पूरचौ है ॥३॥ जसोमति उठ नहवाई लालन उत्सवकौ बागौ पहरथौ है ॥ बल रोहिनी जस्रोमति नंद कान्हर आये बलि मोहझौो है ॥४॥ जाति पॉत सब जेंवन बैठी लाल लाड़िली संग | माथें तिलक करयौ कुमकुमकौ अच्छत पीरे रंग ॥५॥ करत आरती ध्यान धर्बौ मन यह जोरी कर देहु । द्वारकेस प्रभु दूल्हा दुलहिनि राधे बड़ो सनेहु ॥६॥
Shri Radhaji Ki Badhayi
Part1-176
Ramkali
Sriradhika charanraj vandey . purushottam niz hait pragat bhaee
श्रीराधिका चरणरज वंदे । पुरुषोत्तम निज हेत प्रगट भई भवक्‍तजनन मन आनंद कंदे ॥१॥ श्री वृषभान सदन बरसाने भ्रमत भंवर पीवत मकरंदे । गौर श्याम तन जोरी प्रगटी ब्रजाधीश गावत श्रुति छंदे ॥२॥
Shri Radhaji Ki Badhayi
Part1-176
Khat
Sakhee barsano laagat neeko . kahaan laun kaheen yaa vrajki sobha
सखी बरसानो लागत नीको । कहां लौं कहीं या ब्रजकी सोभा सब ब्रज लागत फीको ॥१॥ कीरति कूख प्रगट भई कन्या भयो भावतों जीको । मंगल गावत सब ब्रजनारी करत ललीकों टीकों ॥२॥ पीत पाटकी चोली पहरे सारी सुरंग रंग ही को । “व्यास” स्यामकी स्वामिनी प्रगटी बाढ्यो प्रेम मन ही को ॥३॥
Shri Radhaji Ki Badhayi
Part1-176
Bhairav

© 2026 All rights reserved. Vaishnav Samaj of RTP, DBA - Krishnadham-VYO 

bottom of page