top of page
Kirtan Title
Kirtan
Category
Book-Page#
Raag
Pragatbhai vrishbhaanken aaj . sakal timir tribhuvankau
प्रगटभई वृषभानकें आज । सकल तिमिर त्रिभुवनकौ नास्यौ भवन भानके संतत राज ॥१॥ बंदनवार द्वार पर राजे गान करत मंगल ब्रजबाल । चित्रित चौक बने जित तितही नवबिधि रंग सुगंध सुमाल ॥२॥ नाचति गावति वर युवतीजन हरखि हरखि उर बहु किलकात । नवनव यूथ बनी बनिता बर महाप्रेम बोलत मृठुबात ॥३॥ कंचनकुंभ बने शिर ऊपर बीच रुचिर नूतन की डार | दि मथि हरद तेल घृत छिरकत अवनी पर गोरसके खार ॥४॥ टूटे हार नबल बहु भूषन देत परस्पर प्रमुदित गारि। ताल मृदंग रंग उपजावत मोद विनोद करत सिंगार ॥|५।| महा भीर बनिता सब फूली निरखत मुख बारत तन प्रान । उड़त गुलाल बजावत दुंदुभी धुनि कोलाहल सुनियत नहीं कान ॥६॥ अंस बाहु धरि मुदित गहत पद सुख बरखत अति आनंद तन मन | कबहुँक चरन कमल छबि पेखत कबहुँकऊ करकंज छुअत तन ॥७॥ सहज सदा बपु रहत निरंतर कारन प्रगट रसिक जन हेत । श्रीदामोदर हित नित्य किशोरी युगल बसत बृंदावन खेत ॥८॥
Shri Radhaji Ki Badhayi
Part1-177
Bilawal
Shrivrishbhanrayjuke aangan baajat aaj badhaai. bhaadon sudi
श्रीवृषभानरायजूके आँगन बाजत आज बधाई। भादों सुदी आठें उजियारी आनंद की निधि आई ॥१॥ रसकी रासि रूपकी सीमा अँगअंग सुंदरताई । कोटि मदन बारों मुसिकनपर मुखछबि बरनी न जाई ॥२॥ पूरन सुख गे ब्रजवासी नैनन निरखि सिराई । क्रष्णदास स्वामिनि ब्रज प्रगटी श्रीगिरिधर ख़दा ॥३॥
Shri Radhaji Ki Badhayi
Part1-177
Bilawal
Jabaten radhika bhootal pragati tabaten bidhikau maan hanyau .
जबतें राधिका भूतल़ प्रगटी तबतें बिधिकौ मान हन्यौ । मेरी तौ यह सृष्टि न होई अब कछु अद्भुत बान बन्यौ ॥१॥ एकरूप एकबैस कम बरन विलक्ष ठन्यौ । कृष्णदास प्रभु श्रीगिरिधरतें केलि कलारस सन्‍यो ॥२॥
Shri Radhaji Ki Badhayi
Part1-177
Bilawal
Dhanidhani vraj barsaanon gaam . pragatbhai jahaan sriradhaju
धनिधनि ब्रज बरसानों गाम । प्रगटभई जहाँ श्रीराधाजू नाम ॥१॥ जहाँ बसे राजा वृषभान । नंदरायके जीवन प्रान ॥२॥ जाके घर कीरत सी रानी । ब्रजवनिताके अति मनमानी ॥३॥ तिनके उदर भई सुकुमारी । सकलकला गुणयण अति भारी ॥४॥ अति आनंद भयौ तिहि काल । आईं जुरि सब ब्रजकी बाल ॥५)॥ मंगल कलश बिराजत द्वार । गावत कर लै आईं थार ॥६॥ घरघर बंदनवार बंधाई । सब मिलि आनेंद करत बधाई ॥७॥ पंच शब्द बाजत हैं ऑगन । विप्र आदि आये सब माँगन ॥८॥ देत दान वृषभान उदार | भूषण बसन अनुप्त हार ॥९॥ छिर्कत दूध दही घृत रोरी । एकते एक महारस बोरी ॥१०॥ जानत नॉहिन भई मन मगन । भूषण बसन सेँभार नहीं तन ॥११॥ चिरजीयो राधा सुकुमारी | जाके दूल्हे श्रीगिरिधारी ॥१२॥ सबै असीस देत मुख देखत । फिरि फिरिकें राधा तन पेखत ॥१३॥ नंद गोप हैं अति बड़भाग । दुलहनि राधासी अनुराग ॥१४॥ यहि बिधि आनेंद सरिता बही । कुँवरी कृपाते निजजन लहीं ॥१५॥ बोहोतभौति ये लीला गाई । गोविंद तहाँ नौछावरि पाई ॥१६॥
Shri Radhaji Ki Badhayi
Part1-178
Bilawal
Aatthen bhaadon kii ujiyari .. raavalmein vrishbhan gropaken pragati
आतठें भादों की उजियारी ॥ रावलमें वृषभान ग्रोपकें प्रगटी राधा प्यारी ॥१॥ झ्रुति स्वरूप सब संग कर लीने ब्रजपति हेत बिचारी । दासगोपाल बल्लभजू की स्वामिनी बस कीने गिरिधारी ॥२॥
Shri Radhaji Ki Badhayi
Part1-178
Bilawal
Aaj badhaai maaee vrishbhan key darbar . vrajajan milli mangal
आज बधाई माई वृषभान के दरबार । ब्रजजन मिलि मंगल गावें सजि चलीं कंचनथार ॥|१॥ ध्वजा पताका कदली रोप्यौ द्वारन बंदनवार। सबही सयानी धरी साथिये कीरति परम उदार ॥२॥ कंचन रसिक रूप अति राजत मोति लगे सुढार ।- कमलमुखी प्रफुलित भये मानों दिनकर किरन पसार ॥३॥ कुँवरिहिं देखत अति सुख उपजत बारति मुक्ताहार । गरीबदासकों दई पंजीरी बोलि कुटुंब परिवार ॥४॥
Shri Radhaji Ki Badhayi
Part1-178
Bilawal
Pragat bhaee rawal shree radha . suni dhaaee vrajpurki vanita
प्रगट भई रावल श्री राधा । सुनि धाई ब्रजपुरकी वनिता निरखत सुंदर रूप अगाधा ॥१॥ तब वृषभान दान बहु दीने जाचककी सब पूजी साधा । “द्वारिकेस” स्वामिनी महिमा मुनिमन ध्यान लगाय समाधा ॥२॥
Shri Radhaji Ki Badhayi
Part1-178
Bilawal
Janm liau vrishbhan gopaken baithe sub singhdarri | lagn
जन्म लियौ वृषभान गोपकें बैठे सब सिंघदाररी | लग्न घरी बलि नक्षत्र साधिकें गुरुगन कियौ बिचाररी ॥१॥ कंचन मनि आँगन आगें रहि बोलत द्विजवर बैन । कबहुँक सुधि पावत सुभवनमें पुत्र जनमके चैन ॥२॥ इतने एक सखी आई धायकें जहाँ बैठे बलि ग्वाल । बेगि पुकारि कद्मौ मुख आली प्रगटी सुता लघु बाल ॥३॥ तब हँसि तारीदे गुरुजनकों देख्यौ जन्म विधान । हमारे कोटि पुत्रकी आशा पूरन करी वृषभान ॥४॥ करभाजन शृंगी गर्गमुनि लग्न नक्षत्र बलि सोध । भये अचरज ग्रह देखि परस्पर कहत सबन प्रति बोध ॥५॥ सुदि भादों शुभ मास अष्टमी अनुराधाके सोध । प्रीति योग बल बॉलव करण लग्न धनुष वर बोध ॥६॥ प्रथम पहर दिन उदित दिवाकर सत्या सुखद सुजाति । नामकरन राधारति रंजन रमारसिक बहु भाँति ॥७॥ सुनि वृषभान सुता जिन मानों ऐसी रमा रति लोल । नॉहिन और सुंदर त्रिभुवनमें श्रीराधा समतोल ॥८॥ नॉहिन सची रमा गिरजा रति रोंम रोंम प्रति ठानें । नौनिधि चारि पदारथकौ फल आयौ सकल ग्रह तानें ॥९॥ जब ब्याहन शुभ योग होयगी शोभा कहत न आवै | दश और चारि लोककौ नायक यह सुता बर पावै ॥१०॥ तब हँसि कद्ौ दुर्वासा बेंनन सुनों श्रुति सकल गुवाल । मेरेही चित आयी निश्चय नंदमहर घर बाल ॥११॥ बुंदावन रस रास रसिक मणि दंपति संपति माने | संकेत स्थल बिहरत दोऊ सोई सकल यह जाने ॥१२॥ युवती यूथ मधि सुभग शिरोमणि बल्‍्लभ कुल नँदलाल । यह जोरी जग जुगति होइगी राधारमण गोपाल ॥१३॥ शिव विरंची जाकी जूठनि पावें सो ग्रास परस्पर देत । कुंज निकुंज क्रीड़त अद्भुत दोऊ निगम अगम रस लेत ॥१४॥ यहि विधि क्यो द्विजयाज जुगतिसों ग्वाल मंडली जाने | जयजयकार करत सुर लोकन बाजत तूर निसाने ॥१५॥ घर घरतें गोपी सब निकरसी गावत मंगल बाल । पिक बैनी मृगनैनी सुंदरि चलत सुचाल मराल ॥१६॥ जो रस नंदभवन में उमग्यों तातें दूनो होत । हय गज थेनु कनक मणि दीनें बंदीजन द्विज बोहोत ॥१७।॥ बसन बिचित्र बोहोत पहराये सब शिशु देखन जाँय । मुख अबलोकि कहत चिरजीयौ पुलकि पुलकि सचुपाय ॥१८॥ सुरमुनि नाग धरनि जंगमकों आनंद अति सुख देत । शशि खंजन विद्म शुक केहरि तिनकौ छीनि बल लेत ॥१९॥ सूरदास उर बसौ निरंतर राधामाधी जोरि । यह छबि निरखि निरखि सचुपावै पुनि डारै तृनतोरि ॥२०॥
Shri Radhaji Ki Badhayi
Part1-179
Aasawari
Barasaaneten dauri naari aeka nandbhavanmein iju . aaj sakhee
बरसानेतें दौरि नारि एक नंदभवनमें आईजू । आज सखी मंगलमें मंगल कीरति कन्या जाई ॥१॥ सुनि जसुमति मन हरख भयौ अति बोलिलई व्रजबाला ! मुक्ता मणिमाला भूषण वर पठई साज रसाला ॥२॥ चलीं गज गामिनि साथन हाथन कंचन थार सुहाये | कमलनके ऊपर खेलत मानों अगनित चंदजु धाये ॥३॥ डहड्हे मुख छबि छाजत राजत लाजित कोटिक मैना | कंजन पर खेलत मानौ खंजन अंजन रंजित नैना ॥४॥ कुंडल मंडित बने अति राजत उपमा अधिक वबिराजै । हार सुढार उरनपर सोहत निरखि शची छबि लाजै ॥५) गावत गीत करत जगपावन भामिनि मंदिर आई । नंदरायजू के आँगनमें आनंद बजत बधाई ॥६॥ देखि मुदित वृषभान भये अति भेट रुची सों लीनी । गदगदू कंठ सबन सों बोलत बीथनि पावन कीनी ॥७॥ कीरति ढिंग निरखी सुठि कन्या धनन्‍्या अधिक अपारा । कौतिकमें कौतिक रस भीने बरखत शीशन धारा )!८)। सब जगधाम धाम पुनि जाकौ शेष धाम जिहि मानें । नंददास सुखकौ सुखसागर प्रगटी है बरसानें ॥९॥
Shri Radhaji Ki Badhayi
Part1-179
Aasawari
Shrivrishbhan nripati key augan baajat aaj badhaai . keerati
श्रीवृषभान नृपति के ऑगन बाजत आज बधाई । कीरति दे रानी सुखसानी सुता सुलक्छिन जाई ॥१॥ शक्ति सबै दासी हैं जाकी सी याहूतें अधिक सुहाई । निरविध नेह अवधि मूरति प्रगटी सब सुखदाई ॥२॥ ब्रह्मादिक सनकादिक नारद आनैंद उर न समाई। नंददास प्रभु पलना पौढ़े किलकत कुँवर कन्हाई ॥३॥
Shri Radhaji Ki Badhayi
Part1-179
Aasawari
Juri chaleen sohile bhanrai ghar naval prembhar baalaa | kanchan
जुरि चलीं सोहिले भानराय घर नवल प्रेमभर बाला | कंचन बरन बसन पहिंरें तन गावत गीत रसाला ॥१॥ कबरी गुही जुही फुलनसों सेंनी चढ़ी हजारा । चिकुर चंद्रकी राजत गाजत छबिकौ राज दुवारा ॥२॥ गौर छटा दामिनी ज्यों राजत नीलांबर के माँझ । मानों इंदु किरन चहुँ दिसतें उदित भई है साँझ ॥३॥ दुलरी हार हमेल बिजौठा बाजूबंद अति राजे । पोंहोंची गजरा रतन चौकी कर मुँदरी नग छबि छाजे ॥४॥ रतन जटित कंचन के नूपुर सुंदर मूदु षग सोहें । मानों नखचंद्र किरन परकासी त्रिभुवनकौ मन मोहें ॥५॥ गज गामिनी कंचनी अवनी पर चलत छबीली चाल | कंचन थार लसत कर कमलन बारों इंदु रसाल ॥६॥ पोंहोंची श्रीवृषभान भुवनमें आनंद उमरग्यो भारी । नाचत गावत करत कुलाहल प्रेम छके नरनारी ॥७॥ गुननिधि छब्िनिधि सुखनिधि राधे कीरत कीरत छाई । हरखत बरखत सुमन देव मुनि देत असीस सोहाई ॥८॥ यहि विधि छबिकी छटा छबीली कापै बरनी जाई । जैसो रूप लाल हित हिय मैं राखी नैनन मांझ समाई ॥९॥
Shri Radhaji Ki Badhayi
Part1-180
Aasawari
Nandi suraten barsaanemein dooni bantat badhaai juu | bhaye manorath
नंदी सुरतें बरसानेमें दूनी बंटत बधाई जू | भये मनोरथ सबके मनके कीरत कन्या जाई जू ॥१॥ परम उदार नंदजूकी रानी हंसुली झगुली लाई जू । बाठ्यों है मोद गोद मैयाकी किलकत कुंवर कन्हाई जू ॥२॥ कीरतिरानी और नंदरानी दोऊ समधन बतराई जू | यह सगाईकी बात चलाई हित अनूप बलि जाई जू ॥३॥
Shri Radhaji Ki Badhayi
Part1-181
Aasawari

© 2026 All rights reserved. Vaishnav Samaj of RTP, DBA - Krishnadham-VYO 

bottom of page