top of page
Kirtan Title
Kirtan
Category
Book-Page#
Raag
Pragati shrivrishbhan dulari | jaijaykar hott tribhuvanmein abb
प्रगटी श्रीवृषभान दुलारी | जयजयकार होत त्रिभुवनमें अब ऐहेँ गिरिधारी ॥१॥ नाचौ गावी करो कुलाहल आनंद उपज्यौ भारी | रसिक सिरोमनि रसिकराय प्रभु लीजै भेट हमारी ॥२॥
Shri Radhaji Ki Badhayi
Part1-195
Saarang
Shrivrishbhaanraayaken pragati atee sukumari sriradha naam pramudit
श्रीवृषभानरायकें प्रगटी अति सुकुमारी श्रीराधा नाम प्रमुदित मन गावत व्रजबनिता बजत बधाई रावल गाम ॥१॥ ऐसौ प्रभु हम कबहुँ न देख्यौ जैसो प्रभु ऐसी ही नाम । नाचत गावत करत कुतूहल दै असीस पूरे हैं काम ॥२॥ इतने ही में निरखिकें आईं सजनी हियरे महा अवाऊँ । श्रीविहलगिरिधारी कृपानिधि नितही इनकी बलि बलि जाऊँ ॥३॥
Shri Radhaji Ki Badhayi
Part1-195
Saarang
Naachat rung bharey rawal aaye | yashoda nand sahit gokulason sub
नाचत रंग भरे रावल आये | यशोदा नंद सहित गोकुलसों सब जन शकट भराये ॥१॥| तोरन कलश जलज मति झालरि ध्वजा पताका द्वार बनाये । चंदन गली नगरकी छिरकत अजरन वर वितान तनाये ॥२॥ जित तित श्रवन सुयश धुनि सुनियत जन्म नक्षत्र विमल यश गाये । शुभ सुकुमारि प्यारी ब्रज प्रगंटी धनि ही ते जन सहज चिताये ॥३॥ श्रीवृषभान नृपतिजूके घर पूरन मंगल विविध बधाये | यह सुख सपनेहू न भयौ है कहा भयौ जो बेटा जाये ॥४॥ धन्य कूँखि कीरति रानी की वललभ कुलके तिमिर नसाये । सुंदर सकल घोष प्रकाशिक अतुलित आनंद नैंन सिराये ॥५॥ शोभानिधि शिरोमणि ब्रज वन दिन दिन कौतिक छाये । रूप अवधि यह सुता छबीली सुखके पुंज बड़भागिन पाये ॥६॥ पग पटकत लटकत रंगभीने कोलाहल वर भवन बधाये। प्रेम मगन पट भूषन छूटे ओक ओघ गोरसन बहाये ॥७॥ व्योंमविमान अमरगण देखत सकल समूह कुसुम बरखाये । जयध्वनि कहि धन्य मानि अपनपी हरखि हरखि निसान बजाये ॥८॥ महाराज राजनके राजा कामना सब पुरवाये । निपट निशंक दान नहीं बिसरत हाटक हार चीर मँगवाये ॥९॥ भानुनरेन्द्र कुमुदकौ मंडन सुंदर निपट भूषन पहराये । नागरीदास धनद भये याचक गोधन भवन लुटाये ॥१०॥
Shri Radhaji Ki Badhayi
Part1-195
Saarang
Phoole dolat hain vrishbhan . pragati sutaa vansh ujiyari jan shubh
फूले डोलत हैं वृषभान । प्रगटी सुता वंश उजियारी जन शुभ करत हैं गान ॥१॥ ताल मृदंग रंगसों बाजत साजत नवल सिंगार । होत॑ बधाई सब मन भाई शोभा अति ही द्वार ॥२॥ धनि वृषभान भागि निधि आई धन्य धन्य यह मास । कृष्णास अब आस सुफल भई प्रगटी सुख ब्रजवास ॥३॥
Shri Radhaji Ki Badhayi
Part1-195
Saarang
Raavalmein baajat kahaan badhaai. pragatbhai vrishbhan gopaken nandasuvan
रावलमें बाजत कहाँ बधाई। प्रगटभई वृषभान गोपकें नंदसुवन सुखदाई ॥१॥ घरघरतें आवत ब्रजनारी आनंद मंगल गावें ) एक एक कुंकुम रोरी लै मोतिन चौक पुराबैं ॥२॥ हरखत लोगनगरके बासी भेट बहोत बिधि लावैं | परमानंददासको ठाकुर बानी शुभ गुण गावें ॥३॥
Shri Radhaji Ki Badhayi
Part1-195
Saarang
Kamkel kanakabeli rangrel rasik kunwari atee bichitra
कामकेल कनकबेली रंगरेल रसिक कुँवरि अति बिचित्र गुन निधान सुभग नागरी। प्रगटी प्रियके हेत प्रथम मन कर संकेत रूपकेत सुखद हेत निपुन आगरी ॥१॥ रीझे वृषभान दान देत बसन भूषन धाम धरनी धन धैंनु धान अटल त्यागरी । रामदास पूरी आस हास रास होयगौ तब खेलेंगी गिरिधरन संग बड़े भागरी ॥३॥
Shri Radhaji Ki Badhayi
Part1-196
Goud Saarang
Kunwari radhika tuu sakal saubhagya seema yaa badan parr
कुँवरि राधिका तू सकल सौभाग्य सीमा या बदन पर कोटिशत चंद बारौं | खंजन कुरंग शतकोटि नैंनन पर बारनें करत जीयमें न विचारों ॥१॥ कदली शतकोटि जंघन ऊपर सिंध कोटि कटे पर न्यौछावर उतारीं । मत्त गज कोटिशत चाल पर कुंभ शतकोटि इन कुचन पर बारडारों ॥२॥ कीर शतकोटि नासा ऊपर कुंद शतकोटि दसनन ऊपर कहि न पारों । पक्‍्व कंदूर बंधूक शतकोटि अधरन ऊपर बारि रुचि गर्व टारों ॥३॥ नाग शतकोटि बेंनी ऊपर कपोत शतकोटि ग्रीवा पर बारि दूर सारों । कमल शतकोटि कर जुगल पर बारनें नाहिन कोऊ लोक उपभा जो धारी ॥४॥ दास कुंभन स्वामिनी सुन नख सिख अंग अद्भूत सुठान सुं कहाँ लगि सेम्हारों ॥ लालगिरिधरन कहत मोहि तोहिलों सुख जोलों वह रूप छिन छिन निहारों ॥५॥
Shri Radhaji Ki Badhayi
Part1-196
Goud Saarang
Vrajmein rattan radhika gori . harr leaney vrishbhan bhavanaten
ब्रजमें रतन राधिका गोरी । हर लीनी वृषभान भवनतें नंद सुबनकी जोरी ॥१॥ ग्रथित कुसुम अलकावलि की छबि अरु सुदेश कचडोरी । पिय भुज कंध धरें यों राजत ज्यों दामिनी घनसोंरी ॥२॥ कालिदी तट केलि कोलाहल सघन कुंजबन खोरी । कृष्णदास प्रभु गिरिधर नागर नागरी नवलकिशोरी._ ॥३॥
Shri Radhaji Ki Badhayi
Part1-196
Goud Saarang
Aaj raavalmein bheer bhaee | abb vraj basi sukh leuu sakhiri
आज रावलमें भीर भई | अब व्रज बसि सुख लेऊ सखिरी प्रगटी कुंवरी रसमई ॥१॥ जा निधिको शिव विधि चाहत है सो कीरति तुम ही को दई । “रामदास” प्रभु सुनि गोकुल आयो जसुमति पहेरावनी दई ॥३॥
Shri Radhaji Ki Badhayi
Part1-197
Goud Saarang
Radhika jayati vrishbhaanubhavane . vividh mangal ghosh nritya
राधिका जयति वृषभानुभवने । विविध मंगल घोष नृत्य गीतादियुत सूत मागध बदी विप्र गायकजने ॥१॥ विविध गृह गोपिकाजन समानीत दधि कुंकुमाक्षत रचितमितहस्ते । रेणु दूरिकरण गधजलसेककृत तोरण ध्वज पताका दिशस्ते ॥२॥ निकट संबंधि निज नंद परिचित सकल गोकुलागत मनुज विहितमाने । पुत्रिका जनन संतोष जन निज जनक विहित भूषण रल व्त्र दाने ॥३॥ रतिपथ प्रकटनोपाय संभव जनित हर्षयुत दासिका फलित भाले। निजनाथ लीलया लीन सकलेंद्रिय प्रिय गीत गोपिका दत्त ताले ॥४॥ उद्बघटित वदन जलजात संजात परमानंद दृष्ट राधैक वदने । गोकुलधीश जननोत्सव प्रतिपद स्मरण चिंतित रुचिर नंदसदने ॥५॥ सतत मिह बिलसतु प्राणपति नेति चिर माशिषामधिकतम मधुवचन भाषिते । हृदयकमले वसतु भाव परिषोषित स्वामिनी संग निद्धरिण बिकाशिते ॥६॥ अस्मद्भिमत मखिलमत्र खलु सिद्धमिति तोषभर भरित निजदास चित्ते । अतिशयित दुर्लभाभरण भूषित लब्ध जन्म समयोचित प्रेष्ट वित्ते ॥७॥ भवतु वललभ विभो रतिशयित करुणया सपदिवासोषि तव चरणरेणी। दासदासस्य हरिदासकस्याधुना देहि भाव भवति विधृतवेणी ॥८॥
Shri Radhaji Ki Badhayi
Part1-197
Goud Saarang
Bhaee kanyaju vraj nripati vrishbhaanke sunat sub lok taji
भई कन्याजु व्रज नृपति वृषभानके सुनत सब लोक तजि सदन सुध ना रही भरे काँवरि हरद दूध दधि आनके ॥१॥ करत सब केलि बहु भाँति नाना रंग देत किलकारि आनंद रस मानके । भेरि दुंदुभी छोल झाँझ झालरी चंग करत रस गान सुरतान बंधानके ॥२॥ आये जाचक भाट विप्र जनके ठाठ देत सब दान सन्‍्मान कर जानके । कहत्त हरिवंश वूंदाविपिन रसिकनी नंदसुत हार हिये राधिका प्रानके ॥३॥
Shri Radhaji Ki Badhayi
Part1-197
Goud Saarang
Paramdhan radha naam aadhaar .
परमधन राधा नाम आधार । जाहि पिया मुरली में टेरत सुमरत बारंबार !१॥ वेद मंत्र अरु जंत्र तंत्र में ये ही कियौ निरधार | श्रीशुक प्रगट कियौ नहीं तातें जान सारकों सार ॥२॥ कोटिन रूप धरे नंदनंदन तोऊ न पायो पार । व्यासदास अब प्रगट बखानत डार भारमें भार ॥३॥
Shri Radhaji Ki Badhayi
Part1-197
Goud Saarang

© 2026 All rights reserved. Vaishnav Samaj of RTP, DBA - Krishnadham-VYO 

bottom of page