top of page
Kirtan Title
Kirtan
Category
Book-Page#
Raag
Khelanke miss kunwari radhika nandbhuvan mein aaee hoe. sakuchat
खेलनके मिस कुँवरि राधिका नंदभुवन में आइ हो। सकुचत हँसत मधुर स्वर बोली घर हैं कुँवर कन्हाई ॥१॥ सूनत श्याम कोकिल धुन बानी निकसे अति अतुराई । मातासुँ कछु क्लेश करत है रीस डारी बिसराई॥२॥ मैयारी तू इनकुँ चीनत बारंबार बताई ! यमुनातीर काल हीं भूल्यौ बाँह पकरि लै आई ॥३॥ आवत यहाँ तोसों सकुचत है मैं दे सौंह बुलाई । सूरश्याम ऐसे गुन आगरि नागरि बहौत रिझ्लाई ॥४॥
Shri Radhaji ke Baal leela
Part1-211
Bilawal
Yeh peetpat kahaan tey paayau . itani preet gupt mohan kii
यह पीतपट कहाँ ते पायौ । इतनी प्रीत गुप्त मोहन की तैं राधे त्रैलोक सुनायो ॥१॥ ना याको मूल ना याको ग्राहक ना लीयौ मोल ना घर उपजायौ । एक बेर खेलत वृंदावन बोहोरि जान कर मोहि उ़ायो ॥२॥ सुमिर्त भजत ब<ू७ उर अंतर एही मिस करि लाल न समुझायौ ! प्रीतकी रीत चतुर सोइ जानें परमानंद प्रभु मो बोहोरायौ ॥३॥
Shri Radhaji ke Baal leela
Part1-211
Bilawal
Paramdhan radha naam adhaar . jaahi piyaa murali mein terat
परमधन राधा नाम अधार । जाहि पिया मुरली में टेरत सुमरत बारंबार ॥१॥ वेद मंत्र अरु जंत्र तंत्र में ये ही कियौ निरधार । श्रीशुक प्रगट कियौ नहीं तातें जान सारको सार ॥२॥ कोटिन रूप धरे नेंदनंदन तोऊ न पायौ पार । व्यासदास अब प्रगट बखानत डार भारमें भार ॥३॥
Shri Radhaji ke Baal leela
Part1-212
Goud Saarang
Dhana dhana ladilike charan .. athi mridul surgandh seetal
धन धन लाडिलीके चरन ॥ अत्हि मृदुल सुर्गंध सीतल कमलके से बरन ॥१)| नखचंद चार अनुप राजत जोत जगमग करन ॥ नूपुर कंज बिहरत परम कोतिक करन ॥२॥ नंदसुत मनमोदकारी सुरत सागर तरन ॥ दास परमानंद छिनछिन श्यामताकी सरन ॥३॥
Shri Radhaji ke Baal leela
Part1-212
Bihaag
Kahet naan aave gharee thathori .. bahis kishore sutakahuki
कहेत न आवे घरी ठठोरी ॥ बहिस किशोर सुताकाहुकी खेलत महेर तिहारी पौरी ॥१॥ अतिसुंदर देखियत सुतलायक कहेत जसोदा लावो घेसे ॥ नाम कहा तिहारे बाबाकों पुछत चाव उठि वकतोरी ॥२॥ आदर सहित बुलाय भवनमें प्रेमसहित गुंथी सिरमोरी | तंदुल मिष्णजु मेरे सुरप्रभु आवत जात सदा यह ठोरी ॥३॥
Shri Radhaji ke Baal leela
Part1-212
Aasawari
Kamkel kanakabeli rangrel rasik kunwari atee bichitra guna
कामकेल कनकबेली रंगरेल रसिक कुँवरि अति बिचित्र गुन निधान सुभग नागरी। प्रगटी प्रियके हेतत प्रथण मन कर संकेत रूपकेत सुखद हेत निपुन आगरी ॥१॥ रीझे वृषभान दान देत बसन भूषन धाम धरनी धन थेंनु धान अटल त्यागरी । रामदास पूरी आस हास रास होयगौ तब खेलेंगी गिरिधरन संग बड़े भागरी ॥३॥
Shri Radhaji ke Baal leela
Part1-212
Saarang
Navnagari pyaari tuu vrindaavanaki raani. biharin laadili
नवनागरी प्यारी तू वृन्दावनकी रानी। बिहारिन लाड़िली प्यारी तेरी कीरति जगत बखानी ॥चाल.॥ जगत में जगमग रह्यौ यश बिन कृपा क्यों बूझही । अभिमान अंधा लोग करमठ ताहि कछुवन सूझहीं । करो कृपा परम उदार ये मोहि बारबार सुहावहीं । बलिजाऊँ श्रीवृषभान नंदिनी सुजस तिहारौ गावही ॥१॥ श्री नवनागरी प्यारी तेरी मोतिन माँग सवारी । बिहारन लाइ़ली तैसी पहिरे झूमकसारी ॥चा.॥ सारी जो भीजि फुलेल में रही प्रगट बेनी देखिये ॥ धसी सीस सुमेरतें मानों भ्रमर पाँति विसेखिये ॥ ललित कटि पर लाल लहेंगा नीलकंचुकी कसितनी ! प्रथम जोबन जोत तनकी क्‍यों बने कवि पे भनी ॥२॥ श्रीनवनागरी प्यारी तू चंद बदन मृगनयनी । बिहारन लाड़िली तैसी हे चंपक तन पिकबैनी ॥चा.॥ बेनीजु पिक शुक नासिका सम अधरविंब विलासनी । कनक कुंडल अलक झलकें कपोलमें मृदुहासिनी | ललित मुखमें पान सोहै नासिका मुक्‍ता धरें | चिबुक साँवल बिंदुकी छबि कौन त्रिय सरवर करें ॥ ३) श्रीनवनागरी प्यारी तेरी बेंदी जगमगताई । बिहारन लाडिली यह छवि कबि पै वरनी न जाई ॥चा.॥ वरनी न यह छबि जाय कबिपै निरखि श्याम सिहाइयौ । दसन दामिनी अधर राते लाल अति सुखपाइयों | गौर भाल बिशाल लोचन वक्र अति छबि राजहीं । श्रोंह काम कमान मानों बाण मनमथ साजहीं ॥४॥ श्रीनवनागरी प्यारी तेरी छोटी लर गज मोती । विहारन लाड़िली तैसी बीच जंगाली पोती ॥चा.॥ पोति जो पुंज जड़ाव चौकी रही उरपर जगमगै। अंस पर मखतूल फोंदा दृष्टि जिन गुरुजन लगै | बरा कंकन बाजू पोहोंची चूरी चारु बिराजहीं | रतनजठित अमोल मुंदरि अंगुरिन छबि छाजहीं ॥५॥ श्रीनवनागरि प्यारी तेरे पग नूपुर झनकार । विहारन लाड़िली तैसी है मंथर चरन बिहार ॥चा.॥ मंथर चरन बिहार यह गति राज हंसन अर्पही । जघन सघन उरोज भारी देखि सिंध कटि डरपही । प्रथु नितंवनि किंकिनी सम निपटही नीवी बनी । झबा झलकें देख दोऊ रीक्ि रहे साँवल धनी ॥॥६॥ श्रीनवनागरि प्यारी तू पिय तन मुरि मुसिकानी ॥ बिहारनलाड़िली तब उन बंसी गिरत न जानी ॥चा.॥ जानी न बंसी गिरत करतें पीत पट खस भू परयौ | रहे इकटक चित्र जैसे पग न भूमीतें टसयौ ॥ झुकि जात कछुवन गातकी सुधि अंगअंग शिथिल भये । परत जात सुजान सुंदर भुजा भरि भामिनि लये ॥७॥श्रीनवनागरी प्यारी तेरे रस बसहैं जु कन्हाई । बिहारनलाड़िली लालन रहे अँगअंग लुभाई ॥चा.॥ अंगअंग लाल लुभाय राखे रसिक शिर मुकुट मनी । गुन रूपशील सुहाग सुंदरि अरू त्रियान कवन गिनी ॥ व्रजराज नवलकिशोर के कोऊ और चित्त न आवहीं । बलजाऊँ श्रीवृषभान नंदिनी तो हित वेणु बजावही ॥<)॥ श्रीनवनागरी प्यारी तू श्यासयनोहर बोली ॥ बिहारन लाड़िली प्यारी तू उठे चल नवल किशोरी ॥|चा.॥ उठि चलिं नवल किशोरी राधे नवललाल बुलावहीं ॥ सुंदर श्याम सुजान सखीरी बारबार कहावहीं ॥ छाँड़ि मान सँभारी प्यारी कहाँलों तोहि बुलावहीं । बलिजाऊँ श्रीवृषभान नंदिनी तो हित मोहि पठावहीं ॥९॥ श्रीनवनागरीप्यारी यश तुझारो मोहि भावै | बिहारन लाड़िली यह यश आपही श्रीमुख गावै ॥चा.॥ गावैजु श्रीमुख सुयश तुहारो तुही तनमन रमरही । तुही धन तूहि प्रान जीवन सपथ दे मोसों कही । करी विविध बिहार भामिनि एतो गहरु न कीजिये । बलि विष्णुदास विचित्र जोरी लोचनन सुख दीजिये ॥१०॥ # राग धनाश्री ऋ नवलनागरी सुब गुन आगरी ॥सौभगसीवा॥ हरिभुजग्रीवा॥ गौरश्याम छबि पावती । श्याम छबीले मन भावती ॥ध्रु.॥ शिशुतामें हे सखीरी जोबन कियौ प्रवेश | कहा कहूँ छबिरूपकी नखशिख परमसुदेश ॥१॥ ब्रजपति केलि सरोवरी शैशव जल भरपूर । प्रकटित कुच उरस्थली शोभित जोवन सूर ॥२॥ छूटे केश मज़न समें देखि विरुद्धें अहि भोर । मोर कुह्ु निस मेरुतें उत्तरि चले उहिं ओर ॥३॥ कंचन तन मजजन कियौ केसर हेमु कलाय । मानहु चंदन तरोवरी नाग रहे लपटाय ॥४॥ त्रिवेणी नख खोलही छबि बनी यह भाँत । मानों कमल मुकुलित किये बाल भरृंगनकी पाँत ॥५॥ सीस सचिकन श्याम कच दियौ श्रीमंत समार | पसरी किरन पतंगतें भई है द्विधा त्तमहार ॥६॥ खितुला सुभग जड़ावके मणिमुक्ता छबि देत | उदय तमहार ॥६॥ खितुला सुभग जड़ावके मणिमुक्ता छवि देत | उदय भयौ घन मध्य तें शशी मानों नक्षत्र समेत ॥७॥ केसर आड़ लिलाट है बिच सिंदुरकौ बिंदु । चक्र तरौना नयन मृग रथ वैठ्यौ मानो इंदु ॥८॥ नवनन ऊपर हे सखीरी यों राजत भरूभृंग | जूआ बनावत चंद्रमा चपल होत सारंग ॥९॥ चंचल नयन विशालहै मधि झलकें घनश्याम। अंबुज दल मुखमानों दिये लघुलघु शालिग्राम ॥१ ०॥ चंपकलीसी नासिका राजत अमल उद्योस | ऊपर मुकता ज्यों लसे परनौ भोर कण ओस ॥११॥ बेसर में मुक्तामनि दे नासा ब्रजनारि । गुरु भुगु शनि बिच भीम है शशि समेत ग्रह चारि ॥१२॥ मुक्ता आप बिकायकें उर बिच छिद्र कराय | अधरामृत हित तप करे अधोमुख ऊर्ध्व पाय ॥१३॥ गुंजा जैसी छबि बनी मुक्ता अति बड़ भाग | नयननकी लियें श्यामता अधरनकौ अनुराग ॥१४॥ सुंदर सुभग कपोल हैं मुख तमोल भरपूर । कंचन संपुट दै- पला मध्य भरथौ सिंदूर ॥१५॥ स्वेत कांति दशनावली रही तंबोल रंग भीजि। बदन शशिमें बोये हैं मधि अनारके बीज ॥१६॥ अधरनकी छबि कहा कहूँ सदा श्याम अनुकूल । बिंव प्रवाली राजहीं मुसकनि बरषत फूल ॥१७॥ चिबुक दिठीना जब दियौ मो मन धोखें जात | निकसत अलि सुत कंजतें मनों भये परभात ॥१८॥ देख बदनकौ रूप सखीरी मोहन रहे लुभाय | इकटक रहे चकोर ज्यों दृष्टि न इत उत जाय ॥ ९॥ यह मारग बन बाटिका निकसत सहज सुभाय । मधुप कमल बन छाँडिकें संग रहे लपटाय !॥२०॥ तोहे श्याम सोहें सखीरी बढ़ी निरंतर प्रीति । आप रहे आधीन है पाये हैं हरि जीति ॥२१॥ जहीं जहीं तू पाय धर तहीं तहीं मन साथ । तू हीं तन मन श्याम के चितवत्त तेरे हाथ ॥२२॥ धन्य धन्य मात प्रभावती धन्य पिता वृषभान । जहँ कुल जन्मी राधिका सुंदर चतुर सुजान ॥२३॥ मदनमोहन मोहे सखीरी अति प्रवीन नैंदलाल। सूरदास गावे सदा हो कीरत विषद विशाल ॥२४॥
Shri Navnagari ke
Part1-213
Bilawal
Hariko waman roop banaayo .. nandrai yeh roop banaayo ..
हरिको वामन रूप बनायो ॥ नंदराय यह रूप बनायौो ॥ नंदराय यह मानी जयंति उबटि सुगंध न्हवायी ॥१॥ शिर किरीट पीतांबर काछनी आभूषन बहु भाँति ॥ जन्म सम सुनि सुनि गृह गृहतें आई जुरि जुरि पांति ॥२॥ कहत सबै सिंगार सलोंनों नितप्रति दूनौ नेह ॥ द्वारिकेश प्रभु याचक है के कहाँ बलि दीनौ तो देह ॥३॥
Shri Navnagari ke
Part1-214
Dhanashri
Waman aaye balipain mogan .. atee anoop roop kahaa kahiye
वामन आये बलिपैं मॉगन ॥ अति अनूप रूप कहा कहिये ठाढ़े पौरके आँगन ॥१॥ पढ़त वेद धुनि कहत सुकंठन गावत मधुरे रागन ॥ सुनत राग मन लागत नीकौ बालक ग्रनियत जागन ॥२॥ सुन बलि राजा मगन भये अति कहाँते आये भागन ॥ विद्या अधिक अगाध अंबुनिधि कोऊ पावत थागन ॥३॥ लीये बोल होत यज्ञ जहाँ लिये कमंडल हाथन ॥ परमानंद चक्रत बलि राजा कोउ नहीं संग साथन ॥४॥
Vaaman jayanti
Part1-215
Dhanashri
Pragate srivaman avtaar .. nirakh aditi mukh karat prashansa
प्रगटे श्रीवामन अवतार ॥ निरख अदिति मुख करत प्रशंसा जगजीवन आधार ॥१॥ तन घनश्याम पीतपट राजत शोभित हैं भुज चार ॥ कुंडल मुकुट कंठ कौस्तुभभणि उर भृगुरेखा सार ॥३॥ देखि बदन आनंदित सुस्मुनि जयजय करें निगम उच्चार ॥ गोविंदप्रभु बलि वामन छैके ठाड़ै बलि के द्वार ॥३॥
Vaaman jayanti
Part1-216
Saarang
Raaja main daani suniken aayou .. munn ichcha curry chalyau dooriten
राजा मैं दानी सुनिकें आयौ ॥ मन इच्छा करि चल्यौ दूरितें घटदरसन मैं पायो ॥१॥ भली भई विप्र तुम आये आवतही सुख छायो ॥ जो माँगौ सो देहुं तुर्तही कहिये मनकौ भायौ ॥२॥ रिद्धि सिद्धि सकल गृह मेरे भूमिके कारन धायौ ॥ अपनी सूर सर्वसु लै दीनी तब पाताल पठायौ ॥
Vaaman jayanti
Part1-216
Dhanashri
Raaja aeka pandit pauri tihari .. chaaryau veda padhat mukhpaathi
राजा एक पंडित पौरि तिहारी ॥ चारयौ वेद पढ़त मुखपाठी है वामन वषुधारी ॥१॥ अपद द्विपद पशु भाषा जानत सूरज कोटि उजारी॥ नगरनमें नरनारी मोहे अवगति अलप अहारी ॥२॥ सुन धुनि बलिराजा उठिधाये अहुती यज्ञ बिसारी !! दिव्य रूप देख्यौ जु विप्रकौ कीयो दंडौत जुहारी ॥३) चलिये विप्र जहाँ यज्ञवेदी बहुत करी मनुहारी ॥ जो माँगौ सो देहूँ तुरत ही हीरा - रतन भंडारी ॥४॥ रहो रहो राजा अधिक न कहीये दोष लगत है भारी ॥ तीन पेंड्र बसुधा मोहि दीजै जहाँ रचों धर्मसारी ॥५॥ शुक्र कहै सुनिये बलि राजा भूमिकौ दान निबारी ॥ यह तौ विप्र न होय आपुही आये छलन मुरारी ॥६॥ कीजे कहा जगतगुरु यायैं आपुन भये भिखारी ॥ ले उदक संकल्प जो कीनौ वामन देह पसारी ॥७॥ जयजयकार भयौ भूमापत द्वव पेंड भई सारी ॥ एक पेंड़ तुम देहु तुरत ही के बचनन सतहारी ॥८॥ सत नहीं छांडी सतगुरु मेरे नापौ पीठ हमारी ॥ सूरदास प्रभु सर्वस्व दीनौ पायौ राज पतारी ॥९॥
Vaaman jayanti
Part1-216
Dhanashri

© 2026 All rights reserved. Vaishnav Samaj of RTP, DBA - Krishnadham-VYO 

bottom of page