top of page
Kirtan Title
Kirtan
Category
Book-Page#
Raag
Kahon juu daan keson kitt rokat ghansyam .. kull kinn preeti
कहों जू दान केसों कित रोकत घनस्याम ॥ कुल किन प्रीति रीति पहचानत किन सकुचत एसी बांन !१॥ जो तुम लूठ्यों चाहत हों दि तो हि बाबा की आंनि ॥ “नँंददास' प्रभु जो नहीं मांनत रहेंगी न कोऊं कुल कानि. ॥२॥
Daan ke
Part1-222
Lalit
Merrie bharee matukia lai gayau ree .. aapun khaat khwal hii
मेरी भरी मटुकिया लै गयौ री ॥ आपुन खात ख्वाल ही खदावत रीती कर मोहि दे गयौ री ॥१॥ वृन्दावनकी सघन कुंजमें ऊँची नीची मोसों कहि गयौ री ॥ परमानंद व्रजवासी सावरो अँगुछठ दिखाय रस ले गयौ री॥२॥
Daan ke
Part1-222
Malkos
Kabahuun naan sunyo daan goraskau . tum tou kunwar badeke chhota
कबहूँ न सुन्यो दान गोरसकौ । तुम तो कुँवर बड़ेके छोटा पार नहिं कहुँ जसकौ ॥|१॥ रोकत हौ परनारि विपिनमें नेंकु नहीं जिय कसकौ। परमानंद प्रभु मिसजु दानकौ है कछु और ही चसकौ ॥२॥
Daan ke
Part1-222
Devgandhaar
Bhorahi daan maangat moson giridhar . praatahi uthhi chully joe
भोरही दान माँगत मोसों गिरिधर । प्रातही उठि चली जो नगरकों बेचन दधि मटुकी धरि सिर पर ॥१॥ जो तुम हमसों आरि करौगे तो हम उलटि जॉयगीं घर सॉँची कहोंधीं नातर व्रजपतिजु कौन टेव परी तिहारी मनहर ॥२॥
Daan ke
Part1-222
Bibhas
Laal tum pakari cassie baani | jabahin humm aavat bechan
लाल तुम पकरि कैसी बानि | जबहीं हम आवत बेचन तबहीं रोकत आनि ॥१॥ मन आनंद कहत मुँह कीसी नंदनंदनसों बात । घुंघटके ओझल डै देखति मन मोहन करि घात ॥२॥ हरिकरि लागी रहौ सब अँचरा तनक दहीजु चखाय । श्री विह्डलगिरिधरनलालनें खायके दियौ उठाय ॥३॥
Daan ke
Part1-222
Devgandhaar
Bhor hii thhaanat hoe kitt jhagaro .. aaeen gaeen sadaa ihi
भोर ही ठानत हो कित झगरो ॥ आईं गईं सदा इहि मारग किनहूँ न रोक्यो डगरी ॥१॥ तब मुसिकाय कही मन मोहन नंदकौ लाल अचगरी रहिरी ग्वालि जोबन मदमाती लेहुँ छीन दधि सगरौ ॥२॥ काहेकौ छोटा नैन नचावत निकट है ब्रजराजकी नगरी । परमानंद प्रभु यही विधि बिहरत रूप रासि गुण अगरी ॥३॥
Daan ke
Part1-222
Devgandhaar
Goras bechan gaee bikani houn hii | chhuti gaee laaj saaj
गोरस बेचन गई बिकानी हों ही | छुटि गई लाज साज नंदलाल गहि ठाढ़ी चित॒वत सोंहि ॥१॥ सनमुखते ऊँचे सखी इत उत्त नेकु न नैना होंही । वर्यदास गिरिधर बस कीने वह छवि मुरि मुसक्योंही ॥२॥
Daan ke
Part1-222
Devgandhaar
Tum nandmeherke laal mohan zaan daiy .. raani jasumati praan
तुम नंदमेहेरके लाल मोहन जान दै ॥ रानी जसुमति प्रान आधार ॥ मोहन जान दै ॥धृ.॥ श्रीगोवर्धनकी शिखरतें मोहन दीनी टेरा॥ अंतरंगसों कहत हैं सब ग्वालिनि राखो घेर || नागरि दान दे ॥१|॥ ग्वालिन रोकी ना रहें ग्वाल रहे पचहार ॥ अहो गिरिधारी दौरियों सो कह्मौ न मानत ग्वार ॥२!। चली जात गोरस मदमाती मानों सुनत नहीं कान ॥ दौरि आये मनभामते सो रोकी अंचलतान ॥३॥ एक भुजा कंकन गहैं एक भुजा गहि चीर ॥ दान लैन ठाढ़े भये गहबर कुंज कुटीर ॥४॥ बहुत दिना तुम बचि गई हो दान हमारौ मार ॥ आज हों लैहों आपनौ दिन दिनकौ दान सँभार॥५॥ रसनिधान नवनागरी निरख बचन मूदु बोल ॥ क्‍यों मुरि ठाढ़ी होत है घूँघटपट मुखखोल ॥|६॥ हरख हियें हरि करखिकें मुखतें नील निचोल ॥ पूरन प्रगस्यो देखिये मानो चंद घटाकी ओल ॥७॥ ललित बचन समुदित भये नेति नेति यह बैन ॥ उर आनंद अतिही बढ़यौ सो सुफल भये मिलि नैन ॥८॥ यह मारग हम नित गईं कबहूँ सुन्यौ नहीं कान ॥ आज नई यह होत है सो माँगत गोरसदान )। मोहनजानदे ॥९॥ तुम नवीन नवनागरी नूतन भूषण अंग।॥ नयौ दान हम मॉगनो सो नयौ बन्यौ यह रंग ॥१०॥ चंचल नयन निहारिये अति चंचल मूदुबैन ॥ कर नहीं चंचल कीजियै तजि अंचल चंचल नैन ॥११॥ सुंदरता सब अंगकी बसनन राखी गोय ॥ निरखि निरखि छबि लाड़िली मेरी मन आकर्षित होय ॥१२॥ लै लकुटी ठाढ़े रहे जानि सॉँकरीखोर ॥! मुसक्कि ठगौरी लायकें मोसों सकत न लई रति जोर ॥१३॥ नेंक दूरि ठाढ़े रहौ कछू और सकुचाय ॥ कहा कियौ मन भांवते मेरे अंचल पीक लगाय ॥१४॥ कहा भयी अंचल लगी पीक हमारी जाय ॥ याके बदलें ग्वालिनी मेरे नयनन पीक लगाय ॥१५॥ सूधे बचनन मॉगिये लालन गोरस दान |! मोहन भेद जनायकैं सो कहत आनकी आन ॥१६॥ जैसें हम कछु कहत हैं ऐसी तुम कहि लैहु ॥ मनमाने सो कीजिये पर दान हमारी देहु ॥१७॥ कहा भरें हम जात हैं दान जो माँगत लाल ।| भई अवार घर जानदै सो छाँड अटपटी चाल ॥१८॥ भरें जातहीं श्रीफल कंचन कमल बसनसों ढाँक ॥ दान जो लागत ताही कौ तुम दैकर जाहु निशौक ॥१९॥ इतनी विनती मानियै माँगत ओली ओड़ ॥ गोरसकौ रस चाखियै लालन अंचल छोड़ ॥२०॥ संग की सखी सब फिर गईं सुनिहे कीरति माय ॥ प्रीति हिये में राखिये सो प्रगट कियें रस जाय ॥२१॥ काल्ह बहोरि हम आई हैं गोरस लै सब ग्वारि ॥ नीकी भाँति चखाइहों मेरे जीवन हों बलिहारि ॥२२॥ सुनि राधे नवनागरी हम न करें विश्वास ॥ करकौ अमृत छाँडिकें को करै काल्हि की आस ॥२३॥ तेरी गोरस चाखिबै मेरी मन ललचाय ॥ पूरन शशि कर पायकें चकोरन धीर धराय ॥२४)॥ मोहन कंचन कलशिका लीनी शीश उतार ॥ श्रमकन बदन निहारिकें सो ग्वालिनी अति सुकुमार ॥२५॥ नव विंजन गहि लालजु श्रीकर देत ढुराय ॥ श्रमित भई चलौ कुंज में नेंक पलों पाय ॥२६॥ जानत हों यह कौन है ऐसी ढीठ्य देत ॥ श्रीवृषभान कुमारि हे अरी तोहि बीच को लेत ॥२७॥ गोरे श्रीनंदरायजू गोरी जसुमति माय । तुम याहीतें सॉमरे ऐसे लक्छिन पाय ॥२८॥ मन मेरों तारन बसै और अंजन की रेख |! चोखी #% दान लीला के पद & # राग बिलावल # ३२५ प्रीत हियें बसे याते सॉवल भेख ॥२९॥ आप चालसो चालियै यहै बड़ेनकी रीत ॥ ऐसी कबहुँ न कीजिये हँसें लोग बिपरीत ॥३०॥ ठाले टूले फिरत हो और कछू नहिं काम ॥ बाट घाट रोकत फिरो आन न मानत श्याम ॥३१॥ यही हमारौ राज है व्रजमंडल सब टौर ॥ तुम हमारी कुमुदिनी हम कमल बदन के भौंर ॥३२॥ ऐसे में कोफऊ आई है देखे अद्भुत रीति ॥ आज सबै नेंदलालजू प्रगट होयगी प्रीति ॥३३॥ ब्रज वृंदावन गिरि नदी पशु पंछी सब संग ॥ इनसों कहा दुराइयै प्यारी राधा मेरी अंग ॥३४॥ अंसभुजा धरि लै चले प्यारी चरन निहोर ॥ निरखत लीला रसिकजू जहाँ दान मान की ठोर ॥३५॥
Daan leela ke
Part1-223
Bilawal
Chalekin jaao upnigale | hamnit prati nikasat
चलेकिन जाओ अपनीगेल | हमनित प्रति निकसत गिरिधटीयां गोवर्धनकी सेल ॥१॥ दूध दहींको दान अनोखो हम लाथें कछु बेल ॥ प्रभु मुकुंद माधो सुखदायक धर लर्का बनछेल ॥२॥
Daan ke
Part1-223
Lalit
Aho kaanh pyaare gau vann key rakhvaare .. daan lehu ghar zaan
अहो कान्ह प्यारे गौ वन के रखवारे ॥ दान लेहु घर जान दे हु रे तिहारे जिय में कहा रे ॥१॥ मडुकी फोरी बैंया मरोरी लोग हँसावन हारे ॥ “कृष्ण दास” प्रभु रसिक मुकुट मनि तुम जीते हम हारे ॥२
Daan ke
Part1-223
Lalit
Hamaaren goras daan naan hoy .. mohan ladile hoe .. hamaaren
हमारें गोरस दान न होय ॥ मोहन लाडिले हो ॥ हमारें महामद फिरत गुवार ग्वार हठ छाड दे | कबके तुम दानी भये हो कब हम दीनौ दान ॥ गाय चरावौ नंदकी तुम सुने अनोखे कान ॥मोहन.॥१॥ हों दानी तिहुँ लोककौ तुम चारबौ जुगकी ग्वार ॥ दान न छाँड़ों आपनों तेरौ राखों गहनें हार ॥ नारि हठ छॉंड दे हो ॥ हमारे उन्मत्त फिरत ग्वाल ॥२॥ रतन जटितकी ईडुरी मेरो हीरा जरीयौं हार ॥ ताहि तुम राखन चहत हौ ॥ कमरी के ओढ़न हार ॥मोहन.॥३॥ ब्रह्मा तानों पूरियो बुनी बैठ महेश ॥ सो हम ओढ़ी कामरी ताकौ पार न पावत शेष ॥ नारि हठ.॥४॥ नैन नचावत चातुरी हो बोलत मधुरे बोल ॥ मेरी हार किरोरकौ तेरी सब गैयनकौ मोल ॥मोहन.॥५॥ यह गैया तिहुँ लोक तारनी चास्यौ जुग परमान ॥ दूध देहि तिहुँ लोक कों तेरी हार ले हों दश दान ॥ नारि हठ.॥६॥ काहेकों बाद करत हो लाला काहे करत अतिसोर ॥ जैसी बाजै तेरी बांसुरी मेरे नूपुरकी घनघोर ॥७॥ या बंसी की फूँकपै मैं गोध लियौ उठाय ॥ ढीठ बहुत यह ग्वालिनी याकी मटुकी लेहु छिड़ाय ॥८॥ जसोदा बाँधे दामरी लाल दामोदर गोपाल ॥ हा हा कर पॉँयन परे तब हमहीं छुड़ाये लाल ॥ मोहन.॥९॥ रार करत कित ग्वालिनीहो जमुना तीर जुन्हात ॥ चीर हरे हम तीरपै तापै इती इतरात ॥ नारी हठ. ॥१०॥ मोर पखौवा शिर धरें बाँस फूँकनी फेंट ॥ गरे गुंजनके हार बिराजत या सिंगार पर ऐंठ ॥मोहन.॥११॥ ये सब पंछी मुनि है इन तप साध्यो बिर्वान ॥ ये मोय निमिष न बीसरें मेरे जीवन प्रान ॥ नारी हठ,१२॥ हम बेटी वृषभान की तुम नंद महर के कान ॥ प्रेम प्रीत रुचि मान ले ढोटठा अब जिन करे गुमान ॥ मोहन.॥१ ३॥ वरृंदावन क्रीड़ा करी हो रच्यो रास विलास ॥ सुर नर मुनि जै जै करें जन गावै माधोदास ॥मोहन.॥ १ ४॥
Daan leela ke
Part1-225
Bilawal
Gadhaten gwalini ootari sheesh mahikau maant .. aadau kanhaiya
गढ़तें ग्वालिनि ऊतरी शीश महीकौ माँट ॥ आड़ौ कन्हैया ढै रह्यौ रोकी व्रजवधू बाट ॥ नागरि दान दै ॥१॥ कहाँकी हौ तुम ग्वालिनी कहा तिहारो नाम ॥ बरसानेकी ग्वालिनी प्यारी राधा मेरी नाम ॥ मोहन जान दै ॥२॥ बूंदावनकी कुँजमें अचरा पकरयौ दौर ॥ नाम दानकौ लेत हौ लाला चाहत हौ कछु और ॥३॥ तुम अकेले हम अकेली बात नहीं कछु जोग ॥ तुमतो चतुर प्रवीन हौ कहा कहेंगे लोग ॥४॥ सँगकी सखी सब दूरि निकसि गईं हम रोकी बनमाँझ || घरतौ दारुन सास है अब होन लगी है सॉँझ ॥५॥ तुम ओढ़ी है कामरी हम पेहेरयौ है चीर ॥ उमड़ि घुमड़ि आई बादरी अब कहा बरसावत नीर ॥६॥ प्रेम मगन ग्वालिन भई हरिकौ दरशन पाय ॥ मुख तें बचन न आवही सो लगी ठगौरी जाय ॥७॥ लै म्ठुकी आगें धरी परी श्याम के पॉय ॥ मन भावै सो लीजिये बचै सो बेचन जाँय ॥८)॥ सुख बाढ़यो आनैँद भयौ रही श्याम गुन गाय ॥ सुंदर शोभा देखिकें सूरदास बलि जाय॥९॥
Daan leela ke
Part1-225
Bilawal

© 2026 All rights reserved. Vaishnav Samaj of RTP, DBA - Krishnadham-VYO 

bottom of page