top of page
Kirtan Title
Kirtan
Category
Book-Page#
Raag
Hamaaren goras daan naan hoy .. mohan ladile hoe .. hamaaren
हमारें गोरस दान न होय ॥ मोहन लाडिले हो ॥ हमारें महामद फिरत गुवार ग्वार हठ छाड दे | कबके तुम दानी भये हो कब हम दीनौ दान ॥ गाय चरावौ नंदकी तुम सुने अनोखे कान ॥मोहन.॥१॥ हों दानी तिहुँ लोककौ तुम चारबौ जुगकी ग्वार ॥ दान न छाँड़ों आपनों तेरौ राखों गहनें हार ॥ नारि हठ छॉंड दे हो ॥ हमारे उन्मत्त फिरत ग्वाल ॥२॥ रतन जटितकी ईडुरी मेरो हीरा जरीयौं हार ॥ ताहि तुम राखन चहत हौ ॥ कमरी के ओढ़न हार ॥मोहन.॥३॥ ब्रह्मा तानों पूरियो बुनी बैठ महेश ॥ सो हम ओढ़ी कामरी ताकौ पार न पावत शेष ॥ नारि हठ.॥४॥ नैन नचावत चातुरी हो बोलत मधुरे बोल ॥ मेरी हार किरोरकौ तेरी सब गैयनकौ मोल ॥मोहन.॥५॥ यह गैया तिहुँ लोक तारनी चास्यौ जुग परमान ॥ दूध देहि तिहुँ लोक कों तेरी हार ले हों दश दान ॥ नारि हठ.॥६॥ काहेकों बाद करत हो लाला काहे करत अतिसोर ॥ जैसी बाजै तेरी बांसुरी मेरे नूपुरकी घनघोर ॥७॥ या बंसी की फूँकपै मैं गोध लियौ उठाय ॥ ढीठ बहुत यह ग्वालिनी याकी मटुकी लेहु छिड़ाय ॥८॥ जसोदा बाँधे दामरी लाल दामोदर गोपाल ॥ हा हा कर पॉँयन परे तब हमहीं छुड़ाये लाल ॥ मोहन.॥९॥ रार करत कित ग्वालिनीहो जमुना तीर जुन्हात ॥ चीर हरे हम तीरपै तापै इती इतरात ॥ नारी हठ. ॥१०॥ मोर पखौवा शिर धरें बाँस फूँकनी फेंट ॥ गरे गुंजनके हार बिराजत या सिंगार पर ऐंठ ॥मोहन.॥११॥ ये सब पंछी मुनि है इन तप साध्यो बिर्वान ॥ ये मोय निमिष न बीसरें मेरे जीवन प्रान ॥ नारी हठ,१२॥ हम बेटी वृषभान की तुम नंद महर के कान ॥ प्रेम प्रीत रुचि मान ले ढोटठा अब जिन करे गुमान ॥ मोहन.॥१ ३॥ वरृंदावन क्रीड़ा करी हो रच्यो रास विलास ॥ सुर नर मुनि जै जै करें जन गावै माधोदास ॥मोहन.॥ १ ४॥
Daan leela ke
Part1-225
Bilawal
Chhavbili nagri aho roop kii aagari merau munn mohi liau..
छवबीली नागरी अहो रूप की आगरी मेरौ मन मोहि लीयौ॥ दधिकौ दान लैहौं प्यारी तब तोय जान देहों |।ध्रु॥॥ और सखिनकों जान दै तू सुनि न्यारी द्वै बात ॥ रह रहे ढोटा नंदके कित एतौ इतरात ॥२॥ बरजि सखा तू आपने ये करत अति अनीत ॥ दि भाजन पटकत्त हैं झटकत हैं नई रीत ॥३॥ घेरी कर ठाढ़ी करीं उतरत ही यह घाट ॥ दानके मिस लूटत हो नित अबलन की बाट ॥४॥ दान काल्हि लै आवहीं हम दान निवेरें काल ॥ बूझौ जाय नंदबावा सौं कबते है यह चाल ॥५॥ दधि माखन सबहीनकों सबै डार तुम दैहो ॥ एकौ बूँद न देहीं जो नाम दानको लैहौ ॥६॥ मिसही मिस झगरतहौ लाला दिन गयौ बनमाँझ ॥ अदल बदल मन दै लियौ हो उलटि चली घर साँझ ॥७॥ परी प्रीति गाँठि हदें छोड़ी नहीं अब जाय ॥ मुख रिस मन आनंद इत उत परत न पाय ॥८॥ दधि लीयौ सब नंदलाल दई सुख की रास॥ मन हरिकौ तब हर लियौ परी प्रेम की पास ॥९॥ ब्रजवधू मानों ध्वजा बसन हरि तन फहेरात ॥ सूरदास मदनमोहन पिय पाछें चले जात॥१०॥
Daan leela ke
Part1-226
Bilawal
Gokul kii vrajnar dahmau nita bechan aavai . bhushan vividh
गोकुल की ब्रजनार दह्मौ नित बेचन आवै । भूषन विविध सिंगार बने अति परम सुहावै । एकतें एक बिराज ही शोभा बरनी न जाय । बन्यौ कुँज फूल्यौं सखी सो रैंग रस धरयो बनाय । कहत नंद लाड़िली ॥१॥ प्रात उठे न॑ंदलाल सखा सब सैन बुलाये | सुनी दानकी बात सबै आतुर उठि धाये । पेंड़ी रोक्यौं जायकै कालिंदी के तीर । नवलकुंज सुखदायिका हो तहाँ ठाढ़े बलवीर ॥कहत.॥२॥ बनमें देखे श्याम सकल मिल भई इक ठोई ॥ लागी करन विचार अब कहा करिहें माई ॥ यह मारग हम छाँड़िकि और ही मारग जाय ॥ यहाँ तौ ढोटा नंदकौ सो छीन छीन दधि खाय ॥ कहत. ॥३॥ सुनिकें धाये ग्वाल रोककें ठाढ़ी कीनी ॥ कित जाऔगी भाज दुहाइ नेंद की दीनी ॥ दान कृपाकर दीजियै छोँडी अधिक सयान ॥ दान हमार लेहूँगो आली राखों तेरी मान ॥कहत.॥४॥ कब दीनौ हम दान कबै तुम भये जु दानी॥ सुनी न कबहूँ बात जाय बूझौ नंदरानी ॥ उदर बसे तुम देवकी आये गोकुल भाज॥ जीये झूँठे खायकें अब क्‍यों नहिं आवै लाज ॥कहत.॥५॥ जोबनकौ अति गर्व ग्वालि मुख बोल सँभारी । दूध दही के मद देत सुथेई गारी । नंददुहाई देत हों लेहुँ सबनकों लूट | भूषन बसन छिनायकें सो हार सबनके टूट ॥कहत.॥६॥ लेत लूटकौ नाम कहा कोऊ तेरी चेरी । कब लीनौ तुम दान कबै दुहाई फेरी । शिर पर राजा कंस है बोलौ बचन बिचार । जो अबकें सुन पावही तौ दुख पावै नेंदनार ॥ कहत. ॥७॥ तू तो ग्वालि गमार कहा मोकूँ समझावै । शिव विरंचि सनकादि निगम मेरौ अंत न पावै ॥ भक्तनकी रक्षा करूँ दुष्टन करूँ संहार । कंस केश गहि मारिहों सो धरन उताऊूँ भार ॥कहत.॥८॥ बंधन पाये मात तबै क्यों न ऐसी कीनी । मथुरा छाँडी रात सेंन गोकुलमें दीनी । बहुत बड़ाई करत हो सोचौ मनहिं बिचार | खाये आधे बेर के सो बनमें होत कुमार ॥कहत.॥९॥ तप करती नँदनारि माँग मोपै बर लीनौ बचन वेद वषु धार आय गोकुल सुख दीनौ ॥ तू कहा जानें बावरी हम त्रिभुव॒न॒ पति राय ॥ जीव जल थलमें वससुँ सो घट घट रहौ समाय ॥कहत.॥१ ०॥ जो तुम ऐसे ब्रह्म] करत क्‍यों घरघर चोरी ॥| मैं पकरे जब आय लियौ पीतांबर छोगी ॥ तनक दहीके कारनें बाँधे यशोमति मात ॥ हम निज बंध छुड़ावहीं हो बोलत कहा इतरात ॥कहत.॥११॥ नल कूबरके हेत आपसूुँ जाय बँधाये ॥ तोरे तरूवर जाय बचन मुनि सत्य कराये ॥ मनमें सोचौ राधिका चीर हरनकी बात || नगन जमुनातें नीकसी हो आई हाहा खात ॥कहत.॥१२॥ ढीठ भये तुम कान्ह बचन बोलत जु कठोरे ॥ बनहि चरावो गाय फिसे ग्वालन संग दौरे ॥ वे दिन बिसरे साँवरे छाक छीन छीन खात ॥ ऐड़े ऐड़े जात हो सो बोलत कहा इतरात ॥ कहत.॥१३॥ अवनि असुर अति प्रबल मुनिजन कर्म छुड़ाये ॥ गौ संतनके हेत देह धरि गोकुल आये।। जैते संग गुवाल हैं तेते हैं सब देव ॥ हमनें गर्व इंद्रको हास्थी हो सो करत हमारी सेव ॥कहत.॥१४॥ बनमें बोलत बोल कहा अब भोहि सुनावै ॥ जानी तिहारी रीत कहा बलवंत कहावै ॥| जो ऐसे बलबंत हो तो काटौ वसुदेव फंस॥ छै बालक जब मारीयो तब क्यों न मारयौ कंस ॥कहत्त.॥१५॥ कंस केश गहि मारि वसुदेव बंद छुड़ाऊँ ॥ उग्रसेनकों राज दर्ऊ शिर चेंवर हुराऊँ ॥ भवन चतुर्दश गावहीं यह मेरी परताप ॥ मल्ल कुवलिया मारहूँ हों तोरूँगो गहि चाप ॥१६॥ कहा अधिकाई देत कान्ह हों नीकें जानों ॥ जात पात कुल खोज कछु मोते नहिं छानों ॥ लस्किनके सँग खायकें नाम धस्बौ है ग्वाल ॥ अब कैसें दथि खाउगे सो हमतौ हैं व्रजयाल ॥कहत.॥१७॥ दधि भाजन लऊँ छीन कंट मुक्ताफल मोरूँ ॥ धरुँ पाणि पर पाणि गहि तनमनिया तोरूँ॥ तुम बेटी वृषभानकी हम हैं नंदकुमार ॥ जाके बल पै आई हो तापै जाउ पुकार ॥कहत.॥१ ८॥ हम तो जात अहीर दह्गौ नित बेचन आवें ॥ सुन्योी न दधिकौ दान कहा अब नई चलावें ॥ तुम अनबीधे सॉमरे रोकत हौ बनमाँह ॥ या मुख ते दथि खाउगे सो बैठ कर्देंब की छाँह ॥कहत.)।१ ९॥ ग्वाल नचावत नैन बैन सुधे नहीं बोलौ ॥ हम अनबीधे नाहिं तुम अनबीधी डोलौ ॥ जबतें व्रजमें हों भयौ तब तें लीनौ दान || जाय कहों ब्रजराजसों तेरी दूर करै अभिमान ॥कहत.॥२०॥ टेढ़ी बांधौ पाग कान्ह ठटेढ़े रहौ ठाढ़े ॥ रोकत हो व्रजनार राबरें धरके बाढ़े | जाकौ आसरी पायकें भले बने हौ नाथ ॥ भाज सखा सब जॉँयगे कोड न आवबै साथ ॥कहत.॥२१॥ ऐसौो भूषति कौन जो हम पै हाथ उठावै ॥ बंदीजन द्विज वेद पढ़ें द्वारे नीत गावै ॥ ब्रह्मरूप उत्पन्न करूँ रुद्रप संहार ॥ विष्णुरूप रक्षा करूँ सो मैं हूँ नंदकुमार ॥कहत.॥२२॥ जो तुम ऐसे ब्रह्म हमारे छीकें ढूँढ़ौ ॥ घर घर माखन खाय कान तिरिया सँग सूँी ॥ तुम्हें दोष नहीं सामरे जाये कारी रात ॥ बनमें ब्रह्म कहात हौ तौ क्‍यों तजे पिता और मात ॥कहत.॥२३॥हों बूंदावन चंद रह्मौ सब माँझ समाई॥ स्वर्ग मृत्यु पाताल सबै मेरी टकुराई ॥ तू जो बदत है बावरी कहा है मेरी नाम॥ गज पिपीलिका आदि दे है सब मेरी धाम ॥कहत.।॥|२४॥ दधि खैवेकी बात माँग सूधें ही लीजे ॥ काहे कौ करत विवाद कान ऐसें नहीं कीजै ॥ जो एसे बलवंत हो तौ मथुय काहे न जाऔ | कंस मार घर आवही हो तब मेरौ दथ्षि खाओ ॥कहत.॥२५॥ सुन राधे नव नार जबै हम मथुरा जैहें ॥ करने हैं बहु काज फेरि नहीं गोकुल ऐशहें ॥ कौतुक देख्यौ जो चहें तौ अबहीं दिखाऊँ तोहि ॥ अब को गयोौ न आवहूँ सो फिर देखो नहीं मोहि ॥कहत.॥२६॥ काहेकों मथुरा जाऔ बचन ऐसे जिन बोलौ || हम तुम रहें समीप सदा गोकुल में डोली ॥ दूध दही की को गिनें नित प्रति माँगौ दान ॥ तुम्हें लाज या बातकी सो हमें होत अभिमान ॥कहत.॥२७॥ तुम अबला अज्ञान हमारे कृत्य न जानौ ॥ पठयौ काली देश कीयौ दावानल पानौ ॥ सुरपति ब्रज पर कोषियौ गिरिवर लियौ उठाय ॥ बनहीं बकासुर मारियों हो बालक बच्छ छुड़ाय ॥कहत.॥२८॥ मुदित भई ब्रजनार दह्मों लें आगें राख्यों ॥ ग्वालन दीनों बाँट कछुक ले आपुन चाख्यौ ॥ प्रीति पुरातन जानिकें मिली वृषभान कुमार ॥ तन मन अरप्यौ श्यामकों बस कीने गिरिधार ॥कहत.॥|२९॥ तुम त्रिभुवनके नाथ करौ सोई जिय भावै ॥ तिहारे गुन अरु कर्म कछू हम कहत न आवै ॥ शेष सहस मुख गावहीं ध्यान धरत त्रिपुरार ॥ हम अहीर ब्रजवासिनी क्‍यों कर पावें पार ॥कहत.॥३०॥ अ्रीराधाकृष्ण बिवाद परस्पर गाय सुनावै ॥ मनवांछित फल होय हृदैकों ताप नसावै ॥ श्यामा श्याम बिराजहीं अवलोकन सुखरास ॥ . यह बानिक मेरे बन बसो हो बलि बलि कुंभनदास ॥कहत.॥३१॥
Daan leela ke
Part1-227
Bilawal
Tum param chatur vrajnari .. nagari daan dey .. teree daani
तुम परम चतुर ब्रजनारि ॥ नागरि दान दे ॥ तेरी दानी श्री नंदकुमार ॥ नागरि दान दे ॥धरु.॥ गोरस बेचन ले चलीं गोकुल मथुरा बीच । मूटुकी ढोरी शीशतें गोरस की मची कीच ॥१॥ पीठि मोरि आगें चली उत्तर नारि बनाय | सारी झलकें बदनपै शोभा बरनी न जाय ॥२॥ टेढ़ी पाग बनायकैं दान कहत हो लैन । ललित ब्रिभंगी ठाढ़े भये सो ग्वालन दे दे सैन ॥३)॥| काजर दीयें रगमगौ बोलत उलटे बैन । कर पल्‍लव दीये बदनपै तातें लटकि नचावत नैन ॥४॥ झगा झलमले बंदसों चितवनि नयन विशाल। चटक मटक लकुटी गहे हठ रोकी है ब्रजबाल ॥५॥ शिर श्रीमंत जड़ाव कौ बेंदी दियें लिलार । तिरछी पूँघट चितवनी नव मोहे नंदकुमार ॥६॥ सखी सहेली जो मिलें जो कहूँ प्रीतम होय । नवकिशोर और नवबधू तामें यह मिस मिलनौ होय ॥७॥ चमकि चली चंद्रावली पायल पॉय बजाय । बैनी लटके पीठि पै देखि मोहन रहे ललचाय ॥८॥ सब सुख पायौ सुंदरी वृंदाविपिन विलास | प्रभु मुकुंद गिरिधर मिले बल बल माधोदास ॥९॥
Daan leela ke
Part1-227
Bilawal
Taadhe laal sakhan madhi chhabison daan keli drajbeethani
टाढ़े लाल सखन मधि छबिसों दान केलि द्रजबीथनि ठानी॥ गोरस लै लै आवति सुंदरि वात करत सबहिन मनमानी ॥१॥ कोऊ तमक त्रिय कोऊ निरखत पिय कोऊ कहति अतिही मृदुबानी ॥ हँसि हँसि सुंदर मुख अवलोकत्त सुंदरलालके रूप लुभानी ॥२॥ हँसि हँसि बात करत जो परस्पर अँग अँग अति ही सिथलानी ॥ श्रीविद्लगिरिधरन रसिकके छिनछिन वे सब हाथ बिकानी ॥३॥
Daan leela ke
Part1-231
Bilawal
Thaadhe laal sockrykhor .. nikasin aaya sakal vrajasundari aaya sakal vrajasundari
ठाढ़े लाल सॉकरीखोर ॥ निकसीं आय सकल ब्रजसुंदरी आय सकल ब्रजसुंदरी आगे नवल वृषभानकिशोर )|१॥ गहि गहि बॉह रोकि सब राखीं नागर नंद किशोर ॥ हँसि हँसि कहत दान अब लैहों मनहीं हरत नयनकी कोर ॥२॥ आवत जात सदा यह मारग अब लालन राखी तुम घेर ॥ श्रीविह्डलगिरिधर मुसिक्याने फिरि फिरि चंदबदन तन हेर ॥३॥
Daan leela ke
Part1-231
Bilawal
Aisee koo haye joe chhuvai merrie matuki achhooti dahendi jamee . binn
ऐसी को है जो छुवै मेरी मटुकी अछूती दहेंडी जमी । बिन माँगें दीयी न जाय माँगे ते गारी खाय केतेई करो उपाय डराये नहीं मेरेतें गोरसकी कहाँ धौं कमी ॥१॥ औरकौ दह्मौ छिलछिलौ लागत में औंट जमायौ भरकें तमी । नंददास प्रभु बड़ेई खबैया मेरेती गोरसमें बहुत अमी ॥२॥
Daan leela ke
Part1-231
Bilawal
Danahin daan curry nakmani kahaa paranau merey khyaal lalre .
दानहीं दान करी नकमानी कहा परणौ मेरे ख्याल लालरे । जो हम यह व्योहार छाँड़िदें दही महीकौ भये कहाँके दानी ॥१॥ कीजै नफा को होत हानि सोई सोनों जाहु जर जाते टूटें कान । कृष्णजीवन लछीरामके प्रभु प्यारे तुम व्योसे जैसी हम व्यौसान ॥२॥
Daan leela ke
Part1-231
Bilawal
Suno vrajnath chhaandi larikai .. binn russ preeti kahaan tey
सुनो ब्रजनाथ छाँडी लरिकाई ॥ बिन रस प्रीति कहाँ ते उपजे तुम ठाकुर कित करत बरियाई ॥१॥ कर गहि बाँह नाह अपने ज्यों इकटक करी मारगमें ठाढ़ी | कबहुँ छुवत उर कबहुँ तोरत लर कबहूँ गहत कंचुक्री गाढ़ी ॥२॥ तेरे नयन रोसमें भामिनि जान देहु मोहि नंद दुह्ाई । परमानंदस्वामी रतिनायक प्रेम बचन कहि भलौ मनाई ॥३॥
Daan leela ke
Part1-231
Bilawal
Arrie humm daan joe laihen russ goraskau yahee hamarau kaaj ..
अरी हम दान जो लैहें रस गोरसकौ यही हमारौ काज ॥ हम दानी तिहुलोकके चारयौ युगमें राज ॥१॥ बोहोत दिनन तुम गई अछूती दान हमारी भाज ॥ कुंभनदास प्रभु गोवर्धनधर ब्रृंदावनमें गाज ॥२॥
Daan leela ke
Part1-232
Bilawal
Arrie yeh bhaye anonkhe daani .. soothesoodhe kinn jaahu chaley
अरी यह भये अनोंखे दानी ॥ सूथेसूधे किन जाहु चले मग यहै बात सब जानी ॥१॥ दिन दिन यह गति नॉहि भलीरी करत आप मनमानी ॥ हमहि न दोष आबै कछू यहरी जों सुनिहै ध्रजरानी ॥२॥ वचन रचन अति कहत ग्वालिनी बिचबिच मूदु मुसिक्यानी ॥ श्रीविद्ठलगिरिधरनलाल तब करत कछू द्वरगसानी ॥३॥
Daan leela ke
Part1-232
Bilawal
Gwalini daan hamaro deejai chaal chalat atee joban maati..
ग्वालिनि दान हमारो दीजै चाल चलत अति जोबन माती॥ सुनिरी भटू दिन दिनकी यह गति किहि विधि अब जो भरै बहुभाती ॥१॥ दानदान करिकें यह ढोटा चाल चलत औरन जो सुहाती ॥ श्रीविद्लगिरिधरनलालसों मुर्मुर कहत सबै मुसिकाती ॥२॥
Daan leela ke
Part1-232
Bilawal

© 2026 All rights reserved. Vaishnav Samaj of RTP, DBA - Krishnadham-VYO 

bottom of page