top of page
Kirtan Title
Kirtan
Category
Book-Page#
Raag
Keerati kull mandan gaaiyen vrishbhan nripatiki baal hoe .. kanchan
कीरति कुल मंडन गाईयें वृषभान नृपतिकी बाल हो ॥ कंचन तन सोहै मोहै उर पहेरें मुक्तामालहो ॥१।| सखी बूंद सब आय जुरी वृषभान नृषति के द्वार ॥ बीनन फूल चलौ बन राधे नवसत साजसिंगार ॥२॥ यह सुन कीरातिजु हँसिके प्यारीको कियो है सिंगार ॥ कंबरी कुसुम गुही है मानौ उड़ुगणकी अनुहार ॥३॥ शीशफूल जिम चंद विराजत शोभा कही न जाय॥ कोटि चंद वारों मुसिकन पर काम रहो मुरकझ्षाय ॥४॥ बंक बिराज रहे भृकुटी तट खुटिला श्रवनन पास ॥ यों लपटाय रहे दोऊ जनु नयन दरशकीआस।।५॥ करनफूल झूमक अरु बंदी लटकन बेंदि लिलार ॥ नकबेसर मोती अति सोहै लटकन परम सुढार ॥६॥ मुखही तमोल अधर अरुनाई दशन लसन अति सार ॥ चिबुक बिंदु मधुकर सुत मानौ बैठ्यो आसन मार ॥७॥ अंजन ऊपर खंजन वारों नयन चपलता मीन || कीरतिजू छबि निरखि निरखिकें दीठदिटौना दीन ॥|८॥ चौकी चमक तिमनियाँ दुलरी घंपकली उपहार ॥ बाजूबंद पछेली चूरी कंकन गजरा चार ॥९॥ पोंहोंची रत चौक और मुँदगी नखभूषण छबि देत ॥ श्रीकर कमल बिराजत मानों उडुगण चंदसमेत ॥१०॥ श्रुद्रघंटिका कटि तट राजत जेहरि नूपुर पाय ॥ अँगुरिन बिछिया अनवट सोहें शोभा कही न जाय ॥११॥ हरे कसबकौ लेहेंगा सोहे कंचुकी केसरि अंग ॥ सारी सुही रैंगी है मानों गुलाबॉसके रंग ॥१२॥ कर सिंगार कह्मौ कीरतजू जाउ लड़ैती साथ ॥ अली यूथमें चली परस्पर फूलन इलिया हाथ ॥१३॥ चलत चाल मराल बाल श्रीराधाजू सखियन माँझ ॥ बीनत फूलन यमुना कूलन खेलत सॉझीसाँझ ॥१४॥ जालरंध्र देखत है मोहन दृष्टिपरी व्रजबाल ॥ त्रियारूप कियौ है तबहीं आय मिले ततकाल ॥१५॥ छबि निरखत वृषभान ढुलारी बहुत करी मनुहारि ॥ बीनत फूल अकेली हेली तू को है सुकुमारि ॥१६॥ कौन गाम बसति हो सुंदरि कहा तिहारी नाम ॥ आज अबार भई है प्यारी चलो हमारे धाम ॥१७॥ नंदगाममें बास बसति हूँ सावरी मेरी नाम ॥ साँज्ञी मिस आई हों या बन पूजे मनके काम ॥१८॥ सौनजुही चमेली चंपा रायवेलि अरुबेलि ॥ गुलाबॉसकी गेंद लिये कर करत परस्पर केलि ॥१९॥ कमल कनेर केतकी निवारौ सेवत्ती सदा गुलाब ॥ गुलतुर्रा सदा सुहागिन फूलनकी भरि छाब ॥२०॥ ललिता चंपकलता विशाखा स्यामा भामा जेह ॥ चंद्रभगा तुंगा चंद्रावलि राधा माधव नेह )२१॥ ठौर ठौर सब कहत सखिनसों चलौ भटू घर जाँह ॥ श्यामाजू अरु नवल सखी दोऊ गेह परस्पर बाँह ॥२२॥ सौंधे सानि मध्य चंदन मिल करत केलि मनभाये ॥ निरख देव दुंदुभी बजावत पुष्पन वृष्टि कराये ॥२३॥ फूल गेंद सबहिन लियें कर गावत साँझी गीत ॥ गजगति चाल चलत ब्रजसुंदरि बढ़ी पस्म रस प्रीत ॥२४॥ चहुँदेशि तैं सब आय जुरी वृषभान नृपतिके द्वार ॥ कीरतिजू तब करत आरती राई लौन उतार ॥२५॥ कीरति बिहँसि कही मूदुबानी लली चली यह कौन ॥ प्यारी कह्मौ नंदगाम बसति हैं खेलन आई भौन ॥२६)॥ केसर चंदन अगर अरगजा मृगमद कुंकुमगार॥ कामधेनुकौ गोबर लैकें साँझी धरत सँवार ॥२५॥ धूप दीप कर भोग धस्थों आरती करी है बनाय ॥ माँगत सीख सबै व्रजबाला हाथ जोर शिर नाय ॥२८॥ ब्यारू आज करी मिल हाँहीं राधा जूके साथ ॥ कीरतिजु यों कहत सबनसीं परसूँ अपने हाथ ॥२९॥ कर ब्यारु गृह गई सहेलीं रह्मौ खेलनकौ रग ॥ कमल सेज पर पौढ़े दोऊ मिल सॉँवरी राधा संग ॥३०॥ कहा कहूँ कछु कहत न आदे प्रभुकौ यही स्वरूप ॥ त्रियाबसन ललिताहीं दीये कीये हैं निजरूप ॥३१॥
Saanzhi
Part1-273
Gori
Sakhiyan seng radhika kunwari beenati kusum daliyaan .. ekahi
सखियन सेंग राधिका कुँवरि बीनति कुसुम दलियाँ ॥ एकही बानिक एक वेश क्रम श्यामबालके हाथन रैंगीली डलियाँ ॥१॥ एक अनूपम माल बनावत एक परस्पर बेंनी गूंथत शोभित कुंद कलियाँ ॥ सूरदास मदनमोहन आय अचानक ठाढ़े भये मानी हे रँगरलियाँ ॥२॥
Saanzhi
Part1-275
Gori
Sakhiyan sanga radhika beenat sumanan banmaanh .. saanjhi poojanakon
सखियन संग राधिका बीनत सुमनन बनमाँह ॥ साँझी पूजनकों आतुरही ठाढ़े कब की छोँह ॥१॥ सखी भेष दे मोहनकों लै चली आपने गेह॥ पूछी कीरति यह को सुंदारि तब कहो मेरी सनेह ॥२॥ सॉँझी खेल बिदाकर सबकों दोऊ पौढ़े सेज मझार ॥ सगरी राति सूर के स्वामी बसि सुख कीयो अपार ॥३॥
Saanzhi
Part1-275
Gori
Radhapyari kahmayau sakhinason saanjhi dharau ree maaee .. bitiyaan bahut
राधाप्यारी कह्मयौ सखिनसों साँझी धरौ री माई ॥ बिटियाँ बहुत अहीरन की मिल गई जहाँ फूल अथाई ॥१॥ यह बात जानी मनमोहन कहो सबन समुझाय ॥ भैया बछरा देखें रहियों मैया छाक धराय ॥२॥ ऐसें कहि चले श्याम सुंदरवर पोंहोंचे जहाँ सब आई || सखीरूप है मिले लाड़िले फूल लिये हरखाय ॥३॥ करसों कर राधा संग शोभित साँझी चीती जाय ॥ खटरसके बिंजन अरपे तब मन अभिलाष पुजाय ॥४॥ कीरतिरानी लेत बलैया विधिसों विनय सुनाय ॥ सूरदास अविचल यह जोरी मुख निरखत न अधघाय ॥५॥
Saanzhi
Part1-275
Gori
Shyam sanehi gaaiye yaatein srivrindavan raja paaiye hoe ..pru...
श्याम सनेही गाइये यातें श्रीवृंदावन रज पाइये हो ॥प्रु.॥ राधा जिनकी भामती कुंजन कुंजन केलि ॥ तरु तमाल ढिंग अरुझी मानों लसत कनककी बेलि ॥१॥ महामोहनी मन हस्यौ रसबस कीने लाल ॥ कुचकलशन पर मन मल्यो लट बॉध्यौ मैन मराल ॥२॥ नयन सैन दे तन बेध्यो मन बेध्यौ कल गान ॥ अंजन फंदन कुँवर कुरंगन चलें दोऊ भ्रींह कमान ॥३॥ नकबेसर बड़सी लगी चित्त चंचल मनमीन ॥ अधर सुधा दे बेधियौ चकृत किये आधीन ॥४॥ अंग अंग रसरंगमें मगन भये हरि नाह ॥ व्यास स्वामिनी सुख दियौ पिय संगमें सिंधु प्रवाह ॥५॥
Saanzhi
Part1-275
Gori
Poojavat saanjhi keerat maay .. kunwar pyaari radha koun laadu
पूजवत सांझी कीरत माय ॥ कुंवर प्यारी राधा कों लाड़ु लड़ाय ॥ अरच चरच चंदन बंदनलै फूलमाल पेहेराय || बिविध मधु मेवा भोग धराय ॥१॥ बोली वहै डोली घर घर तें ओलीन भर भर देत सुहाय ॥ कंचन थार उतार आरती होंसन लागत पाय ॥ ललीके भाग सुहाग मनाय ॥२॥
Saanzhi
Part1-276
Hameer
Chhavbariyaan boski foolen phool bharee .. kabahunk cutty parr kabahunk
छवबरीयाँ बॉसकी फूलें फूल भरी ॥ कबहुंक कटि पर कबहुंक कर पर, कबहुंक सीस धरी ॥१॥ ढॉक टॉक लई नीके पीयरे पट, शोभत जात न डरी ॥ धोंधीके प्रभु बोलन आवत, काहु बात अचगरी ॥२॥
Saanzhi
Part1-276
Gori
Kesar phool beenat radha gori .. bhori sanga sahchari baari ..
केसर फूल बीनत राधा गोरी ॥ भोरी संग सहचरी बारी ॥ जिनके अंग सुगंध केसर की अर केसररंग सारी ॥१॥ जिनके तन वरन केसरकौ केसर पखुरी अंगुरिन पर बारी || नख प्रतिबिब देख केसरकों भूल गई सुध सारी ॥२॥ बनहीं बन आये गिरिथर जहाँ बिहार करत सुकुमारी ॥ जीवन गिरिधर सखी रूप धरिं केल करत मनुहारी ॥४॥
Saanzhi
Part1-276
Hameer
Poojan chully ree saujhi shubhghari shubhdin shubh mahurat raat ..
पूजन चली री सॉझी शुभघरी शुभदिन शुभ महुरत रात ॥ चंचल चपल चपलासी डोलत चंपे जैसा गात ॥१॥ अपने अपने मंदिर तें निकसी दीप लिऐं सब हाथ ॥ धोंधीके प्रभु तुम बहो नायक सब सखियनके साथ ॥२॥
Saanzhi
Part1-276
Hameer
Muraliware saanvare nenk maaran mohi bataav ray .. sanga naan saheli
मुरलीवारे साँवरे नेंक मारण मोहि बताव रे ॥ संग न सहेली फिरों अकेली कित नंदीसुर गाँव रे ॥१॥ भूलि परी संकेत सघन वन हों अबला कित जाऊँ ॥ मृगनयनी के बचन सुनत ही आय मिले तिहिं ठाऊँ ॥२॥ मारग मिले अंक भरि भेटे भलौ बन्यी है दाऊ ॥ कहि भगवान हित रामराय प्रभु राधारमन जाकौ नाऊँ ॥३॥
Saanzhi
Part1-276
Gori
Laadile gumani dekhat dragan aghani .. kusum cully houn beanon
लाड़िले गुमानी देखत द्रगन अघानी ॥ कुसुम कली हों बीनन आई सघन लता अरू झानी ॥१॥ सोंधे सारी कमल बदन पर मधुप करत नकबानी ॥ प्रभु कल्याण गिरिधर छबि निरखत बालब्रिया छतिया सियरानी ॥२॥
Saanzhi
Part1-276
Hameer
Aalee hoju akeli albeli kunjan mein phool tou chameli chunvekon
आली होजु अकेली अलबेली कुंजन में फूल तो चमेली चुनवेकों जाय जूटीरी । बीच मिले नंदलाल कीनो मोसों ऐसो ख्याल भइरी बेहाल मोत्तीमाल ले छुटीरी ॥१॥ करन सों करगहे बंगरी फुटीरी कामगेल बनमें लुंदीरी ॥ नंददास प्रभु पिय मिलेरी डगर आये पहले प्रीत हुती अब जाय तुदीरी ॥२॥
Saanzhi
Part1-277
Khamach

© 2026 All rights reserved. Vaishnav Samaj of RTP, DBA - Krishnadham-VYO 

bottom of page