top of page
Kirtan Title
Kirtan
Category
Book-Page#
Raag
Bansi bajaavai saanmari hoe kihin miss dekhan jaaun ree ..tech..
बंसी बजावै साँमरी हो किहिं मिस देखन जाँउ री ॥टेक॥ में तोय पूछूँ हे सीरी कहा कुँमर कौ नॉउ री ॥ मोर मुकुट माथें धरे वाकौ ललित त्रिभंगी नॉउ री ॥१॥ लाल काछनी पीतांबर री पग नूपुर झनकार री ॥ कुंजन निर्तत सौमरी जहाँ मधुप करें गुंजार री ॥२॥ कोमलकर कटि पट गहेरी करत मुरली धुनि गान री ॥ नादसुनत मन नारहै मेरी कैसें राखों प्रान री ॥३॥ पचिहारी हों पियसों मेसे कह्यौ न मानें कंत री ॥ परबस वाके बस परी मेरे लीयौ चाहे अंत री ॥४॥ दया बिहूनौ निरदई मेरौ पीउ न जाने पीर री ॥| चलती बेर आड़ौ रहै मेरी कबकौ दामनगीररी ॥५॥ मायबाप वर खोजकें मेरें बेड़ी डारी पाँव री ॥ कमलनैन निरखे बिना मेरी रह्मौ न ऐसी हावरी ॥६॥ इतनों कहिकें उठ चली री ज्यों कंचुकी तजि नागरी ॥ सूर॒स्याम सों यों मिली जैसें कंचन मिल्यौ सुहाग री ॥७॥
Murali
Part1-285
Bilawal
Bayne bajayori sunder nandke kanhaiya .. jall sthal chala
बेन बजायोरी सुंदर नंदके कन्हैया ॥ जल स्थल चल अचल भए है त्रन न चरत मृग गैया ॥१॥ व्योम विमान सुरन छायो गिरिराज धरनके काज लाजतज छबि निरखत और लेत बलैया ॥ उदेराज प्रभु मदनमोहन जगजीवन जायो मैया ॥२॥
Murali
Part1-286
Bilawal
Sunari sendai gwalanakon mohanlal bajaayo bayne ..
सुनरी सेनदई ग्वालनकों मोहनलाल बजायो बेन ॥ प्रातसमे जागे अनुरागे वृंदावन धन आनंद माई चले चरावन धेन ॥१।॥| बरन वरन वानिक बनिआये पटभूषन जसोमति पहेराये भाल तिलक दे आंजे नैंन ॥ हरिनारायन श्यामदासकेप्रभु माई प्रगटभये धरि सीसचंद्रिका सब व्रजजन सुखदेन ॥२॥
Murali
Part1-286
Bilawal
Aaju neekau jamyo raag asawari . madangopal benu neekau
आजु नीकौ जम्यो राग आसावरी । मदनगोपाल बेनु नीकौ बाजै नाद सुनत भई बाबरी ॥ कमलनयन सुंदर ब्रज-नाइक सब गुन-निपुन कथा है रावरी सरिता थगित ठगे मृग पंछी खेवट चकित चलति नहिं नाव री ॥ बछरा खीर पिबत थन छाँड्यो दंतनि तृन खंडति नहिं गाव री ॥ 'परमारनेंद” प्रभु परम विनोदी इहे मुरली-रस कौ प्रभाव री ॥
Murali
Part1-286
Aasawari
Binn jaanen hari jaahi badhaai .. vaha mill bachan madhur kahat
बिन जानें हरि जाहि बढ़ाई ॥ वह मिल बचन मधुर कहत हैं सुनत हि दई बड़ाई ॥१॥ रिश्े लियोौ हरिकौं टौंनाकर तुरतहिं बिलेंब न लाई ॥ उन लैकर अधरन पर धारी अनुपम राग बजाई ॥२॥ मानों एकहि संग रहे तें ऐसे मिले कन्हाई ॥ सूरश्याम हम सबन बिसारी जबहीतें वह आई ॥३॥
Murali
Part1-286
Aasawari
Main apanen bal rahat syaam sanga tum kaahe dukh paavat ree ..
मैं अपनें बल रहत स्याम सँग तुम काहे दुख पावत री ॥ मो पर रिस पावत हो पुनि पुनि कहा कहि बरन करावत री ॥१॥ तुमहूँ करो सुख में बरजत हो ऐसेंहि सोर लगावत री | कहा करों मुख श्याम निबाजी कहि नहिं दूर करावत री ॥२॥ वृथा बैर तुम करतीं निश दिन आछौ जनम गमावत री ॥ सूर सुनहूँ ब्रजनारि सयानी मूरख द्वै समझावत री ॥३॥
Murali
Part1-286
Aasawari
Kaahe naan murali saun hita jorein .. kaahe naan adharan dhaaren punishuni
काहे न मुरली सौं हित जोरें ॥ काहे न अधरन धारें पुनिषुनि मिली अचानक भोरें ॥१॥ काहे न ताहि कर धरि राखैं क्‍यों नहिं ग्रीव नवावैं॥ काहे न तन त्रिभंग कर धारें ताके मनहि चुरावैं ॥२॥ काहे न यों आधीन रहे है ये अहीर वह बेनु ॥ सूर श्याम करते नहीं टारत बनबन चारत थेनु ॥३॥
Murali
Part1-287
Dhanashri
Muralike aise dheng maaee .. jabatain shyam parey bush vaake hamahin
मुरलीके ऐसे ढेंग माई ॥ जबतैं श्याम परे बश वाके हमहिं सबन बिसराई ॥१॥ अपनौ गुन यह प्रगट करायौ निदुर काठकी जाई ॥ अपनी आग दहै कुल अपनो सो गुण गुन पछिताई ॥२॥ जैसी निटुर आपने गा औरन की क्‍यों माने ॥ सूर बड़ी यह आप स्वारथी निपट राग कर गानें ॥३॥
Murali
Part1-287
Dhanashri
Murali bhayein rahat ladbo ree .. dekhat naheen nayan nishivasar
मुरली भयें रहत लड़बो री ॥ देखत नहीं नयन निशिवासर लावत कैसी ढोरी ॥१॥ कर पर धर अधरन आगें कर राखत ग्रीव निहोरी ॥ पूरन नाद स्वाद सुख पावत तान बढ़ावत गोरी ॥२॥ आयुस लियें रहत ताहीको डारी सीस ठगोरी ॥ सूरश्यामकी बुधि चतुराई लीनी सबै अजोरी ॥३॥
Murali
Part1-287
Dhanashri
Murali aap swardhin naar .. taaki hari prateet karat hain
मुरली आप स्वारधिन नार ॥ ताकी हरि प्रतीत करत हैं जीत न जानत हार ॥१॥ ऐसे वश भये हरि वाके कहा ठगोरी डार ॥ लूटत है अधरनको अमृत खात देत हैं ठार ॥२॥ को बक मरे बनी है जोरी तृण तोरत हैं वार ॥ सूर श्यामकों भलें कहत हीं देहुँ कहा अब गार ॥३॥
Murali
Part1-287
Dhanashri
Maat pitaa guna kaheen bujhaay .. abb inahuunke guna suna laihi
मात पिता गुण कहीं बुझाय ॥ अब इनहूँके गुण सुन लैही जाते श्रवण सिराय ॥१॥ उनके बेगुण निठुर कहावत मुरलीके गुण देखो ॥ तब याकौ तुम अवगुन मानों जब कछु अचरज पेखौ ॥२॥ जाकुलतें उपजी ता कुलकौं जार करत है छार ॥ तनहीं तनतें अग्नि प्रकाशत ऐसी जाकी झार ॥३॥ वह जो श्याम सुने श्रवनन भर करते दैहें डार ॥ सूरदास प्रभु धोखें याके राखत अधरन धार ॥४॥
Murali
Part1-287
Dhanashri
Nandlal bajaai baansuri sriyamunaju key teer ree .. adharkar
नंदलाल बजाई बाँसुरी श्रीयमुनाजू के तीर री ॥ अधरकर मिल सप्त स्वरनसौं उपजत राग रसाल री ॥|१॥ व्रजयुवतती ध्वनि सुन उठि धाई रही न अंग संभार री ॥ छूटी लर लपटात बदन पर टूटी मुक्ता माल री ॥२॥ बहत न नीर समीर न डोलत वृंदाबिपिन संकेत री || सुनि थावर अचेत चेत भये जेंगम भये अचेत री ॥३॥ अफल फले फलफूल भयेरी जरे हरे भये पातत री॥ उमंग प्रेम जल चल्यौ सिखरतैं गरे गिरिनके गात री ॥४॥ तृण न चरत मृगामृगी दोऊ तानपरी जब कान री ॥ सुनत गान गिर परे धरणि पर मानों लागे बान री ॥५॥ सुरभी लाग दियो केहरिकौ रहत श्रवणहीं डार री ॥ भेक भुजंग फण चढ बैठे निरखत श्रीमुख चार री ॥६॥ खग रसना रस चाख बदन नयन मूँद मौन धार री ॥ चाखत फलहिं न परे चोंचते बैठे पाँछ पसार री ॥७॥ सुर नर असुर देव सब मोहे छाये व्योंम विमान री ॥ चतुर्भुजबदास कही कोन वश भये या मुरलीकी तान री ॥८॥
Murali
Part1-288
Dhanashri

© 2026 All rights reserved. Vaishnav Samaj of RTP, DBA - Krishnadham-VYO 

bottom of page