top of page
Kirtan Title
Kirtan
Category
Book-Page#
Raag
Tritiya bilas kiau syamaju praveen | khelankau uchchaah sakhee
तृतीय बिलास कियौ स्यामाजू प्रवीन | खेलनकौ उच्छाह सखी एकत्र कीन ॥१॥ तिनमें मुख्यसखी विशाखाजू ऐन ॥ चलीनिकुंज महेलमें कोकिला ज्यों बैंन ॥२॥ भोग धरि सँवार बासोंधी सनी ॥ कुसुमरंग अनेक गुही कामिनी ॥३॥ गानस्वर कियौ बनदेवी बिहार ॥ नव त्रियाकी वेष कोटि काम वार ॥४॥ ढिंग आसन कराय प्यारीकों बैठाय ॥ दोउ एकत्र कीन निरखत लेत बलाय ॥५) यह लीलाकौ ध्यान मम हृदय ठहराय ॥ देखत सुरनर मुनिभूले रसिक बलबल जाय ॥६॥
Nav Vilas
Part1-306
Malav
Dhanya janani joe subhat jaaye .. bheer parein ripukon dall malik
धन्य जननी जो सुभट जाये ॥ भीर परें रिपुकों दल मलिक कौतुक प्रभुहि दिखाये ॥१॥ जीवत सुख भुगवे होय यश बहु बिधि कीरति गाये ॥ भरे तौ मंडल भेद भानुकौ सुरपुर जाय बसाये ॥२॥ कौशल्या सों कहत सुमित्रा जिन स्वामिन दुख पाये ॥ लक्ष्मणते हों भई सपूत्ती रामकाज जो आये ॥३॥ लौह गहैें लालच करै जियकौ औरों सुभट लजाये ॥ सूरटास प्रभु जीत शत्रुकों कुशलक्षेम घर आये ॥४॥
Shri Ramchandraji ke Karkha
Part1-306
Maru
Pratham vilas kiau shyamaju keeno bipin biharju .. unake
प्रथम विलास कियौ श्यामाजू कीनो बिपिन बिहारजू ॥ उनके बिधकी शोभा बरनों कहत न आबै पारजू ॥१॥ बाके यूथकी गणना नाहीं निर्गुण भक्त कहावें ॥ ताकी संख्या कहत न आवै शेषहू पार न.पावें ॥२॥ घोषघोष प्रति गलिनगलिन प्रति रंगरंग अंबर साजें ॥ कियौ शृंगार नखसिख अंग युवती ज्यों करनी गण राजें ॥३॥ बहु पूजा लै चली वृंदावन. पान फूल पकवानै॥ ताके यूथ मुख्य चंद्रावलि चंद्रकलासी बानै ॥४॥ पोहौंची जाय निकुंज भवन में दरसी ब्रृंदादेवी ॥ ताके पद बदन कर माँग्यो श्यामसुंदर बर एवी ॥५॥ तिहिंछिन प्रभुजी आप पधारे कोटिक मन्मथ मोहै ॥ अंगअंग प्रति रूपरूप प्रति उपमा रवि शशि कोहै ॥६॥ दैजुग जाम श्याम श्यामा संग केलि बिबिध रंग कीने ॥ उठत तरंग रंगरस उछलित दास रसिक रस पीने॥७॥
Nav Vilas
Part1-306
Malav
Paanchau bilas kiau shyamaju kadali bunn sanket .. taaki
पाँचौ बिलास कियौ श्यामाजू कदली बन संकेत ॥ ताकी सखी मुख्य संजावलि पिया मिलनके हेत ॥१॥ चली रली उमगी युवती सब पूजनदेवी निकसीं ॥ धूप दीप भोग संजावलि कमलकली सो विकरसी ॥२॥ आनंद भर नाचत गाबत बधु रसमें रस उपजाती ॥ मंडलमें हरि ततक्छिन आये हिल मिल भये एकपॉती ॥३॥ द्वै युग जाम श्यामश्यामा संग भामिनि यह रस पीनौ ॥ उनकी कृपा द्वरष्टि अवलोकत रसिक दास रसभीनों ॥४॥
Nav Vilas
Part1-307
Malav
Chauthau bilas kiau shyamaju parasauli vann maaee .. taake
चौथौ बिलास कियौ श्यामाजू परासौली वन माई ॥ ताके वृक्षतता द्ुमवेली तन पुलकित आनंद न समाईं ॥१॥ चंद्रभगा मुख्य यूथावलि अपनी सखी सब न्यौति बुलाई | खंडमंडा जलेबी लडुवा प्रत्येक अंगकौ भाव जनाई ॥२॥ साज कियौ पूजन देवीकौ बहु उपहार भेट लै आई ॥ खेलन चली बनी तिहिंशोभा ज्यों घनमें चपला चमकाई ॥३॥ पोहोंची जाय दरस देवी तब द्वै गये श्यामकिशोर कन्हाई ॥ मनको चीत्यौ भयौ लालनकौ हास बिलास करत किलकाई ॥४॥ श्यामाश्याम भुज भर भेंटे तृण तोरत और लेत बलाई ॥ कहीं न जाय शोभा ता सुखकी कुंजन दुरे रसिक निधिपाई ॥५॥
Nav Vilas
Part1-307
Malav
Saatau bilas kiau shyamaju gahabarbanmein matauju keane ..
सातौ बिलास कियौ श्यामाजू गहबरबनमें मतौजु कीन ॥ मुख्य कृष्णावती सहचरी लघु लाघव अतिही प्रवीन !!१॥ बनदेवी हे गुंजाकुंजा पुहुपन गुही सुमाल ॥ चंद्रावली प्रमुदित बिहसत मुख जैसें मुनियालाल ॥३॥ रच्यौं खेल देवी ढिंग युवती कोक कला मनोज ॥ अति आवेश भये अवलोकत प्रयटे मदन सरोज ॥३॥ कोऊ भुजधर करचरन उर कोऊ अंगअंग मिलाय॥ कुंवर किशोरकिशोरी रसिकमणि दासरसिक ढुलराय ॥४॥
Nav Vilas
Part1-308
Malav
Chhatho bilas kiyaa shyamaju .. godhan banakon chully
छठो बिलास किया श्यामाजू ॥ गोधन बनकों चली भामाजु ॥ पहेरें रंगरंग सारी ॥ हाथन पूजा थारी ॥१॥ ताकी मुख्य सहचरी राई ॥ खेलनकों बहुत सुघराई ॥छंद।॥ चली बनवन बिहसि' सुंदरि हार केकण जगमगे ॥ आय मंदिर पूजदेवी भोग सिखरन सगमगे ॥२॥ तासमय प्रभुजी आप ॑ पधारे कोटिक मन्मथ मोहहीं ॥ निरख सखियन कमल मुख मानों निधन धन जों सोहहीं ॥३॥ खेलका आरंभ कीनौ राधा माधौ बिच किये ॥ वाकी परछाँई परी तब रसिक चरणन चित दिये ॥४॥
Nav Vilas
Part1-308
Malav
Aatthon bilas kiau shyamaju shantankund praveshju .. unaki
आटठों बिलास कियौ श्यामाजू शांतनकुंड प्रवेशजू ॥ उनकी मुख्य भामा सारंगी खेलत जनित आवेशजू ॥१॥ सूरज मंदिर पूजन कर मेवा सामग्री भोगधरी ॥ आनंद भरी चली ब्रज ललना क्रीड़न बनकों उमगि भरी ॥२॥ भद्बबन गमन कियौ बनदेवी पूजन चंदनवंदन लीने ॥ भोग स्वच्छ फेनी ऐनी सब अंबर अभरनचीने ॥३॥ गावत आवत भावत चितवत नंदलालके रसमाती ॥ कृष्णकला सुंदर मंदिरमें युवती भई सुहाती ॥४॥ देखि स्वरूप ठगी ललना ते चकचोंधीसी लाई ॥| अँचवत टूगन अघात दासरसिक बिहारिन राई ॥५॥
Nav Vilas
Part1-308
Malav
Shree purushottam karun pranaau, inco ullas
श्री पुरुषोत्तम करुं प्रनांउ, इनको उल्लास परम रुचि गाऊं, श्रीवल्लभकृषा अनुग्रह करही, मो मतिहीन शारदा शुद्ध धरही, एक समे प्रभु अति ही उल्लास, देख स्वरूप नख चंद प्रकाश; सौरभ सुगंध तुलसीदास आयो, इच्छा रमन द्वे रूप मन भायो |इच्छा भइ द्वे रूमकी तब कोटि मनन्‍्मथ मोह ही; अकल कला सौन्दर्यसीमा, वाम भाग जु प्रकट ही, देख प्रभु उन रूप अद्भुत, रमन चित वीचारियो, दक्षिण भाग जु और ललना, रसमें रस निर्धारियों । जुगल रसको रस बढावन, मध्य रूप प्रकाशही; अधिक बढतो घाट आवे घाट बढतों जा सही साम दाम जो भेद उनके मध्यको अधिकार हे; यह उल्लासनि रासरसमय रसिक मन निर्धरं है। स्व इच्छाके महेल बनाये, उनकी शोभा बरनी न जाये, वाके गुन नहीं होत है न्यारे, एक एक महेल छ ऋतु अनुसारे; रत्नजटित के छाजे तिबारी हाटिक स्फाटिककी फुलवारी । (वलण) फुले वृक्षलता वेली द्रम, निबिड कुंजन रचपची, हंस कोकिल कीर कलरव, पांती बगदल अति मची | बहत मंद सुगंध शीतल, मोर कुंहुकनी अति बनी, रटत पिय पिय सुखद चातक, चकोर चंदा चक्षनी, चकवा रु चकइ तीर सरिता, नीर कहा करे सांधा ? यूथ मुखीकी संख्या करही तुच्छ बुद्धि कैसे चित्त धरही ? (वलण) धरू कैसे चित्तमें जु, बानीहू थकी जात हे, अप्राकृत लीला प्राकृत चातक सब घन कैसे समात है ? कोटि साडे तीन मुखिया, पुरुषोत्तम निज दास हे, ओरकी को गिने संख्या यह चरन रजकी आस हे, चरनको झंकार सखियन, घोष शब्द जु गाजही, चलत अति उत्साह सखियन, रसिक सरिता भ्राज ही । श्रीपुरुषोत्तम उल्लासको, कहुं बेद पार न पावही, मूठ केसे चित्त लावे ? रसिक मन न समावही। (४) वाम भाग सिंगार बखानो, एक रसना मुख कहत न आनो, उनके बसन नीलांबर सारी, श्याम कंचुकी लहेंगा लाल कीनारी । (वलण) श्याम कंचुकी लाल ल्हेंगा, फूंदनां मखतूल हे, नीवी कटि पर फबी रही किंकिनी नग बहु मूल हे । देख रूप स्वरूप सुंदर, रमा कोटिक वारने, श्रीपुरुषोत्तम उल्लासको रसिक चित्त बिचारने । ह (५) केसर आड सुभाल मनोहर, बीच मुक्ता बिंदु मानो शशी हर, नैन बिशाल भुकुटी मसिबिंद, बदनकमलके ढिंग अली फंद, श्रवन तरु कली मनिकी ज्योति बेनी जटित झंघालों पोती, देलरी तीलरी पंचलरी मनि मुक्ता, रत्नजटित नगहार उखुक्ता । (वलण) रत्नपदक रु हरी चोकी, भीर भूखन फबी रही, केशके बीच मनि मुक्ता, जबी झुमखसू गुही, बाजूबंध जराव फुंदना, चुरीयनकी पंक्ति बनी, नासबेसर वलय कंकन, मुद्रिका दर्पन अनी, जेहर तेहर तायल अनवट बिछुवन महावर चित्र कीये, हस्त मेंदी मुकर दीने, चंद्र नख शशी जिये, नखसिखलों सिंगार कहां लो, बानी हू थकी जात हे, श्रीपुरुषोत्तम उल्लासको रस रसिक मन ललचात हे । (६) नित्यलीलामें प्रभु बिराजे, ज्यों जल धार तुटत न समाजे, ज्यों सरिता प्रवाह नही थामें, अविक्तिन्न धार चलत तट आवे, कबहुक नृत्य कर कल गाने, कबहुक भक्त करत सनन्‍्माने, कबहुक रास क्रीडा उद्योती, कबहुक जलक्रीडा कब पोती ! (वलण) पोतमें हरि यूथ बैठे, खेवट आपु कहावही, चलत इंत उत विहंसी मुख, प्रीतम प्यारीकों रीझांवहीं । प्यारी को मुख देख बिन प्रभु, ओर कछु न सुहातरी चकोर चंदा निरखके ज्यों पलक नेन समातही । कबहुक ऋतु शरदकों जस गान ललना स्वर भरे, पूरन ब्रह्म स्वरूप सुंदर, सकल कारज अनुसरे | कबहुक तांबूल आप श्रीमुख, भक्त मुखमें मेलही, श्रीपुरुषोत्तम उल्लासको रस रसिक रसमें झेलही। (७) योग शक्तिको आवरन करही, जन भीतर लीला सब धरही, गोलाकृत ज्यों रविकी ज्योति, त्यों मायाको तेज उद्योती । (वलण) तेज पुंजको जानके, निराकार मतकों अनुसरे, माया संगी जीव दुष्टी भरम भूले पचमरे, न जाने जो ईश ब्रह्मा वेद हू नित गावही, श्रीपुरुषोत्तम उल्लास रस तज गणितानंदको ध्यावही । (८) परमानंद उल्लास बढ्यों जब, सुजस बंदीजन गान करे सब, रुचि उपजी हसिजुको भायो, निकसी ऋचा स्वरूप मुख आयो । (वलण) निकसी ऋचा स्वरूप श्रीमुख सुयश गान सुनावही, आप सुनियत मग्न हैकें, वर मांगो जु दीवावही, तब ऋचा रूप कहे वरजु देहु, यह लीलाकों अनुभवे, श्रीपुरुषोत्तम उल्लासको रस रसिक को चाहन लहे। (९) वाको प्रभु जु वर दीनो, मेरोही ब्रज मोही रस भीनो, प्रकट होय तुम द्वार रस मानो, पाछे तें मोही आयो जांनो । (वलण) जांनो जो आयो मोहिको, अब यह लीला सुख तुम देहहू ; श्री गोवर्धन यमुना बूंदावन रसमें रसहों नित रहुं; ओर सखी खट दश हजारे, बाको वर दीनो जबे, बेहु प्रगट जु होयगी तब, तुम इनको सुख देहो सबे | कल्प सारस्वत व्रजकी लीला पंछीजन लख आसहे, ताही दैवी सृष्टि रसिकन श्रीपुरुषोत्तम उल्लास हे | (१०) दैवी सृष्टि उद्धारन कारन श्रीवल्लभप्रिया मुखी सुधारन, बत्तीस लक्ष जीवकी गिनती, लीलारस ते भक्त प्रतीति ; दै चिंता करि तपत बुझावन, आज्ञा भई वललभ मन भावन | * (वलण) आज्ञा भई निज वल्लभकों, ब्रह्मसंबंध तुमजु करावहु, सकल दुष्कृत दूर करि, सेवा प्रयत्न जतावहू । श्रीगोवर्धन गिरि कंदरामें देददमन कहावही ; आपु सेवा करो करावो, प्रगट लीला दिखावही, पवित्रा माल उरधार वश कर, जीय बत्तीस लक्ष वरे; गिरिराजधरकों रूप सुधारस, पीवत नैना दुःख हरे, श्रीगोवर्धन घरकी लीला दुःख हरे, श्रीगोवर्धनधरकी लीला मेरे हृदयमें रम रहो, श्रीपुरुषोत्तम उल्लासकों रस रसिक जन मिल नित कहो। जहां झरनां झरे, श्रीपतिको कहा सदन शोभा स्वइच्छा कोन सरभर करे । निज धामको गोलोक कहयित, गाय बछरा अति घने; शब्द होत है मथनको यह उल्लास रसिक मन गमे । (३) सखी यूथको हे बिस्तारा, वाकी गिनती न आवे पारा; मेघ बूँद ओर रविकी किरनी, श्रीपुरुषोत्तमलीला कौन बरनी। शेष महेशन ध्यान समाधा, कविजन रंक
Dash Ullas
Part1-308
Malav
Navamon bilas kiau joo ladaiti navdha bhakt bulaaye .. apane
नवमों बिलास कियौ जु लड़ैती नवधा भक्त बुलाये ॥ अपने अपने सिंगार सबै सज बहु उपहार लिवाये ॥१॥ सब श्यामा जुर चलीं रंगभीनी ज्यों करिणी घनघोरें ॥ ज्यों सरिता जल कूल छांड़िकें उठत प्रवाह हिलोरें ॥२॥ बंसीवट संकेत सघन बन कामकला दरसाये ॥ मोहन मूरति वेणुमुकुट मणि कुंडल तिमिर नसाये ॥३)! काछनी कटि तट पीत पिछौरी पग नूपुर झनकार करें॥ कंकण वलय हार मणि मुकता तीनग्राम स्वर भेद भरें |॥४॥ सब सखियन अवलोक स्याम छबि अपनो सर्वसु बारें ॥ कुंजदार बैठे पियप्यारी अद्ृभुतरूप मिहारें ॥५॥ पूआ खोबा मिठाई मेवा नवधा भोजन आनें ॥ तहाँ सतकार कियौ पुरुषोत्तम अपनों जन्मफल मानें ॥६॥ भोग सराय अचबाय बीराधर निरांजन उतारे ॥ जयजय शब्द होत तिहँँपुरमें गुरुणन लाज निवारे ॥॥७॥ सघनकुंज रसपुंज अलिगुंजत कुसुमन सेज सँवारी ॥ रतिरण सुभट जुरे पिय प्यारी कामवेदना टारी ॥८॥ नवरस रास बिलास हुलास व्रजयुवतिन मिलकीने ॥ श्रीवललभ चरण कमल कृपातें रसिक दास रसपीने ॥९॥
Nav Vilas
Part1-308
Malav
Brat dhari devi pooji .. jaake munn abhilash-naan dooji ..
ब्रत धरि देवी पूजी ॥ जाके मन अभिलाष-न दूजी ॥ कीजै नंदपुत्र पति मेरे ॥ पैहों जो अनुग्रह तेरे ॥छंद॥ कर अनुग्रह बर दियी जब बरस भरलों तप कियो ॥ ब्रैलोक्य सुंदर पुरुष भूषण रूप गुण नाहिन बियौ ॥ इत उबटि सोल सिंगार सखियन कुँवरि चौरी जहाँ बनी ॥ जा हितके ब्रत नेम संयम सोघरी बिधना ठनी ॥१॥ मुकुट रचि मौर बनायो ॥ मायें धरि हरि वर आयो ॥ तन सांवल पीत दुकूले ॥ देखतही घन दामिनी भूले ॥छंद॥ दामिनी घन कोटि बारों जब निहारों मुख छबि ॥ कुंडल विराजत गंडमंडल नहीं शोभा शशि रवि ॥ और कौन समान त्रिभुवन सकल गुण जामाहिं हैं ॥ मानों मोर नाचत संग डोलत मुकुटकी पर छांहिं हैं ॥२॥ गोपी सब न्योतें आई ॥ मुरली धुनि पड़े बुलाई ॥ जहाँ सब मिलि मंगल गाये | नव फूलनके मंडप छाये ॥छंद॥ छायेजु फूलन कुंज मंडप पुलिनमें बेदीरची ॥ बैठेजु श्यामा श्याम वर जैलोककी शोभा सची ॥ उत कोकिलागण करें कुलाहल इत सबें व्रजनारियां ॥ आईजु न्योंते दृहददिशतें देत आनंद गारियां ॥३॥ रासमंडल भुज जोरी ॥ स्याम सांवरे श्रीराधागोरी ॥| पाणि ग्रहण विधिकीनी॥ तब मंडप भ्रम भांवरदीनी ॥ दीनीजु भांवर कुंजमंडप प्रीति गांठ हृदय परी ॥ शरदनिश पून्यो विमल शशि निकट बृन्दा शुभघरी || गायेजु गीत पुनीत सखियन वेद रुचि मंगलध्वनी ॥ नंदसुत व्रषभान तनया रासमें जोरी बनी ॥॥४॥ जहाँ मन्मथसेन बराती ॥ तहाँ द्ुम फूले नाना भांती ॥ सुर बंदीजन यश गाये ॥ तहां मघवा वाजित्र बजाये ॥ वाजित्र बाजे शब्द नभसुर पुष्प सजुली ली बरखहीं ॥ देव व्योम बिमान बैठे जय शब्द करकें हरखहीं ॥ सूरदासहिं भयौ आनंद पूजी मनकी साधिका ॥ मदन मोहनलाल दूल्हे दुलहनि श्रीराधिका ॥५॥
Devi Pujan
Part1-312
Bilawal
Navanikunj devi radhike vardaini devpriye vrindavan boond
नवनिकुंज देवी राधिके वरदाइनी देवप्रिये वृंदावन बूंद वासिनी ॥ करतलाल आराधन साधन करमन प्रतीत नामावलि मंत्र जपत जयविलासिनी ॥१॥ प्रेंम पुलकि भावित गावत अति आनंद भर नाचत रूप छवि देख मंद हासिनी ॥ अंगन पट भूषन पहेराय आरसी दिखाय तोरत त्रण ले बलाय सुख निवासिनी ॥२॥ कर जोरें चरण गहे अम्नृत चारु बचनावलि विनती सुनौ दासकी दुखरासि नासिनी ॥ प्रतिपालौ करुणा मई सोसु जीउत गानई प्राणदान दैहौ बदत व्यास दासिनी ॥३॥
Devi Pujan
Part1-312
Bilawal

© 2026 All rights reserved. Vaishnav Samaj of RTP, DBA - Krishnadham-VYO 

bottom of page