top of page
Kirtan Title
Kirtan
Category
Book-Page#
Raag
Parammangal parbani deepmalika ghargharan prati divya deepawali..
परममंगल परबनी दीपमालिका घरघरन प्रति दिव्य दीपावली॥ महामहोत्सव मान प्रीत अतिरुच आन कुसल जीय जान ललितादि चंद्रावली ॥१ ॥ गोपीजन जूथ सुन जोरि कुंवर किशोरि साज सिंगार उरठदित प्रेमावली ॥ कर कनक थाल भर दीप संजोय सब चली अ्ह नंदके द्वार संजावली ॥२ ॥ दास कुंभन नाथको जु वैभव निरख मनहु फुली नवल युवति कुमुदावली ॥ कमलवदनी कुंवरि वृखभानकी नंदिनी थ्रवत मकरंद राति ललन मधुपावली ।।३ ॥
Deepmaalika
Part2-055
Kanharo
Vyaar bado curry darreri sarang mokon baat samharanderi ..
व्यार बडो करि डारेरी सारंग मोकों बाट सम्हारनदेरी ॥ अंचलसों कित दीप दुराबत ढांप पिछोरी तु मोय लेरी ॥१ ॥ दीपनकी द्युति फीकी लागत तन तेरो उजेरो अंग दीपेरी ॥ गोपीजनसों कृष्णदास कहे मानो पर्व दीवारी तूहेरी ॥२ ॥
Deepmaalika
Part2-055
Kanharo
Dekho inn deepanaki sundarai ..
देखो इन दीपनकी सुंदराई ॥ जानो घनमें विधु मंडल राजत तमनिश परम सुहाई ॥।१ ॥ नंदराय अगणित पांती रचि अद्भुत युक्ति बनाई ॥ विविध सुगंध कपूर आदि देघृत परिपूरण ताई ॥२ ॥ घर घर मंगल होत सबनके उर आनंद न समाई॥ . कुंभनदास प्रभु थेनु खिलावत गिरिधर सब सुखदाई ॥३ ॥
Deepmaalika
Part2-056
Kanharo
Aajdipat divya deepmalika..
आजदिपत दिव्य दीपमालिका॥ मानो कोटि रवि कोटि चंद छबि विमल भई निशि कालिका॥१ ॥ गजमोतिनके चौक पुराये बिचबिच बच्र प्रवालिका॥ गोकुल सकल चित्रमणि मंडित शोभित झाल झमालिका॥।२॥ पहर सिंगार बनी राधाजू संगलियें ब्रज बालिका ॥ झलमल दीप समीप सोंजभर करंलीयें कंचन थालिका ॥।३ ॥ पाये निकट मदनमोहन पिय मानो कमल अलि मालिका ॥ आपुन हँसत हँसाबत ग्वालन पटक पटक दे तालिका ॥४ ॥ नंदभवन आनंद बढयो अति देखत परम रसालिका॥ सूरदास कुसुमन सुर बरखत कर अंजुलि पुटभालिका ॥५ ॥
Deepmaalika
Part2-056
Kanharo
Aaj diwari koo dinn neeko..
आज दिवारी को दिन नीको॥ निस दिपक सब जोये॥ जगमगात बिधना बिधनिको ॥१ ॥ पट भुखन पहराये कहन ले कटीतट फैटा माल हिकों॥ फुले फिरत सकल ब्रजवासी उमंग बढ़ी मनहीको ॥२॥ विविध सुगन्ध सारी दे घ्रत परिपुरन साजनीको ॥ जगमगात मानों जल में सखी श्रीविट्ठुल बड़ भाग को ॥३ ॥
Deepmaalika
Part2-056
Kanharo
Deepmalika shravan sunhai..
दीपमालीका श्रवन सुन्हाई॥ दोहरी पाथ बनी दिपन की ब्रज शोभा लागत अति अधिकाई ॥ विविध शृंगार पहर पट भुखन प्रफुलित उर आनन्द न समाई ॥ बड़ो पर्व त्यौहार दिवाली श्रीवि्ठवल के यह जी भाई ॥
Deepmaalika
Part2-056
Kanharo
Deepmalika key dinn aayo ..
दीपमालिका के दिन आयो ॥ नंदरायसो कहत घरनीयो यह उच्छव मन भायो ॥१॥ गोपी सकल साज सज चलीके नंदराय दरबार सुहायो॥ कंचन थार साज धरे दीपक गावत गीत मन भायो ॥९ ॥ भई भीड जशुमती के भवनमें ब्रजरानी संकल्प करायो। दीपदान की होत आरती सुरदास जश गायो ॥३ ॥
Deepmaalika
Part2-057
Bilawal
Deep daan kiyo sakal vraj aaj kuhu mangal adhikai ..
दीप दान कियो सकल ब्रज आज कुहु मंगल अधिकाई ॥ जगमगात खिरकन पर दिपक लागत मनहीरा छबि पाई ॥१ ॥ बर सिंगार कहाये गायन नाना रंग के सिंग रंगाये। पांय पेंजनि सीसन पटीआ लटकन सबके कंठ बंधाये ।॥२ ॥ धौरी धुमर गांग बुलाई बछरा सहित आतुर वे थाये॥ देखी ठाडे नंद लाडीले श्रीविट्ठुल गायन कान जगाये ॥३ ॥
Deepmaalika
Part2-057
Bilawal
Dipdan vraj param suhaayo..
दिपदान ब्रज परम सुहायो॥ अमावस पर्व बड़ो दिन है यह बाल कहत बाबा समुझायो ॥ अगणित दिप जुराय सबे मिल ऊँची अटा चढ़ायल | नंदरानी यह छेया मानो पहराई कंचन माल ॥२ ॥ हंस हंस कान कह्यो जननीसों अपनी थेन श्रृंगारे जाय॥ श्रीविडुल नंदरानी कहत है बलदाउ को लेहो बुलाय ॥
Deepmaalika
Part2-057
Kanharo
Khor gopur ajar bugger nava kunjapati lalit gully galinmein kaanti deepawali ..
खोर गोपुर अजर बगर नव कुंजपति ललित गली गलिनमें कान्ति दीपावली ॥ साज भूषण बनी भांत सब नव अलि परम शोभित रसिक चतुर चन्ध्रावली॥१॥ चंद गोविंद अरविंद राधा बदन राजत सकत युवति कुमुदावली ॥ पांति दीपक बनी मानो हो मनिक फनी रचित गिरिधरन हित तरुणी रूपावली॥२॥ झांझ बीना मुरज महुवरी किन्नरी बजत जलजत्र उचरत शब्दावली॥ ततथेई थरुंगनी नटत उघटत परन चलत नुपुर चरम रूरत हारावली ॥३ ॥ दीपमाला चहुं ओर अदभुत रुचिर मध्य कनिक नगराज फूली चंपावली॥ देख सुर सहित सुरनारी मन ब्रज हरखि के करत सब मिलि वृष्टि कनक पुष्पावली ॥४ ॥ होत उद्योत दीपमाला सुभग भानु शशि कोटि मणि लज्जित तारावली ॥ निरख छबि नंद सुत रसिक “ब्रजपतिदास' शरण नंदलाल तिहुं लोक भूषावली ॥५ ॥
Deepmaalika
Part2-057
Kanharo
Mukur mahalmein maan likhyo mohniko vinay bachan boli sukumarike .
मुकुर महलमें मान लिख्यो मोहनीको विनय बचन बोलि सुकुमारीके । कितेक कौतक निहार प्यारी नेन लर स्वेत जरी जोत जानो चित्र चित्रसारी के ॥९ ॥ सरस सुहागनि है सरद सोहाई रितु रसिक बिहारी संग पिय प्यारी के। मानो मदन व्योम चढ़े मान गढ़ लेन अली बान बरखत दीपत दीप यों दिवारीके ॥२ ॥
Deepmaalika
Part2-058
Bihag
Deepdan dey huttery baithe bado parvahe aaj diwari ..
दीपदान दे हटरी बैठे बडो पर्वहे आज दिवारी ॥ चहुं ओर पांत बनी दीपनकी रानीजु अपने हाथ संबारी ॥१ ॥ दिव्य कपूर सुर्गध आदि रचि घृतसुरभीको जोति उजारी ॥ पकवान बहुत कर थार भरे धर लड़ूवा गुंज फेंनी सुहारी ॥२ ॥ वनज करेंगे भान कुंवरिसों मनमें फूले कुंवर गिरिधारी ॥ धरघरतें व्रजनारी निकसी नवल किशोरी तरुणी बारी ॥३ ॥ ललिता प्रभृति मुख्य श्रीराधा गावत मंगल शब्द उच्चारी॥ मिल- आंईं ब्रजराज घरनिघर एकतें एक सुभग सुकुमारी ॥४ ॥ नाचत खेलत करत कोतूहल प्रेम मगन व्है आनंद भारी॥ कहो लाल कहा सोदादेहो चंद्रावलि मुख मुसकिनिहारी ॥५ ॥ पूरो तोलो रूटनखेहो सेंतमेंत नहीं लाल विहारी॥ देख-देख फूलत नंदरानी अति उत्साह नोछावर बारी ॥६॥ मन भायो दीयो सबहिनकों परम उदार गोवर्द्धनधारी ॥ रसिकप्रभु प्रिय तुम चिरजीयो सहचरी वारबार बलिहारी ॥७ ॥
Hatri me Aarti
Part2-058
Kanharo

© 2026 All rights reserved. Vaishnav Samaj of RTP, DBA - Krishnadham-VYO 

bottom of page