top of page
Kirtan Title
Kirtan
Category
Book-Page#
Raag
Jeje srilakshmanandan jaya.. tailang dwij kamaneey
जेजे श्रीलक्ष्मणनंदन जय॥ तैलंग द्विज कमनीय कलानिधि निजजनके जितदुःखन जय ॥१॥ जयजय प्रकटित पुरुषोत्तम भुवषर अनेक जीव उद्धारण जय॥ जय दिनमणि गजमत्त चूडामणि भक्तिसुधामति भाखन जय ॥२॥ जयजय श्रीभागवत अमृत उद्धारण अनेक पथहि निवारण जय॥ जयजय मायावाद निवारण पुष्टिभक्ति उद्धारण जय ॥३॥ जयजय निजजन सदा सुखकारी प्रेमभक्ति बढावन जय॥ जय मथुराजन शरण तुम्हारी कालीनाग नाथधारण जय ॥४ ॥
Shree Mahaprabhuji ki Badhai
Part2-309
Gouri
Srivallabh srivallabh srivallabh guna gaauun..
श्रीवल्लभ श्रीवल्लभ श्रीवललभ गुण गाऊं॥ निरखत सुंदर स्वरूप बरखत हरिरस अनूप द्विजवर कुल भूप सदां बल बल बल जाऊं ॥१ ॥ आगम निगम कहेत जाहि मुनि न लहें ताहि सकलकला गुणनिधान पूरण उरलाऊं॥ गोविंद प्रभु नंदनंदन श्रीलक्ष्मणसुत जगतवबंदन सुमिरत त्रैतापहरत चरणरेणु पाऊं ॥२
Shree Mahaprabhuji ki Badhai
Part2-309
Gouri
Srivallabh rajki balbal jaauun..
श्रीवललभ राजकी बलबल जाऊं॥ मुद्रा तिलक सहित मुखजाकी छबि निरख मेरे नयन सिराऊं॥१॥ श्रीवल्लभ पुन श्रीगिरिधर मुरति एक अनेक हियें सोभित नाऊं॥ अभय रास बिलास करो प्रभु लालगोपाल सकल गुणगाऊं ॥।२ ॥
Shree Mahaprabhuji ki Badhai
Part2-309
Gouri
Arrie chully jaany jahaan harivadananal bhuv aaye.
एरी चली जांय जहां हरिवदनानल भुव आये। चले श्री लछमन-गृह बाजे विविध बजाये ॥ चलि अनेक दुंदुभी मदन भेरी तुरई सहनाई । घनमृ्दंग की घोर झालरी झांझ सुहाई ॥।टेक ॥ मुरली सुर लिये बजे ही संख संग सरसात। घर-घर कंचन कलस-ध्वजा मानो उदित भयो रवि प्रात ॥१ ॥ एरी चलि मृदु चंपक-तन मृदु भूषन भूषाय । एरी बर बसन हसत लखिब अंग अनंग लजाय ॥ चाल-भुकुटी समर सरासन आसन अलि ज्यों बैठे | कुंचित कच मिस नलिन पंख समार एंठे ॥टेक ॥ चोंचन रस रोचन रचे हो खंजन मृग आधीन | कबहुक रस राते माते मानों जावक भींजे मीन ॥ २ ॥ ए चलि सब्द सदन सुठ सोहत कुंडल हीर । फूली कमल कली जानो रूप सुधाकर नीर॥ चाल-बिम्बाधर युग अधर-दंत दमकत रस भींजे। ओप धरे अरविन्द मध्य जनु विश्वल बीजे ॥टेक ॥ चिबुक चारु चित चुभि रही हो जग जोतिन ऐन | मानो सरस हकार की हो घुदित मृदु खचिहि मैन ।|३ ॥ ए चलि सौरभ-गृह पर गजमुक्ता सोहत | उर मंडित हारन लर पन्नग गुहत॥ चाल-कटि किंकिनी जु बनी मदन-गृह बंदन माला। पद बिछवन सुर झनक करत मद मदन बिहाला ॥टेक । तब सब मिलि एकत्र भये हो श्री लछमनभट-गेह। मात मनोरथ पूर ही हो मानो बरखत मेह ॥४ ॥ एं निज आँगन बेठे लछमन भट देत बधाई | लेत मगन मन गोपगन जो जाके मन भाई॥ चाल-देत असीसन सास नाय नृत्यत हरसाने। गोरस कीच मचाय दूधदधि माट ढुराने ॥टेक॥ निज भक्तन चित चाय भरे हो मायिक तिमिर नसाय। श्रीवललभवर पुडंरीक पर 'दास-दास' बलि जाय ॥५ ॥
Shree Mahaprabhuji ki Badhai
Part2-310
Gouri
Bandeh tamvimal hutasham.. jaate prakat pradeep
बंदेह॑ तंविमल हुताशं॥ जाते प्रकट प्रदीप श्रीविद्टल अमल अद्भुत तिमिर भ्रमनाशं॥१॥ उठत स्फुलिंग विषद निजसेवक वचन मृदु प्रेर मारुतबलश्वासं ॥ अन्य भजन दाबानल चहूंदिश मायावाद मनुज मृगत्रासं ॥२॥ सीत समीपदूर जनतापक अनुभव उभय एकगुण भासं॥ देवानन जड़ अमित समीर वश पुरुषोत्तम मुख पद्मविकासं ॥३ ॥ वागीशज्ञ रसज्ञ वरण पुन अतुल स्वभाव गृहीत रुचिग्रासं। अखिल धरापद परस पूतकृत ब्रज यमुना बिहरत रुचिरासं ॥४॥ श्रीवललभ वल्लभ सुत गिरिधर नर भूषण मति प्रकाशं॥ श्रीलक्ष्मणसुत विष्णु स्वामि पथ श्रुति बच्च मंडन कहे बिष्णुदासं ॥५ ॥
Shree Mahaprabhuji ki Badhai
Part2-310
Gouri
Tilak tilanganaho.. tribhuvan bandnaho bhav
तिलक तिलंगनाहो॥ त्रिभुवन बंदनाहो भव भयभंजनाहो कलिमलखंडनाहो ॥ प्रकटे श्रीवललभ महाराज ॥ पुष्टि भक्ति दृढ प्रकट करनकों श्रीलक्ष्मण सुत ट्विजराज॥१॥ माथव मास कृष्ण एकादशी अमल उदित रविवार ॥ प्रकटभये ट्विजगाज कुल दीपक वदन अग्नि अवतार ॥२॥ दैवीजन कलियुगमें हुतेजे ते सब किये सनाथ ॥ सबसागरमें बहें जातहें राखे निजगहि हाथ ।!३ ॥ पूरण पुरुषोत्तमकी लीला प्रकट करी रसमूल ॥ हरिसेवा सोंपी करुणाकर मुक्ति नाहिं समतूल ॥।४ ॥ मायावाद खंड खंडनकर निगम सुबचन प्रकाश॥ श्रीभागवत दी बरखत सुफल कियो निजदास॥५॥ अपने जान अभयपद दीने ऐसे परमकृपाल ॥ आरती हरण चरण अंबुजपर बलबल दास गोपाल ॥६ ॥
Shree Mahaprabhuji ki Badhai
Part2-310
Gouri
Hariko brahmukul avtaar. apraakrit praakrit haye
हरिको ब्रह्मुकुल अवतार। अप्राकृत प्राकृत हे प्रकटे रूप सहित साकार ॥१ ॥ अखिल धर्म सकल गुन पूरन इहि विधि निगम बतायो। तबके गोपीनाथ कहे अब वलल्‍लभ नाम कहायो ॥२ ॥ तब हरिकी माया सब मोहे विदुष दृष्टि कलि छायो । रूप प्रकाश दया करि श्री हरि भागवत विषे जनायो ॥३ ॥ अप्रमेय दुरवधि महाजस विट्वुलेस चित आयो। नाम आप असप्टोत्तर जगति छंद सो छायो॥४॥ आनंद रूप अग्निकुमार ऋषि यह प्रकाश ग्रंथ भावे। अनुभवी जो पावक है सो अधरामृतको पावे ॥५ ॥ जाके हृदे कृष्ण कारुणिक महारस सिंधु बढाये प्रथम नाम बल्लभजू, को आनंदरूप धराये ॥६ ॥ पुष्टि भक्तिको संसे द्वे हैं श्री विद्वुलेश ॥। अगणितानंद है नाम श्री आचार्य जीको धारे ॥७ ॥ कृष्ण कृपानिधि नाम कहाये देवी जीव उद्धारे । सुमिरन किए सकल सुखदाता सेवकके दुख टारे ॥८ ॥ श्री भागवत महारस प्रकटे गूढ कथा विस्तारे। ब्रह्मवाद स्वरूप हि स्थाने निगम मारग निर्धारे ॥९॥ मायावाद तब दूरि भयो सब सकल शास्त्र मति हारे। भक्ति कमल प्रकास करनको मारतंड पाउं धारे ॥१० ॥ चार्यो बरन कृतारथ कीने स्त्री शूद्रो धर लीने। गोपी बल्‍लभ नाम कहावे भक्त कृपारस भीने ॥१९१ ॥ ब्रह्म संबंध करे जीवनको कारुणिक बिभु कहाये । अदेय दान दीने भक्तनको नाम उदार कहाए॥१२॥ मनुष भेष धर्यों हरि ताते आसुर जीव लुभाए। आचार्य अग्नि रूप हैं जसुमति गोद खिलाए॥१३॥ कृष्ण कृपाल दयानिधि जन शिक्षाको पाउं धारे। याही नामके गुरु कहाये गावत बेद पुकारे ॥१४॥ आनंद रूप कमल दल लोचन दासन प्रति सुखकारी। जे भक्तन के द्वेषी ताहि पर क्रोध दृष्टि हरि डारि १५ ॥ सुख सेव्य हरि दुराराध्य है कैसे करि ध्यावे। चरनकमल देवनको दुर्लभ पुष्टि भक्ति ते पावे ॥१६॥ उग्र प्रताप वाणी मुख भाख्यो दास कथा रसमाते। श्री भागवत अमृत दथि मधिके रासभाव रस राते ॥१७॥ जे जन इनके सनन्‍्मुख आये कृष्ण प्रेमरस पाए। कृष्णदास मेघन अरु दमला कृपा कथारस छाए ॥१८॥ वियोग रसको दान कियो हरि त्यागकी भांति बताए। पुष्टि | भक्ति उपदेश जु करिके कर्मके बध छुडाए॥१९॥ अंतः सुधकरनको जज्ञादिक कर्म करवाये। निगम कथित पुरुषोत्तम प्रगटे विबुध ईस कहेवाए॥२० ॥ कृष्ण नाम अलौकिक प्रगटे हरिलीला विस्तारी। सेवक जनके फल देवेको ग्रंथ किये सुखकारी ॥२१ ॥ स्वारथ रहित भक्त जे पुष्टि सेवाके अभिलाषी। तिनके निकट सदा पुरुषोत्तम वेद बदित इह साखी॥२२॥ मारगके प्रचार करनको पुरुषोत्तम हि विचारे। अखिल धर्म सकल गुण संपन्न श्री विट्ठलेश पाउं धारे ॥२३ ॥ आनंद रूप अकाजी का त त श्री विडुलनाथ गुसांई। बोहरो श्रीपुरुषोत्तम प्रकटे भक्ति वेलि ॥२४ ॥ महादान सेवकको दीने पतित्रता पति सुखदाई । पूजा मारग न्यारे स्थापे सेवा रीति बताई ॥२५ ॥ सेवा गतिको भेद कह्नो हे हरिके अंतरजामी। स्वरूपानंद भक्तनको दीने निकुंज लीलाके स्वामी ॥२६ ॥ अर्जुन कही हरि शरन लाए हैं मुक्ति पदारथ दीने। इह विवेक श्री बललभजीमें लीला रससों भीने ॥ २७ ॥ सदा निरंतर ब्रजलीला प्रिय प्रिय हैं त्रज के वासी | सेवककी इच्छा सुखदाता अप्रमेय अविनासी ॥२८ ॥ पतित पावन नाम कहाए भक्तनके दुखहारी । पुष्टि रूप सब सेवक कौने गूढ चरित्र विचारी ॥२९ ॥ हृदे कमलमें वास कियो हरि एक पलक नहीं न्यारे। पुष्टि भक्ति रसरूप कहाए बसुधा जीवके प्यारे ॥३० ॥ लीला रसमें मग्न होय के अपनो बदन सराए। अंतररूप गिरिराज रलमय भक्तनकों दिखराए ॥३१५ ॥ जग्य रूप पुरुषोत्तम प्रगटे कर्ता भुक्ता एही। सत्य प्रतिज्ञ गुणातीत है चारी पदारथ देही ॥३२॥ जस प्रकार त्रिभुवनमें हरिको सूत्र भाष्य जब कीनो। मायावादको भस्म कियो है ब्रह्मवाद हरि लीनो ॥३३ ॥ अप्राकृत भूषण भूषित हैं पुष्टि भक्त इह पाये॥ तीन लोकके भूषण स्वामी भूमि भाग्य प्रकटाए ॥३४ ॥ चरणकमलकी रेनि महानिधि पुष्टिभक्त सिर छाए। इह लोक परलोक संबंधी सकल पदारथ पाए॥३५ ॥ सत्य प्रतिज्ञा करे श्री वल्लभ भक्त सबे मुसिकाए। कोटि मुक्ति वारों मुसकनि पर अग्निकुमार रिषि गाए॥३६ ॥ महा समुद्र श्री वल्‍्लभ लीला कवि कैसे ही विचारे। एक बिन्दु प्रकाश करन को शेष विधाता हारे ॥३७ ॥ श्रीवल्लभ पद ध्यान '. धरिके भाव धरे जे गावे। फल रूप पुरुषोत्तम को सुख लीला हियमें आवे ॥३८ ॥ श्री हरिराय अधर रस दीनो दया सिंधु गिरिधारी। अल्प बुद्धि सेवककों सेवक 'जनुमादास' बलिहारी ॥३९ ॥
Shree Mahaprabhuji ki Badhai
Part2-311
Maru
Srivallabhako naam lait shrivallabhakon dhyaandharat
श्रीवललभको नाम लेत श्रीवल्लभकों ध्यानधरत श्रीवललभ श्रीवललभ श्रीवल्लभ गुन गाऊं॥ वल्लभके लेत नाम पूरण होत सकल काम श्रीवल्लभ श्रीवल्लभ रटत रहो अचल पद निभाऊं ॥।१ ॥ श्रीवल्लभ महा अति उदार वल्‍लभ गृह देत दान इनते छांड ओरन ध्यावे सोड़ अति अभागे॥ रसिकराय विनती कीनी दास छाप शिर दीनी श्रीवललभ रटत हीये ओर पंथ त्यागे ॥२ ॥
Shree Mahaprabhuji ki Badhai
Part2-314
Hameer
Hailey navanikunj lilarus pureet reet srivallabh tunn munn
हेली नवनिकुंज लीलारस पुरीत रीत श्रीवललभ तन मन मोरे॥ अंगअंग विपिन छबि निधान घन दुति फल फल प्रती दोरे ॥१ ॥ करत प्रवेश बिरह बन्ही सुत भूतल बहोत ईकठोरे ॥ पद्मनाभ मथुरेश विचारत लक्ष्मणभट सुत ओरे ॥२ ॥
Shree Mahaprabhuji ki Badhai
Part2-314
Hameer
Namo vallabhadhish pada kamal yugale sadaa vasatu
नमो वल्लभाधीश पद कमल युगले सदा वसतु मम हृदय विविध रसभाव बलितं॥ अन्य महिमा भास वासना वासितं मा भवतु जातु निज भाव चलितं॥१॥ भजतु भजनीय मति शयित रुचिरं चिरं चरण युगल सकल गुण सुललितं॥ बदति हरिदास इति माभवतु मुक्तरपि भवतु मम देह शत जन्म फलितं ॥२॥
Shree Mahaprabhuji ki Badhai
Part2-315
Hameer
Shrilakshman kull chand udit jug udyotkari ..
श्रीलक्ष्मण कुल चंद उदित जग उद्योतकारी ॥ मात इलम्मा बिमल राका उडुुगण निजजन समाज पोषत पीयुष वचनहरि यश उजियारी॥१ ॥ करुणामय निष्कलंक मायावाद तिमिर हरण सकलकला पूरण मन द्विज वपुधारी॥ बलबल माधोदास चरणकमल किये निवास भयो चकोर लोचन छबि निरखत गिरिधारी ॥२॥
Shree Mahaprabhuji ki Badhai
Part2-315
Kalyan
Aaj prakat bhaye srivalalbharaj.. sutmukh
आज प्रकट भये श्रीवललभराज॥ सुतमुख निरखत अति मनही मन फूले श्रीलक्ष्मणभट द्विजराज ॥ १ ॥ मंगल कनक कलश धर नारी लाईं सब मंगलको साज ॥ देतदान कंचन मणिमाणिक पूरे सबके मनके काज ॥२ ॥ नाचत गावत करत कुलाहल गिनतनही मन राजाराय | श्रीत्रजपति पिय सदा बिराजो दास रसिक जहां बलबलजाय ॥३ ॥
Shree Mahaprabhuji ki Badhai
Part2-315
Kanharo

© 2026 All rights reserved. Vaishnav Samaj of RTP, DBA - Krishnadham-VYO 

bottom of page