top of page
Kirtan Title
Kirtan
Category
Book-Page#
Raag
Aaj badhaai srilakshmanghar || jaayo poot ilamma
आज बधाई श्रीलक्ष्मणघर || जायो पूत इलम्मा माई श्रीवल्लभ सुंदरवर ॥१ ॥ बजत निशान भेरि सहनाई नाचत मुदित नारीनर॥ मागध सूत बंदीजन याचक देत अशीश उमगे आनंद भर ॥२ ॥ कर गुन गान वेद विधि सों गुण देत दान कंचनपट नग धर।॥ सगुणदास बलबल बानिकपर लेत बलेया वार फेर कर ॥३ ॥
Shree Mahaprabhuji ki Badhai
Part2-315
Kalyan
Ruchirpad kamal shrivallabhadhishke
रुचिरपद कमल श्रीवल्लभाधीशके रेन ओर दिवस निज शिरसि धरियें॥ गहत दृढ बांह जिहिकान श्रीनंदसुत पत्र फल पुष्प सेवानुसरियें ॥१ ॥ प्रेममावते निकट संतत रहेत राख विश्वास ब्रततें न टरीये। श्रीविद्ठुल गिरिधरन हित प्रगट लक्ष्मणसुवन भक्तके भवनमें वास करियें॥२ ॥
Shree Mahaprabhuji ki Badhai
Part2-315
Kalyan
Prakate pushti maharas daine ..
प्रकटे पुष्टि महारस देन ॥ श्रीवल्लभ हरि भाव अति मुखरूप समर्पित लेन॥१॥ नित्य संबंध कराय भावदे विरह अलौकिक बेन ॥ यह प्राकदट्य रहत हृदयमें तीनलोक भेदनकों जेन ॥।२ ॥ रहियें ध्यान सदा इनके पद पातक कोऊ लगेन॥ रसिक यह निरधार निगमगति साधन और नहेन ॥३ ॥
Shree Mahaprabhuji ki Badhai
Part2-315
Kanharo
Jagatguru naam sunyo jaba shravanan aiso dekhyo
जगतगुरु नाम सुन्यो जब श्रवणन ऐसो देख्यो रूपनिहार ॥ तिलक विलोक तैलंग देश द्विज श्रीवल्लभगृह बिहार ॥१ | राजसंबंध भेष भुव सुरकुल भजन दुरायो श्रुतिसार ॥ विमुख लोक पाषंड चलेमत धर्महीन धरा क्‍यों सहे भार ॥२॥ जबजब हीनहोत निगमपथ तबतब आप धरत अवतार ॥ कहूं कला कहूं अंश काज बल पुरुषोत्तम द्विजवर श्रृंगार॥३॥ निजकर टहेल दिखाय सिखावत ज्यों गिरिपूजन सोई विचार॥ विष्णुदास दृढकियोजु वेदमत श्रीवल्लभकुल विप्र आधार ॥४ ॥
Shree Mahaprabhuji ki Badhai
Part2-315
Kalyan
Shrilakshmangrih prakat bhayahen srivallabh parmanand
श्रीलक्ष्मणगृह प्रकट भयहें श्रीवललभ परमानंद रूप॥ ब्रह्मवाद उद्धारण कारण गोपीपद पति रति पतिभूष॥९ ॥ महाभाग्य पूरण दैवीजन जिनके हित अवतार लियो ॥ प्रकट अमल देखत निजजनको मायामतको तिमिर गयो ॥२ ॥ अपने दीन जान करुणामय वचनामृत पोखे संतत सब। नंदरायकी फेरि दिखाई गिरिधरकी लीलाहीजे तब ॥३ ॥
Shree Mahaprabhuji ki Badhai
Part2-316
Kanharo
Shrilakshmanbhatke anand .. agniroop srivallabh
श्रीलक्ष्मणभटके आनंद ॥ अग्निरूप श्रीवललभ प्रकटे पुत्र भावसों परमानंद ॥१॥ ब्रह्मवाद उद्घारण कारण मायावाद कियो मतखंड॥ गयो तिमिर अज्ञान निशाको श्रीवल्लभ उदयो मार्तड ॥२॥ दृढकर थाप्यो कृष्ण भक्तिपथ दूरकिये कलिके पाखंड॥ निरख गई जडता जीवनकी चरणसरोज प्रताप प्रचंड ॥३॥ वेद कर्म मर्यादा राखी भजनानंद कियो विस्तार॥ राजस मेंट सबे ले जेहें कर निर्गुण यश कियो संचार ॥४॥ पुष्टि ललित लीला गिरिधरकी सेवा सुलभ दिखाय दई।॥ अधम उद्धारण श्रीवल्लभ प्रभुकी लीला प्रतिछिन नईनई ॥५ ॥
Shree Mahaprabhuji ki Badhai
Part2-316
Kanharo
Prakate srivallabh twizroop .. purushottam mukh
प्रकटे श्रीवललभ ट्विजरूप ॥ पुरुषोत्तम मुख कमलमनोहर आनंद कंद उद्धरण स्वरूप ॥१ ।॥ श्रीलक्ष्मण पुत्र पी मूरति जनमत जगमें जयजयकार॥ वदिवैशाख कृष्णएकादशी इलंमा कूखकुमार ॥२ ॥ भामिनी मंगलगावत आवत द्वारें द्विजवर ताकीभीर ॥ दान मान पावत मनवांछित बाजत भेरि निशान गंभीर ॥३ ॥ देवीजनके भाग्य अपरिमित रीझे श्रीगोवर्धननाथ ॥ मौतिनचौक पुराये गोकुल पुष्टि भक्त सब भये सनाथ ॥४॥
Shree Mahaprabhuji ki Badhai
Part2-316
Kanharo
Shree lakshman bhatt grih bhaye, shree vallabhadhiraj.
श्री लक्ष्मण भट्ट गृह भये, श्री वल्लभाधिराज। पनरा सै पेतीस में भक्त उधारन काज॥१॥ शाह सिकन्दर लोदि भो, दिल्‍ली पति बड़ भाग। प्रभता सुनि लखि हिय भयों, सरस श्रवन अनुराग ॥२॥ भयो श्रवन अनुरागतें, दरसन को अनुराग ॥ तब दिल्‍ली पति चित्त भई, चित्र करावन लाग॥३॥ पाय अनवसर समय को, श्री जमुना तट धाम | कहत भागवत की कथा, श्री सुबोधिनी नाम ॥४॥ तहां भट्ट माधोदासजू, हाजर रहत हमेश । श्री सुबोधिनी लिखत हे, शीघ्रसु शुद्ध विशेष ॥५ ॥ कृष्णदास मेघन जहां, हाजर द्वेकर जोर। तीन दिवस ठाढो रहो, पुरुषोत्तम के जोर ॥६ ॥ दामोदर हरसानि जहां, करत दंडबत आय | ग्रीसम ऋतु के समय में, ऐसो समय सुपाय ॥७ ॥ पनरासों सडसठ लखो, संवत को अनुमान। सम्प्रदाय कल्प द्रुम सु, पुस्तक माहि प्रमाण ॥८ ॥
Shree Mahaprabhuji ki Badhai
Part2-317
Kanharo
Kriparsidhu srilakshmanand.. bhaktan hita prakatehen
कृपार्सिधु श्रीलक्ष्मणनंद॥ भक्तन हित प्रकटेहें भुवपर कृष्णबदन वृन्दावनचंद ॥१ ॥ तबही वेणुद्दार गोपिनकों सींचत रसमय परमानंद। अबही इलम्मा कूख उदय व्है दैवीजन बचनामृत आनंद ॥२॥ साकार युगल रासरसिकनी अंबुजमें वेणुमकरंद॥ देचरणोदक शरणलियेजे त्रिविध ताप टारे दुखदन्द ॥३॥ तुमहो परम उदार महाप्रभु गावत नेतिनेनि श्रुतिछंद॥ तबगुण गणित शेषनहि पावत क्यों वरणे वललभ मतिमंद ॥४ ॥
Shree Mahaprabhuji ki Badhai
Part2-317
Kanharo
Shree lakshman bhata geh prabhu abtar livaayo. shree
श्री लक्ष्मण भट गेह प्रभु अबतार लिवायो। श्री वललभ आचार्य महाप्रभु नाम कहायो ॥ मायावाद विखंड भक्ति पथ पुष्टि बधायो। देवी जन उद्धार होन यह मार्ग बतायो॥ भट्ट माधव कृष्णहि दासजू दामोदर कौ करि सुधिर। धरि विग्रह रूप सुचित्र मेष जयति जयति नृष रूप शोर ॥
Shree Mahaprabhuji ki Badhai
Part2-317
Kanharo
Bagdhish mahaprabhujiko japana.. panchdosh yaa
बागधीश महाप्रभुजीको जपना॥ पंचदोष या तनमें जीवके ते छूटे इनके गृहे शरना॥१ ॥ सीतल दृष्टि सदा दैवीनपर त्रिविध ताप निज जनके हरना।॥ वल्लभ ध्यान धरो नित्य चित्तमें यह रीतिसों भवसागर तरना ॥२ ॥
Shree Mahaprabhuji ki Badhai
Part2-317
Kanharo
Shrilakshman bhupkumar prakate srivallabh
श्रीलक्ष्मण भूपकुमार प्रकटे श्रीवललभ पूरणकाम॥ परमकृपाल कृपाकर जनपर भक्तनके अभिराम॥१॥ प्रेमभक्ति दिखाय निजजनकों ओर दीने परम सुखधाम ॥ जन मथुरा कहे कहांलो वरनों जगत कृतारथ तुम्हारो नाम ॥२
Shree Mahaprabhuji ki Badhai
Part2-317
Kanharo

© 2026 All rights reserved. Vaishnav Samaj of RTP, DBA - Krishnadham-VYO 

bottom of page