top of page
Kirtan Title
Kirtan
Category
Book-Page#
Raag
Dwijkul prakate srihari sundartaki raas.. param
द्विजकुल प्रकटे श्रीहरि सुंदरताकी रास॥ परम पुनीत एकादशी धन्य धन्य माधोमास ॥१ ॥ लग्न नक्षत्र बल शोधकें बेठे ह्विजवबर आय ।॥ श्रीलक्ष्मणभट मनमोदसों दीनी बहुविध गाय ॥२ ॥ फूले द्रम ओर बेली फूली सरस बनराय ॥ निजजन फूले निरखकें रहसि बधाई गाय ॥३॥
Shree Mahaprabhuji ki Badhai
Part2-318
Raayso
Neeko shubh deen aaj pragate srivallabh
नीको शुभ दीन आज प्रगटे श्रीवल्लभ महाराज॥ मंगल गीत मधुर प्रमदा मिली गावत सुभग समाज॥९१ ॥ मंगल कलश द्वार प्रती शोभित बजे पंच शब्द बाज ॥ मंगल कनक देत मन भाये हररित्र विप्र पढे गाज॥२॥ मंगल भूषण पट पहेराबत पीत कुलह सिरताज ॥ मंगल भाल विसाल विलोचन अंबुज लखि जीय लाज ॥३ ॥ मंगल थाल आरती उतारत कुमकुम अक्षत साज॥ श्रीविद्ठुल गिरिधरन कृपा निधि पुजब॒त मंगल काज ॥।४ ।।
Shree Mahaprabhuji ki Badhai
Part2-318
Naayiki
Prakat bhaye srivallabh prabhu anand badhyohe
प्रकट भये श्रीवल्लभ प्रभु आनंद बढ्योहे अपार॥ भूतल महा महोत्सव घर घर मंगल चार ॥१॥ प्रमुदित करत कोलाहल नाचत हें नरनार ॥ आनंद मग्न भये सबे बोलत जे जे कार ॥२ ॥ कुंकुंम सथिये धरावत बांधी बंदनवार॥ मोतियन चौक पुरावत कुंभ कलस हें अपार ॥३ ॥ मात इलम्माजु कूंरि द्विजबर लियो अबतार॥ कोटि किरन ज्यों रविकी शोभा उजीयार ॥४॥ धन्य संबत पंद्रहा पेंतीस माधोमास॥ कृष्णपक्ष एकादशी नक्षत्रवार सुप्रकाश ॥५ ॥ द्वारें भीर भई अति गंधर्व करत हैं गान ॥ नारद सारद शेसजू ब्रह्मा रुद्र समान ॥६ ॥ देत दान कंचन मनि श्रीलक्ष्मण भटजु उदार॥ भुवन बसन दिये सबे माला मद्िका हार ॥७ ॥ बाजत ताल पखावज बीना ताल सुढार ॥ ढोल दमामा नाचत सब नरनार ॥८ ॥ बाजे बिविध बजे तहां गिनत न आवे पार ॥ देश विमानन चढिकें बरखत पुष्पन थार ॥९ ॥ महिमा कहां लगि बरनों कहत न आये पार॥ यह छबि पर बलिहारी जन गोविंद किये निहार ॥१० ॥
Shree Mahaprabhuji ki Badhai
Part2-318
Raayso
Rahyo mohi srivallabh grihabhaave.. suni maiya
रह्यो मोहि श्रीवल्लभ गृहभावे॥ सुनि मैया तुंमोडर माखन दूध दह्ोजु छिपावे ॥१ ॥ तू अति क्रूर कृपन हुं कहा कहुं नित्य प्रति मोहि खिजावे ॥ मेरो प्रान जीवन धन गोरस मोको नित्य प्रति भावे ॥२ ॥ खीरखांड पकवान बहोत ले प्रातहि मोहि जगावे ॥ तेल सुगंध लगाय प्रीतिसों ताते नीर न्हवावे ।३ ॥ भूषन वसन विविध मन भाये पलटि पलटि पहराबे॥ नेन आंजि तिलक मृगमदको दरपन मोहि दिखावे ॥४ ॥ खटरस व्यंजनमोहि जिमावे हितसोंबीरी खबाबे॥ भौंरा चकई विविध खिलोना लेकर मोहि खिलाबे ॥५ ॥ विविध कुसुम अपने कर गुहिके ले माला पेहेरावे ॥ सुखद पर्यक समारि मुदुल अतितापर मोय सुवादे ॥ ६ ॥ उत्थापन भयो पहर पाछिलो व्रजजन दरस दिखावे॥ संझा अति रुचिसों सेन भोग करलाबे ॥७ ॥ गोदोहन ग्वालन संग करिके मुरली करमें गहावे ॥ गायन मिलवत बछरा बुलावत ब्रजजन मोद बढावे ॥८ ॥ जन्म दिवस जब आबत मेरो आंगन चोकपूरावे ॥ बाजें बाजत बहु विध द्वारे बंदनवार बंधावे ॥९ ॥ मेरे गुन गुनियनपर मोकों सुरनसों गाय सुनावे॥ हरद दूध अक्षत दधि कुंकुम मंगल कलश धरावे ॥१० ॥ धेनु दिवाय ट्विजन पें मोसों आशीरवाद पढावे॥ केतिक बात कहोंमें हिंतकी मोपें कहत न आवे ॥११ ॥ पलनां झुलावत विविध भांतिके रंग रंगके लावे॥ दथि कादो अति करत प्रीतिसों फूले अंग न समावे॥१२ ॥ रावल में राधा मंगल कीरति जस सरस बश्चाई गाबे ॥१३ ॥ वामन रूप धर्यो पृथ्वीमें बलिके द्वारे आवे ॥ तीन पेड घरती जब मांगी सो हरि कहूं न समावे ॥१४ ॥ लीला दान महा रजनीमें करि सिर मुकुट धरावे॥ दानीराय नाम धरि मेरो करमें लकुट ट गहाबे ॥१५ ॥ सांझीचिति रतन थारीमें बारत सांझी गावे ॥ नव दिन नये भोग धरि मोकों विधिसुं रीझ रीझावे ॥१६ ॥ विजे करनको दिन दशमीको राम लंकापर धावे ॥ जब अंकुर शिर पर धरिके वीजे मुहूरत सजावे । १७ ॥ पून्यो शरद रात दिन मेरो नटवर भेष बनावे॥ मोर मुकुट पीतांबर काछनि राग बिलासहि गावे ॥१८ ॥ धनतेरस दिन धन धोवन मिस धन एक मोहि जनावे ॥ विविध सिंगार भोग रस अरपत ब्रजभक्तन मन भाव॥१९॥ रूप चतुर्दशी मंगल दिन लखि अंग अंग उबटावे॥ विविध भांत पकवान मिठाई ले ले भाग धरावे ॥२० मी । बृंदन न्‍्योति कुहू निश सुरभी कान जगाबे॥ दीपदान दे निश हटरीमें च्रोपड मोहि खिलावे ॥२१ ॥ प्रात भये गोधन पूजन करि मलरा ग्वाल गहावे ॥ विधिसों अन्नकूट रचि मोको गोधनलीला गाबे॥२२॥ भाईदूज भावे यमुनाको विधिसों न्योति जिमावे ॥ बहनि सुभद्रातिलक करत हे आशिर बचन सुनावे ॥२३ ॥ गोप अष्टमी गाय चराई ग्वालनके संग धाबे ॥ धोरी धुमरी गांग बुलाबत मुरली मधुर बजावे॥२४॥ कार्तिक सुदि एकादशी शुभदिन इखसु कुंज बनावे॥ पाट सुरंग बसन पहरावे परम प्रमोद मनावे ॥२५ ॥ धनुर्मासको भोग विविध रचि चीरहरन जस गावबे॥ ब्रतचर्या लीलारस अनुभव गुप्त सो प्रगट दिखाबे॥२६ ।।पोषमास नोंश्रीको शुभदिन उत्सव मोमन भावे देवी जीव उद्धारे मेरे द्वितीय स्वरूप पधरावे ॥२७ ॥ ऋतु वसंत जानि जिय अपने रुचि सुगंध छिरकावे॥ बसंत -बनाय लिये न्नजललनां बहु विधि खेल मचावे ॥२८ ॥ डांडो रोपन करि पून्यो दिन सरस धमारहि गावे | बहु विधि हिलिमिल चाचर खेले छिरके ओर छिरकाबे ॥२९ ॥ सातम पाट उछव दिन मेरो केसरि रंग छिरकावे॥ सुरंग गुलाल अबीर कमा मा जुकाचंदन लगावे ॥३० ॥ कुंज बनाय प्रीतिसों मोहन माथे न ट धराने ॥ चंदन छिरकत कुंजन अद्भुत लीला गाबे ॥३१ ॥ जहां तहां तब प्रगटी झूमक चेतव गावे ॥ रात दिवस रस हो हो हो कहि गारी भांड भंडावे ॥३२ ॥ भोग राग बहु रचित डोलपर झोटा देत दिवावे ॥ परिवा डोल झुलाय प्रीतिसों भारी खेल खिलावे ॥३३ ॥ द्वितीया पाट सिंघासन रचिके तापें मोय बेठावे॥ मर्यादा चितलाय श्री बल्‍लभ दान देत हरखावे ॥३४ ॥ बिविध फूल रचि करत मंडली अदभुत महेल बनावे।॥ कोमल गादीधरो ता उपर तापें मोय पधरावे ॥३५ ॥ चेत्र सुदि नोमीको शुभदिन रामचंद्र ग्रह आवे॥ मात कौशल्या कुरित्र पधारे जन्म जयंति गावे ॥३६ ॥ वदि वैशाख एकादशी प्रगटे श्रीवल्लभ मन भावे॥ मात इलंमा करत बधाई वलल्‍लभ नाम धरावे ॥३७॥ सुदि वैशाख अक्षय तृतीया दिन शीतल भोग धराबवे॥ चंदन लेप करत अंग अंग प्रति पंखा वायु दुरावे ॥३८ ॥ सुदि बैशाख नृसिंघ चतुरदशी भक्तन पक्ष दढावे॥ जन प्रल्हाद राख संकट ते वेद विमल जस गाबे ॥३९ ॥ ज्येष्ठा यो स्नान यात्रा जल शीतल स्नान करावे ॥ शीतल भोग धरत मन भाये मो मन ताप नसावे ॥४० ॥ सुदि अषाढ दुतिया पुष्य नक्षत्र रथमें मोहि बेठावे ॥ तुरंग चलत अवनीपर चंचल राग मल्हारहि गावे ॥४१ ॥ ब्रज भक्तनको सुख दे गिरिधर भोग अनुपम लावे॥ गोपीजन मन मान्यो करिके सजि आरती उतराबे ॥४२ ॥ उखाषष्ठी परव अनूपम कसुंभी साज सजावे।॥ बरखत मेघ घोर चहुंदिशतें लीला सकल बनावे ॥४३ ॥ हिंडोला श्रावनमें गृह गृह रचि ललितादिकन झूलावे | पचरंग वागे वस्त्र रंग रंगनि आभरन बहुत धरावे ॥४४ ॥ श्री ठकुरानी तीज हिंडोरा बरसानो मन भावे ॥ कुंजनकुंजन झूलि झूलावत सरस मधुर सुर गावे ।|४५ ॥ पवित्रा एकादशी निश्ञ आज्ञा हेर२ ले मनमें मोद बढाबे॥ ब्रह्मसंबंध किये श्री बललभ मिश्री भोग धरावे ॥४६ ॥ देवी जीव उद्धार कीये सब पवित्रा ले पहेरावे । भयो प्रगट मारग वल्लभको ब्रजजन मोद बढावे ॥४७ ॥ राखी बांधत बहनि सुभद्रा मोतिन चोक पुरावे॥ तिलक करत रोरी अक्षत ले आरती बारति भावे ॥४८ ॥ यह विधि नित नौतम सुख मोको वल्‍्लभ लाड लडावे॥ में जानुं के बल्लभ जाने के निजजन मन भावे ॥४९ ॥ अति मति मंद कर्म जड कलिके जे मिथ्या करि जाने ॥ रसिक कहे श्री वललभ कृपा बिन यह फल कबहू न पावे ॥५० ॥।
Shree Mahaprabhuji ki Badhai
Part2-319
Kedaro
Srimadacharya charan nakh chinhakon dhyaan urmein
श्रीमदाचार्य चरण नख चिन्हकों ध्यान उरमें सदा रहत जिनके । कटत सब तिमिर महादुष्ट कलिकाल के भक्तिरस गूढ
Shree Mahaprabhuji ki Badhai
Part2-322
Kedaro
Namo shree vallabhabhadhish swami. akhand
नमो श्री वललभभाधीश स्वामी। अखंड अवतार जुगधार लीलाकरी आसुरी जीव सब मोह पामी ॥नमु० ॥ निगम करजोर के करत स्तुति सदा सनक शुक व्यास नहीं पारपामी । शेष अज रुद्र सुर तेंतीस ध्यावत सदा रटत हे मुनि सकल दीवस जामी ॥नमु० ॥ देखके दीनपर अतुल करुणाकरी भाग्य विधि प्रकट भये गुरुडागामी। नंदगृह प्रकट धुत भक्त आरत हरी तेलंग कुल तिलक शिरछत्र छामी ॥नमु० ॥ सकल सिद्धान्त नवनीतरस दैवीजन दूर किये हृदय भ्रामी ॥नमु० ॥ कपट कली दंड सबग्रंथ खंडन किये व्यासनंदन बचन पार ग्रामी ॥ कोटि ब्रह्माण्ड तन रोमही रोम प्रति जगत आधार धर धीर थामो। पुष्टिपथ प्रकट कर नाम नौका करी पार संसार जे शरन आमी। कोउ कहे विप्र कोउ विविध पंडित कहे कोड कहे अश कोउ आत्मारामी। स्वकीयजन एक निर्धार निश्चेकये वस्तुतः कृष्णजों बंधे दामी॥ कोन गुण कहि शके. अखिल ब्रजड़शके दीन व्हे चरनतर शीशनामी | शरन बल्‍लभही भाग्य को पार नहीं भजो कृष्णदास प्रभु अंतरजामी ॥नमु० ॥
Shree Mahaprabhuji ki Badhai
Part2-322
Kedaro
Prakatvhe marag reeti dikhaai ...
प्रकटव्हे मारग रीति दिखाई ।॥ परमानंद स्वरूप कृपा निधी श्रीवल्लभ सुखदाई ॥१ ॥ करश्रृंगार गिरिधरनलालको जब कर वेणुगहाई॥ लेदर्पण सन्मुख ठाडे व्हे निरखनिरख मुसकाई ॥२ ॥ विविध भांत सामग्री हरिकों कर मनुहार लिवाई ॥ जल अचवाय सुगंध सहित मुखबीरी पानखवाई ॥३ ॥ करआरती अनोसर पटदे बैठे निजगृह आई॥ भोजनकर विश्राम छिनक ले निजमंडली बुलाई ॥४ ॥ करत कृपा निज देवी जीवनपर श्रीमुख वचन सुनाई ॥ वेणुगीत पुन युगलगीतकी रस बरखा बरखाई ॥५ ॥ सेवारीति प्रीति त्रजजनकी जन हित जग प्रगठाई ॥ दास शरण हरि वागधीशकी चरणरेणु निधिपाई ॥६ ॥
Shree Mahaprabhuji ki Badhai
Part2-323
Bihaag
Shrilakshmangrih aaj badhaai.. prakate srivallabh
श्रीलक्ष्मणगृह आज बधाई॥ प्रकटे श्रीवललभ सुख रासी भक्तनके सुखदाई ॥१ ॥ अद्भुतरूप कहत नहि आवबे कोटिक काम लजाई॥ यहसुन नरनारी मंगलसज गावतआये धाई॥२॥ माधवमास कृष्ण एकादशी शुभघरी लगन सुहाई। देत दान लक्ष्मण आनंदित जातकर्म करवाई ॥३ ॥ मात इलंमा तनमनफूली आनंद उर न समाई।। देख थके सुरपति सुरवनिता नृत्यत अति सुखदाई ॥४॥ मायामतकों दूर करेंगे पुष्टिभक्ति प्रकटाई ॥ सगुणदास पर कृपाबहुतकर राखलियो शरणाई ॥५ ॥
Shree Mahaprabhuji ki Badhai
Part2-323
Bihaag
Shrilakshmangrih aaye srivallabh .. ughare bhaagya
श्रीलक्ष्मणगृह आये श्रीवललभ ॥ उघरे भाग्य सकल भक्तनके ब्रह्मादिक सनकादिक दुर्लभ ॥१ ॥ शेष सहस्न मुख रटत निरंतर पार न पावत जाकों ॥ सो प्रभु प्रकट भये करुणाकर वेद बखानत ताकों ॥२ ॥ माधवमास कृष्ण एकादशी सुभग महुरत सोहे ॥ नंद नंदनकी लीला रसमय सो रति मन मोहे ॥३ ॥ यह सुन देव विमानन आये कुसुमन वृष्टि ॥ जयजय शब्द होत चहुं दिशतें बाजत रंग बधाई ॥४ ॥ नरनारी सब मुदित भयेहें प्राण जीवन धनपाई ॥ केशवके प्रभु गोकुल प्रकटे भक्तन आस पुजाई ॥५ ॥
Shree Mahaprabhuji ki Badhai
Part2-323
Bihaag
Shree balal‍labh karuna karke mohe keeje niz daasan koo daas.
श्री बलल्‍्लभ करुणा करके मोहे कीजे निज दासन को दास। पूरण काम है नाम तिहारो इतनी मो मन पूर हो आस ॥१ ॥ तिहारी कृपा करठाक्ष तें दुर्लभ पाइये सुलभ करों ब्रजवास | तिहारे सेवक जन संगत बिनु निसदिन मो मन रहत उदास ॥२॥ श्रीवृन्दावन गिरि गोवर्द्धन श्री यमुना तट करूँ निवास । श्री हरि बदन चंद सु विमल यश गान करत सुर सदा अकास ॥३ ॥ कृपा निधान कृपा कर दीजे जो सब लोक मिटे उपहास। दीजे दिव्य देह गोविंद को इन दृग निरखों अनुदिन रास ॥४ ॥
Shree Mahaprabhuji ki Badhai
Part2-324
Bihaag
Sadaa srigovardhan mein sthit. sadaa biraajen
सदा श्रीगोवर्धन में स्थित। सदा बिराजें श्रीवललभ विट्ठल, महा महोच्छव नित्त॥ जग्य-भोक्ता जो जग्य करत हैं भक्त जननि के हित्त॥ 'छीत- स्वामी' गिरिधरन श्रीवि्ठुल लग्यौ रहत नित चित्त ॥
Shree Mahaprabhuji ki Badhai
Part2-324
Bihaag
Prakate srivallabh sukhrashi .. praachi disha jyon
प्रकटे श्रीवल्लभ सुखराशी ॥ प्राची दिशा ज्यों चंद्र प्रकट होय त्यों श्रीअंग प्रकाशी ॥१ ॥ देख स्वरूप रतिपति लाजतरें मोही सब सुरबनिता॥ भक्त चकोर मग्न रस पीवत तन शुद्धि कोऊ न जनिता ॥२ ॥ ब्रह्मवाद दृढ़ भूपर करकें दुष्टन मतहिं बिदार॥ गज गति चाल निरख वललभकी भीम कियो बलिहार ॥३ |
Shree Mahaprabhuji ki Badhai
Part2-324
Bihaag

© 2026 All rights reserved. Vaishnav Samaj of RTP, DBA - Krishnadham-VYO 

bottom of page