top of page
Kirtan Title
Kirtan
Category
Book-Page#
Raag
Jaakon tum angikar kiyo tinake koti vighn
जाकों तुम अंगीकार कियो तिनके कोटि विघ्न हरिटारे अभयदान भक्तनकों दियो ॥१ ॥ बहु सनमान दियो प्रल्हादे सवही निशंक जियो॥ निकसे खंभफारकें नरहारि आपुन राखलियो ॥२॥ दुर्वासा अंबरीष सतायो सो पुन शरणगयो ॥ प्रतिज्ञा राखी मनमोहन फिर उनहीपें पठयो ॥३ ॥ मृतक भये हरि सबे जिवाये दृष्टिहू अमृत पियो॥ परमानंद भक्तवश केशव उपमा कोन बियो ॥४ ॥
Narsinhaji Ke
Part2-333
Kanharo
Tolon hoe baikunth naan jehon .. suna pralhaad pratigya merrie
तोलों हो बैकुंठ न जेहों ॥ सुन प्रल्हाद प्रतिज्ञा मेरी जोलों तो शिरछत्र न देहों ॥१ ॥ मनकर्म वचन मानजिय अपने जहीं जहीं जाने तहिंतहिं लेहों ॥ निगुण सगुण हेर सबदेखे तोसो भक्तमें कबहु न पेहों ॥२ ॥ मो देखत मेरोदास दुखित भयो यह कलंक अबही जुचुकेहां ॥ हृदय कठिन पाषाण है मेरो अबही दीनदयाल कहेंहों ॥३ ॥ गहि तन हिरण्यकशिपुकों चीरूं उदर फार नख रुधिर बहेहों ।॥ यह सुन वात तात अब सूरज यह कृतको फल तुरत चखेहों ॥४ ॥ कोटि रे
Narsinhaji Ke
Part2-333
Kanharo
Nikse khambh beechaten narhari hiranyakashipuko udar
निकसे खंभ बीचतें नरहरि हिरण्यकशिपुको उदर विदायों॥ दे शिरतिलक भक्त अपनेकों हस्त कमल शिर ऊपर धायों ॥१ ॥ जलतें राख अग्नितें राख्यो गिरपरतेंले डायों ॥ जयजयकार भयो भूऊपर सुरनर मुनिजन कोटि निहायों ॥२ ॥ कमला हरिजूके निकट न आवे एसो रूप प्रभु कबहूं न धायों॥ प्रल्हादे चूंबत ओर चाटत भक्त हृदय धरि क्रोध निवायों ॥३ ॥ असुरमार कियो निस्तारो धरणीको सब भार उतायों॥ श्रीभटके प्रभु दीयो अभयपद भक्तताप ततछिन निस्तायों ॥४ ॥
Narsinhaji Ke
Part2-334
Kanharo
Harirakhe taahi darr kako...
हरिराखे ताहि डर काको।॥ महापुरुष समर्थ कमलापति नरहरीसो ईशहे जाको ॥१ ॥ अनेक शासना करकर देखी निष्फल भई खिस्याय रहो ॥ ता बालकको बार न बांको हरिकी शरण प्रल्हाद गयो ॥२॥ हिरण्यकश्िपुको उदर विदार्यो अभय राजप्रल्हादे दिनो ॥ परमानंद दयाल दयानिधि अपने भक्तको नीको कीनो ॥३ ॥
Narsinhaji Ke
Part2-334
Kanharo
Jaijay shrinarsinh hari | jaya jagdish bhakt bhaya
जयजय श्रीनरसिंह हरि | जय जगदीश भक्त भय मोचन खंभ फारि प्रकटे करुणा करि॥१॥ हिरण्यकशिपुकों नखन बिदायों तिलक दियो प्रल्हाद अभयशिर ॥ परमानंद दासको ठाकुर नाम लेत सब पाप जात जर ॥२९ ॥
Narsinhaji Ke
Part2-334
Kanharo
Shrinarsinh bhakt bhaya bhanjan jan ranjan munn
श्रीनरसिंह भक्त भय भंजन जन रंजन मन सुखकारी ॥ भूत प्रेत पिशाच डाकिनी यंत्र मंत्र भव भय हारी ॥१ ॥ सबे मंत्रते अधिक नाम जन रहत निरंतर उरधारी॥ निजजन शब्द सुनत आनंदित गिर गये गर्भ दनुज नारी ॥२॥ कोटिक काल दुरासद बिघ्नें महाकालको काल संघारी॥ श्रीनरसिंह चरण पंकज रज जन परमानंद बल बलहारी ॥३ ॥
Narsinhaji Ke
Part2-334
Kanharo
Bhaktake hait narsinghko roop dhara khambhakon phaar hari
भक्तके हेत नरसिंघको रूप धर खंभकों फार हरि प्रकट आये।॥ भक्त विरोधी दैत्य जीय जानकें उदर फार नखनसों आंतलाये ॥१॥ प्रकट रूपहि देख देव भय भीतसों आगें प्रल्हाद करि स्तुतिहि गाये॥ रमा तो निरखिकें दूरतें भाजगई ऐसो रूप त्नजपति कबहूं न दिखाये ॥२ ॥
Narsinhaji Ke
Part2-335
Kanharo
Hiranyakashyap kahat putrason dheet tuu sabey chatsar
हिरण्यकश्यप कहत पुत्रसों ढीट तू सबे चटसार हरिनाम बोले ॥ रीस करि बांध करि डार दियो आगमें फिर जलमांझ पुनि गांठ खोले ॥१ ॥ सैलतें पटकि सब ठोर रच्छा भई तोहू अतित्राससों बहुत डॉटे॥ ल्‍याई घरबीच यों कहत हरि हे यहां भोंह टेढी होठ जीभ काढे ॥२ ॥ गज्यो तिहुँ लोक अरू भूमि कंपन भयो लात मारी सोई खंभ फाटे॥ धधुकि भाजत लोग बाट नहि पावही मेह आंधि चढी आंख आंटे ॥३ ॥ हिरण्यकश्यप करि डार लियो गोदमें नखनसों उदरको चीर डार्यो ॥ पर्यो हाहाकार ब्रह्मा शिव सुर डरें कर्यो मन सोच यह रूप न्यारो ॥४॥ देखि कमला लया चकित ठाडी भई सुनो प्रहाद अब तुम सिधारो ॥ विकट आनन्द न लगत जीभ पलपल करे कियो हु या रूप को क्रोध टारो ॥५ ॥ जायप्रह्नाद कर जोड ठाडे रहे बिनति बहु बिध करी करी बडाई॥ सुनतही देखके क्रोध दीनों डार कछुक मुसकाय करि भुज उठाई ॥६ ॥ टेरि उत्संगमें लई चाटत अंग भक्तवत्सल अभयहस्त दीने ॥ देव सब स्तुति करे रमा आई पास पुष्पकी वृष्टि गंधर्व कीने ॥७ ॥ भक्तको भीर जब जब परे आइके तबें तब आप अवतार लीने॥ कर जोरके द्वारकेस बंदन करे नरसिंहरूप यह आज चोीन्हें ८ ॥
Narsinhaji Ke
Part2-335
Maru
Apano jan pralhaad ubaayon.. prakate khambh faariken
अपनो जन प्रल्हाद उबायों॥ प्रकटे खंभ फारिकें नरहरि हिरण्यकशिपु ले नखन विदार्यो ॥१॥ लक्ष्मी हरिजूके निकट न आवबत यह स्वरूप प्रभु कबहूं न धार्यो ॥ परमानंददास को ठाकुर भक्त वचन प्रतिपायों ॥२ ॥
Narsinhaji Ke
Part2-335
Kanharo
Apano jan pralhaad ubaayon.. khambh beechaten prakate
अपनो जन प्रल्हाद उबायों॥ खंभ बीचतें प्रकटे नरहरि हिरण्यकश्यपु उर नखन विदारयों ॥ १ ॥ बरखत कुसुम शब्द ध्वनि जेजे सुर देखत सदा कोतुक हार्यो ॥ कमला हरिज्के निकट न आवत एसो रूप हरि कबहूं न धायों ॥२॥ प्रल्हादे चुंबत ओर चाटत भक्त जानिकें क्रोध निवायों॥ सूरदास बलिजाय दरशकी भक्त विरोधी देत्य भिस्तायों ॥३ ॥
Narsinhaji Ke
Part2-335
Kanharo
Kahaan padhayo prahlad lalare.. poochhat taat bachan
कहां पढयो प्रहलाद ललारे॥ पूछत तात बचन एक मानो तोसों सकल कोटि पचहारे ॥१ ॥ जो कछ पढावत पांडेसों मोपें पढयो न जाय पितारे ॥ मेरे हृंदे नाम नरहरिको कोटि करो तो हुं टरत न टारे ॥२ ॥ तबही क्रोध भयो हिरनावांस पायक सब जु काय हंकारे॥ बांधो इनही त्रास दीखायो कहां हे इनके राम रखवारे ॥३ ॥ अतिही त्रास भयो बालक जिय तब श्रीपति रघुनाथ संभारे॥ सूरदास प्रभु निकस खंभतें हिरनकश्यप नख उदर बिदारे ॥४ ॥
Narsinhaji Ke
Part2-336
Hameer
Khambh bidari nikse jaba narhari.. tabahin
खंभ बिडारी निकसे जब नरहरि॥ तबहीं हिरण्यकश्यप को लेके डायों फार उदरको नख धरी ॥१ ॥ ब्रह्मा बरतें यह बपु धायों देखतही सब भाज गये डरी॥ टेर अभयपद दे प्रह्मादको माधव शुक्ल समय संध्या करी ॥२ ॥ नंद जयन्ती मानी देवकों अमृत पंच न्हववाबत ॥ झालर घंटा संखधुनि सुनके घरघरतें त्रजरत्त आवत ।।३ ॥ यह बिलास देखत चपलनेनसों नेह अधिक उपजावत ॥ द्वारकेस प्रभु बंक हु गति करि भक्त हेत यह बिध समझावत ॥४ ॥
Narsinhaji Ke
Part2-336
Hameer

© 2026 All rights reserved. Vaishnav Samaj of RTP, DBA - Krishnadham-VYO 

bottom of page