top of page
Kirtan Title
Kirtan
Category
Book-Page#
Raag
Kaanh kunwar khelani chaley rung bheene hoe .. sanga
कान्ह कुंवर खेलनि चले रंग भीने हो ॥ संग सखा बलराम लाल रंग भीने हो ॥ भूषन बसन बनाई कें रंग भीने हो ॥ सोभा सुख के धाम ॥ लाल रंग भीने हो ॥१॥ बनि ठनि निकसे अति बने रंग, ठाड़े सिंघ दुवार ॥ लाल रंग भीने हो ॥ स्याम सुभग अति राज ही ॥ रंग भीने हो ॥ पूरन चंद उदार ॥ लाल रंग भीने हो ॥२॥ बाजे बहु बिधि वाजहि ॥ ताल मृदंग ढफ अंग || बिच बिच मुरली सुर लिये हुलसत सब के अंग ॥३॥ सुनि कैं दौरि ब्रज बधू आईनंद जू की पौरी ॥॥ तिन में तरूुनी सिरोमनी राजति नबल किसोरी ॥४॥ सनमुख ठाड़ी लाल कै, गावति मीठी गारि ॥ मुख पर अंचल दै हंसी, हासि चितवत नर नारि ॥५॥ मोहन के चित रति बढ़ी, खेलि मच्यों अति जोरि ॥ भरि लीये सुरंग गुलाल सौं, फैंटन के दोड ओरि ॥६॥ मृगमद कुँमकुम घोरि कैं, भरति कनक पिचकाई ।। छिरकति तकि तकि प्यारी कौं, चितवति चितष्ठि चुराई ॥७॥ मुख पर चंदन डारि कैं, औहट फिरति हँसि लाल ॥ कोलाहल सब करत हैं हो हो बोलत ग्वाल ॥८॥ ये उनकें वे उनही कैं, मह्यो चाहत पिय प्यारी ॥ छल बल सौं सबन सब तकि के पणन परत नर नारि ॥९॥ तब ललितादिक दौरि हे गहे अचानक कान्ह ॥ सबे मिली है सुंदरी पाए हैं जीवन प्रान ॥|१०॥ निरखि हँसी मुख मुसकि कैं परसत बैन अघाई ॥ मोहन सौं ललिता कहे छाँड़ौ करि मन भाई |॥११॥ बैनी गूंथी माँग सौं भूषन सबैं सिंगारि || पहिरावे पट कंचुकि अंजन दीये सँवारि ॥१२॥ नील नलिन खंजन मृगी डारै उन पै वार ॥ अति अनूप नव नागरी भूले भवन नर नार ॥१३॥ चोवा मृगमद अरगजा छिरकति केसर घोरि ॥ छायै जगन गुलाल सौं अरून घटा घन घोर ॥१४॥ बरखाति अति अनुराग सौं स्यामा स्याम किसोरि ॥ पिय प्यारी मुख चंद के पीवत नैन चकोरि ॥१५॥ छांडे मन जु मनाई के पकरे फिरि बल घेरि ॥ जुबति भेष बनाई कै पहिरावे घट फेरि ॥१६॥ नेंननि अँजन दै हँसी भले बने बलदाऊ ॥ छिरकति केसर घोरि के कहो कुंवरि कौं नांऊ ॥१७॥ इि बिथि होरी खेलि ही बाढ्यो अति अनुराग ॥ सुधि कछू न समार ही प्रमुदित ब्रज बडभाग ॥ १८॥ नवल लाल रसिक मनी गिरिधर प्रान आधार ॥ नैंनने कौ फल यह सखी निरखे नंदकुमार ॥१९॥
Dhamar
Part3-212
Kaafi
Jwal hanse mukh herikain, atee baney kanhai ..
ज्वाल हँसे मुख हेरिकैं, अति बने कन्हाई ॥ हलघर कौं लिय टेरि, आजु अति बने कन्हाई ॥ हो हो करि करि कहत हैं, अति बने कन्हाई ॥ रहे चहूंधा घेरि, आजु अति बने कन्हाई ॥ ऐसेहिं चलिये नंद पै, अति बने कन्‍्हाई ॥ बल की सौंह दिवाई, आजु अति बने कन्हाई ॥ भुजा गहे तहैं लै गए, अति बने कन्हाई ॥ वह छबि बरनि न जाई, आजु अति बने कन्हाई || इत जुवती मन हरत है, अति बने कन्‍्हाई ॥ उतहि चले हैं भोर आजु अति बने कन्हाई ॥ और सखी आईं तहाँ, अति बने कन्हाई ॥ करि-करि नैंन चकोर, आजु अति बने कन्हाई ॥ महर हंसे छबि देखि कैं, अति बने कन्हाई ॥ सुनि जननी तहँ आई, आजु अति बने कन्हाई ॥ हँसि लीन्हौ उर लाइके, अति बने कनन्‍्हाई ॥ आनंद उर न समाई, आजु अति बने कन्हाई ॥ कछुक खीझि कछु हँसि कह्यो अति बने कन्हाई ॥ किन यह किन्हों हाल आजु अति बने कन्हाई ॥ लेति बलैया वारिकै अति बने कन्हाई ॥ ये ऐसिय ब्रजबाल, आजु अति बने कन्हाई | रंग-रंग पहिराबनि दई, अति बने कन्हाई ॥ जुवतिनि महर बुलाई, आज अति बने कन्‍्हाई ॥ यह सुख प्रभु कौ देखिके, अति बने कन्हाई ॥| सूरदास, बलि जाई, आजु अति बने कन्‍्हाई ॥
Dhamar
Part3-213
Todi
Giridharlal ladaaiye hoe jaako bhakt vatsal
गिरिधरलाल लडाइये हो जाको भक्त वत्सल हरि नाम ॥| जोकुल गांव सुहावनो हो नंदमहर कौ राज ॥ कान्ह कुमर को खेलनो हो सब गोपिन सिरताज ॥१॥ हाथन डफ पिचकाई लीने हो फ़ैंटन भरी अबीर ॥ इत राधा चंद्रावली हो उत हलधर दोऊ बीर ॥२॥ मोहन स्यामा भेख धरे हो स्यामा भेटी जाय ॥ छल बल भुजा छुड़ाय के हो चिते चलि मुस्काय ॥| ३॥ ललिता एक मतो कियो है मोहन पकरे जाय ॥ आँखि आजि मुख मोड़ि के हो नेक लीने ताल बजाय ॥४।| लीला गिरधर लाल की हो गावे सब संसार ॥ “ दास नारायण ” यों कहें हो तुम खेलो फाजग भरमार ॥५॥
Dhamar
Part3-213
Kaafi
Jamuna key tata khelati hari-sanga, radha lai sub
जमुना के तट खेलति हरि-संग, राधा लै सब गोपी ॥ नंदलाल गोवरधन धारी, तिन कै नेहनि ओपी || १॥ चलहु सखी ! चली तहाँ जाइयै, छिनु जियरा न रहाई ॥ बेनु-सब्द करि मन हरि लीन्‍्हौ, नाना राग बजाई ॥२॥ सजल-जलद-तन पीतांबर छबि, कर मुख मुरली धारी ॥ लटपट पाग बने मन-मोहन ललना रहीं निहारी ॥३॥ नैंन नें नसौ मिलि, कर सौं कर, भुजा ठए हरि ग्रीवा || मधि नायक गोपाल बिराजत सुंदरता की सींवा ॥|४॥ करत केलि-कौतूहल माधौ, मधुरी बानी गाव ॥ पूरन चंद सरद की रजनी, संतन सुख उपजाबै ॥५॥ सकल सिंगार कियौ ब्रज-बनिता, नख-सिख-लौं भल ठानी ॥ लोक-बेद-कुल-धर्म काहु की, नैंकु न मानति कानी ॥६॥| बलि-बलि बल के बीर त्रिभंगी, गोपिनि के सुखदाई ॥ सकल बिथा जु हरी या तन की हरि हँसि कंठ लगाई ॥७॥ माधव सारि, नारि माधव कौं, छिरकत चोवा-चंदन ॥ ऐसौ खेल मच्यौ उपरापरि, नंद-नंदम जग-बंदन ॥८॥ ब्रह्मा, इन्द्र, देव-गन गंभ्रव, सुमन एक रस बरषैं ॥ सूरदास, गोपी बड़भागिनि, हरि-क्रीड़ासुख करपें ॥९॥ ६५ (ुक्र| राग काफी 8)
Dhamar
Part3-214
Kafi
Jamuna tata thaadhi sambro hoe hoe sakhee ree nakh-
जमुना तट ठाढ़ी सांबरो हो हो सखी री नख- सिख भेख बनाय ॥श्रु०॥| तन तनसुख को झगा सुरंगी सीस केसरी पाग ॥ कहँँ-कहूँ कृष्णागर की छींटै उपरेना रंजित राग ॥ १॥ रतन खचित पिचकाई कर लिये सुरंग गुलाल अबीर ॥ रंग रंगीले सखा संग्र ले श्रीदामा बलबीर ॥२॥ बेनु विधान झाँझ ढफ ढोलक गोमुख ताल मृदंग ॥ श्रीमंडल अरू अमृत कुड़ली आवज बीन उपंग ॥३॥ श्रवन सुनत जित तित दौरी करि-करि अपनौ ठाट ॥ कनक कलस केसर जल भरिके मृगमद मलयन माट ॥४॥ खेल मच्यौ वृन्दाबन अद्भुत इत गोबिन्द उत नार ॥ छिरकत रंग महा मदमाते देत परसपर गार ॥५॥ मतौ मत्यौ ललितादिक सखियन लीनो सुबल बुलाय ॥ तेरे पाय लागत हौं छल करि मोहन को पकराय ॥६।॥ तंब मधुमंगल कह्यो सुबल सौं सुन हो सखा एक बात ॥ हरे-हरे निकसी छलबल सौं लालन पकरे जात ॥७॥ मुख मांड्यो नैननि अंजन करि स्वांग जु सबै नचाय ॥ फगुवा माँग लियो मनभायौ खेलौ हँसौ चित लाय ॥८॥ यह विधि फाग सुहाग भर्यो मिलि खेलो श्री ब्रजनारी ॥““श्री गोपाल” रीझी देखत दृग सर्वसु देत है बारी ॥९॥
Dhamar
Part3-214
Kafi
Nand key nandan aalee ! mohi keenhin bawri .
नंद के नंदन आली ! मोहि कीन्हीं बावरी । कडा करों क्‍यों हूँ, चित्त, रहत नाहिं ठाँई री ॥ बिहरत हरि जहाँ आलि ! तहाँ तु हूँ आई री ॥ बासर अरू निसिहं आलि, मोहि यह चाई री ॥ जमुना तें भरिबे जल, जान यहै दाँई री ॥ गुरू-जन अरू पुर-जन सौं, और नहिं उपाई री ॥ मुख गावै काफि राग, मुरलिका बजाई री। धुनि- सुनि मैं तनु भूली, अति ही सुखदाई री ॥ चंदन चूरी कपूर, फेंटनि सु भराई री ॥ सौंधे भारि पिचकारी , मारत सौ धाई री ॥ आतुर छै चली, और जाई कि न जाई री ॥ चित न रहत कहूँ ठौर, और नहिं सुहाई री ॥ मिलिये प्रभु-सूरज-कौं, सकुच सब गँवाई री ॥ लाज डारि, गारि खाई, कुल ही बिसराई री ॥
Dhamar
Part3-215
Kafi
Tere nainani mein haye joo thagori .. joe khele taahi
तेरे नैननि में है जु ठगोरी ॥ जो खेले ताही सौं खेलौ हों न खेलौं पीय तुम संग होरी ॥१॥ काहे कौं फंद में डारति हो मोहि बड़ी बेस किसोरी ॥| “कृष्ण जीवन लछीराम' के प्रभु नित प्रति आवो मेरी पौरी ॥५॥
Dhamar
Part3-215
Kafi
Nand-nandan vrishabhaanu-kisori, mohan radha khelat
नंद-नंदन वृषभानु-किसोरी, मोहन राधा खेलत होरी ॥ श्री ब्रिंदाबन अति हि उजागर, बरन-बरन नव दंपति भोरी ॥१॥ एकनि कर है अगरु कुँमकुमा, एकनि कर केसारि ले घोरी ॥ एक अर्थ सौं भाव दिखाबति नाचति तरूनि, बाल, बृध, भोरी ॥२॥ स्यामा उत्हिं सकल ब्रज-बनिता इतहिं श्याम रस-रूप लहो री ॥ कंचन की पिचकारी छुटति, छिरकत ज्यों सचु पावें गोरी ॥३॥ अति हिं ग्वाल दंधि-मोरस माते, गारी देत, कहौ न, करो री ॥ करत दुह्ाई नंदराई की, लै जु गयौ कल बल छल जोरी ॥४॥ झुंडनि जोरि रही चंद्रावलि, गोकुल मैं कछु खेल मच्यो री ॥ 'सूरदास-प्रभु' फगुवा दीजै, चिरजीवो राधा-वर-जोरी ॥५॥
Dhamar
Part3-215
Kafi
Nand key laal naval naagar anuraage hain.. khelati
नंद के लाल नवल नागर अनुरागे हैं॥ खेलति होरी फागु प्रेम रस पाणे हैं ॥१॥ गोप कुमार सस्वरा संग रंग रंगीले हैं ॥ प्रेम छके छिरकैं पट छैल छबीले हैं ॥२॥ ताल पखावज आबज महुवरि बाजे हैं ॥ मानो सरोज सभा में बसंत बिराजे हैं ॥३॥ अनुरागे रस पागे गायन गाव हैं ॥ कुमकुम मीर अबीर गुलाल उड़ावै हैं ॥४॥| गारि-गारि घनसार अरगजा घोरे हैं ॥ केसरि रंग सुरंग में अंबर बोरें हैं ॥५॥ धाई- धाई पिचकारिन भरि-भरि छाॉँटैं हैं | महामंगल मन मोद सौं भरि-भरि बाँटें हैं ॥६॥ कालिंदी के कूल कुलाहल भारी हैं ॥ “रिषीकेस” के जीवनि- कुंज-बिहारी हैं ॥७॥
Dhamar
Part3-216
Kafi
Nava rangi dulhe gaaie hoe sakhee ree .. aayo
नव रंगी दुल्हे गाइए हो सखी री ॥ आयो फागुन मास ॥श्रु०)॥ सहज सिंगार पष्टिरि पट भूषन मिलि निकसी ब्रज बाल ॥ गावत होरी खेलत छोरी रोक्यौ नंद दरबार ॥ १॥ सुनति श्रीदामा ग्वाल बुलाए बोलि लए बल बीर || सब लै संग चले मनंमोहन, खेलन जमुना त्तीर ॥२॥ दे करि ओट जसोदा मैया, बैठी अटारी जाई ॥ फगुवा दे छूटौगे मोहन नाहीं तो जावे नंद राई ॥३॥ ऊँचे तान मिलावत अंगुरी गावत जीत रसाल ॥ सुर ब्रह्मादिक पार न पावे धनि-धनि दीन दयाल ॥४॥ खेलति बीच कीच मच्यौ अति उड़ावति अबीर गुलाल ॥ चहूँ दिसि तें छूटति पिचकारी, बीच बन्यौ नंदलाल ॥५॥ ताल पखावज बैन चंग बाजैं बिच मुरली घनघोर ॥ निरखति बदन सबै सुर मोहे नाँवे अंब पै मोर ॥६।| नवरंग खेलि मच्यौ अति नीकौ यह सुख बरन्यों न जात ॥ “मानदास” प्रभु नवरंग दूल्हो नाईक अपनौ नाथ ॥७॥
Dhamar
Part3-216
Kafi
Naan bharau raine bharau ray langarwa . hoe hoe mohi jinn
न भरौ रेन भरौ रे लंगरवा । हो हो मोहि जिन भरौ रे लंगरवा ॥ सब सखियन मिलिं केसरि घोरयौं भरि-भरि लाई करबा ॥ भरि पिचकारी मेरे मुख पै डारि मेरी अँगियाँ भीजी बस करोौ रे लंगरवा ॥१॥ बरजति हों बरज्यौ नहीं मानत त्तोरयौ उर कौ हारूवा ॥ फणगुवा माँगतति मो पै मोहन होई रहो होरी कौ भरुवा ॥२॥ सुनैगो नॉहिंन नाहक लरैगणो औरु कुटम कौ डरवा ॥ 'कृष्ण जीबन लछीराम' के प्रभु प्यारे लेऊ बलैयाँ पाँर्ईड परिबा लंगरबा ॥३॥
Dhamar
Part3-217
Kafi
Pakade vrajajan giridhari .. umang bharee gopi
पकड़े ब्रजजन गिरिधारी ॥ उमंग भरी गोपी सब आई || खेल मचायो भारी ॥ खेंचलेई पीतांबर मुरली || हां हां करत मोरारी ॥ हँसी सब देकर तारी ॥१॥ जीही जपत मुनिवर ज्ञानी ॥ सकल वासना टारी ॥ शारद शेष पार नहिं पावत ॥ जीहीं जपे त्रिपुरारी ॥ ताकुं गोपी देत हैं मारी ॥२॥ काल को काल ईश को ईशन ॥ जीत लीयो सुकुमारी ॥ कर जोरी के पीतांबर मांगत ॥ दो दो मुरलीया प्यारी ॥ जाओ अब जी तुम्हारी ॥३॥ भक्त आधीन निगम मित गाबत ॥ मुनिवर कहेत बीचारी ॥ सूरदास के प्रभु रसीले ॥ बार-बार बलिहारी ॥ मगन कीनी ब्रजनारी ॥४॥
Dhamar
Part3-217
Kafi

© 2026 All rights reserved. Vaishnav Samaj of RTP, DBA - Krishnadham-VYO 

bottom of page