top of page
Kirtan Title
Kirtan
Category
Book-Page#
Raag
Nayanan mein jinn daro gulal tihaare paany parat
नयनन में जिन डारो गुलाल तिहारे पांय परत नंदलाल ॥ होत हे अंतर पिय दरसन में विन दरसन बेहाल ॥१॥ कनक वेलि वृषभान नंदिनी प्रीतम श्याम तमाल ॥ कतु वसंत बृंदावन फूल्यो नाचत गोपी ग्वाल ॥२॥ ब्रज के लोग सबने जुरआये करत कुलाहल ख्याल ॥ रामदास प्रभु गिरिधर नागर पीक रंग सोहें गाल ॥३॥
Dhamar
Part3-248
Sarang
Aho piya abaken horry anat zaan naheen dehoongi ..
अहो पिय अबकें होरी अनत जान नहीं देहूंगी ॥ निशवासर इकठोर बैठकें तुम संगम रस लेहंगी ॥१॥ विविध विपिन द्वुम- वेली फूली मधुप करत गुंजार ॥ मानो कामी जनदेख मत्तनर गावत करत विहार ॥२॥ केसू कुसुम विकास मास फागुन उपज्यो अनुराग ॥ मानो कामीजन मत्त फेरनकों प्रगटे अंकुश नाग ॥ ३॥ रुचि उपज तलपटी देखियत माधविका जाई रसाल ॥ मानो पथग गहत फगुवा को गद्मयो युवतिन ततकाल ॥४॥ वहत वायु सुखदाई सबन को उडत सुंगध पराग ॥ मानो गुप्त विहार करन को मेन रुपायो बाग ॥५॥ फूले कुसुम गुलाब अचल ता मध्य बैठे अलिआय ॥ मानो जगे नयन युवतिनके इकटक देखन जाय ॥६॥ कुंद कुसुम प्रफुल्लित अति सौरभ वरणिसकेको कांति॥ मानो निवड हँसत युवतिन के प्रगट भई द्विज पांति ॥७॥ बोलत शुक कूजित कोकिल कुल भयो विपिन में सोर ॥ मानो वरन करत रति पतिसों होत स्वरन रसघोर ॥८॥ जेहो कहां समें ऐसेमें रहो हमारे गेह || सुनो श्याम रसरीत लायचित करो सुफल चित नेह ॥९॥ चोवा चंदन बूका बंदन नंद नंदन सुरंग गुलाल ॥ विविध भांत छिरको गोपिन कों विलसो परम रसाल ॥|१ ०॥ सुन प्यारी मुख बचन प्राणपति भये परम आधीन ॥ रहिन सकत छिनहूं बिन देखें ज्यों जल बाहिर मीन ॥१ १॥ यह सुमरत्ति रसिकन के मनमें होत आनंद अपार ॥ श्रीवल्लभ पदरज वलल्‍लभ हरि गुण गाबत्त सुखसार ॥१२॥
Dhamar
Part3-249
Sarang
Sundari hoe hoe horry rung bharee khelein rasik rasik
सुंदरी हो हो होरी रंग भरी खेलें रसिक रसिक फाग ॥ सुंदरी एकते एक सुंदर बनी फूल्यो कुसुमन मानो बाग ॥१॥ बाणो धराये श्रीअंग लटकत सीसें पाग ॥ केसर छिरके वल्‍लभ पिय प्रगट करत अनुराग ॥२॥ अरगजा भरभर पिचकाई चलाबें परम पराग || अबीर उडावें रंग भरे खिलावें महा बड भाग ॥|३॥ सब मिल बाजे बजावहीं धमार गावें बहुराग ॥ खेलें गोकुल में समाजसों पूरे भाग्यन जाग ॥४॥ यह बिधि खेलें परस्पर पूरण प्रगट्यो सुहाग ॥ वलल्‍लभदास सुख निरखेही चरण कमल चितलाग ॥५॥
Dhamar
Part3-249
Sarang
Aaj hari khelan fagbani .. itgori rory
आज हरि खेलन फागबनी ॥ इतगोरी रोरी भरभोरी उत्गोकुल कोधनी ।॥|१॥ चोवा कोढो वाकर राख्यो केसर कीच घनी ॥| अबीर गुलाल उडावत गावत सारी जातसनी ॥२॥ हाथन बनी कनक पिकाई ग्वालन छूटतनी ॥ नंददास प्रभु संग होरी खेलत मुर्मुर जात अनी ॥३॥
Dhamar
Part3-249
Sarang
Aho russ moran morey laal syaam tamaal horry
अहो रस मोरन मोरे लाल स्याम तमाल होरी खेलहीं ॥ कनकलता संकुलित सघनपर आनंदमय रस फेलहीं ॥ध्रु०॥ गृहगृहते नवला चपलासी जुरजुर झुंडन आईं ॥ लहेंगा पीतहरे ओर राते सारीश्वेत सुहाई ॥ अतिझीनी झलकत नवसत तन करन जटित पिचकाई ॥ कंचुकी कनक कपिश सब पहहरें तहां उरजन की झांई ॥१॥ कहां लोक हों सकल शोभा युत ए गोकुल की नारी ॥ अंगअंग मिरिधर गुणालंकृत विधन जात बिस्तारी॥ प्रफुल्लित बदन तंबोल भरे मुख गावत मीठी गारी ॥ ध्वनि सुन श्रवण निकसे सिंघपौरी मोहन लाल निहारी ॥ २। उतते श्रीवृषभान दुलारी आवत रूप छटठारी ॥ छापेरी झूमक अंग साजे चहुंदिश लगी किनारी ॥ बेनी चंपक बकुलन ग्रंथित रुचिर सखिन संवारी ॥ मोतिन मांग ओरसीस फूल मध्य रत्न जटित फुलकारी ॥३॥ श्रवणन कुसुमजराऊराजे लरे डेड्वे दुह ओरें ॥ पटियनपे जुलसत दमकन में छबि की उठत झकोरें ॥ चलदल पतन्न प्रवाल वज्ञसो कोंधत पंकति जोरें ॥ भाल दिपत आड मृगमद में बक्रश्नोंह जुगमोरें ॥४॥ अखियां सुखी सुखेन बडेरी कहा कहों लोनाई ॥ सेत अरुण ऊपर मधुराई तामें कछु चिकनाई ॥ वसीकरण रससों मिल रचपच अंजन रेख बनाई || रस वस ललकें ऊपर झलकें परमावधि चपलाई ॥५॥ नासा सौभग निपट सुढारी वेसर सिखी आकारी ॥ पन्ना करच चूनी बहुबरणी छांह सिखर परकारी ॥ सलिल कुंवर सातो जुग ऊपर अधर अरूणता भारी ॥ गमन करत जब हंस लजावत अरक थरक चुति न्यारी ॥६॥ दशनावली घन संपति लीये दरशत जब मुसिकानी ॥| चिबुक मध्य सामल बिंदुराजें मुख सुख सदन सयानी ॥ ग्रीवा लटक अटक नागरिकी बोलत अमृत बानी ॥ चोली मुलकटहेमगुननका कवच सुभटता ठानी ॥७॥ चौकी चंपकली कौस्तुभ मणि वृंद्यवन में लीनी | कहतन बने रहस्य में - रीझे मदन गोपाले दीनी ॥ चंद हार पचलरीछरा परसत किंकिणी कटिछीनी ॥ उरपर भेद भीर भूषण की अद्भुत रचना कीनी ॥|८॥ बाजूबंद ताऊ ढिंग सोहत नगबहुमोली लागे ॥ तेसी तू इतडितकी नन्‍्याई ऐसीनोरंग पागें ॥ नवग्रह गजरा जगमग नव पोहोंची चुरियन आंगें ॥ अचल सुहाग भाग्य की लहरें हस्तहें मेंदी दागें ॥५॥ पांच चबर पटियन पें गूंथी डोर चुनाव पेंडूले ॥ झूलत झबि फवि सुंदरता फुंदना जहां समतूलें ।॥ लहेंगा लाल गुलाल रंग सम पुरटउदक सो झूलें ॥ झंकृति कोकिल रवमर्दनकर नूपुर विछिया बोलें ॥ १ ०॥ दर्पन नृपति मुदारिया धरणी तेज पुंजकी नगरी ॥ दश शशि के अनुमान प्रमाणन चमक जनावत सगरी ॥हथसांकर रवनी वांधेगी कृष्ण सार के पगरी ॥ मिलकर वृंदआय विपिनमें जब तब यों झगरी ॥१ १॥ जे हरते हरपायन सो अनबट कुंदन हीरा बलिता ॥ पीन पिंड्रिया तेसीई चरनन जाबक दीनी ललिता ॥ यह विध राधा रानी गाई नांहि सावरे सरिता ॥ जोजो रसिक गाई हें ऐसें प्रेम पुंज फल फलिता ॥१२॥ सब समाज भामिनि ले दामिनि वृंदन वृंदन हेली ॥ कंज पराग अरणजा गोरा सज सजलये सहेली || लटकत आवत भांतन कंठन बांह परस्पर मेली ॥ उनमद कोऊ वदतन काहू स्यथाम समरबनवेली ॥१३॥ बाजत ताल मृदंग ढोल डफ झांझन झमक लगाये ॥ करत टोक प्यारे प्रीतमसों मुरदुर नयनन चाये ॥ मुरली स्वरफेरत घोषनमें टेर टेर दरसाये ॥ चल्यो सुगध सहख चारलों कोउ वियार केवाये ॥१४॥ बगर बगरते सखा श्रवण सुन यूथन यूथन धाये ॥| अपनी भीर सहित संकरषण ले श्रीदामा आये ॥ कुंकुम केसर माट अरुमथना तेल फुलेल मिलाये ॥ तोलोंतोक सुबल उन सन्मुख आओें लेन पठाये ॥१५॥ इतहुबाजे लागे वाजन दुंदुभी धोंसा गाजे ॥ रुजन मुरज आबज सारंगी यंत्र किन्नरी साजें ॥ इन मध्य मुकुट धरें नंदनंदन नटवर भेषनराजें | यह शुंगार नंदराय हस्त को कोटिक मन्मथलाजें ॥|१६॥ नख सिखते अभरण की जोतें जग मगाय मेरी माईं ॥ खुले बंद सब देह उघारी काछ जाल समुदाई ॥ खोल भुवन भूषणदे बावा होरी भलें मनाई ॥ खाततें बीरा उमग अलोलन रोमरोम छबि छाई ॥१७।॥ सुनले ललिता आज खेल यह मचे खिरक में माई॥ मानत नहीं जब वचन अठपटे उतते अंगुरी फिराई ॥ चली हे निसंक निरंकुश करिणी एक ठोर तहां आई ॥ सुबल तोक दोऊ गहिलोने जान कहूं नहिं पाई ॥१८॥ राखे हें ओल कहत ब्रज सुंदरि तुमें कहां लों पैये || दगा कियो किथों सांच कहत हो कड्डो किहिंवात पत्यैये ॥ जो कूटक तो बांध बांध कें सांटिन नृत्य नचैये ॥ जो सांचे होइन बातनते देहें छांडपुतनेये ॥|१९॥ बडी वेर भई सुध जब लीने राखे हें दोउ घेरे |॥ कहत हैं अवदूर भज स्याम घन पीतांबर को फेरें ॥ जानसौ दृढ़ पकरे नहीं छूटें दौरे दिये दरेरे || खरिका खेंचि दईले सांकर तरुणी रहणई हेरें ॥२०॥ चढचढ अटा चतुर्दिश वरघत भरभर कनक कमोरी ॥ नांहिदाव बदलो लेबे को सहचरी रंग रंग बोरी ॥ छूटतदे जल जंत्रन चह्ंंदिश बोलत हो हो होरी ॥ सुबल भली विध पहोच्यो मिल मिल यह सिख दीनी गोरी ॥२१॥ भई मारमो वरकीनीके ललिता सेन जनाई ॥ दुषि पकरी तुम अबमोहि मेलो सोंहलाल की खाई || तब जोजीभ दाबि छिटकायो समझे न भेद कन्हाई ॥ द्वार कपाट उघार भजेहू फिर मोहि सिढ़ी बताई ॥२२॥ उतसामनहीं भये संपूरण इतहि सब विध पूरी ॥ गर्हे ऊपर गनीन जातही मेंन मुनैया चूरी ॥ बविद्रम दाब दशन सोंकोपी चंद्रावलियुधपूरी ॥ कीनी मार उलेंडी जागर आंधी बंदन धूरी ॥ २ ३॥ कृष्णागर ओर अबीर सानिकें गेंदुक सरस संवारी ॥ श्रीदामा दिस खाजे कहियत तिनकें तकतकमारी || कूदतजि ततितलगेजगातपर हलधर बाह पसारी ॥ लगेहें अति सुकुमार लाल को कहां गई प्रीति तुम्हारी ॥२४॥ हम एसो नहीं खेल खेलिहें जो लागे या तन कों ॥ देहेंभजाई यह सेन तिहारी गहेहें दोऊ जनकों ॥ तुम तो कहत ललित यह मूरति जीवन हम ब्रजजन को || एकेले आई मिलोकिन अग्रज पूछि आपने मनको ॥२५॥ जेरी निसंक लइठालेकर पकर लीये भरकोरी ॥ जागि उठे ब्रजराज सदन में सब ऐसी भांतिन दोरी ॥ मुख मांडत सुमन नपंकनसों उर चोबा सों बोरी ॥ उल्हर रहवादर रंग रंगन ऐसी होत हे होरी ॥२६॥ उतरी कर मनोरथ वांके देख यशोमति लाजी ॥ जीती हैं रसरीति कटक वर सुरन छबीली छाजी ॥ परमानंद दुंदुभी आई बगर में बाजी ॥ देंदेकूक ब्रजेश प्रभति तब सभा अथांई भाजी ॥२७॥
Dhamar
Part3-250
Sarang
Chalo sukh dekhiye hoe aho jahaan khelati shree
चलो सुख देखिये हो अहो जहाँ खेलति श्री ब्रजराज ॥|भ्रु०॥ आयीो जान्यों फागु भागु सबहिन करि मांन्यों ॥ गये गाम के ग्वेंड केलि सुख सागर ठान्‍यों ॥ एक ओर सब ब्रज वधू स्यामा जू के संग ॥ एक ओर ब्रजराज लाड़िलो हो सरवन सहित भरि रंग ॥१॥ भूषन बसन अनूप रूप कछू कह्ति न आबैं ॥ रति नाहिंन अनुहारि नारि उपमा को पावें ॥ तामें मृगनैनी नवल, राधा जू सुकुमारि ॥ ज्यों उड़गन में चंद्रमा हो कोटिक दीजें बारि ॥२॥ चहुँदिसि बाजे बजे ढोल ढफ भरि नगारे ॥ ताल मृदंग उपंग और बरनन को पारे ॥ तामें मोहन मीहनी हे। मुरली देति बजाई ॥ तान सुनति तिहं लोक में हो रह्मौ दसौं दिसि छाई । कह ॥ भरे कनक के माट अगर-सत, केसर घोरी ॥ भरि-भरि पिचकाई लैंहि फैंट गुलाल की झोरी ॥ गोपिन ही के छिरकै बदन हो मदन बिराजत गात ॥ खेलि परसपर अति बढ्यों हो आनंद उर न समात ॥४॥ गारि गावैं ज्वाल फागु की परम-सुहाई ॥ श्रबनन सुनति सुख होति स्याम-सुंदर सुखदाई ॥ इत तैं मोहन बिहंसि कैं हो वीरी देति पठाई ॥ उत ग्वालन कौ मान बढ्यौ हो चिते चोगुनों चाई ॥५॥ सबै सखी मिलि सिमटिं गहन एकु सखा बिचारयओ ॥ गहल्मचौं अचानक जाई कोरि भरि प्रीतम प्यारौ ॥ ताहि देखि बिकल भए हो सखा सकल इहिं ओर ॥ उन वृढ़ के ऐसे गद्यों मानौं पायो पलान्यों चोर ॥६॥ बैंनी सीस सँवारि सेत-सारी पहिराई ॥ सैंदुर दीनों भाल तनक मसि गाल लगाई ॥ कह्मौ तुम जाउ सबै हो जहाँ तिहारे भाई ॥ पाछें तैं तारी दई हो बीच रहे खिसि आई ||७॥ देखि सररिबर कौं रूप स्याम कों सकुचि जनाई ॥ तब उन दुचितैं लखे घेरि के गहे कन्हाई ॥ लैं आई गहि झुँड में हो देखें रूप निहारी ॥ त्रिपत न मानें नेंक हुँ हो नैन निमेष बिसारि ॥८॥ गह्मौ पीतांबर आँनि काँनि कछूबे नहिं कींनी ॥ परसे पानि कपोल मानि सबहिन रति लींनीं ॥ कद्मौ बिहंसि के बेगि अहो पिय फगुवा देहु मँगाई ॥ कै बाबा वृषभानु कौं हो देऊ जसोदा माई ॥९॥ तब हँसि नंद कुमार बसन बहु भांति मंगाये ॥ पहिराये सबनि जैसे जाके मन भाये ॥ नख सिख लौं भूषन दिये हो मनिमय जटित जराई ॥ तापै चितयौ प्रेम सौं हो सो सुख कहाँ समाई ॥१०॥ लागी दैनि असीस प्रेम सौं गदगद बानी ॥ सबहिन के दृग माँझ एकु छबि श्याम समानी ॥ देखि-देखि सुर हरखि कें हो बरखत सुमन अपार ॥ मदन मोहन जू के चरन रेनु पै हो "कृष्ण दास” बलिहार ॥११॥
Dhamar
Part3-253
Sarang
Kesari kii khwar kiye. joban mudd piye. nidder
केसरि की ख्वार किए. जोबन मद पिए. निडर कल डालत हे नंद को मोहन स्याम ॥ हाथ में गुलाल लीए और कछु छल हीय ॥ काहू पे दाईं से दीएँ यहीं बिच मंडरात कोन धीं काम ॥ १॥ जमुना जल की कब की अरबरात, कबलों धर्सई रहिए धाम ॥ 'आनंद घन' धृमि योही देखत उधम गोकुल ही आठो जाम ॥२॥
Dhamar
Part3-253
Sarang
Aho khelati basant piya pyaari || laal saadh
अहो खेलति बसंत पिय प्यारी || लाल साध भरि लई पिचकारी ॥| १॥ पचरंग लिये गुलाल लाड़िलो ऊपर डारी ॥ कसर साख जबाद कुंमकुमा भीज रही रंग सारी ॥२॥ गाबति खेलति मिलति परसपर देति दिबाबति गारी ॥ छीन लई मुरली पीतांबर रंग रह्यों अति भारी ॥३॥ देति नहीं डहकाबति सुंदरि हँसि हँसि जात सुकुमारी ॥ फगुवा लेह देह पीताबंर करति कुंवर मनुहारी ॥|४॥ बरनों कहा कहति नहिं आवे साभा सिंधु अपारी ॥ 'इत हरिबंस' लेह बलि मुरली तुम जीते हम हारी ॥५॥
Dhamar
Part3-253
Sarang
Khelati bal manmohana || aeye tareh || nakh-
खेलति बल मनमोहना || ए तरेह || नख- सिख भेरव कीयो मनमोहन अंग अंग सोभा बरनी न जाई ॥ जाई मिले वृषभानु कुंवरि सौं मन में श्याम बहुत सुख पाई ॥१॥ अबीर की चोली फबि बह मोौली निरखति मनमथ गयो लजाई ॥ छीत स्वामी' गिरिधरन श्री विद्डल अद्भुत छबि कौन पै कही जाई ॥२॥
Dhamar
Part3-253
Sarang
Jaani rituraj sub sukh curran kaaj vrajraj
जानि ऋतुराज सब सुख करन काज ब्रजराज के लाल कौं रुचि नवीनी ॥ उपजी अंग-अंग मानु प्रफुल रंग-रंग सब सखन लिये संग करमनी प्रबीनी ॥ १॥ साजि दल जोरि सब लै चले कुंज कों सखिन के संग प्यारी रंग भीनीं ॥ खेलि होरी करैं बिबिधि बानिक
Dhamar
Part3-254
Sarang
Tein pyaari chita harr liau hoe tou binu kachhu naan
तें प्यारी चित हर लियौ हो तो बिनु कछु न सुहाई लाल ॥ तलफत जल बिनु मीन ज्यौं हो चंद चकोर दिखाई लाल ॥१॥ फिर-फिर बात बेई बूझे बूझि-बूझि पछिताई लाल ॥ कोकिल इंदु तपत करे लग्यौ मदन सरजाई लाल ॥२॥ देखें ही सब जानि हौं हो बैंनन कछु न कहाई हो लाल ॥ यह सुनि स्याम कुंज चलि ठाड़े, पाछें आई री लाल ॥३॥ सखन सहित प्यारे जहाँ सैंनन सबै समुझाई लाल ॥| जुगल हस्त अखियाँ मिची पुनि मुरली उर लाई हो लाल ॥४॥ जब तैं कह्मौ यह को है री जुगत चतुर्भुज राई लाल ॥ यौं कटष्ठि रीझई लाड़िली सनमुख है हरखाई लाल ॥५।| छिरकति चोवा, चंदना, अबीर, गुलाल उड़ाई लाल ॥ प्रफुलित मन तब तैं करे, उस आनँद न समाई लाल ॥६॥ रीतिहार ललिता दयौ प्यारी कछूक मुसिकाई हो लाल ॥ चरन कमल बंदन करे 'द्वारिकेस' बलि जाई हो लाल ॥७॥
Dhamar
Part3-255
Sarang
Pyaari naval nikunj mahal baithe piya nava kusuman sez sanwari hoe pyaari || naval-naval bunny nagri maval baney giridhari hoe
प्यारी नवल निकुंज महल बैठे पिय नव कुसुमन सेज संवारी हो प्यारी || नवल-नवल बनी नागरी मवल बने गिरिधारी हो प्यारी ॥ १॥ नव केसर को चोलना नवरंग पाग संवारी हो प्यारी ॥ नील पीत पट ओढ़नी नवसत रसिक कुँवरी हो प्यारी ॥२॥ नवल-नवल रितुराज को खटरि तु संग सुहाई हो प्यारी ॥ नव पल्‍लव अंग ओपतें रतिपति को मन हारि हो प्यारी ॥३॥ सप्त सुरन धुनि बाजही तान मान बंधान री ॥ तौ बिनु पिय न भाव ही लागत जेसे रान री ॥४॥ तें मोहन की मन हर्यौ तुहि-तुहि जपे माल री ॥ छिनु उठत छिनु बैठही छिन में होत दुसाध री ॥५॥ पिय को विरह मन जान्यौ विविध धरे सिंगार री ॥ नवसत अंग संबारि के नव कुसुम धरे दल भार री ॥६॥ कुंज सदन बैठे पिया कुंज निकुंज के द्वार री ॥ आई मिलि नव नागरी देखि सबै मुसकाई री ॥७॥ अधर अमृत रस घुंट ही छिरके मुख तंबोल री ॥ झुंडन आई झुमिके झुंड मन्यौ दे बोल री ॥८॥ कनक बेलि अंग सोहनी जैसे श्याम तमाल री ॥ तेसे पिय अंग सोहनी कंचन की मनि माल री ॥९॥ मृदु मुसिकाई के हँसि बोलत हैं मृद्‌ बोल री ॥ कोककला गति ठान ही उपजत रंग कलोल री ॥६०॥ अरस परस सुख उपज्यौ बाढ्यो रंग प्रमोद री ॥ “गोविन्द! के मन ये बसो बढ़ावन नेह री ॥११९॥
Dhamar
Part3-255
Sarang

© 2026 All rights reserved. Vaishnav Samaj of RTP, DBA - Krishnadham-VYO 

bottom of page