top of page
Kirtan Title
Kirtan
Category
Book-Page#
Raag
Jhoolat doll radhika sanga .. govardhan parvatake
झूलत डोल राधिका संग ॥ गोवरधन पर्वतके ऊपर खेलत अति रसरंग ॥ १॥ प्रथम खेल राधे मन हुलस्यो केसर लपटत अंग ॥ की रच्यो चंद्रावलि अबीर गुलाल सुरंग ॥२॥ तीजो खेल कीयों अग्नि कुमारी संग ॥ चोथा खेल कियों चन्द्रावलि पिय मोहे 'रसिक' अनंग ॥३॥
Dol
Part3-380
Sarang
Doll jhoolat hain piya pyaari .. nand nandan vrishbhan
डोल झूलत हैं पिय प्यारी ॥ नंद नंदन वृषभान दुलारी ॥१॥ कमल नयन पर केसर डारी ।| अबीर गुलाल करी अंधियारी ॥२॥ झूलें श्याम झूलावत नारी ॥ हँस हँस देत परस्पर गारी ॥३॥ गावत गीत दे दे कर तारी ॥ बाजत वेणु परम रुचिकारी ॥४।| भीज लगी तन तन सुखसारी ॥ खेल मच्यो बृंदावन भारी ॥५॥ रसिक सिरोमणि कुंज विहारी ॥ कृष्णदास प्रभु गिरिवरधारी ॥६॥
Dol
Part3-380
Sarang
Dekhi dekhi drigan dampati kau sukh maaee kaisen aaj
देखि देखि दृगन दंपति कौ सुख माई कैसें आज झुलति डोल ॥ गौर स्याम यह सहज सुभग वपु पहरें पीत पट नील निचोल ॥१॥ वरण बरन भूषन नग जटित जगमगात तामें अधिक अमोल ॥ “कल्याण! के प्रभु गिरिधर राधा प्यारी कों झुलावत परसत पाणिरी कंठ कपोल ॥२॥
Dol
Part3-381
Sarang
Doll jhoolat haye pyarolal bihaari biharini pahop
डोल झूलत है प्यारोलाल बिहारी बिहारिनी पहोप वृष्टिहोति ॥ सुरपुर गंधर्वपुर तिनकी नारि देखत वारत हैं लरमोति ॥१॥ घेरा करत परस्पर सब मिल नहीं देखी युवती ऐसी जोति ॥ हरीदास के स्वामी स्यामा कुंज बिहारी सादा चुरी खुभी पोति ॥२॥
Dol
Part3-381
Sarang
Jhoolat jhoodol harakh harakh gawat .. nirakh nirakh
झूलत झूडोल हरख हरख गावत ॥ निरख निरख छबि परसरूपर नवल दोऊ सचु पावत ॥|६।॥| रसिकराय विहारी प्यारी सरस मृदुल मधुर तान रीझ रिझावत्त ॥ माधो प्रभु गिरिधरण नागर नागरी प्राण पिया मिल भावत ॥|२॥
Dol
Part3-381
Sarang
Nand nandan kunwari radhika nagari doll jhoolati baney ranng bheenen .. kaun munn rahey jhuman phal phool chahuun aur tein .. gopika jooth milli
नंद नंदन कुँवरि राधिका नागरि डोल झूलति बने रँंग भीनें ॥ कौं मन रहे झुमन फल फूल चहूँ और तें ॥ गोपिका जूथ मिलि मधुर लीनें ॥ १॥ खेलि गहरो दोऊ ओर तेैं व्है रह्मों रैंग घुमडनि भई प्रबल भारी ॥ देव मुनि देखि किन्नर थकित व्है रहे सुर बधू बिकसि रही काम चारी ॥२॥ ब्रज कुँवर लाडिलो नित्य लीला ललित हे रही सरस रस रंगकारी ॥ 'रसिक' जन मनन करे देखि दूग अपने परान इक बल करों वारि डारी ॥ ३॥
Dol
Part3-381
Sarang
Gahwar russ saghan nikunj chhayaatar ropyo doll
गहवर रस सघन निकुंज छायातर रोप्यो डोल तहां नागरी नागर दोऊ प्रेमसुं झूले ॥ भूषण अंग बने हीरामणि कटि तट मानों घनदामिनी छबि राजत नलि पीत दूकूले ॥|१॥ बीरी खात खवाबत प्रमुदित मन गावत सारंग राग गानसों मनही मन फूले ॥ केसर चोवा अगर गुलाल उडे और केलि कपूरन धूले ॥२॥ मृदंग ताल डफ बीना मधुर स्वर चहु और गावत उपमा कहे दोऊ को समतूले ॥ यह सुख देख कोन धीरज धरे कहे जोविंद सुरनर मुनि मन की गति भूले ॥३॥
Dol
Part3-381
Sarang
Kaanaa dharey ray mukat khele horry ||
काना धरे रे मुकट खेले होरी || इत श्याम लई पिचकारी रंग भर उत्त श्यामा केसर घोरी ॥१॥ हाथन लाल गुलाल फेंट भर मारत हैं भर भर झोरी ॥ चंद सखी भजि बालकृष्ण छबि तेरे बदन कमल पर चित चोरी ॥२॥
Hori-Rasiya
Part3-382
Hori-Kafi
Bunn vann aayo chhaila horry kau ..
बन वन आयो छैला होरी कौ ॥ मल्‍ल काछु सिंगार बन्यो है याके फेंटा सीस मरोरी को ॥ १॥ सोंघे सन्‍यो उपरेना सोहत याके मार्थे बेंदा रोरी को ॥ परसोतम प्रभु कुंवर लाडिलो यह रिझवार किशोरी को ॥२॥
Hori-Rasiya
Part3-382
Hori-Kafi
Dekhat doll sabey aanand .. neelakamal dhing
देखत डोल सबे आनन्द ॥ नीलकमल ढिंग राजत चंद ॥१॥ लेइ गुलाल परस्पर डारे ॥ सिर नारी सुख सिंधु निहारे ॥२॥ कुसुमन की बरखा बरखावे ॥ ब्रजबनिता मनमोद बढावे || ३॥ गोपी प्रीत झुलावे झूले ॥ पिचकारी तकि डारत फूले ॥४॥ गोपवधू सब करी रणमगी अखियाँ लागत भली रतीजगी ॥५॥ देई असीस आरती बारत || द्वारकेस प्रभु अलक संवारत ॥६॥।
Dol
Part3-382
Sarang
Horry aire mohan parr rung daro ..
होरी आईरे मोहन पर रंग डारो ॥ नैनन अंजन दे मन रंडन याके कान पकर गुलचा मारो ॥१॥ केसर में बोर करो रंग गारो सहे न रहे यह तन कारो ॥ बंसी लेहू छिनाय स्याम की फिर पांछे नोछावर वारो |॥|२॥
Hori-Rasiya
Part3-382
Hori-Kafi
Darsan dey nikasi atamente ..
दरसन दे निकसि अटामेंते ॥ उमा, रमा, ईद्राणी, भवानी, जाके निकसी है नख चंद्र छटामेंते ॥१॥ राधेजू निकस अटा भई ठाडी मानो निकस्यो है चंद घटामेंते ॥ पुरुषोत्तम प्रभु की छबि निरखत मानो माखन निकस्यो मठा मेंते ॥२॥
Hori-Rasiya
Part3-382
Hori-Kafi

© 2026 All rights reserved. Vaishnav Samaj of RTP, DBA - Krishnadham-VYO 

bottom of page