top of page

Sheetkal Ke Pad

To get full expanded Kritan text click on any column of the kirtan row in below table.

Kirtan Title
Page
Kirtan
Raag
Tere suhag kii mahima mopein barni naan jaaee ...|
NityaPad-313
तेरे सुहाग की महिमा मोपें बरनी न जाई ॥।| मदनमोहन पिय वे बहुनायक जाको मन लियो है रिझ्ाई ॥॥१॥ कवरी कुसुम गुहत अपने कर लिखत तिलक भाल रसभरे रसिक राई ॥ गोविंदप्रभु रीझ हृदय सॉलगाय लई लाडलेकुंवर मनभाई ।२॥
Iman
Hontau aeka naee baat suni aaee . mahari yashoda dhota jaayau
Part1-052
होंतौ एक नई बात सुनि आई । महरि यशोदा ढोटा जायौ आँगन बजत बधाई ॥१॥ कहिये कहा कहइ नहीं आवै रतन भूमि छबि छाई। नाचत विरध तरुन और बालिक गोरस कीच मचाई ॥२॥ द्वारें भीर गोप ग्वालनकी वरनों कहा बड़ाई । सूरदास प्रभु अंतरयामी नंदसुवन सुखदाई ॥३॥
Malhar
Yaa sanwareso mein preeti lagaai .. kull kalankaten naanhi darongi
NityaPad-099
या सांवरेसो में प्रीति लगाई ॥ कुल कलंकतें नांही डरोंगी अबतो करों अपने मनभाई ।। १॥। बीच बजार पुकार करूं में चाहे करो तुम कोटि बुराई ॥॥ लाज मर्यादा मिली ओरन को मृदु मुसकान मेर बट आंई ॥ २॥ बिन देखे मनमोहन को मुख मोही लगन त्रिभुवन दुःखदाई ॥ नारायन तिनको सब फीको जिन चाखी यह रूप मिठाई ॥। ३॥
Dhnashree
Jhoolat rampalne sohein..
Part2-262
झूलत रामपालने सोहें॥ भुरिभाग्य जननी जनजोहें ॥१ ॥ तन मृदुमंजुलमेचकताई॥ झलकत चाल विभुषण झांई॥२॥ अधर पाणि हित लोहितलोने॥ सरस शूृंगार भवसार सल ने ॥३ ॥ किलकत हँसत बिलोक खिलोना॥ मानो विनोद करत छबिछोना ॥४॥ रंजनखंजन बिलोचन॥ भ्राजत भाल तिलक गोरोचन ॥५ ॥ लसे मसि बिंदु बदन विधुनीको ॥ चितबत चित चकोर तुलसीको ॥६ ॥
Bilawaal
Nagarmein baajat kahaan badhaai.. garbh uday kaushalya maataa ramchandra nidhi aaee ..1 ..
Part2-257
नगरमें बाजत कहां बधाई॥ गर्भ उदय कौशल्या माता रामचंद्र निधि आई ॥१ ॥ ऋषि बूझे कौशल्या माता केसो जन्म गुसांई॥ नौंमी सोमवार तिथि नीको लौदह भुखन वन बडाई ॥२ ॥ ब्राह्मण वेद पढत अति निर्मल ऋषि अभिषेक कराई ॥ द्वारें भीरभई दशरथके सामवेद ध्वनि गाई ॥३ ॥ घर घर मंगल चार साथिये मोतिनचौक पुराई ॥ सोहत राजरामको नीको मांनदास जहांपाई ॥४ |
Saarang
Kashyap pitaa aditi maataa prakate waman roop .. bhaadin maas
Part1-218
कश्यप पिता अदिति माता प्रकटे वामन रूप ॥ भादीं मास सुभग सुदि द्वादशी लीनौ रूप अनूप ॥१॥ सुर तेतीसों हरखन लागे होहिं हमारे काम ॥| बटु स्वरूप धर दरशन दीयौ आये बलिके धाम ॥२॥ तब हैंसि राजा कहौ विप्रसों कहो कहा है काम ॥ सुन राजा हों अधिक न माँगू रहिवे को इक ठाम ॥३॥ तब तुलसीदल लीनों करमें शुक्र करी है घात ॥ परमानंद दासकौ ठाकुर जानत हैं सब बात ॥४॥
Saarang
Raas rachyau bansibat key tata .. nrityat prem bharey piya pyaari
Pustak1-357
रास रच्यौ बंसीबट के तट ॥ नृत्यत प्रेम भरे पिय प्यारी चंद बदन पर छूट रही लट ॥१॥ सुंदरश्याम सुभग कर मुरली अधर धर उघटत थेई थेई रट ॥ मोर मुकुट कुंडल की डोलन मुरकि परचौ लखि मेन महाभट ॥२॥ ब्रजबनिता छबि देख बिमोहीं बार देत आभूषण औरे पट ॥ लीलाललित महामुनि मोहे श्रीविद्डलगिरिधर नागर नट ॥३॥।
Bihaagro
Mangaljeshth jeshtha poonyo karat snan
Part2-340
मंगलजेष्ठ जेष्ठा पून्यो करत स्नान गोवर्धनधारी ॥ दधि ओर दूब मधुले ले सखीरी केसरघट जल डारत प्यारी ॥१ ॥ चोवा चंदन मृगमद सोरभ सरस सुगंध कपूरन न्यारी॥ अरगजा अंगअंग प्रति लेपन कालिंदी मध्य केलि विहारी ॥२ ॥ सखखियन यूथयूथ मिलि छिरकत गावत तान तरंगन भारी ॥ केसो किशोर सकल सुखदाता श्रीवललभ नंदनकी बलहारी ॥३ ॥
Bilawal
Sou govind tihaare vrajbalak !! pragat bhaye ghanshyam
Part1-020
सो गोविंद तिहारे ब्रजबालक !! प्रगट भये घनश्याम मनोहर धरे रूप दनुज कुल कालक ॥१॥ कमलापति व्रिभुवनपति नायक भवन चतुर्दश नायक सोई ॥ उत्पत्ति प्रलय कालको कर्ता जाके किये सबे कुछ होई ॥२॥ सुनो नंद उपनंद कथा यह आयी क्षीरसमुद्रकौं वासी ॥ वसुधा भार उतारन कारन प्रगट ब्रह्म वैकुंठनिवासी ॥३॥ ब्रह्मा महादेव इंद्रादिक विनती करि यहाँ लाये ॥ परमानंददासकौ ठाकुर बहुत पुन्य तपके फलपाये ॥४॥
Bilawal
Hamaaren goras daan naan hoy .. mohan ladile hoe .. hamaaren
Part1-225
हमारें गोरस दान न होय ॥ मोहन लाडिले हो ॥ हमारें महामद फिरत गुवार ग्वार हठ छाड दे | कबके तुम दानी भये हो कब हम दीनौ दान ॥ गाय चरावौ नंदकी तुम सुने अनोखे कान ॥मोहन.॥१॥ हों दानी तिहुँ लोककौ तुम चारबौ जुगकी ग्वार ॥ दान न छाँड़ों आपनों तेरौ राखों गहनें हार ॥ नारि हठ छॉंड दे हो ॥ हमारे उन्मत्त फिरत ग्वाल ॥२॥ रतन जटितकी ईडुरी मेरो हीरा जरीयौं हार ॥ ताहि तुम राखन चहत हौ ॥ कमरी के ओढ़न हार ॥मोहन.॥३॥ ब्रह्मा तानों पूरियो बुनी बैठ महेश ॥ सो हम ओढ़ी कामरी ताकौ पार न पावत शेष ॥ नारि हठ.॥४॥ नैन नचावत चातुरी हो बोलत मधुरे बोल ॥ मेरी हार किरोरकौ तेरी सब गैयनकौ मोल ॥मोहन.॥५॥ यह गैया तिहुँ लोक तारनी चास्यौ जुग परमान ॥ दूध देहि तिहुँ लोक कों तेरी हार ले हों दश दान ॥ नारि हठ.॥६॥ काहेकों बाद करत हो लाला काहे करत अतिसोर ॥ जैसी बाजै तेरी बांसुरी मेरे नूपुरकी घनघोर ॥७॥ या बंसी की फूँकपै मैं गोध लियौ उठाय ॥ ढीठ बहुत यह ग्वालिनी याकी मटुकी लेहु छिड़ाय ॥८॥ जसोदा बाँधे दामरी लाल दामोदर गोपाल ॥ हा हा कर पॉँयन परे तब हमहीं छुड़ाये लाल ॥ मोहन.॥९॥ रार करत कित ग्वालिनीहो जमुना तीर जुन्हात ॥ चीर हरे हम तीरपै तापै इती इतरात ॥ नारी हठ. ॥१०॥ मोर पखौवा शिर धरें बाँस फूँकनी फेंट ॥ गरे गुंजनके हार बिराजत या सिंगार पर ऐंठ ॥मोहन.॥११॥ ये सब पंछी मुनि है इन तप साध्यो बिर्वान ॥ ये मोय निमिष न बीसरें मेरे जीवन प्रान ॥ नारी हठ,१२॥ हम बेटी वृषभान की तुम नंद महर के कान ॥ प्रेम प्रीत रुचि मान ले ढोटठा अब जिन करे गुमान ॥ मोहन.॥१ ३॥ वरृंदावन क्रीड़ा करी हो रच्यो रास विलास ॥ सुर नर मुनि जै जै करें जन गावै माधोदास ॥मोहन.॥ १ ४॥
Bilawal
Hamarau daan daiy hoe gujraiti | bahut dinan chori dii bechyau
Part1-219
हमारौ दान दै हो गुजरैटी | बहुत दिनन चोरी दि बेच्यौ आज अचानक भेटी ॥१॥ अति सतरात कहाधों करैगी बड़े गोप की बेटी । कुंभनदास प्रभु गोवर्द्धाधर भुज ओठनी लपेटी ॥२॥
Devgandhaar
Nirtat raas mandal madhi rung rahee firat baanhjoti gopinamil kaanh ..
Pustak1-348
निर्तत रास मंडल मधि रंग रही फिरत बाँहजोटी गोपिनमिल कान्ह ॥ पाँइन नुपूर बजावै हस्तक भेद बतावै गिडिगिडि ताथेई ताथेई ताथेई थेई लेत उरप तिरप मान ॥१॥ मुरली धुनिनाद छायौ मनकी गति पंग भई श्रीयमुना थकित रही सुरनर मुनि टस्यौ ध्यान ॥ चिरजीयो श्रीराधा मदनमोहनजू की जोरी ऊपर जनहरिया प्रभु बारत अपनी तन मन प्रान ॥२॥
Adano
Page 1 of 1

© 2026 All rights reserved. Vaishnav Samaj of RTP, DBA - Krishnadham-VYO 

bottom of page