top of page

Sheetkal Ke Pad

To get full expanded Kritan text click on any column of the kirtan row in below table.

Kirtan Title
Page
Kirtan
Raag
Hari kii aavani bunny . gope-mandali-madhya birajat haye trailok-dhanee ..
NityaPad-283
हरि की आवनी बनी । गोप-मंडली-मध्य बिराजत है त्रैलोक-धनी ॥ भेष विचित्र कियो है मोहन अंग राग बन-धातु । बरुहापीड दाम गुंजामनि सीस कमल कौ पातु ॥ नाचत गावत बेनु बजावत गोधन-संग गोविंद । वासरगत सुंदर ब्रज आवत हैं प्रभु 'परमानंद' ॥
Gori
Shrinarsinh bhakt bhaya bhanjan jan ranjan munn
Part2-334
श्रीनरसिंह भक्त भय भंजन जन रंजन मन सुखकारी ॥ भूत प्रेत पिशाच डाकिनी यंत्र मंत्र भव भय हारी ॥१ ॥ सबे मंत्रते अधिक नाम जन रहत निरंतर उरधारी॥ निजजन शब्द सुनत आनंदित गिर गये गर्भ दनुज नारी ॥२॥ कोटिक काल दुरासद बिघ्नें महाकालको काल संघारी॥ श्रीनरसिंह चरण पंकज रज जन परमानंद बल बलहारी ॥३ ॥
Kanharo
Baal vinod aanganmenki dolni . manimay bhoomi subhag
Part1-148
बाल विनोद आँगनमेंकी डोलनि । मनिमय भूमि सुभग नंदालय बलि बलि गई तोतरी बोलनि ॥१॥ कटुला कंठ रुचिर केहरि नख व्रजमाल बहु मोलनि । बदन सरोज तिलक गौरोचन लट लटकन मधुप गन टोलनि ॥२॥ लोंनी कर पसरत आननपर कछुक खात कछु लग्यौ कपोलनि। कहिधों सूर कहाँ लगि बरनों धन्य नंदजीवन जग तोलनि ॥३॥
Bilawal
Gaay khilabat shyam sujan..
Part2-042
गाय खिलाबत श्याम सुजान॥ कूकें ग्वाल टेरदे हीही बाजत बेणु विषाण ॥|१ ॥ कियोहे शूंगार धेनु सगरिनकों को करि सके वख्ान॥ फिरफिर फिरत पूंछ उन्नत ह्वै करकर सुधे कान ॥२॥ पायपेंजनी मेंदी राजत पींठ पुरटके पान॥ कुंभनदास गिरिधरपैं जिहीं विधि उठी ऊठान ॥३ ॥
Sarang
Srivallabh varr prakat bhaye vrajajan chhatra chhaye..
Part2-270
श्रीवल्लभ वर प्रकट भये व्रजजन छत्र छये॥ रसिकमनमें उल्लास बढ्यो अति आनंद ठाठ ठये ॥१ ॥ घरघर मंगल होत बधाई जिततित रंगभये।॥ सब मन प्रकट विलास रासरस तनत्रय ताप गये ॥२॥ गोपीजन व्योहार बीजले फिरकर खेलबये॥ कृपासिंधु श्रीलक्ष्मणसुत्‌ श्रीभट वरतन स्वादलये ॥३ ॥
Devgandhar
Saghan kunj bhawan aaj phoolan kii mandali rachi taamadhi lai sanga radha baithe giridharanlal.
Part2-249
सघन कुंज भवन आज फूलन की मंडली रचि तामधि लै संग राधा बैठे गिरिधरनलाल। चूनरी की बांधि पाग अड्ड बाग चूनरी को उपरेना कंठ हीरा हार मोती माल ॥१ ॥ शयाम चूरी हरित लहँगा पहरि चूनरि झूमक सारी मानो गनगौर बनी ऐस मै मैन कौरति-बाल। 'कृष्णदास' पिय प्यारी अपने कर दरपन ले मुख बार-बार हँसि-हँसि भारि अंक जाल॥२॥
Gouri
Aaje niss jaage anuraage konke rangarangeho laal .. aroon
NityaPad-048
आजे निस जागे अनुरागे कोनके रंगरंगेहो लाल ॥ अरूण नयन अरु माल मरगजी देखियत शिधिल गतिचाल ॥ १॥ कहाकहों छबि कहत न आवे अंगअंग बोलत आल ।॥ कुम्भनदासप्रभु गिरिधर पिये भलें कहा कीये हाल ॥२॥
Lalit
Aaye aaye hoe tum preetam praatahi raine anat basey .. rajnimukh
NityaPad-047
आये आये हो तुम प्रीतम प्रातही रेन अनत बसे ॥ रजनीमुख अवधि वबदी हमसो बोल तिहारे नशे ॥ ९॥| अंजन अधर भाल यावक रंग प्यारी पगपर सीस घसे ॥ अटपटेभूषण मरगजी माला आधे सिर पाग धसे ॥२॥ आलसयुत डगमगत चरणगति जिततित परत खसे || ब्रजपति पिय ललनाको बचन सुन नागर नगधर नेक हँसे ॥।३।।
Lalit
Yaatein bhawat madangopale .. sarang raag saras alapan sughar
NityaPad-228
यातें भावत मदनगोपाले ॥ सारंग राग सरस अलापन सुघर मिलन ताले ॥१॥ अतीत अनागत ओघर आनत सप्तक कंठ मराले ॥ गावत अलापत सुलप संचु मिलवतें किंकिनी कुंजित जाले ॥ कुम्भनदास प्रभु रसिक 'सिरोमन सोहत रति पति वाले ॥ गावत हसतक भेद दिखावति गोवर्द्धन धर लाले ॥२॥
Saarang
Balihari raas biharin kii | markat manee kajwan-manimala
Part1-330
बलिहारी रास बिहारिन की | मरकत मनि कज्वन-मनिमाला ग्रथन नन्दकुमार की ॥१॥ सारंग राग अलापत गावत बिच मिलवतयतति ताल की नाचत गावत बेन बजावत लेत उदार उगाल की ॥२॥ यमुना सरस मल्लिका मुकुलित त्रिविध समीर सुढ़ार की । 'क्ृष्णदास” बलि गिरिधर नवरंग सुरतनाथ सुकुमारा की ॥३॥
Saarang
Khelat giridhar faag atee anurag bharey horry
Part3-319
खेलत गिरिधर फाग अति अनुराग भरे होरी के ॥ ग्वालन संग गोकुल गलीयन में गोहन लगे गोरी के ॥ १॥ पिचकाइन पलाश कुसुम जल बूका बंदन भरझोरी के ॥ बोरी रंग में अंगअंग भाव भरी ब्रज भामिनि भोरी के ॥२॥
Kalyan
Aisau poot devaki jaayi. chaarthon bhuja chaari ayudh dharey cons
Part1-063
ऐसौ पूत देवकी जायी। चारथों भुजा चारि आयुध धरे कंस निकंदन आयौ ॥१॥ भरि भादों आधीराति अष्टमी देवकी कंत जगायो ॥ देख्यौ मुख वसुदेव कुँवरकौ फूल्यों अंग न समायौ ॥२॥ अब ले जह बेगि इहि गोकुल बहोत भाँति समुझायौ ॥ हृदय लगाय चूमी हरिकौ मुख पलनामें पौढ़ायौ ॥३॥ तब वसुदेव लियौ करपलना अपने सीस चढ़ायौ ॥ तारे खुले पहरुवा सोये जाग्यौं कोऊ न जगायौ ॥४॥ आगे सिंध शेष ता पाछें नीर नासिका आयोौ ॥ हूँक देत बलि मारग दीनौ तब तरवन जल आयी ॥५॥ नंद यशोदा सुनों विनती सुत जनि जानि परायो ॥ जसुमति कहै जाउ घर अपने कन्या लै घर आयौ ॥६॥ प्रात भयौ भगनीके मंदिर प्रोहित कंस पठायो ॥ कन्या भई कूखि देवकीकें सखियन शब्द सुनायौ ॥७॥ कन्या नाम सुन्यों जब राजा पापी मन न पत्यायो ॥ क्रोध उपाय कंस मन कॉँप्यो राजा बहोत रिसायी ॥८॥ कन्या मँँगाय लई राजानें धोबी पटकन आयौ भुजा उखारि लै गई उरते राजा मन बलखायौ ॥९॥ बेदहू कह्मी स्मृतिहू भाख्यौं सो डर मनमें आयौ । सूरदास प्रभु गोकुल प्रगटे भयौ भकतन मन भायौ ॥१०॥
Kanharo
Page 1 of 1

© 2026 All rights reserved. Vaishnav Samaj of RTP, DBA - Krishnadham-VYO 

bottom of page