top of page

Sheetkal Ke Pad

To get full expanded Kritan text click on any column of the kirtan row in below table.

Kirtan Title
Page
Kirtan
Raag
Merrie ankhiyan jinn daro hoe gulal laal
Part3-162
मेरी अंखियन जिन डारो हो गुलाल लाल रहो तुमसों बिनती करों ॥ मोपें सह्लो न परेगो लाल यह निपट कपटको खेललाल ॥|ध्रु०॥ चोबा चंदन अरगणजा हो केसर बहुत रसाल गागरी ढोरी औचका मन भई हे रंगीली बाल लाल ॥१ ॥ डों अपने मन की कहों तुम सुनियो हो गोपाल ॥ रंग जो ठान्यो अटपटो हो हम भई हैं हाल वेहाल लाल ॥२ ॥ मोहन मूरति सांवरी हो रसिक नंद के लाल ॥ कृष्ण जीवन लछीराम के प्रभु को देखि भई हों निहाललाल ॥३॥
Dhanashri
Dekhiyatprakat dwadashmeen ... khatindudwadash taranishobhit vimaluduganatin ...1..
NityaPad-158
देखियतप्रकट द्वादशमीन ॥। खटइंदुद्वादश तरणिशोभित विमलउडुगणतीन ॥।१॥ दशअष्टअंबुजकीर खठमणिकोकिलोस्वर एक ॥ द्वादशविद्रुम दामिनीखटब्यालतीनबिशेक ॥२॥ त्रिवलीपर श्रीफलविराजत परस्परब्रजनार ॥ कुंवरगिरिधर कुँव॒रिछबिपर सूरजनबलहार ।। ३॥।
Bilawal
Shree lakshman bhata geh prabhu abtar livaayo. shree
Part2-317
श्री लक्ष्मण भट गेह प्रभु अबतार लिवायो। श्री वललभ आचार्य महाप्रभु नाम कहायो ॥ मायावाद विखंड भक्ति पथ पुष्टि बधायो। देवी जन उद्धार होन यह मार्ग बतायो॥ भट्ट माधव कृष्णहि दासजू दामोदर कौ करि सुधिर। धरि विग्रह रूप सुचित्र मेष जयति जयति नृष रूप शोर ॥
Kanharo
Dekho dekhauri nagarnut nirtat kalindi tata gopin key madhya raajen mukut latak ..
Pustak1-321
देखो देखौरी नागरनट निर्तत कालिंदी तट गोपिन के मध्य राजें मुकुट लटक ॥ काछिनी किंकणी कटि पीतांबर की चटक कुंडल किरण रवि रथकी अटक ॥१॥ तत थेई ताता थेई शब्द सकल घट उरप तिरप गति पयकी पटक ॥ रास में श्रीराधे राधे मुरलीमें एक रट नंददास गावै तहाँ निपट निकट ॥२॥
Ramkali
Kunwar kaanh pyaare zaan dey hoe ghar mokon bahori sabaare
Part1-254
कुँवर कान्ह प्यारे जान दे हो घर मोकों बहोरि सबारे ऐहों ॥ होत अबार श्यामघनसुंदर बनमें कैसे हों घर जैहां ॥१॥ दूध दही माखन आछी बिधि बहोत जतन करे लैहौं ॥ श्रीविद्लगिरिधरन छबिलो कुंज भवनमें पैहो ॥२॥
Shyam Kalyan
Navanikunj nayana rati rung range .. priya premavali russ raas rasamse
Part1-320
नवनिकुंज नयना रति रंग रंगे ॥ प्रिय प्रेमावली रस रास रसमसे आलसवर माधुरी अंग अंगे ॥१॥ रूप जोबन गुण चपलता आगरी मधुप खंजन मीन मानभंगे ॥ कहें कृष्णदास कामिनि उरसि प्रति गति सुखद गिरिधरन प्रतिविंब संगे ॥२॥
Bhairav
Aho nandlal hoe aaj latpati paag... chhoote chihur maano matt
NityaPad-139
अहो नंदलाल हो आज लटपटी पाग॥। छूटे चिहुर मानो मत्त मधुपगन उनमद राजीव राग ॥ १॥॥ पीक कपोल बोल अति व्याकुल अधरन अंजन लागे॥ दूरत न खंजन लसें रस भरे उनमद जामिनी जागे ॥ २॥ चंदन कूच उपटत उर नवनखहार बन्यो बिन बाग॥ विद्यापति रति श्रीगोपाल संगता भामिन के भाग ॥३॥
Bilawal
Suni ree tuu que‍yaun bhaee haye nachiti curry kai maan manmohan saun abaar ..
Part3-007
सुनि री तू क्‍यौं भई हे नचीती करि कै मान मनमोहन सौं अबार ॥ यह समयो हसन को नांही ब्रज पर धायो मनमथ संभार ॥१॥ सुक पिक चात्रक हंस मोर मृग मधुकर मधूरी करति रार ॥ आयो बसंत कंत भज भामिनि लायो रतिपति पंचसर लार ॥२॥ वे जब तिय आई लगेंगे तब ही भजेगी भवन बिसार ॥ 'दास' तबे जाड़ो उठि भाज्यो अब आवेंगी बसंत्त बहार ॥३॥
Bihaag
Syaam paag sirpech chandrika kalgi karanful chhabi bhaari .
NityaPad-068
स्याम पाग सिरपेच चन्द्रिका कलगी करनफूल छबि भारी । भाल तिलक लर॒ लटकन सोभित दुलरी दुगदुगी पोहोंची कर धरी ॥१॥ स्याम हि सुन्दर स्थाम हि अलकें स्थाम बनी बेनी अति भारी । स्थाम ही भौंह सोहनी बांकी स्थाम हि अंजन नेन रसारी ॥२॥ स्थाम कपोलन स्याम डिठोना स्थाम वसन पर पीत किनारी। स्याम दूगनके तारे कारे स्थाम ही सुन्दर गिरिवरधारी ॥ ३॥॥ बाजुबंद मुद्रिका सोभित कटि किंकिनी नूपुर झनकारी | जुगल चरन अनबट बिछुवा छबि पर कृष्णदास' बलिहारी ॥४॥
Todi
Praat kaal nandlal kunjan madhi dolai .. saanware
Part3-076
प्रात काल नंदलाल कुंजन मधि डोलै ॥ सांवरे तन अलक मानों अलि बोर कमल नैंन देखत दमकि मधुरे बैन हो हो होरी बोले ॥ १॥ बाजत बीना मृदंग अधवट आवज उपंग संख बंसी अमृत कुंडली झांझ झनक डोलै ॥ हँसि हँसि डारति बूका बंदन रसिकराई नँद नंदन करति है प्रेम फंदन कंचुकि बंद खोले ॥२॥ छांड़ि लोक बेद भ्रम करनि बिबिध नेम केंधो मंजन करति सूर सुता रसमसे सुख सों ले 'कहि भगवान हित रामरई प्रभु कं ऐसौ खेलि अपने ठाकुर और नंद कौ बस करत बिनु मोले ॥३॥
Bhairav
Balal‍labh chaahe soee karey .
NityaPad-005
बलल्‍लभ चाहे सोई करे । जो उनके पद दृढ करि पकरे महारस सिंधु भरे ॥१॥ बेद पुर्नन सुघरता सुन्दर ये बातन न सरे। श्रीवल्लभ के पदरज भज के भवसागरतें तरे ॥ २॥ नाथके नाथ अनाथ के बंधु अवगुण चित न धरें।। पद्मनाभकुं अपनो जानिके डूबत कर पकरे ।। ३।।
Ramkali
Suna chully sakal vrajnar pyaaro madanmohan
Part3-241
सुन चली सकल ब्रजनार प्यारो मदनमोहन खेले होरी ॥ बगर बगर तें झुंडन निकसी नवसत साजि सिंगार ॥श्रु०॥ तिनमें श्रीवृषभान कुवरिको मध्य झूमका सोड़े ॥| कीर कुरंग कपोत कोकिला निज प्रतिनिधि ते मोडे | छेल छबीली चरण धरन गति मत्त गयंद लजाबे ॥ रंग रंगीली एडी महावर नवनूपुर परसावे ॥ १॥ लहंगा लाल नील कंचुकीतन तन सुख सारी नीकी ॥ माणिक जटित जुगल ताटंकन तरण किरण झुति फीकी ॥ लसत कपोल लरें मोतिन की सेंदुर मांगभरी ॥ कंचन आड ललाट सुभगविच बेंदी जरायजरी ॥२॥ मृगमद खोर रुचिर नकवेसर अधर बिंबकी शोभा ॥ यह बानिक बनठन आई मनमोहन को मन लोभा ॥ सन्मुख स्याम हि हरख निरख मन ठठकि रही ब्रजनारी ॥ अंजन युत खंजनसी चलबत चपल दृष्टि अनियारी ॥ ३॥| केसर भरी कनक पिचकाई अंचल ओट दुराई ॥ औझल न्है तकतान हिये वर लगत स्याम के जाई ॥ मोहन सखा समूह संजले कुंकुम कलश भराई ॥ युवती यूथ में जाय अचानक दिये सीसतें नाई ॥४॥ ललिता चंद्र भगा आदिमिल गूढ मंत्र एक कीनों ॥ बूका बहुत उडाय गगन तन दिन रजनी करलीनों ॥ श्रीवृषभान लली को श्रीमुख़ राकापति ज्योंराजे ॥ हिमकर चांदनी जलद में ज्यों त्यों घुंघट छबिछाजे ॥५॥ तब ललिता धाय अचानक जाय गहे भुन बल हलधारी ॥ आई ले निजटोल सबे मुदित भई ब्रजनारी ॥ नयन आंजि चोवा मृगमद के चित्र कपोलन काढे ॥ कुंकुम घोर पीठि थापेदे नीलवसनले छांडे ॥६।।| तब निरख सखा किलक सन महियां सबहिन मतो उपायो ॥ एक एक कर पकर सबन कों करत आप मन भायो ॥ सुनब्रज वधू दसक एकत्र व्हे विफरी खेलन आई ॥ फुल छरीदे हाथ ग्वालके चाचर भली मचाई ।||७॥ मधुमंगल डफ लेले आवे वांके वेन सुनावे ॥ पाय पिछोंडे भाजे ही सन्‍्मुख चुटकीदे चुटकावे || एकजु चित्र लिखी सी ठाडी हरे हरे आवनदीनों ॥ फूलछरी दे मुखमें छलसों बल कर गहिलीनों ॥८॥ तब छीन लियो डफ छोर पंचांगी मुख चोवा लपटायो ॥ कर चुटकी क्‍यों देत हु तोयों कहतत चिबुक उचकायो ॥ एक फुलेलनरि सों चोबा सान चिकुर चिकटायो ॥ कह्यो सबन भरुवा भयो उनकर संकोच सिरनायो ॥९॥ तहां पिचकारिन की धारें छूटी दुह्ूं दिस होडा होडी ॥ सब मन खोलें मुखहो बोलें कुल मर्यादा तोरी ॥ हरें हरें सब निकट आई मागन फगुवा भई ठाडी ॥ पकर फेंट प्यारे प्रीतम की चीत चित्रज्यो काढी ॥१०॥ तब छीनिलई मुरली कटिते कोऊ लेजु भणी बनमाला ॥ तारी देहसु यों कहेंनेक नाचो मदन गोपाला ॥ भूषण वसन मंगाय अमोलक सबहिन कों पहराये ॥ मेवा गोदभराय सबन की अति आनंद बढाये ॥१ १॥ खेल फाग अनुराग सबे मिल टिके नंद की पौरी ॥ देव दुंदुभी बाजत राजत बलमोहन की जोरी ॥ देत असीस चलींब्रज भामिन अवचल रहो ब्रजराई ॥ चिरजीयो हलधर ब्रज नायक गोवरधन होय सहाई ॥१२॥
Sarang
Page 1 of 1

© 2026 All rights reserved. Vaishnav Samaj of RTP, DBA - Krishnadham-VYO 

bottom of page