top of page

Sheetkal Ke Pad

To get full expanded Kritan text click on any column of the kirtan row in below table.

Kirtan Title
Page
Kirtan
Raag
Matukia lai joo utaar dharee. inn mohan merrie anchara pakaryau
Part1-220
मटुकिया लै जु उतार धरी। इन मोहन मेरी अँचरा पकरयौ तबमें बहुत डरी ॥१॥ मोपे दान सॉमरो मॉगत लीनें हाथ छरी । भोहीकों तुम गहिजु रहे हो सँगकी गई सगरी ॥२॥ पैयों लागि करत हों बिनती दोऊ कर जोरि खरी । परमानंद प्रभु दधि बेचनकी बिरियाँ जात टरी ॥३॥
Devgandhaar
Raajat rangbhini bhamini saanvare preetam sange .. nirtat chanchal gati kahee naan parat duti lahlahan seekhi navghan jahaan damini ..1). juvati
Part1-344
राजत रंगभिनी भामिनी साँवरे प्रीतम संगे ॥ निर्तत चंचल गति कही न परत दुति लहलहान सीखी नवघन जहाँ दामिनी ॥१)। जुवति मंडल में मध्य रूप गुनकी अवधि तातें कहावै संगीतकी स्वामिनी ॥ राग रंग की रानी ततथेई की कलबानी कछुक सीखी कोकिला की कामिनी ॥ नंददास रीझे तहाँ अपने पौ बास्बौ जहाँ रन रंभा अभिरामिनी ॥२॥
Bihaag
Khelat jaake rung rahyo hoe vrajwasin sanga faag
Part3-192
खेलत जाके रंग रह्यो हो ब्रजवासिन संग फाग ॥ ध्रु० ॥ वीना ताल मृदंग झांझ डफ वाजत वंश रसाल ॥ गावत गिरिधर रूचि उपजावत विवश भई ब्रजबाल ॥१॥ लाल गुलाल लिये ओलिन में बहुविध केसर घोरि ॥। मोहन हाथ कनक पिचकाई क्रीडत ब्रज की खोरि ॥१२॥ मधु मंगल श्रीदामा तुमडं होड़ त्रियन की ओर ॥ जाके खेलत सुख उपजत है यों कह्मो नंदकिशोर ॥३॥ गारी देंहि जसोदा को सब प्रेम प्रीति रससान ॥ यह छबि फवीजु कहां लगि वरनें बुधि थकित अनुमान ॥४॥ गोरे नंद जसोदा गोरी कान्हर कोन गुन श्याम ॥ प्रथमही न्हाय जसोदा बैठी देखे हैं वृषभान ॥५॥ हलधर कह्मो भुजा ऊंची कर कारे जो वृषभान ॥ कीरति कहो कोन सों जाई राधा रूप निधान |॥|६।॥ वडोरच्नो सिमिटि सकल ब्रज सुंदरि वेनी गुडी बनाय ॥ मांग संवार त्रिया से कीने पचरंग पाग छिनाय ॥७॥ श्रीराधा चोली पहराई ललिता लहेंगा सारी ॥ आभूषण सब अंग बनाये निरिख थकी व्रजनारी ॥८॥ राधे बोलि कह्यो सखियन सों रही रूप रसपाग ॥ जो पुरुषारथ देहि विधाता ऐसी कामिनि लाग ॥९॥ कान पकर गुलचे चंद्रावलि सस्वियन पहोंची जाय ॥ राधा मगन भई विहरत ही सकुचि रही सिरनाय ॥ १० ॥ उपरना पचरंगी पणिया सिर बांध चली एक नारि ॥ निकट गई मोहन के घोखें हलधर गहे हें संभारि ॥११॥ कोऊ नीलांबर ले भागी कोऊ बेन बखासतनाम ॥ काह्ू दई कपट की बीरी लीजेजू बलिराम ॥१२॥ सारी सुरंग चूनरी हमकों आभूषण बहु मोल ॥ इतनो फगुवा दे छूटोगे देहु श्रीदामा ओल ॥१३॥ तब हलधर युवती सनमानी मेवा दियो मंगाय ॥ कंचन थार भरही रामाणिक सूरदास बलिजाय ॥१४॥
Kaafi
Aaj prakat bhaye srivalalbharaj.. sutmukh
Part2-315
आज प्रकट भये श्रीवललभराज॥ सुतमुख निरखत अति मनही मन फूले श्रीलक्ष्मणभट द्विजराज ॥ १ ॥ मंगल कनक कलश धर नारी लाईं सब मंगलको साज ॥ देतदान कंचन मणिमाणिक पूरे सबके मनके काज ॥२ ॥ नाचत गावत करत कुलाहल गिनतनही मन राजाराय | श्रीत्रजपति पिय सदा बिराजो दास रसिक जहां बलबलजाय ॥३ ॥
Kanharo
Ladile yeh jall jinahin piyo ..
NityaPad-276
लाडिले यह जल जिनहिं पियो ॥ जब आरोगत त्तब भरलाऊं तातो डार दियो ॥१॥ उठो मनमोहन वदन पखारो सुंदरलोट लियो ॥ तुम जानत हम अबही पोढे पहरहि द्योस रह्मो ॥२ ॥ सुन मृदुबचन स्थाम उठ बैठे मान्यो मात कह्यो ॥ परमानंद प्रभु भयेहें भूखे मैया मेवा दीयो ॥३॥
Nat
Karo kaleu madan gopal .. madhu, meva, pakwan,
Part3-021
करो कलेऊ मदन गोपाल ॥ मधु, मेवा, पकवान, मिठाई, भरि-भरि राखे कंचनथाल ॥ १॥ माँखन, मिसिरी, सद्चय-जम्यौ-दघि, औट्यो दूध, अरू सरस मलाई ॥ आप हु खाओ ग्वालन सँँग लैकैं, पाछैं खेलोौ सघन-बन जाई ॥२॥ करत कलेऊ रामकृष्ण दोऊ, औरहु संग लये सब ग्वाल ॥ करहि बात फागु-खेलनि की, 'कृष्णास” मनमोहन लाल ॥३॥
Basant
Giridharan laal tere kaaranen ruchikar talp sawari ..
Pustak1-339
गिरिधरन लाल तेरे कारनें रुचिकर तल्प सवारी ॥ बैठे अकेले : कुंजमें नेंक चलौ हा हारी ॥१॥ कालिंदिके कूलपै फूलन महेल बनाय ॥ जल बरखत द्रूमकी लता सुरत पवन सुहाय ॥२॥ चली पिया पै भामनी बैठे नंदकिशोर ॥ अली गुंजत सघन बन बोलत कोकिल दादुर मोर ॥३॥ निरमल निशि शशी शरदकौ है वर्षाकौ अंत ॥ बहोरबौ रास मंडल रच्यौ सखि तिहारे कंथ ॥४)| जोबन रूप कुसुमकौ ताहि कौन पतीजै ॥| पछितायबेकौ मन रहे . सुखबिलास रस लीजै ॥५॥ दूति के बचन सुन राधिका मनमें अति रुचि बाढ़ी ॥| त न जो भूषण साजही भई तत्क्षण ठाढ़ी ॥६॥ निरबारत चली कुंज में जब मोहन सुधि पाय ॥ प्रभु मुकुंद माधो मिले रहसि कंठ लप्टाय ॥१॥
Rayso
Kawan
NityaPad-206
कवन बन जैबौ भैया ! आजु । कहत गोविंद सुनों रे गोपौ करहु गबन कौ साजु ॥ ऐसौ कौन चतुर नंद-नंदन ! जो जाने रस-रीति । तहां चलहु जहां हरखि खेलिये अरु उपजै मन-प्रीति ॥ पूरे बेनु विखान महुबरि छीके कंध चढाई । रोटी भात दह्यौ भरि भोजन अरू आगे दे गाइ ॥ ठौर-ठौर कूक देत हैं प्रहसित आए जमना-तीर। परमानंद प्रभु आनंद रूपी राम-कृष्ण दोउ बीर ॥
Saarang
Dekhi gangaur gahi anguri bal mohan kii curran vyaaru aaya baithe lai sanga taat .
Part2-249
देखि गनगौर गहि अंगूरी बल मोहन की करन व्यारू आय बैठे लै संग तात । पूरी पकवान कढ़ी साग ओदन दार घृत सान दूध भात लाई जसुमति मात ।।१।॥। जेंमत दोऊ भ्रात मुसिकात करि-करि बात छब्रि न बरनी जात फूले अंग न मात । भरे लाल आलस प्रभु 'कृष्णदासनिनाथ' पीवत पथ गाढो लै कनक बेला हाथ ।। २।।
Kanharo
Jaani mein aaj millie pyaare saan apanon bhamaton hari
Part2-349
जानी में आज मिली प्यारे साँ अपनों भामतों हरि कोनों ॥ सकल रेंनि रति रस भरे पलकु पल न लागन दीनों ॥१ ॥ कंठ लगाई भुज दे सिरहानें रसिक लालकों अधर रस पीयो॥ 'कुंभन दास' प्रभु पीयकों भर भेटिये दीयो हीयो ॥२ ॥।
Suha
Sharad key doosare dinn manglamein sagabage seey alag praat raas
Part1-359
शरद के दूसरे दिन मंगलामें सगबगे से अलग प्रात रास वलित ललित गति लटकत ब्रजराज आवें मुकुट डोलनी ॥ घूमत नैंन सरसजाति अरुन रगमगे अरसात मुख जूंभात श्रमजल कण रस झकोलनी ॥|१॥ उरसि चित्र नखहिं घात जात मदन किरन भाँत डगमगात चरन मुक्त माल लोलनी ॥ काछनी कछनी रसाल उपरैना फरहरात बल बल बल केृष्णदास मूदुहास बोलनी
Bibhas
Sunat khisyani purry chala dooti preetam pein gaee haye lajaay .. way tou nahi maanat koti
NityaPad-331
सुनत खिसयानी परी चल दूती प्रीतम पें गई हे लजाय ॥ वे तो नहि मानत कोटि जतन किए हो पचिहारी बोहोत मनाय ॥१॥ आपुहि मनाइड़ लीजे मोसों एसी कही सुनो अब कहा कीजे लाल दूसरो उपाय ॥ नंददास प्रभु एसी सुनि आपहि पधारे तब पोढे अपनी प्यारी को उर लाय ॥२॥
Bihaag
Page 1 of 1

© 2026 All rights reserved. Vaishnav Samaj of RTP, DBA - Krishnadham-VYO 

bottom of page