top of page

Sheetkal Ke Pad

To get full expanded Kritan text click on any column of the kirtan row in below table.

Kirtan Title
Page
Kirtan
Raag
Ritu vasant prafulit bunn bakul maalati kund, jaati
Part3-355
ऋतु वसंत प्रफुलित बन बकुल मालती कुंद, जाति नवकरन कारन केतुकी कुरबक गुलाल ॥ चलि राधे चटमट करि तजि हठ सठ जिय कौं, हों पठई लेन तोहि आतुर है अति नदलाल ॥१॥ तेसोई तरनि तनया तीर तेसोई बहति सुख समीर तेसोई चहूं दिस तैं उडति हैं सॉंधौं गुलाल ॥ यह औसर कँँठ लाई रिझये “रघुवीर' राई तो तू एसी लागति है कनकलता कै ढिग तरू तमाल ॥२॥|
Basant
Saanchi preet bhaee ick thhor.. mriganayani kamaldal
Part2-354
सांची प्रीत भई इक ठोर॥ मृगनयनी कमलदल लोचन लाल स्थाम राधा तन गोर ॥१ ॥ इत सर सोहत पाटकी दोरी हरि सिर रुचिर चन्द्रिका मोर ॥ यह रसिकन वे रसिक सिरोमनि यह ग्वालिन वे माखन चोर ॥२ ॥ यह करिनी वे गजबर नायक यह मालनी वे भोगी भोंर॥ परमानन्द नंदनंदन की राधा सी जोरी नहि और ॥३ ॥
Goud Sarang
Rasbhari shyam machaain raas mandal mein horry .. gopi
Part3-136
रसभरी श्याम मचाईं रास मंडल में होरी ॥ गोपी बहुत एक मोहनपें जहां तहां लखिये जोरी ॥ १॥ एकपकरदृण को आंजतहे एकन मुख लपटावत रोरी ॥ एक करतें पिचकाईं लेतहें एकनकी कंचुकी टकटोरी ॥२॥ केसर रंग गुलाल भरेपट करत हैं झकझोरा झकझोरी ॥ कृष्णजीवन लछीराम हरि नांचत नवलकिशोर अरूनवल किशोरी ॥३॥
Gouri
Phir busson‍tta ritu aaee sajani brindaban sukhdai ).
Part3-019
फिर बसन्‍्त ऋतु आई सजनी ब्रिंदाबन सुखदाई )। चली जँह तँह बंसीबट श्री नंदकुमार कन्हाई ॥१॥ कोकिल कीर मराल मंडली रंग-भोमि मन भाई ॥ ठोर-ठोर बेली द्वुम फूले अबीर गुलाल सोंधाई ॥२॥ कहा बरनौं कुंजन की सोभा कानन्‍्ह कुंवर मिलि खेलें || करत बिहार चले जमुना तट अंस-अंस भुज मेलें ॥३॥ नीलांबर पीतांबर सोह्े चंदन बंदन अति घोरी ॥ कही न जात दुह्ुन की सोभा स्यामा स्याम की जोरी ॥४॥ मंद सुगंध चल्यों मलयानिल सीत पवन सुखरासी ॥ “मान दास! बलि यह गिरिधर प्रभु ब्रिंदा बीपिन बिलासी ॥५॥
Basant
Kuchangarh bajo vanmore kanchukeevasan dhampile rakhyobasant ||
Part3-015
कुचणगड़ बाजो वनमोर कंचुकीवसन ढांपिले राख्योबसंत || गुनमंदिर अरुरूपबजीचा तामें बैठीहे मुखलसंत ॥१॥ कोटिकाम लावन्य विहारीजू जाहिदेखेंते दुखनसंत ॥ ऐसे रसिक हरीदासके स्वामी ताहि भरन आई प्रभु हसंत ॥२॥
Basant
Sunder taaki raas srivallabh jaayo ilammamai...
Part2-298
सुंदर ताकी रास श्रीवल्लभ जायो इलंमामाई।॥ धन्य धन्य माधवमास एकादशी धन्य धन्य शुभवार लग्न धन्य प्रकट भये हरि आई॥१॥ फूलेतरुवर फूलेनगवर फूले पशु पक्षी बनराई॥ फूली गाय श्रवत पय स्तन धारें दूधकी सरिता बहाई ॥२॥ फूले ट्विजवर करत बेद ध्वनि फूले बंदीजन करत बडाई ॥ फूले निजजन फिरत मग्नमन पायें परम पदारथ महा अब श्रीवल्लभके दास कहाई ॥३॥
Sarang
Aagein auri chhakahaari ...
NityaPad-199
आगें आउरी छकहारी ॥। जब तुम टेरे तबमैं बोली सुनी न टेरतिहारी ॥ १॥| मैया छाक सवारे पठई तूं कित रही अवारी ॥ अहो गोपाल गैल हों भूली मधुरे बोलन परवारी ॥ २॥ गोवर्धनउद्धरणधरीसों प्रीति बढी अतिभारी ॥। जनभगवान मग्न भई ग्वालिनी तनकी दशाविसारी ॥। ३॥।
Saarang
Amrit nichoth kiyo ekthor ...
NityaPad-307
अमृत निचोथ कियो एकठोर ॥। तुम्हारे वदनसुधा रसुधानिधि तबते बिधना रची न और ॥॥१॥ सुन राधे उपमा कहा दीजे स्यथाममनोहर भयेरी चकौर॥ सादर पान करत तोहि देखत तृषित कामवश नंदकिशोर ।। २॥ कौनकौन अंग करोरी निरूपण गुण और सील रूपकी रास ॥ परमानंद स्वामी मन वेध्यो लोचन बंधे प्रेमकी पास ॥।३॥
Kalyan
Jaanyo preetako maram ..
NityaPad-109
जान्यो प्रीतको मरम ॥ मुख कीमोसोजियकी औरनसों पायो है तिहारो भरम ॥|१।। ऐसीहै जो कोन बाल जिन रस वस कर लीने जानियत हियके नरम ॥| हरिनारायण स्थामदास के प्रभु माई भलीकीनी भोर आये चतुर परम ॥ २॥।
Nayaki
Uddapati khasit paschim dess ..
Pustak1-358
उड्डपति खसित पश्चिम देस ॥ मान तिमिर न घट तेरौ कुटिल काम.बिसेस ॥१॥ लाल गिरिधर लता ग्रह स्थित मदन मोहन बेस ॥ आकुलता तुव संग कारन समन मनमथ सेस ॥२॥ कुनित पद मंजीर धुनि सुनि जीत लै सुरतेज ॥ कृष्णदास निनाथ भजि तजि बक्रता लबलेस ॥३॥।
Kedaro
Bado meva aeka vrajmein tenty ..
NityaPad-218
बडो मेवा एक ब्रजमें टेंटी ॥ जाको होतहे साग संधानो ओर बेझरकी रोटी ॥१॥ भरिभरिडला जब पीवनलागी बडेगोपकी बेटी ॥ कुंभनदास प्रभु गोवर्धनधर भुजओढनीलपेटी ॥२॥
Saarang
Horry khelan koo chalein .. rung bheene hoe .. sunder
Part3-298
होरी खेलन को चलें ॥ रंग भीने हो ॥ सुंदर मदन गोपाल ॥ लाल रंग भीने हो ॥ आगमेंदे बलबीर ॥ करत कुलाहल ग्वाललाल ॥१॥ बाजे बहुविध बाजहीं ॥ जंत्र पखावज ताल रुंज मुरज डफ दुंदुभी ॥ बिचबिच बेणु रसाल ॥| २॥ श्रवण सुनत सब ब्रजवधू॥ गृहगृहतते : उठिधाय |॥| मुख्य श्रीराधा लाडिली ॥ गावत गारि सुहाय ॥३॥ सन्मुख आवें हुलसकें ॥ केसरभर पिचकाई ॥ प्राणपिया कों छिरकही ॥ वदन मोर . मुसिकाई ॥५॥ यूबतीयूथ परछिरकही ॥| सुरंग गुलाल अबीर ॥ चोंखपरें सब खेलहीं भरत परस्पर भीर ॥५॥ होहो होरी बोलहीं ॥ नाचे देकर तारि ॥६॥ तब ललिता चंद्रावली ॥ गहिलीने घनस्याम नयन आंज मुखमांडकें || झटकत गहिबन दाम |।७॥ ले उठाय भर अंकमें ॥ प्रेम आलिंगन देहि ॥ एक अधर रस घूंटही ॥ एकजु चुंबन देहि ॥८।॥ एकजु पान खबावहीं एकजु लेहि उगार॥ भुजभर राखें पीयकों ॥ हाहा खाहु कुमार ॥९॥ हँसहँस चिबुक उठावहीं दुलरी लीनी खोल ॥ कें बल छूटो आपने ॥ के ब्रजराजें बोल ॥१०॥ यों गिरिधर संग खेलहीं ॥ बाढ्यो उर आनंद ॥ हेरें नयन चकोर ज्यों ॥ पियमुख पूरणचंद ॥११॥ मनभायो फगुवा लियो ॥ अंबर मोतिन माल ॥ वारें सर्वस्व वारनें ॥ बलबल दास गोपाल ॥१२॥
Gouri
Page 1 of 1

© 2026 All rights reserved. Vaishnav Samaj of RTP, DBA - Krishnadham-VYO 

bottom of page